India vs New Zealand - Sach Kahoon Hindi
T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज, इन खिलाड़ियों पर रहेगी विशेष नजर
T20 World Cup 2026 Final: अहमदाबाद। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला इतिहास रचने का अवसर लेकर आया है। India vs New Zealand
न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 विश्व कप जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरेगी, जबकि भारतीय टीम तीसरी बार खिताब अपने नाम करने और लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ खेलेगी। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
टी20 विश्व कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस बार पुराने रिकॉर्ड को बदलने और कीवी टीम से हिसाब बराबर करने का सुनहरा अवसर होगा।
बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और स्विंग गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध
मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज फिन एलन तथा टिम साइफर्ट के बीच रोचक संघर्ष देखने को मिल सकता है। बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और स्विंग गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि एलन और साइफर्ट तेज शुरुआत दिलाने में माहिर माने जाते हैं। शुरुआती ओवरों की यह टक्कर मैच की दिशा तय कर सकती है। India vs New Zealand
कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं। आईसीसी टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन अक्सर प्रभावशाली रहा है। उनका सामना भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से होगा। सैमसन पिछले मुकाबलों में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा फाइनल में बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने का प्रयास करेंगे।
स्पिन विभाग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। अहमदाबाद के बड़े मैदान और अपेक्षाकृत धीमी पिच पर उनकी बाएं हाथ की स्पिन भारतीय मध्यक्रम के लिए चुनौती बन सकती है। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को स्पिन के खिलाफ सतर्क रहना होगा, जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी का प्रभावी ढंग से सामना करने की क्षमता रखते हैं।
न्यूजीलैंड की टीम में सेंटनर के अलावा रचिन रवींद्र की स्पिन भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस ऐतिहासिक मैच पर टिकी हुई हैं। India vs New Zealand
India vs New Zealand 4th T20: संजू सैमसन होंगे टीम से बाहर? लगातार खराब पारियों ने बढ़ाया दबाव
India vs New Zealand 4th T20: विशाखापत्तनम (Visakhapatnam)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चार मैचों की टी20 शृंखला का चौथा मुकाबला बुधवार को विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय दल पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है और अब उसकी नजरें श्रृंखला में पूर्ण विजय दर्ज करने पर टिकी हैं। घरेलू परिस्थितियों और शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया एक बार फिर आक्रामक तेवर के साथ उतरने को तैयार है। India vs New Zealand
विशाखापत्तनम की पिच प्रायः बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना प्रबल रहती है। ऐसे में दर्शकों को एक और रोमांचक तथा उच्च स्कोर वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है।
इस मैच में विशेष ध्यान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) पर रहेगा। वे अब तक तीनों मुकाबलों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और मात्र 16 रन ही बना पाए हैं। ईशान किशन की प्रभावशाली पारियों ने प्रतिस्पर्धा को और तीव्र बना दिया है। हालांकि टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सैमसन को पूरा समर्थन प्राप्त है। गेंदबाजी प्रशिक्षक मोर्ने मोर्कल ने कहा है कि ड्रेसिंग रूम का वातावरण सकारात्मक है और किसी प्रकार की चिंता नहीं है। India vs New Zealand
कप्तान के नेतृत्व में भारतीय टीम संतुलित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण
कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम संतुलित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिखाई दे रही है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आक्रामक शैली से सबका ध्यान आकर्षित किया है। गुवाहाटी में उनकी ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी ने विपक्षी आक्रमण को पूरी तरह निष्प्रभावी कर दिया था। वे शीर्ष क्रम में तेज शुरुआत दिलाने की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम ने भी स्वीकार किया है कि अभिषेक की बल्लेबाजी में कमजोर कड़ी तलाशना आसान नहीं है। उनके अनुसार रणनीति बनाना सरल है, किंतु उसे मैदान पर सफलतापूर्वक लागू करना चुनौतीपूर्ण होता है।
श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की संभावित वापसी से टीम संयोजन और सुदृढ़ हो सकता है। अक्षर चोट से उबरकर अभ्यास सत्र में लय में दिखे हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम परिणाम से अधिक अनुभव अर्जित करने पर केंद्रित है, क्योंकि आगामी विश्व कप से पूर्व यह श्रृंखला उनके लिए तैयारी का अवसर है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्षा की संभावना नहीं है, हालांकि आर्द्रता और दूसरी पारी में ओस निर्णायक कारक सिद्ध हो सकती है। पिछली बार इसी मैदान पर भारत ने 200 से अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था, जिससे संकेत मिलता है कि बल्लेबाजों का दबदबा एक बार फिर देखने को मिल सकता है। India vs New Zealand
डैरिल मिचेल की इस पारी से भारत चारों खाने चित
राजकोट (एजेंसी)। क्रिस्टियन क्लार्क (तीन विकेट) के बाद डैरिल मिचेल (नाबाद 131) और विल यंग (87) रनों की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 15 गेंदें शेष रहते भारत को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 22 के स्कोर पर डेवन कॉन्वे (16) का विकेट गंवा दिया। कॉन्वे को हर्षित राणा ने बोल्ड आउट किया। 13वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरी निकल्स (12) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद विल यंग और डैरिल मिचेल की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़ कर न्यूजीलैंड के मैच जीतने की नींव रखी। 38वें ओवर में कुलदीप यादव ने विल यंग को आउटकर भारत के मैच जीतने की उम्मीद को जिंदा करने का प्रयास किया। विल यंग ने 98 गेंदों में सात चौकों की मदद से 87 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। डैरिल मिचेल 117 गेंदों में 11चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 131 रनों की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स 32 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के लिए हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले के एल राहुल (नाबाद 112) की शतकीय पारी और कप्तान शुभमन गिल (56) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 284 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने 92 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। राहुल का यह वनडे में आठवां शतक है। राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ 88 गेंदों में 73 रन, नीतीश कुमार रेड्डी के साथ 49 गेंदों में 57 रन और मोहम्मद सिराज के साथ 16 गेंदों में 28 रन की साझेदारी कर भारत के स्कोर को मजबूती पर पहुंचाया।
आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी शुभमन गिल और रोहित शर्मा की भारतीय सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट लिए 70 जोड़े। 13वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क ने रोहित शर्मा को आउटकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाये। 17वें ओवर में काइल जेमीसन ने शुभमन गिल को आउटकर भारत को बड़ा झटका दिया। शुभमन गिल ने 53 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए (56) रनों की पारी खेली।
इसके बाद श्रेयस अय्यर और विराट कोहली को भी क्लार्क ने अपना शिकार बना लिया। विराट ने 29 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23 रन बनाये। जबकि अय्यर ने 17 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुये। जल्द ही दो विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी भारतीय टीम को केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें के लिए 73 रन जोड़े। 39वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने रवींद्र जडेजा को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। रवींद्र जडेजा ने 44 गेंदों में 27 रन बनाये। नीतीश कुमार रेड्डी 21 गेंदों में 20 रन बनाकर और हर्षित राणा दो रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने तीन विकेट लिये। काइल जेमीसन, जैकरी फॉक्स, जेडेन लेनॉक्स और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Cricket News: चक्रवर्ती के चक्रव्यूह व रोहित के बल्ले के तले दबा न्यूजीलैंड
भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना लिया बदला | Cricket News
हिसार (सच कहूँ/डॉ. संदीप सिंहमार)। India vs New Zealand: दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित न्यूज़ीलैंड व भारत के बीच आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बड़ा ही रोचक अंदाज में खेला गया। इस रोचक मुकाबले में बॉलिंग के दौरान जहां भारत के चक्रवर्ती के चक्रव्यूह में न्यूजीलैंड फसता नजर आया। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले ने भी जमकर रन उगले। हिटमैन के नाम से प्रसिद्ध रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के हर बॉलर को जमकर हिट लगाए। पिछले 12 वर्षों से आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी की बाट जोह रहे भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। Cricket News
बैटिंग के दौरान शुरुआत में ही भारत के हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी पारी खेलते हुए 144 करोड़ भारतवासियों का दिल जीतने का काम किया वही मैच के अंत में हार्दिक पांड्या व के एल राहुल की जमकर जोड़ी चली। भारत में न्यूजीलैंड के बीच जब भी कभी मैच खेला जाता है वह हमेशा ही रोचक मैच होता है।आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी, क्रिकेट के इस महाकुंभ में, जब भी भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होता है, तो दर्शकों में एक विशेष उत्साह और जिज्ञासा का संचार होता है। यह दोनों टीमें अपने खेल के अंदाज, बलिदान और प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए जानी जाती हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया रौचक मुकाबला किसी भी क्रिकेट प्रशंसक के लिए अविस्मरणीय होता है।
यह मुकाबला न केवल क्रिकेट के तकनीकी कौशल को प्रदर्शित करता है, बल्कि खेल के भीतर छिपे हुए नाटकीयता, रणनीति और खिलाड़ियों की मानसिकता को भी उजागर करता है। इस मैच में दोनों टीमों ने अपने-अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन का परिचय दिया। भारतीय टीम, जो अपनी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, ने शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय ओपनर्स ने साझेदारी की जो मैच के आधार को मजबूत बनाने में सहायक साबित हुई। उस मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने एक ठोस नींव रखी, जिससे भारतीय टीम को एक मजबूत स्कोर प्राप्त करने में मदद मिली। उनकी बल्लेबाजी तकनीक और गेंदबाजों के खिलाफ सामंजस्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। Cricket News
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम ने अपने फील्डिंग और गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले दस्तों के साथ चुनौती पेश की। गेंदबाजों ने शुरुआत में कुछ महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिससे मैच में रोमांच का तत्व बढ़ गया। गेंदबाजों ने अपनी स्विंग और गति का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे भारतीय बल्लेबाजों के लिए रन बनाना कठिन हो गया। उनकी रणनीतिक गेंदबाजी ने साबित किया कि वे किसी भी स्थिति को बदलने की क्षमता रखते हैं। न्यूजीलैंड ने कुल मिलाकर एक प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर बनाया, लेकिन यह सब तब निर्णायक बन गया जब भारत की बल्लेबाजी की बारी आई। भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का सामना करते समय निश्चित रूप से चुनौती का सामना करना पड़ा।
जैसे ही खेल का अंत नज़दीक आया, दर्शकों की धड़कनें तेज हो गईं। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला एक थ्रिलर में बदल गया, जहां हर गेंद पर मैच की तस्वीर बदलती हुई नजर आ रही थी। भारत को जीतने के लिए अंतिम ओवरों में कुछ कठिन और निर्णायक ओवरों का सामना करना पड़ा। तब भी,भारत टीम ने संयम बनाए रखा और मैच को अपने पक्ष में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया। हालांकि, अंत में भारतीय टीम ने अपने अनुभव और संयम का परिचय देते हुए जीत हासिल की। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं थी, बल्कि यह दर्शाती थी कि कैसे भारतीय क्रिकेट टीम ने संघर्ष के समय में धैर्य बनाए रखा और एक रणनीतिक जीत हासिल की। इस मुकाबले ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं है, बल्कि भावना, जुनून और प्रतिस्पर्धा का एक अद्भुत संगम है।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच का यह रौचक मुकाबला न केवल खेल के शौकीनों के लिए प्रेरणादायक था, बल्कि यह नए क्रिकेटरों के लिए भी एक सीख देने वाला था कि जीत का मूल मंत्र विश्वास, मेहनत और टीम वर्क में निहित है। आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मुकाबले ने यही सिखाया कि जीवन ही की तरह क्रिकेट में भी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन जो धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखता है, वही अंत में जीतता है। यह मुकाबला हमेशा एक प्रेरणादायक क्षण के रूप में याद किया जाएगा, जो दर्शाता है कि खेल का मैदान कभी कभी जीवन की पाठशाला की तरह होता है। Cricket News
अंत के दो ओवर में जब साथ रन चाहिए थे, तब न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के मन में हताशा बन चुकी थी। मैच के अंत में जडेजा ने चौका मारते हुए चैंपियन ट्रॉफी भारत के नाम कर दी। आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के साथ अपना 25 साल पुराना बदला ले लिया। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम ने यह सिद्ध कर दिया है कि आखिर चैंपियन चैंपियन ही होते हैं। क्या बात हुई हम वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए लेकिन हमारे बाजू में आज भी दम है जो पहले था।
यह भी पढ़ें:– Holi 2025: होली के बाद ऐसे करें घर को साफ, सफाई में नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने जीती टॉस, किया ये फैसला!
खेल डेस्क। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप मैच में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉन्वे नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर डैरिल मिचेल टीम में आए हैं। India vs New Zealand
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी ही करते क्योंकि पहले दो मैचों में उनकी टीम ने बाद में बल्लेबाजी की थी, ऐसे में आज गेंदबाजी में खुद की परीक्षा लेने का अहम मौका है। भारत में भी एक बदलाव है। हर्षित राणा की जगह आज वरुण चक्रवर्ती मैच खेलेंगे।
टीमें :
न्यूजीलैंड : विल यंग, डैरिल मिचेल, केन विलियमसन, टॉम लेथम,रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, विलियम ओरूर्क, काइल जेमीसन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव India vs New Zealand
शेफाली-जानासन के तूफानी अर्धशतकों से दिल्ली प्लेऑफ में
India vs New Zealand Test: न्यूजीलैंड के हाथों दो टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया को मिली ये सजा
India vs New Zealand Test: दिवाली पर भी प्रैक्टिस करेगी टीम इंडिया
मुंबई (एजेंसी)। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के हाथों दो टेस्ट मैचों में करारी हार का स्वाद चख चुकी टीम इंडिया के लिए तीसरा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है और इसके लिए टीम इंडिया को दिवाली पर भी प्रैक्टिस करनी होगी। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-2 से पीछे है, तीसरा टेस्ट मुंबई में होना है और यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिए काफी अहम है। टीम प्रबंधन ने कहा है कि सभी खिलाड़ी 1 नवंबर से शुरू होने वाले मुंबई टेस्ट के लिए तैयारी करेंगे।
भारतीय टीम प्रबंधन ने वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया 30 और 31 अक्तूबर को मुंबई में प्रैक्टिस करेगी। इस सत्र में सभी खिलाड़ियों को शामिल होना होगा। यहां तक ​​कि रोहित, कोहली और बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी दिवाली के दौरान आराम नहीं मिलेगा। India vs New Zealand
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से मुंबई टेस्ट बेहद जरूरी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से देखा जाए तो मुंबई टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए जीतना बहुत जरूरी है। लगातार 2 मैच हारने के बाद भारत को अब अगले 6 में से 4 टेस्ट जीतने होंगे। 5 मैच आॅस्ट्रेलिया में हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है। अगर न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप करने में सफल हो जाती है तो भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
वैकल्पिक: एक वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र आमतौर पर मैच से पहले आयोजित किया जाता है। इसमें खिलाड़ी को ट्रेनिंग छोड़ने का विकल्प मिलता है, जिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है उन्हें इस सत्र में भाग लेना चाहिए। बाकी खिलाड़ी होटल में आराम करते हैं, खिलाड़ियों को तरोताजा रखने के लिए मैच से पहले एक वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाता है।
महत्वपूर्ण : यह प्रशिक्षण सत्र तब आयोजित किया जाता है, जब दो मैचों के बीच अंतर होता है। इस सेशन में टीम के सभी खिलाड़ियों को शामिल होना अनिवार्य है। (आम तौर पर, यात्रा और मैच से एक दिन पहले प्रशिक्षण सत्र आयोजित नहीं किया जाता है, ताकि खिलाड़ी आराम कर सकें।)
भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है | India vs New Zealand
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। टीम को पहले 2 टेस्ट मैचों में कीवी टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
कप्तान के रूप में पहली सीरीज जीत से खुश हैं मसूद
Virat Kohli: विराट कोहली की एक और शानदार उपलब्धि!
India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु (कर्नाटक)। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए। इस तरह कोहली ने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि हासिल की। अब वह सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) जैसे दिग्गजों की जमात में शामिल हो गए हैं। पर वह इन खिलाड़ियों में इस उपलब्धि तक काफी धीमी गति से पहुंचे क्योंकि इसके लिए उन्होंने 197 पारियां खेली। बांग्लादेश के खिलाफ हाल में टेस्ट शृंखला में कोहली सिर्फ 594 पारियों में 27 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने थे। Virat Kohli
India vs New Zealand 1st Test: न्यूजीलैंड के हाथों हार से बचने के लिए जूझ रहा था भारत लेकिन…!
सरफराज और कोहली की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने किया ‘पलटवार’
India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु (कर्नाटक)। सरफराज खान (नाबाद 70) और विराट कोहली (70) के बीच तीसरे विकेट के लिए 163 गेंद में 136 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने तीन मैच की शृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी दूसरी पारी को तीन विकेट पर 231 रन तक पहुंचा कर मजबूत वापसी की। India vs New Zealand
टीम को हालांकि दिन की आखिरी गेंद पर कोहली के आउट होने से झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स (36 रन पर एक विकेट) की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के दस्तानों पर चली गई। उन्हें दूसरे छोर से सरफराज का अच्छा साथ मिला था जिन्होंने 70 गेंद की तेज-तर्रार नाबाद पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। पहली पारी में 356 रन से पिछड़ने वाली भारतीय टीम अब भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है। इससे पहले दिन के दूसरे
सत्र में न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर सिमटी।
इससे पूर्व मैच में बने रहने के लिए भारत को अच्छी शुरुआत की जरुरत थी। कप्तान रोहित शर्मा (52) और युवा यशस्वी जायसवाल (35) की जोड़ी ने ऐसा ही किया। दिन के आखिरी सत्र में एजाज पटेल (70 रन पर दो विकेट) ने भारत को दो बड़े झटके दिए। उनकी गेंद पर जायसवाल क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गच्चा खा गए और ब्लंडेल ने गिल्लियां बिखेर दी। India vs New Zealand
Haryana News: नेता प्रतिपक्ष को लेकर हुड्डा समर्थक, शैलजा गुट के विधायक और रणदीप सुरजेवाला के बेटे म…
World Cup 2023: भारत बना पहला फाइनलिस्ट, कीवियों से बदला किया चुकता!
India vs New Zealand: भारत ने मौजूदा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉकआउट का सिलसिला तोड़कर अपना विजयी क्रम जारी रखा। द मेन इन ब्लू ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर विश्व कप 2023 के फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने एकदिवसीय विश्व कप में पहली बार नॉकआउट मुकाबलों में कीवी टीम को हराकर उनके खिलाफ अपनी दुविधा को तोड़ दिया। इस जीत के साथ ही भारत अपने इतिहास में चैथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया।
50 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बनें विराट कोहली | World Cup 2023
रोहित शर्मा की टीम लीग चरण में नौ में से नौ मैच जीतकर शीर्ष पर रही। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी जीत ने एकदिवसीय विश्व कप में भारत की जीत की संख्या को 10 तक पहुंचा दिया, जो प्रतियोगिता के इतिहास में उनकी दूसरी सबसे लंबी जीत है। भारत ने पहली पारी में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतकों की बदौलत 4 विकेट पर 397 रन बनाए। कोहली ने वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बनकर महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा। India vs New Zealand
रोहित शर्मा और शुबमन गिल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई और टिम साउदी की गेंद पर आउट होने से पहले भारतीय कप्तान ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए। गिल ने 66 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए, जिसमें वह रिटायर हर्ट होने के बाद मैदान से बाहर चले गए, लेकिन अय्यर के आउट होने के बाद मैदान पर वापस आए। अय्यर ने 70 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली और कोहली के साथ 163 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए भारत को पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की। केएल राहुल ने 20 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 398 रनों का लक्ष्य रखा। India vs New Zealand
फाइनल रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने मेजबान टीम को रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे के दो त्वरित विकेट प्रदान किए, जिससे कीवी टीम 2 विकेट पर 39 रन पर सिमट गई। लेकिन डेरिल मिशेल और केन विलियमसन ने 181 रन की साझेदारी की, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए। मिशेल ने वनडे विश्व कप में अपना दूसरा शतक जड़ा और खेल को आगे बढ़ाया। ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन बनाए जबकि फिलिप्स ने 134 रन बनाए लेकिन न्यूजीलैंड को जीत नहीं दिला सके क्योंकि वे 70 रन से चूक गए। भारत को अब कोलकाता में दूसरे सेमीफाइनल में 5 बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत के विजेता का इंतजार रहेगा. फाइनल रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। India vs New Zealand
यह भी पढ़ें:– World Cup 2023 Semifinal : ‘शतकवीर कोहली’ तोड़ा सचिन का ‘विराट’ रिकॉर्ड! टीम इंडिया ने दि…
हार्दिक की कप्तानी में तीसरी टी20 सीरीज खेलेगा भारत
रांची (एजेंसी)। एकदिवसीय सीरीज में मेहमान टीम को क्लीन स्वीप करने के बाद भारत तीन मैचों की टी20 शृंखला में न्यूजीलैंड का सामना करेगा जिसकी शुरूआत यहां शुक्रवार को झारखंड क्रिकेट संघ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर होगी। भारत ने इस साल दोनों एकदिवसीय शृंखलाओं में प्रभावशाली जीत दर्ज की है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ खेली गयी टी20 सीरीज जीतने के लिये उसे कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था। इसका मुख्य कारण यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक ‘नये दृष्टिकोण’ के साथ युवा टीम खड़ी करना चाहता है।
श्रीलंका के विरुद्ध जो टीम उतरी उसमें सूर्यकुमार यादव और राहुल त्रिपाठी के अलावा सभी खिलाड़ी 30 वर्ष से कम आयु के थे। कोच राहुल द्रविड़ ने भले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की समाप्ति को नकारा है, लेकिन फिलहाल टीम वरिष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी के बिना ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप की चुनौतियों का सामना कर रही है। पांड्या लगातार तीसरी टी20 सीरीज में युवा पल्टन को लेकर मैदान पर उतरेंगे। टी20 विश्व कप 2022 के फौरन बाद भी भारतीय टीम पांड्या की कप्तानी में टी20 सीरीज खेलने न्यूजीलैंड गयी थी जहां मेहमान टीम ने 1-0 से बाजी मारी थी। भारत की उस जीत में सबसे बड़ा योगदान वर्तमान टी20 उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़कर दिया था। साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर यहां भी अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।
सूर्यकुमार से पहले टीम प्रबंधन को सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और ईशान किशन से भी उम्मीद होगी। गिल और किशन एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरे शतक जड़ चुके हैं लेकिन टी20 प्रारूप में वह भारत को अपेक्षित तेज शुरूआत नहीं दे सके हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों का ही स्ट्राइक रेट 130 से कम है और न्यूजीलैंड के खिलाफ वे इसे बेहतर करना चाहेंगे।
गिल और किशन के अलावा इस सीरीज में पृथ्वी शॉ भारत के तीसरे ओपनिंग विकल्प हैं। शॉ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भले ही एकादश में जगह बनाने के मजबूत दावेदार हैं, लेकिन कप्तान पांड्या के अनुसार उन्हें फिलहाल अपनी बारी के लिये इंतजार करना होगा। दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर संभवत: एकादश में नंबर छह और सात पर अपनी जगह सुरक्षित रखेंगे, हालांकि आठवें नंबर के लिये कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के बीच जंग हो सकती है। अर्शदीप सिंह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के अग्रणी गेंदबाज बनते जा रहे हैं। शिवम मावी और उमरान मलिक के पास उनके साथ मिलकर टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा।
रांची का मैदान पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की मदद करता है। यहां आयोजित 25 टी20 मैचों में से 16 पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ओस को ध्यान में रखते हुए कप्तान पांड्या टॉस जीतने पर बेझिझक गेंदबाजी चुन सकते हैं, हालांकि वह अपनी टीम को ‘चुनौतीपूर्ण’ स्थिति में डालने वाली योजना पर चले तो पहले बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। भारत ने इस मैदान पर अपने तीनों टी20 मुकाबले जीते हैं और वह चौथी बार भी विजय हासिल करना चाहेगा।
दूसरी ओर, भारत दौरे पर अपनी पहली जीत तलाश रहे न्यूजीलैंड एकदिवसीय सीरीज को जल्द से जल्द भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगा। केन विलियम्सन और टिम साउदी की अनुपस्थिति में मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड ने सैंटनर की कप्तानी में 10 में से आठ मुकाबले जीते हैं, हालांकि इनमें से सात विजय आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के खिलाफ आयी हैं। साल 2022 में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल कर चुके कप्तान सैंटनर के पास एक मजबूत टीम के खिलाफ अपने कप्तानी रिकॉर्ड को बरकरार रखने का मौका होगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
भारत और न्यूजीलैंड मैच: तीसरे वनडे में भी बारिश की 70 प्रतिशत आशंका
क्राइस्टचर्च (एजेंसी)। टी20 शृंखला और दूसरे वनडे के बारिश से प्रभावित होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां हैगली ओवल पर बुधवार को खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। टी20 शृंखला के पहले मैच में भारत की विजय के बाद दूसरा टी20 बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, जबकि तीसरा वषार्बाधित टी20 टाई होने के कारण भारत ने सीरीज 1-0 से जीत ली। वनडे सीरीज में भी तस्वीर कुछ ऐसी ही है, जहां पहला मैच न्यूजीलैंड के पक्ष में गया और दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। शिखर धवन की टीम जब भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने सीरीज 1-1 से बराबर करने की चुनौती होगी।
यह भी पढ़ें:– ‘रावण की तरह 100 सिर हैं क्या’, पीएम पर बयान देकर विवादों में फंसे मल्लिकार्जुन खड़गे
हुड्डा को दूसरे वनडे के लिये एकादश में शामिल किया गया
यह नतीजा भी तभी संभव है जब हैगली ओवल पर मैच हो सके, लेकिन यहां बुधवार को बारिश के 70 प्रतिशत आसार हैं। यदि कल क्राइस्टचर्च में किसी तरह मैच हो पाता है तो भारत के सामने यह सवाल होगा कि वह संजू सैमसन और दीपक हुड्डा में से किसे टीम में जगह दे। पहले मैच में सात विकेट की हार के बाद भारत ने छठे गेंदबाज की कमी महसूस की, जिसे पूरा करने के लिये हरफनमौला हुड्डा को दूसरे वनडे के लिये एकादश में शामिल किया गया। हुड्डा के टीम में आने से पहले मैच में 36 रन का योगदान देने वाले सैमसन को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। सैमसन जहां अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिये टीम में जगह के हकदार हैं, वहीं हुड्डा को भी बिना मौका दिये बाहर बैठाना ठीक नहीं होगा।
टी20 विश्व कप के ठीक बाद खेली जा रही यह शृंखला भले ही दोनों टीमोंं के लिये ज्यादा महत्व न रखती हों, लेकिन हुड्डा और सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों के लिये यह अपना लोहा मनवाने का अवसर था। दूसरी ओर, पहला मैच जीतकर सीरीज सुरक्षित कर चुकी न्यूजीलैंड के पास चिंता का कोई कारण नहीं है। वे कई नियमित खिलाड़ियों को इस मैच में आराम देकर बेंच की क्षमता को परख सकते हैं। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले छह में से पांच मैचों में हार मिली है जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ है। धवन के धुरंधर क्राइस्टचर्च में हार के इस सिलसिले को समाप्त करना चाहेंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।