Under-19 - Sach Kahoon Hindi

Haryana Cricket Under-19 : हरियाणा क्रिकेट अंडर-19 में सरसा बना सिरमौर
सेमीफाइनल में पंचकुला व फाइनल में फरीदाबाद को दी शिकस्त

Haryana Cricket Under-19 : सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा क्रिकेट में अंडर-19 में सरसा ने अपने जोन के सभी मैच जीतकर अपने ग्रुप में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 21 वर्षों बाद विजेता की उपलब्धि हासिल करने वाली सरसा की टीम का बुधवार को सरसा लौटने पर सरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल ने सरसा टीम के चयनकर्ता हितेश, सतीश बीरड़ा, चरणजीत इन्सां, क्रिकेट प्रशिक्षक शंकर सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ इस टीम का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनके सम्मान में अपने आवास पर केक काटकर इस जीत को टीम के साथ सांझा किया। Sirsa News

यूं तय किया जीत का सफर:

अपने पहले मैच से लेकर फाइनल मैच जीतने के सरसा टीम के सफर के सिलसिले में सरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल ने बताया कि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई अंदर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट लीग आधार पर हुआ जिसमें सरसा ने अपने जोन में अपने ग्रुप के सभी मैच जीते। इस टूर्नामेंट में सरसा ने भिवानी, रोहतक, फतेहबाद, दादरी को पराजित कर यह गौरव हासिल किया। टीम के खिलाड़ी कनिष्क चौहान, माधव नैन, सुखलीन, अविनाश, अभिषेक, दिलकश तनेजा ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान कोच जसकरण सिंह और टीम मैनेजर विजय शेरगिल के उचित मार्गदर्शन ने टीम को नॉकआउट में प्रवेश करवाया। Sirsa News

फाइनल में फरीदाबाद को दी पटखनी: | Sirsa News

प्रतियोगिता के दौरान क्वार्टरफाइनल में पानीपत व सेमीफाइनल में पंचकुला को बुरी तरह शिकस्त देकर फाइनल मैच में स्थान बनाने वाली सरसा टीम का सामना फरीदाबाद से हुआ। फाइनल में सरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 200 रन बनाए जो एक सम्मानजनक स्कोर था। इसमें सुखलीन ने सर्वाधिक 52 रनों का योगदान दिया जबकि कनिष्क चौहान ने 30 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। उनके अलावा पराग यादव ने 28 व माधव नैन ने भी 24 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। बाद में सरसा के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए फरीदाबाद को महज 171 रनों पर ही ढेर कर दिया। सरसा की इस जीत में गेंदबाज अभिषेक ने तीन, अविनाश व माधव नैन ने क्रमश: दो-दो व कुणाल ने एक विकेट चटकाकर अपनी अहम भूमिका निभाई। सरसा ने यह फाइनल मुकाबला 29 रनों से जीता।

टीम सदस्यों को दिया भरपूर आशीर्वाद: | Sirsa News

फाइनल जीतकर सरसा लौटी सरसा क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि पर सरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बैनीवाल ने सरसा टीम के चयनकर्ता हितेश, सतीश बीरड़ा, क्रिकेट प्रशिक्षक शंकर सैनी सहित पूरी टीम का अभिनंदन करते हुए उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया और जीत की खुशी में केक काटकर सेलिब्रेट किया। उन्होंने 21 साल बाद सरसा को मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम के सभी होनहार खिलाडिय़ों कनिष्क चौहान, माधव, तनवीर, सुखलीन इन्सां, पराग यादव, पारस कंबोज, कुणाल देओल, दिलकश तनेजा, अभिषेक कुमार, हार्दिक कपूर, अविनाश कुमार, आयुष माथुर, दीक्षांत,ओजस सिसोदिया, कर्ण इन्सां व वंश कंबोज को सदैव आगे बढऩे के लिए भी प्रेरित किया। डेरा सच्चा सौदा के सीनियर वाइस चेयरमैन चरणजीत सिंह इन्सां ने भी पूरी टीम को बधाई दी।

Ramkaran Kala: जजपा के ये विधायक जजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

अंडर-19 महिला विश्व कप में शेफाली करेंगी भारत की कप्तानी
मुंबई (एजेंसी)। भारत की 18 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। शेफाली सितंबर 2019 में वरिष्ठ टीम की ओर से पदार्पण करने के बाद दो टेस्ट, 21 वनडे और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। शेफाली ने 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 134.52 के स्ट्राइक रेट और 24.24 की औसत से 1091 रन बनाये हैं। न्यूजीलैंड महिला विकास टीम के खिलाफ पांच टी20 मैचों में भारत की अगुवाई कर रही श्वेता सहरावत को विश्व कप के लिये उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

भारत के लिये 25 टी20 और 17 एकदिवसीय मैच खेल चुकीं 19 वर्षीय विकेटकीपर ऋचा घोष को भी 15-सदस्यीय स्क्वाड में जगह दी गयी है। वह शेफाली के अलावा ऐसी दूसरी खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम के लिये खेलने के बाद अंडर-19 विश्व कप टीम में आयी हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि शेफाली टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 शृंखला में भी अंडर-19 टीम की अगुवाई करेंगी। यह सीरीज 27 दिसंबर को शुरू होगी और सभी मुकाबले प्रिटोरिया के टुक्स ओवल में खेले जायेंगे। भारत को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप-डी में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है।

शेफाली की टीम को अपने अभियान की शुरूआत 14 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेनोनी में करनी है। एक ग्रुप की चार टीमों में से शीर्ष तीन अगले दौर में प्रवेश करेंगी, जहां उन्हें छह-छह टीमों के दो समूहों में बांटा जायेगा। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 27 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर 29 जनवरी को आयोजित होगा।

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम : शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहसरावत (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेंढिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पारशवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी। अतिरिक्त खिलाड़ी : शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।