Bahadurgarh news - Sach Kahoon Hindi

बहादुरगढ़ में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Bahadurgarh Factory Fire: बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडीसी क्षेत्र और सेक्टर-17 स्थित फुटवियर पार्क में रविवार को दो अलग-अलग फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। एचएसआईआईडीसी स्थित एक फैक्ट्री में आग की चपेट में आने से दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। आग की गंभीरता को देखते हुए बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक, झज्जर और दिल्ली से भी दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।

रबड़ शीट फैक्ट्री में अचानक भड़की आग

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित प्लॉट नंबर-261 में संचालित शांति इंटरप्राइजेज में अचानक आग लग गई। यह फैक्ट्री रबड़ शीट से गद्दे बनाने का कार्य करती है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय करीब 15 कर्मचारी फैक्ट्री में कार्यरत थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी 30 वर्षीय मोनू और कानपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।

साथ लगती फैक्ट्री तक पहुंची आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में साथ लगते प्लॉट नंबर-262 स्थित दो मंजिला आरकेसी लेमिनेट लिमिटेड भी आ गई। इस फैक्ट्री में रेगजिन निर्माण का कार्य किया जाता है। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

प्रारंभिक तौर पर छह दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए रोहतक, झज्जर और दिल्ली से अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाने पड़े। वहीं सेक्टर-17 स्थित फुटवियर पार्क की एक अन्य फैक्ट्री में भी आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।

Bahadurgarh Family Murder Case: बहादुरगढ़ कारोबारी परिवार की हत्या मामले में आई बड़ी अपडेट! जानें कौन है हत्यारा?
कारोबारी ने ही पत्नी व तीन बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर फिर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया  Jhajjar News

Bahadurgarh Businessman Family Murder Case: झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। बहादुरगढ़ में कारोबारी हरपाल ने ही अपने पूरे परिवार को जिंदा जला दिया। षडयंत्र के तहत पहले उसने अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को नींद की गोलियां खिलाई और फिर उन पर पेट्रोल छिड़क आग के हवाले कर दिया। शनिवार की शाम सामने आए इस हृदयविदारक मामले में पहले एसी के कंप्रेसर में विस्फोट से होने से हुआ हादसा माना जा रहा था। लेकिन बाद में पुलिस ने घर में से पेट्रोल की बोतल व अन्य सबूत प्राप्त किए तो पुलिस मामले की तह तक पहुंची। Jhajjar News

पुलिस ने आरोपी हरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के घर से डायरी में 12 पन्नों पर लिखा एक नोट भी मिला था। इसमें हरपाल ने अपनी बहन और जीजा पर धोखे से जमीन हड़पने के आरोप लगाए थे। इसी कारण परिवार के साथ आत्महत्या करने की बात भी लिखी थी। डीसीपी मयंक मिश्रा के मुताबिक इसी प्रापर्टी विवाद की वजह से हरपाल अवसाद में था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

वर्णनीय है कि बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 के में स्थित मकान में शनिवार शाम को दो तेज धमाके हुए। जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मकान अंदर से बंद था। मकान में रहने वाला हरपाल सिंह (48) दरवाजे के पास ही झुलसी हालत में पड़ा था। उसके हाथ, पैर और मुंह झुलसे हुए थे। वहीं, घर में अंदर 3 बच्चों जसकीरत सिंह (17), चहक (11), सुखविंदर सिंह (9) के अलावा हरपाल की पत्नी संदीप कौर (38) के शव बेड पर पड़े हुए थे। चारों शव जले हुए थे। Jhajjar News

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के खिलाफ बुलडोजर एक्शन

आग लगने से दंपत्ती की मौत, तीन बच्चे गंभीर
बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बहादुरगढ़ के छोटू राम नगर (Chhotu Ram Nagar) में शनिवार रात को को एक घर में आग लगने से एक दंपत्ती के जिंदा जल जाने का मामला सामने आया है। हादसे में दूसरे कमरे में सो रहे तीन बच्चे भी धुएं की चपेट में आ गए। दम घुटने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाय गया है। इस घटना में आग बुझाने की कोशिश में बुजुर्ग पिता भी झुलस गया। Bahadurgarh News

आगजनी की घटना में मारे गए युवक की पहचान बिहार के नवादा निवासी सिंटू (25) और उसकी पत्नी निशा (22) के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक सिंटू कुमार सब्जी बेचने का काम करता था। उसके तीन बच्चे थे। हादसा रात्रि करीब एक बजे हुआ। सिंटू के पिता पांगों महतो ने बताया कि वह अपने बेटे, बहू और पोतों के साथ किराए के मकान में रह रहे हैं। शनिवार रात को सभी सोए थे। Bahadurgarh News

अचानक उसकी आंख खुली तो चारों तरफ धुआं ही धुआं फैला हुआ था। उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया परंतु दरवाजा नहीं खुला, इसके बाद उसने छत पर जाकर बाहर छलांग लगाई। बाद में पड़ोसियों ने उनकी मदद की। जब वे अंदर पहुंचे तो कमरे मे आग लगी थी। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। हादसे की सूचना मिलने पर उनके रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। Bahadurgarh News

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने मात्र कुछ ही घंटों मे बालक दिव्यांश के मर्डर की गुत्थी को सुलझाई

यूट्यूबर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बहादुरगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। Youtuber: बहादुरगढ़ में शनिवार सुबह एक सोसाइटी की 7वीं मंजिल से गिरकर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों यूट्यूबर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में हुई है। कुछ समय पहले दोनों देहरादून से अपनी टीम के साथ बहादुरगढ़ आए थे। दोनों वीडियो बनाकर फेसबुक और यूट्यूब पर पोस्ट करते थे। Bahadurgarh News

फिलहाल वह बहादुरगढ़ शहर की रुहिल रेजीडेंसी सोसाइटी के 701 नंबर फ्लैट में रह रहे थे। गर्वित शनिवार सुबह ही यहां आया था। यहां उसने नंदिनी के साथ बातचीत की। सुबह करीब 6 बजे दोनों के शव जमीन पर गिरे हुए मिले। पास में खून बिखरा हुआ था। सोसाइटी में रहने वाले लोगों की उन पर नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गर्वित और नंदिनी के साथी भी वहां आ गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। Bahadurgarh News

डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल टीम को सूचित किया। मामले के जांच अधिकारी जगबीर ने बताया कि शुरूआती तौर पर अभी ये ही पता चल पाया है कि दोनों के बीच सुबह झगड़ा हुआ था। परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद ही पूरी तरह साफ होगा कि आखिर दोनों ने सुसाइड क्यों और किस कारण से किया।

यह भी पढ़ें:– ‘अपना अबोहर-अपनी आभा’ टीम द्वारा शहर को स्वच्छ रखने में विधायक ने भी दिया सहयोग

बहादुरगढ़ के टीकरी कलां क्षेत्र में आग की भेंट चढ़ा गोदाम
तीन दर्ज अग्निशमन व डेढ़ सौ कर्मचारियों ने बुझाई आग

बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शहर से सटे टीकरी कलां की पीवीसी मार्केट के एक गोदाम में बीती शुक्रवार रात अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) में आसमान में भी धुआं-धुआं हो गया। आग बुझाने में दिल्ली दमकल विभाग के ड़ेढ सौ से अधिक कर्मचारी जुटे रहे। शनिवार सुबह तक तीन दर्जन अग्निशमन की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही। गनीमत यह रही कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें:– Anil Vij: हरियाणा के गृहमंत्री विज बने सिंगर…और फिर जम गई महफिल, वीडियो वायरल

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से सटी टीकरी कलां की पीवीसी मार्केट में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक भीषण आग लग गई। मार्केट के एक बड़े प्लॉट में बने गोदाम में रखे प्लास्टिक के ढेर में आग लगी। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के कारण आग भी तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते यह आग अन्य गोदामों में फैल गई। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर शनिवार को भी 35 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। करीब डेढ़ सौ दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास करते रहे। मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दो दोस्त जा रहे थे ससुराल पहुंच गए श्मशान, जानें, कैसे
बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यज)। हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। पीपली टोल प्लाजा के पास एक ट्राला से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मरने वाले दोनों युवक 26 वर्षीय मोहित और 18 वर्षीय दीपक सोनीपत जिले के गांव सिसाना के रहने वाले हैं। मोहित बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गुरुग्राम जा रहा था। बाइक पर पीछे दीपक बैठा था। पीछे गाड़ी में मोहित का भाई व अन्य परिजन आ रहे थे। दोनों बाइक सवार जब पीपली टोल से आगे बहादुरगढ़ की तरफ बढ़े तो सड़क किनारे खड़े एक ट्राला से मोहित की बाइक टकरा गई। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोट आईं। पीछे आ रहे परिजनों ने दोनों को संभाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोहित के भाई ओमवीर के बयान पर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बयान में कहा गया है कि ट्राला बेतरतीब ढंग से खड़ा था। अंधेरा होने के चलते बाइक टकरा गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।