Lucknow News - Sach Kahoon Hindi

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर तेल कंपनियों का आया बड़ा बयान
लखनऊ (एजेंसी)। Petrol-Diesel Price: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सहित सभी पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। अधिकारियों ने बताया कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मजबूत वितरण तंत्र के जरिए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की अटकलें भी पूरी तरह से निराधार हैं।

उत्तर प्रदेश में इंडियन आॅयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के कार्यकारी निदेशक व स्टेट हेड संजय भंडारी ने यूनीवार्ता विशेष बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। राज्य सरकार के साथ-साथ तेल कंपनियों ने भी स्पष्ट किया है कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी घबराने की स्थिति नहीं है। Petrol-Diesel Price

उन्होंने बताया कि वर्तमान में औसतन प्रतिदिन करीब 7 लाख एलपीजी रिफिल की आपूर्ति की जा रही है। अभी लगभग 5 दिन का स्टॉक उपलब्ध है, जबकि बैकलॉग करीब 6 दिन का है, जिसे तेजी से कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले यह बैकलॉग एक दिन का था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की आवक पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को भी पैनिक में आने की जरूरत नहीं है, हर जगह स्थिति सामान्य है।

संजय भंडारी ने चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की अफवाहों को भी खारिज किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। आने वाले दिनों में ऐसा कुछ होने की संभावना नहीं है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाहों के चलते जमाखोरी का प्रयास न करें। हालाकि इससे पहले केंद्र एवं राज्य सरकार भी स्पष्ट कर चुकी है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और नियंत्रित है तथा आम जनता को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

आईओसीएल के अधिकारी ने बताया कि दरअसल राज्य में कुल 13,168 रिटेल आउटलेट (ओएमसी 12,331 व निजी 863) और 28 सप्लाई लोकेशन सक्रिय हैं। प्रतिदिन औसतन 16 टीकेएल पेट्रोल (एमएस) और 30 टीकेएल डीजल (एमएसडी) की आपूर्ति हो रही है। Petrol-Diesel Price

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पेट्रोल का 18 दिन और डीजल का 16 दिन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं और बिक्री पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है।

श्री भंडारी ने स्पष्ट किया कि जनवरी से मार्च 2026 तक ईंधन की खपत सामान्य बनी हुई है, जो मांग की स्थिरता को दशार्ती है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराहट में खरीदारी (पैनिक बाइंग) न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने बताया कि राज्य में एलपीजी की आपूर्ति भी पूरी तरह स्थिर है। राज्य में 4,143 वितरकों और 36 बॉटलिंग प्लांट के माध्यम से करीब 4.88 करोड़ उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है। भंडारी की माने तो प्रतिदिन लगभग 8.7 लाख सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है और लगभग 4.5 दिन का बैकलॉग भी नियमित रूप से निपटाया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे डिजिटल माध्यम से ही बुकिंग करें और डिलीवरी के समय डीएसी साझा करें।

आईओसीएल के स्टेट हेड ने बताया कि पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है। राज्य में लगभग 20 लाख पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध हैं। पिछले एक माह में 28,210 नए कनेक्शन जोड़े गए हैं और 44 जनपद सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। इससे शहरी क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। Petrol-Diesel Price

भण्डारी ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए राज्य सरकार, नागरिक आपूर्ति विभाग और आॅयल मार्केटिंग कंपनियों के बीच नियमित समन्वय बैठकें हो रही हैं। जिला स्तर पर निगरानी समितियां सक्रिय हैं और प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक कंट्रोल रूम को स्टॉक रिपोर्ट भेजी जा रही है। भंडारी ने कहा कि, ‘जमाखोरी और अवैध डायवर्जन पर सख्ती बरती जा रही है। अब तक 21,939 निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 12,330 सिलेंडर जब्त, 245 एफआईआर दर्ज और 22 गिरफ्तारियां की गई हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार 68% आवंटन स्तर बनाए रखा गया है। अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, रक्षा, रेलवे, होटल-रेस्तरां और औद्योगिक इकाइयों को प्राथमिकता दी जा रही है। हालाकि केंद्र और राज्य सरकार ने भी आश्वस्त किया है कि पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और नियंत्रित है तथा आम जनता को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Haryana Weather News: भीषण गर्मी के बीच हरियाणा वालों को मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, इस तारीख से होगी झमाझम बारिश और ओले!

Metro University: ग्रेटर नोएडा में ‘मेट्रो यूनिवर्सिटी’ को मंजूरी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस क्रम में ग्रेटर नोएडा में निजी क्षेत्र के अंतर्गत ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। Lucknow News

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त अधिनियम के तहत निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, उनके विनियमन एवं संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रायोजक संस्था सनहिल हेल्थकेयर प्रा. लि., नोएडा द्वारा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से आवंटित 26.1 एकड़ भूमि पर ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे विधिक प्रावधानों के अनुरूप परीक्षण के उपरांत स्वीकृति दी गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची में संशोधन करते हुए ‘उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश, 2026’ प्रख्यापित किए जाने तथा प्रायोजक संस्था को संचालन प्राधिकार-पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया गया है। Lucknow News

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के नए अवसर सृजित होंगे तथा युवाओं को आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह पहल राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार उच्च शिक्षा के विस्तार, गुणवत्ता संवर्धन और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नए विश्वविद्यालयों की स्थापना से प्रदेश में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी बढ़ेंगे।

इसके अलावा योगी कैबिनेट ने शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों शिक्षा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, वर्ष 2017 में 10,000 रुपए निर्धारित किए गए शिक्षामित्रों के मानदेय को अब बढ़ाकर 18,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। Lucknow News

यह भी पढ़ें:– Assam News: असम चुनाव मतदान से पहले खरगे का हिमंता पर हमला, लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

Delhi vs Lucknow: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया
लखनऊ (एजेंसी)। Delhi vs Lucknow Match: लुंगी एन्गिडी और थंगारसु (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद समीर रिजवी (नाबाद 70) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39 ) के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 17 गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। Cricket News

142 रनों छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत अच्छी रहीं और उसने 26 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने केएल राहुल (शून्य) को बोल्ड आउट किया। चौथे ओवर में मोहसिन खान ने नीतीश राणा (15) का शिकार कर लिया। अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने पुथम निसंका (एक) और अक्षर पटेल (शून्य) पर आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को संकट में डाल दिया। ऐसे संकट के समय समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने ना केवल पारी को संभाला, तेजी के साथ रन भी बटोरे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 119 रनों की अविजित साझेदारी हुई। 18वें ओवर की पहली गेंद पर समीर रिजवी ने छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर चार विकेट पर 145 कर अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिला दी। समीर रिजवी ने आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। समीर रिजवी ने 47 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 70 रनों की मैच विजयी पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 39 रन बनाये।

इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18.4 ओवरों में 141 रन के स्कोर पर समेट दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका तीसरो ओवर में कप्तान ऋषभ पंत (सात) रनआउट के रुप में लगा। इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। एडन मारक्रम (11) आयुष बदोनी (शून्य), निकोलस पूरन (आठ) और मिचेल मार्श (35) रन बनाकर आउट हुये। मिचेल शर्मा ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के जड़े। मुकुल चौधरी (14) रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हुये। 18वें ओवर में थंगारसु नटराजन ने अब्दुल समद को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को सातवीं सफलता दिलाई। Cricket News

अब्दुल समद ने 25 ओवर में तीन चौके ओर एक छक्का लगाते हुए 36 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन ने मोहम्मद शमी एक रन का भी शिकार कर लिया। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने एनरिक नॉर्टजे (शून्य) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहसिन खान (शून्य) पर आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 141 के स्कोर पर रोक दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एन्गिडी और थंगारसु नटराजन को तीन-तीन विकेट मिले। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

CM Yogi Adityanath: बारिश से परेशान किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी ने दिए मुआवजे के आदेश
लखनऊ (एजेंसी)। UP Farmer News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जनपदों में बुधवार को हुई बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने असमय बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। Lucknow News

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि मौसम की मार झेलने वाले किसानों को परेशानी न हो, किसान हित सरकार की प्राथमिकता है। किसानों की बर्बाद हुई फसल के नुकसान का आकलन कर संपूर्ण जानकारी एकत्र करें और उन्हें जल्द से जल्द राहत दिलाएं।

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे कराकर शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार हर आपदा-विपदा में प्रदेशवासियों के साथ निरंतर खड़ी है। विगत दिनों हुई बारिश से भी किसानों की फसल प्रभावित हुई थी, इससे नुकसान होने वाली फसल का मुआवजा दिलाया जा रहा है। बुधवार को होने वाली बारिश के कारण भी फसल को जो नुकसान हुआ है, उसका भी जल्द से जल्द आकलन करा लिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और सुनिश्चित करें कि किसानों को कोई परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में रहकर वस्तुस्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। Lucknow News

उन्होंने प्रमुख सचिव (कृषि) व राहत आयुक्त से कहा कि फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं। सभी सूचनाएं समय पर एकत्र कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, जिससे राहत कार्य भी समय से हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलों को हुई क्षति का आकलन प्राप्त होते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। भुगतान व्यवस्था समयबद्ध ढंग से हो, ताकि मौसम की मार से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें:– Lahsun ki Kheti: हरियाणा में किसानों का लहसुन की खेती की ओर बढ़ा रूझान, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर बढ़ा क्षेत्रफल

वन्यजीव तस्करी मामले में छह दोषी करार, दो साल की जेल
26 साल पुराना है केस

लखनऊ (एजेंसी)। Wildlife Trafficking Cases: केंद्रीय जांच ब्यूरो की लखनऊ स्थित विशेष अदालत ने 26 साल पुराने वन्यजीव तस्करी के एक मामले में छह आरोपियों को दो साल की कैद की सजा सुनाई है। सीबीआई ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इस मामले में आरोपियों पर बाघ और तेंदुए के अंगों को अवैध रूप से अपने पास रखने और उनका व्यापार करने का आरोप था। अदालत ने सभी आरोपियों- मुमताज अहमद, जैबुन निशा, अजीज उल्लाह, वहीद, सरताज और मजीद पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह मामला जांच के दौरान चलाए गए एक बड़े बरामदगी अभियान से जुड़ा है, जिसमें आरोपियों के घरों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित वन्यजीव सामग्री जब्त की गई थी। Lucknow News

सीबीआई ने वर्ष 2000 में यह मामला दर्ज किया था और गहन जांच के बाद 15 जुलाई 2000 को लखनऊ की सक्षम अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। जांच में वन्यजीवों की प्रतिबंधित सामग्री की संगठित तस्करी और अवैध व्यापार में आरोपियों की संलिप्तता साबित हुई।

यह भी पढ़ें:– 7.30 ग्राम हेरोइन व 100 ट्रामाडोल टैबलेट सहित युवक गिरफ्तार

नौ वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां, यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन: सीएम योगी
सीएम बोले, मैं आस्था में विश्वास करता हूं, अंधविश्वास को कतई नहीं मानता

नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अफवाहबाजों से सतर्क रहने की दी चेतावनी

लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान  के 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में नौ लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं, जिससे उत्तर प्रदेश  देश की टॉप अर्थव्यवस्था और  ग्रोथ इंजन बन गया है। Lucknow News

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश और नोएडा क्राइम कैपिटल के रूप में प्रसिद्ध था, लेकिन अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा दुनिया के निवेश के बेहतरीन गंतव्य बन चुके हैं। उन्होंने अफवाहबाजों और दुष्प्रचार करने वालों के प्रति सतर्क रहने की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी अफवाह प्रदेश में विकास को रोक नहीं सकती।बोले, मेरे कपड़े को देख लोग मानते होंगे कि अंधविश्वास को मानता हूंगा, मैं आस्था में विश्वास करता हूं, अंधविश्वास को कतई नहीं मानता। सीएम योगी ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को भी रेखांकित किया और कहा कि प्रत्येक स्टेज पर निगरानी रखी जाती है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने प्रतिभा के सम्मान और उसका सही मंच मिलने पर राज्य और देश को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। लोहिया संस्थान ने कम समय में  350 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी  की हैं और मॉडर्न हेल्थकेयर में अग्रणी बन चुका है। डबल इंजन सरकार की पहल से प्रदेश में  31 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए गए हैं, और हेल्थ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने अफवाहों के चलते समाज और देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सतर्क रहने की जनता से अपील की।

इस अवसर पर ये गणमान्य रहे मौजूद | Lucknow News

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री  मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा अमित घोष, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, केजीएमयू वाइस चांसलर डॉ. सोनिया नित्यानंद  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– जय पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का भारी हंगामा, मनमानी फीस और दुर्व्यवहार के आरोप

Yogi Adityanath: प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक: सीएम योगी
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मान

लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। CM Yogi Adityanath: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिभाग किया और वन संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया। Lucknow News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “धरती हमारी माता है और हम सब उसके पुत्र हैं”,‘माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्याः। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। Lucknow News

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में एक नदी के पुनरुद्धार का संकल्प लिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नदियों और वनों का संरक्षण एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और इससे पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिलती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में वन आधारित उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा दिया गया है, जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़े हैं बल्कि स्थानीय संसाधनों का सतत उपयोग भी सुनिश्चित हुआ है।

वन संरक्षण मानव सभ्यता,जीव-जंतुओं और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण:सीएम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “वन हैं तो बाघ हैं”, यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण का मूल आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन संरक्षण केवल मानव सभ्यता के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त जीव-जंतुओं और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया और वन संरक्षण, जैव विविधता तथा सतत विकास के विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस आयोजन ने वन संपदा के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। Lucknow News

यह भी पढ़ें:– World Sparrow Day: नौकरी छोड़ कर पूनम ओला ने बनाया गौरैया बचाने की मुहिम को जीवन का लक्ष्य

UP Government Employees News: उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के नियमों में बड़ा बदलाव, अचल संपत्ति की वार्षिक घोषणा अनिवार्य; नए शहरों के विकास को 425 करोड़ की मंजूरी
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। UP Government Employees News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 1956 में महत्वपूर्ण संशोधन करने का निर्णय लिया है। प्रस्तावित बदलावों का उद्देश्य कर्मचारियों के वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाना और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाना है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने शहरी विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना को भी आगे बढ़ाते हुए कई शहरों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

निवेश संबंधी नियमों में संशोधन

सरकार ने आचरण नियमावली के नियम-21 में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसके अनुसार यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी कैलेंडर वर्ष में अपने 6 माह के मूल वेतन से अधिक राशि स्टॉक, शेयर या अन्य निवेश साधनों में लगाता है, तो उसे इसकी जानकारी संबंधित प्राधिकारी को देना अनिवार्य होगा।

इस प्रावधान का उद्देश्य कर्मचारियों के बड़े वित्तीय निवेशों की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

चल संपत्ति की खरीद पर नई सीमा | UP Government Employees News

इसी प्रकार नियम-24 में भी बदलाव प्रस्तावित किया गया है। पहले कर्मचारियों को 1 माह के मूल वेतन से अधिक मूल्य की चल संपत्ति खरीदने पर इसकी सूचना देनी होती थी। अब इसे संशोधित कर 2 माह के मूल वेतन से अधिक मूल्य की चल संपत्ति खरीदने पर सूचना देना अनिवार्य किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को छोटी खरीद-फरोख्त में कुछ राहत मिलेगी, जबकि बड़े लेन-देन की जानकारी प्रशासन को मिलती रहेगी।

अचल संपत्ति की घोषणा हर वर्ष

सरकार ने अचल संपत्ति की घोषणा से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव करने का प्रस्ताव रखा है। पहले कर्मचारियों को हर 5 वर्ष में अपनी अचल संपत्ति की घोषणा करनी होती थी। अब संशोधन के बाद प्रत्येक वर्ष अचल संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य होगा। इससे सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति से जुड़ी जानकारी अधिक अद्यतन और पारदर्शी रहेगी।

नए शहरों के विकास को बढ़ावा

राज्य सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस योजना के तहत नए शहरों के समग्र विकास के लिए 6 अप्रैल 2023 को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

योजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण पर होने वाले खर्च का 50 प्रतिशत तक राज्य सरकार सीड कैपिटल के रूप में उपलब्ध कराएगी। यह सहायता अधिकतम 20 वर्ष की अवधि के लिए दी जाएगी। UP Government Employees News

2025-26 में 3000 करोड़ का प्रावधान

वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के लिए 3000 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इसी राशि में से विभिन्न विकास प्राधिकरणों के लिए कुल 425 करोड़ रुपये सीड कैपिटल के रूप में जारी करने का प्रस्ताव रखा गया है।

इन शहरों को मिलेगा लाभ

सीड कैपिटल के रूप में यह राशि निम्न शहरों से संबंधित अभिकरणों को दी जाएगी:

बरेली

वाराणसी

उरई

चित्रकूट

टांडा

प्रतापगढ़

गाजीपुर

मऊ

सरकार का मानना है कि इस योजना से नए शहरों का योजनाबद्ध विकास होगा, शहरी आबादी को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी और प्रदेश में संतुलित शहरी विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Education News: अच्छी खबर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश कार्यक्रम जारी

UP Railway News: यूपी के इन 5 जिलों को मिला होली का तोहफा, बिछेगी नई रेलवे लाइन, होगा भूमि अधिग्रहण
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। UP Railway News: तराई के जिलों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। संतकबीरनगर के खलीलाबाद से बहराइच को जोड़ने वाली 240 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना पर काम तेजी से शुरू हो गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और आने वाले वर्षों में इसका सीधा लाभ बहराइच, श्रावस्ती समेत पाँच जिलों के लोगों को मिलेगा।

श्रावस्ती को पहली बार मिलेगी रेल लाइन की सुविधा

श्रावस्ती जिला वर्ष 1997 में बहराइच से अलग होकर अस्तित्व में आया था और यह एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। अब तक यहां रेल लाइन न होने के कारण विदेशी व घरेलू पर्यटकों को दिल्ली, मुंबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचकर निजी साधनों से श्रावस्ती जाना पड़ता था। नई रेल लाइन बनने से यह परेशानी खत्म होगी और श्रावस्ती पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

बहराइच बनेगा बड़ा रेल हब | UP Railway News

जनप्रतिनिधियों ने चार वर्ष पूर्व रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर रेल नेटवर्क विस्तार की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने श्रावस्ती को रेल मार्ग से जोड़ने का निर्णय लिया और बहराइच को रेल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

खलीलाबादझ्रबहराइच रेल लाइन के लिए जमीन का सर्वे और अधिग्रहण पूरा हो चुका है। अब निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

सीधे महानगरों तक चलेगी ट्रेन

स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर उत्साह है। उनका कहना है कि नई रेल लाइन के बाद:-

यात्री सीधे बड़े महानगरों तक ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे

श्रावस्ती जाने वाली सभी ट्रेनें बहराइच होकर गुजरेंगी

क्षेत्र का पर्यटन, व्यापार और रोजगार तेजी से बढ़ेगा

निर्माण कार्य को मिली गति.

पिछली सरकार के कार्यकाल में रेल मंत्री द्वारा खलीलाबादझ्रबहराइचझ्रबांसीझ्रश्रावस्ती रेल लाइन को मंजूरी दी गई थी। अब जमीन अधिग्रहण पूरा होने के बाद प्रोजेक्ट निर्माण चरण में प्रवेश कर चुका है। UP Railway News

यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इन गांवों और शहरों में जमीनों के रेट छूएंगे आसमान, ये है बड़ा कारण

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर-जापान यात्रा पर होंगे रवाना
लखनऊ (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सपनों के उत्तर प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगे। वर्ष 2017 में म्यांमार यात्रा के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला विदेशी दौरा है, जिसे प्रदेश की निवेश कूटनीति और औद्योगिक विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। Lucknow News

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 23-24 फरवरी को सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 33 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के नए अवसरों पर चर्चा होगी।

सिंगापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। गूगल और एसटीटी ग्लोबल जैसे निवेशकों के साथ डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, जापफा ग्रुप और ओलम इंटरनेशनल के साथ एग्रीबिजनेस, मैपलट्री और एआई सैट्स के साथ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तथा एवीपीएन, जीएससी ग्रीन्स और ईडीपीआर सनसीप के साथ क्लीन व सौर ऊर्जा निवेश पर चर्चा होगी।

ग्रीनफील्ड वेंचर्स और ड्रीमट्रस्ट के साथ हॉस्पिटैलिटी व थीम पार्क, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ पैकेजिंग, सेम्बकॉर्प के साथ इंडस्ट्रियल पार्क और सिंगापुर एयरलाइंस इंजीनियरिंग कंपनी के साथ एविएशन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। टेमासेक, जीआईसी और ब्लैकस्टोन जैसे वैश्विक निवेश फंड्स के साथ पूंजी निवेश, जबकि फुलर्टन फाइनेंशियल, डीबीएस बैंक और वर्टेक्स वेंचर्स के साथ फिनटेक व स्टार्टअप सहयोग पर भी बातचीत होगी। Lucknow News

जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आठ प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। कुबोटा और सुजुकी के साथ ऑटोमोबाइल निवेश, टोक्यो इलेक्ट्रॉन के साथ सेमीकंडक्टर, तोशिबा के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग व टोयो डेंसो, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स और नागासे एंड कंपनी के साथ ऑटोमोबाइल सप्लाई चेन सहयोग प्रमुख एजेंडा रहेंगे। कनाडेविया के साथ ग्रीन हाइड्रोजन और मारुबेनी के साथ हॉस्पिटैलिटी व रियल एस्टेट निवेश पर भी चर्चा होगी।

दौरे के दौरान आयोजित जी-टू-बी और राउंड टेबल बैठकों में मुख्यमंत्री प्रदेश की औद्योगिक नीति, भूमि बैंक, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और कौशल विकास से जुड़े पहलुओं पर निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इन बैठकों से निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी और संयुक्त परियोजनाओं का रास्ता साफ होगा।

मुख्यमंत्री की यह यात्रा न केवल निवेश आकर्षित करने का प्रयास है, बल्कि वैश्विक मंच पर ‘ब्रांड यूपी’ को सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। चार दिन के इस दौरे में मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे, जहां मजबूत कानून व्यवस्था, नीति स्थिरता और तेज कनेक्टिविटी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने और ‘मेक इन यूपी वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने में अहम साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:– Delhi Cylinder Blast: दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट से पुलिसकर्मियों सहित 14 लोग झुलसे

Farmer News: सीएम की किसानों के लिए बड़ी सौगात, खातों में ट्रांसफर की गई करोड़ों की धनराशि
अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी रहेगी डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के अंतर्गत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 3500 लाभार्थी परिवारों को भी 175 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की। Farmers News

मुख्यमंत्री ने बागपत, शामली, कासगंज और भदोही में उप कृषि निदेशक कार्यालय व मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं, राजकीय भूमि संरक्षण केंद्र मऊरानीपुर झांसी में 50 शैय्या के छात्रावास भवन व लखनऊ में स्मार्ट कृषि ब्यूरो स्टूडियो इकाई का शिलान्यास भी किया। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि डबल इंजन सरकार मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अन्नदाता किसान उन्नत खेती के माध्यम से प्रदेश की समृद्धि में योगदान देते रहेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि कल ही उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट पारित हुआ है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से बजट के माध्यम से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए ढेर सारी योजनाएं पास कराई गई हैं। जब बजट होता है तो लाभार्थियों के अकाउंट में सीधे पैसा जाता है और उन्हें लाभ प्राप्त होता है। आज एक बटन दबाते ही 460 करोड़ रुपए किसानों के खाते में पहुंच रहे हैं, बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई। लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जनपदों में लाभार्थी परिवारों को इन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से 2.51 लाख किसान परिवारों को मिली 285 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति को संबल बताया। उन्होंने कहा कि फसल को सूखे-अतिवृष्टि के कारण नुकसान हुआ है। जब हम फसल का बीमा कराते हैं तो जरूरत पर रिटर्न भी मिलता है। आपदा के कारण नुकसान हुआ तो भरपाई होती है।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि योजना के तहत पहले केवल किसान कवर होता था। उसके परिवार के सदस्य, बटाईदार और सह-किसान कवर नहीं होते थे। हमारी सरकार में 1000 करोड़ से अधिक की धनराशि के जरिए किसान या उसके परिवार के सदस्यों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसी मनुष्य की कमी की भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन सरकार संबल देने के लिए खड़ी हो सकती है। आपदा प्रभावित 3500 पीड़ित किसानों, सह किसानों, पारिवारिक सदस्यों, बटाईदारों आदि को आज लाभान्वित किया गया है। इससे पहले 16 जून 2025 को 11,690 किसानों व आश्रितों को 561.86 करोड़ रुपये वितरित किए गए थे। सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि कल तक यह पैसा सभी किसानों या आश्रित परिवारों के खाते में पहुंच जाए। Farmers News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा प्रबंधन में फर्स्ट रिस्पॉन्डर आपदा मित्र हो सकता है। पीएम मोदी ने इस संबंध में बड़ा अभियान चलाया है। उत्तर प्रदेश ने पीएम की इस पहल को बढ़ाने का कार्य किया। 25 जनपदों में 29,772 युवा स्वयंसेवकों (एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, भारत स्काउट एंड गाइड) को प्रशिक्षित कर आपदा मित्र प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया है। इन स्वयंसेवकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण के साथ भी जोड़ा गया है। इन्हें इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट, आपदा मित्र ट्रेनिंग, मॉड्यूल आईडी, आईडी कार्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट में लाइफ जैकेट, सर्च टॉर्च, फर्स्ट-एड बॉक्स, सेफ्टी हेलमेट, चश्मा समेत 15 आइटम हैं। प्रदेश सरकार ने प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों का तीन वर्ष का जीवन व चिकित्सा बीमा करने का निर्णय लिया है। 10 फरवरी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के साथ एमओयू किया गया है, जिसमें आपदा मित्र को तीन वर्ष के लिए 5 लाख का बीमा कवर प्रदान किया गया है। प्रदेश में अभी तक 2959 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित किए जा चुके हैं, शेष का प्रशिक्षण भी आगे बढ़ाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि पहले आपदा आने पर वर्षों तक पीड़ितों को कोई पूछता तक नहीं था। उन्हें क्षतिपूर्ति तक नहीं मिल पाती थी। 2015-16 में एक बार किसी किसान के खाते में दो रुपए और किसी के खाते में चार रुपए आए थे। हमारा प्रयास है कि बाढ़, आकाशीय बिजली, आगजनी जैसी आपदा आते ही 24 घंटे के भीतर पीड़ित के खाते में पैसा पहुंच जाए। 2025-26 में राज्य आपदा मोचक निधि में 876 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसमें से फसल क्षति से प्रभावित 5,14,322 किसानों को 260 करोड़ रुपए का कृषि निवेश अनुदान, जनहानि के 5398 पीड़ितों को 216 करोड़ रुपए और मकान क्षति के 27448 प्रभावितों को 24 करोड़ रुपए सरकार वितरित कर चुकी है।

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी व आजमगढ़ में डॉप्लर वेदर रडार की स्थापना होने जा रही है। इससे मौसम का पूर्वानुमान लगाने के साथ ही यह भी बता सकेंगे कि कहां पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। प्रदेश में 450 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और ब्लॉक स्तर पर 2000 ऑटोमेटिक रेन गेज स्थापित करने की कार्रवाई लगभग पूर्ण हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में 45 हजार होमगार्ड्स की भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभी आपदा मित्र की सेवा स्वैच्छिक है, लेकिन जब वे होमगार्ड के रूप में कार्य करेंगे तो उन्हें सरकार की ओर से मानदेय भी दिया जाएगा। प्रदेश में 19 हजार आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षित किया जा चुका है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा स्नातक-परास्नातक विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय आपदा प्रबंधन इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। Farmers News

यह भी पढ़ें:– Jharkhand: गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की हत्या, जंगल से अधजला शव बरामद

प्रख्यात अमेरिकी वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने लखनऊ में की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
लखनऊ (एजेंसी)। Lucknow News: अमेरिका के प्रख्यात वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से योग, आयुर्वेद व सनातन संस्कृति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के बहुआयामी व्यक्तित्व के प्रशंसक डॉ. फ्रॉले ने कहा कि योगी आदित्यनाथ राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे हैं।

उन्होंने नाथ परंपरा का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे वैश्विक कल्याण की नई राह प्रशस्त हो रही है। अमेरिकी विद्वान ने योगी सरकार द्वारा अयोध्या का पुरातन गौरव लौटाने की सराहना की और कहा कि अयोध्या का कायाकल्प वेदों की ओर लौटने का मार्ग है। Lucknow News

डॉ. फ्रॉले ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ समय बिताना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और सौभाग्य की बात रही। गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी उस नाथ परंपरा से जुड़े हुए हैं, जो प्राचीन योग संस्कृति से जुड़ी है और इसे भारत में जीवंत बनाए हुए है। वे इन परंपराओं को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर विस्तार भी दे रहे हैं। साथ ही वे शरीर, मन, समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ राजनीति का शुद्धिकरण भी कर रहे हैं। भारत की वे सभी परंपराएं, जो संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक हैं, योगी आदित्यनाथ के माध्यम से नई ऊर्जा प्राप्त कर रही हैं।

सीएम योगी से मिलकर प्रफुल्लित डॉ. डेविड फ्रॉले ने ‘नई अयोध्या’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि अयोध्या का कायाकल्प अत्यंत प्रसन्नता की बात है। प्रभु श्रीराम का दर्शन आध्यात्मिक रूप से अत्यंत सुखद अनुभव देता है। भगवान राम भारत की आत्मा के प्रतीक हैं। वे हमें सूर्यवंश से जोड़ते हैं और समस्त धार्मिक परंपराओं को एक सूत्र में पिरोते हैं। आज विश्व धीरे-धीरे अपनी आध्यात्मिक चेतना खोता जा रहा है। ऐसे में वेद, योग, आयुर्वेद और अन्य भारतीय परंपराओं तक सबका नवोन्मेष और पुनर्जीवन मौजूदा परिवेश में अत्यंत आवश्यक है। ऐसे समय में योगी जी जैसा नेतृत्व मिलना भारत ही नहीं, पूरे विश्व के लिए वरदान है।

डॉ. फ्रॉले ने कहा कि योगी जी में तेज है, क्योंकि वे ‘आदित्य’ हैं, सूर्य तत्व से जुड़े हैं। आत्मविद्या के लिए हम आदित्य की ओर देखते हैं और सूर्य ही योग का आधार है। योगी जी के साथ कुछ क्षण बिताना भी जीवनभर के लिए यादगार पल है।

विसकॉन्सिन (अमेरिका) में एक कैथोलिक परिवार में जन्मे डॉ. डेविड फ्रॉले की गिनती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुत्व के प्रमुख विचारकों में होती है। उन्होंने करीब एक दशक तक आयुर्वेद का भी अध्ययन किया है। उन्होंने वेद, हिंदू धर्म, योग, आयुर्वेद व ज्योतिष शास्त्र पर कई पुस्तकें लिखी हैं। वर्ष 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया। उसी वर्ष मुंबई में साउथ इंडियन एजुकेशन सोसायटी ने भी आयुर्वेद, योग व वैदिक ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में डॉ. फ्रॉले के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें ‘नेशनल एमिनेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया था। Lucknow News