World Aids Day - Sach Kahoon Hindi

विश्व एड्स दिवस पर गाजियाबाद में जागरूकता रैली निकाली गई
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव के नेतृत्व में एक एड्स जागरूकता रैली का आयोजन शंभू दयाल पीजी कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स के द्वारा निकली गई।

रैली को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शंभू दयाल पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर कमलेश भारद्वाज ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए रैली का नेतृत्व किया।

उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ नेहा गोस्वामी ने सभी को संबोधित करते हुए एचआईवी एवं एड्स के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला टीबी एचआईवी कॉर्डिनेटर श्रीमती निधि त्रिखा ने सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय किया।

इस अवसर पर एमएमजी अस्पताल के राहुल वर्मा एवं प्रीति शर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव ने प्रिंसिपल प्रोफेसर कमलेश भारद्वाज को धन्यवाद प्रेषित करते हुए उपस्थित जनसमूह एवं युवाओं को जीवन में संयम के महत्व एवं इस अध्याय रोग के प्रति जागरूकता के महत्व के बारे में बताया। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– असाधारण हिम्मत और पक्के इरादे का दूसरा नाम है भारतीय नौसेना: पीएम

World AIDS Day: विश्व एड्स दिवस पर गाजियाबाद में जागरूकता रैली निकाली गई
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। World AIDS Day: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव के नेतृत्व में एक एड्स जागरूकता रैली का आयोजन शंभू दयाल पीजी कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स के द्वारा निकली गई। Ghaziabad News

रैली को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शंभू दयाल पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर कमलेश भारद्वाज ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए रैली का नेतृत्व किया।

उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ नेहा गोस्वामी ने सभी को संबोधित करते हुए एचआईवी एवं एड्स के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला टीबी एचआईवी कॉर्डिनेटर श्रीमती निधि त्रिखा ने सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय किया। Ghaziabad News

इस अवसर पर एमएमजी अस्पताल के राहुल वर्मा एवं प्रीति शर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनिल यादव ने प्रिंसिपल प्रोफेसर कमलेश भारद्वाज को धन्यवाद प्रेषित करते हुए उपस्थित जनसमूह एवं युवाओं को जीवन में संयम के महत्व एवं इस अध्याय रोग के प्रति जागरूकता के महत्व के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा में यहां पर जमीनों के रेट छुएंगे आसमान, बनेंगे ये नए हाईवे

एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रतिमाह दी जा रही वित्तीय सहायता:- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव (Arti Singh Rao) ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक सशक्त और संवेदनशील स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया गया है, जिसकी गुणवत्ता से एचआईवी संक्रमित का हर संभव इलाज किया जा रहा है। हम सबको मिलकर भारत को एड्स मुक्त बनाया है, इसमें आमजन की सहभागिता बहुत जरूरी है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव सोमवार को आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के हाल में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले मंत्री आरती सिंह राव ने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। Kaithal News

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में 104 आईसीटीसी केंद्र, जिनमें फरीदाबाद की मोबाइल आईसीटीसी भी शामिल हैं। हरियाणा में 24 एआरटी केंद्र हैं, जिनमें 13 नए केंद्र मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 5 एफआईएआरटी केंद्र और 4 लिंक एआरटी केंद्र भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित हुई है। इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक लीला राम, गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर,प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह, संयुक्त निदेशक रामकुमार शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला, निधि मोहन, हरपाल शर्मा, जगतार माजरी, डॉ. संदीप बातिश, डॉ. सचिन, डॉ. दिनेश कंसल, डॉ. नवराज, डॉ. नीरज मंगला, रामकुमार, कुशलपाल के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 54 करोड़ रूपये दिए जा चुके | Kaithal News

मंत्री ने कहा कि पीपीपी मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे टेस्ट एचआईवी पीड़ितों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दिसंबर 2021 से हरियाणा सरकार द्वारा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसके तहत 54 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं तथा इस वर्ष 27 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी ब्लड बैंक द्वारा नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा नामित एआरटी केंद्र में उपचार के लिए एड्स के मरीजों को द्वितीय श्रेणी में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है।

सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का स्वागत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करके जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने मौके पर एड्स से बचाव और समाधान के लिए आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम में एड्स विषय पर आशा वर्कर तथा यूथ एजुकेशन सोसायटी द्वारा नाटक की प्रस्तुति, दर्शन अकादमी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा में जज बनी पंजाबी यूनिवर्सिटी की चार छात्राओं का कैंपस पहुँचने पर स्वागत

World AIDS Day 2024: विश्व एड्स दिवस पर विशेष: तिल-तिल मारती मौत: एचआईवी/एड्स
लक्ष्यों से भटकते युवा वर्ग को अपनाने होंगे नैतिक मूल्य

डॉ. संदीप सिंहमार।

World AIDS Day 2024: जिस एचआईवी एड्स को विश्व से 2030 तक समाप्त करने की योजना बनाई गई थी, यह योजना खतरे में नजर आ रही है। इसके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ-साथ यूएनएड्स भी चिंता जाहिर कर चुके हैं। यूएनएड्स की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2030 तक एड्स महामारी को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य ख़तरे के रूप में समाप्त करने के लिए मानवाधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह रिपोर्ट विश्व एड्स दिवस से पहले जारी की गई है और इसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि किस प्रकार मानवाधिकारों की अनदेखी से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बाधित होती है और रोगियों का दमन होता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मानवाधिकारों का उल्लंघन जैसे कि भेदभाव, कलंक और स्वास्थ्य सेवा में असमानता लोगों को आवश्यक सेवाओं से वंचित रखता है।

इन अवरोधों को दूर करने के लिए समाज में समावेशिता और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। एड्स से बचाव और उपचार के लिए सामुदायिक सहभागिता, सही जानकारी, और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि प्रभावित लोग बगैर डर और भेदभाव के उपचार और सहायता प्राप्त कर सकें। इस रिपोर्ट का लक्ष्य है कि वैश्विक स्तर पर देशों को एकजुट होकर, साझा उद्देश्यों के माध्यम से इस चुनौती से निपटने के लिए प्रेरित किया जाए और उन्हें यह याद दिलाया जाए कि मानवाधिकार न केवल एक नैतिक जिम्मेदारी है बल्कि एड्स के अंत की दिशा में एक प्रभावी उपाय भी है। स्वास्थ्य देखभाल भेदभाव से निपटने के लिए कई प्रमुख रणनीतियाँ अपनानी होंगी। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू करें ताकि भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें सहानुभूति और सांस्कृतिक क्षमता से लैस किया जा सके। World AIDS Day 2024

सभी रोगियों के लिए समान उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में भेदभाव-विरोधी कानूनों और नीतियों को लागू करना। स्वास्थ्य सेवाओं के विकास और कार्यान्वयन में प्रभावित समुदायों को शामिल करना ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी विविध आवश्यकताएं पूरी हों। भेदभाव के हानिकारक प्रभावों के बारे में जनता को सूचित करने और स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच में समानता को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू करें। स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भेदभावपूर्ण प्रथाओं की रिपोर्टिंग और समाधान के लिए प्रणालियां स्थापित करना। भेदभाव का अनुभव करने वाले लोगों को कानूनी और मनोवैज्ञानिक सहायता सेवाएं प्रदान करना ताकि उन्हें न्याय और आवश्यक देखभाल प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाया जा सके।स्वास्थ्य सेवा में भाषाई सुलभता और सांस्कृतिक संवेदनशीलता सुनिश्चित करना ताकि हाशिए पर पड़ी और विविध आबादी के लिए सेवाओं को अधिक समावेशी बनाया जा सके। World AIDS Day 2024

इन रणनीतियों को अपनाकर, स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली भेदभाव को समाप्त करने, पहुंच में सुधार लाने और सभी व्यक्तियों के लिए उचित उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर सकती है।एचआईवी/एड्स के खिलाफ वैश्विक अभियान एवं जागरूकता बढ़ाने की अत्यधिक आवश्यकता है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां संसाधनों की कमी है। जैसे सब-सहारा अफ्रीका के युवा सबसे अधिक एचआईवी से प्रभावित हैं। इन समुदायों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए लक्षित नीतियों पर बल दिया जाना चाहिए। सब-सहारा अफ्रीका के युवाओं में संक्रमण की उच्च दर इस तथ्य की ओर इशारा करती है कि लैंगिक असमानताओं और सामाजिक रूढ़ियों के कारण वे अधिक जोखिम में हैं। यह आवश्यक है कि ऐसे क्षेत्रों में व्यापक शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं, ताकि युवतियां सही समय पर जानकारी और संसाधन प्राप्त कर सकें और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा कर सकें।ग्लोबल स्तर पर 93 लाख लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं।

ये आंकड़े चिंताजनक है। यह भी महत्वपूर्ण है कि इस समस्या को केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के मुद्दे तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ में भी देखा जाए तो समाधान की दिशा में बढ़ा जा सकता है। समाज के प्रत्येक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की पहुंच को व्यापक बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ, वैश्विक स्तर पर सहयोग और समर्थन से ही एचआईवी/एड्स की चुनौती का सामना किया जा सकता है। सदस्य देशों और संगठनों को मिलकर काम करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी प्रभावित लोगों को जीवनरक्षक उपचार और समर्थन प्राप्त हो। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए विषमताओं को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

विषमताओं के कारण एड्स जैसी महामारी को खत्म करने और इससे जुड़े वायरस के उन्मूलन के प्रयासों में बाधाएं आ रही हैं। गुटेरेश ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि विश्व ने वर्ष 2030 तक एड्स को समाप्त करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि हम अपने लक्ष्यों से भटक गए हैं। उन्होंने इस दिशा में त्वरित और निर्णायक कार्रवाई का आह्वान किया, ताकि लोगों के जीवन को बेहतर और सुरक्षित बनाया जा सके।एड्स जैसी वैश्विक स्वास्थ्य संकट को समाप्त करने के लिए समावेशी और न्यायसंगत उपायों की आवश्यकता है, जिनसे सभी स्तरों पर स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। World AIDS Day 2024

गुटेरेश का संदेश स्पष्ट रूप से यह इंगित करता है कि यदि हम विषमताओं को नहीं खत्म करते हैं, तो हमारे द्वारा निर्धारित 2030 का लक्ष्य अधूरा रह सकता है। उनका आह्वान वैश्विक समुदाय, सरकारों, नागरिक समाज संगठनों और अन्य हितधारकों के लिए एक चेतावनी है कि वे एड्स के उन्मूलन के प्रयासों में तेजी लाएं और असमानताओं को खत्म करने के लिए मिलकर काम करें। इस दिशा में सक्रियता और समग्र दृष्टिकोण से ही हम इन चुनौतियों से निपट सकते हैं। गुटेरेश का यह संदेश एकदम समय पर है और इसे एक सशक्त प्रेरणा के रूप में लिया जाना चाहिए। वर्तमान में भारत ही नहीं वैश्विक स्तर पर ऐसा समय आ गया है, जब महामारी बन चुकी एचआईवी के प्रति आमजन से लेकर सरकारों को उचित कदम उठाने होंगे,तभी इस महामारी को समाप्त किया जा सकता है। World AIDS Day 2024

यह भी पढ़ें:– आम आदमी पार्टी फिरौती वसूल करने वाली पार्टी बन गयी है: भाजपा

एड्स पीड़ित मामलों में 70 फीसदी नशे के आदी
एड्स दिवस पर विशेष

नशे रूपी दैत्य और जागरूकता की कमी ‘एड्स’ मामलों मे विस्तार का मुख्य कारण

सिर्फ एड्स दिवस मौके ही लगाए जाते हैं जागरूकता कैंप और सैमीनार

बरनाला। (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल/राजिन्द्र शर्मा) भले ही मनुष्य खुद को पढ़ा-लिखा और कम्प्यूटर के युग में प्रवेश करने का दावा कर रहा है लेकिन अभी भी खुद को पढ़ा-लिखा समझने वाले मनुष्य में जागरूकता की बड़ी कमी है, जो ‘एड्स’ जैसी नामुराद बीमारी के मामलों में इजाफे का कारण बन रही है। इसके साथ ही पंजाब को घुन की तरह अंदर ही अंदर खा रहा नशा भी एड्स के मामलों में विस्तार करने का मुख्य कारण बनता जा रहा है। इसे रोकने के लिए संबंधित विभागों द्वारा केवल ‘एड्स’ दिवस मौके ही लगाए जा रहे जागरूकता कैंप, सैमीनार खानापूर्ति ही साबित हो रहे हैंं। एड्स सबंधी स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हुए आंकड़ें हैरान करने वाले हैं।

अप्रैल 2022 से नवम्बर 2022 तक के प्राप्त हुए विवरणों मुताबिक मौजूदा समय में एड्स के मामलों में हो रहे विस्तार का मुख्य कारण आम लोगों में एड्स प्रति जागरूकता की कमी और नशे (सिथैंटक) का बढ़ रहा इस्तेमाल है। अब अगर बात जिला बरनाला की करें तो यहांं पिछले सालों के मुकाबले पॉजिटिव मामलों में विस्तार दर्ज किया गया है, जो सिर्फ और सिर्फ युवा पीढ़ी में पाए जा रहे हैं।

इन मामलों में 70 फीसदी पीड़ित नशे के आदी हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सरकारी नशा छुड़ाओ केन्द्रों में नशा छोड़ने आने वाले मरीजों में एड्स का टैस्ट लाजमी किया गया है, जिनमें अधिकतर एड्स के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। दर्ज आंकड़ों में खुद-ब-खुद अस्पताल पहुंंचकर टैस्ट करवाने वालों की गिणती नामात्र ही है, जिससे जागरूकता की कमी का स्पष्ट प्रमाण मिलता है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले में कई एड्स पीड़ित दम्पति से पैदा हुए बच्चों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है।

काऊंसलिंग स्टाफ की कमी

जिला बरनाला में आम लोगों में एड्स प्रति जागरूकता की कमी का कारण काऊंसलिंग स्टाफ की कमी भी है। जानकारी के अनुसार तीन कर्मचारी ही हैं, जिनमें दो पूरे कार्यालय का काम काज देखने के साथ-साथ लोगों को समय-समय पर जागरूक करने का फर्ज भी निभा रहे हैं। जबकि एक टैस्टिंग करने का काम कर रहा है। इसमें एक लैब टैक्निशियन का पद रिक्त पड़ा है। यह भी पता चला है कि बरनाला में सिर्फ एक ही एनजीओ है।

हर किसी को करवाना चाहिए टैस्ट

स्वास्थ्य विभाग मुताबिक एड्स की बीमारी से बचने के लिए हर किसी को जहां अपना टैस्ट जरूरी करवाना चाहिए, वहीं नयी जिन्दगी की शुरूआत मौके अपने जीवन साथी को इस संबंधी पहले ही जागरूक करना चाहिए। विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए तरीके से करवाया गया इलाज आगे पैदा होने वाले बच्चे को इस बीमारी से बचा सकता है।

क्या कहते हैं आंकड़े

स्वास्थ्य विभाग बरनाला से प्राप्त हुए आंकड़ों अनुसार पिछले सालों में जो आंकड़े 168 थे, साल 2022 में बढ़कर 175 पर पहुंच गए हैं। इन आंकड़ों में जहां 174 पीड़ितों की आयु 18 से 27 साल के करीब है, वहीं एक गर्भवती महिला भी शामिल है। प्राप्त आंकड़ों मुताबक जिले में 6-7 एड्स पीड़ित दम्पतियों से पैदा हुए बच्चों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है।

बरनाला में एआरटी सैंटर जल्द

सिविल सर्जन बरनाला डॉ. जसबीर सिंह औलख ने कहा कि हर किसी को पवित्र गुरबानी में दर्ज उपदेश पर चलकर जीवन व्यत्तीत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जल्द ही जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एड्स पीड़ितों के लिए एआरटी सैंटर बरनाला में जल्द ही शुरू होने जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।