UIDAI - Sach Kahoon Hindi

Aadhaar Card Update News: बदलेगा आधार कार्ड का डिजाइन? सरकार ने दिया ये स्पष्टीकरण
Aadhaar Card Update News:नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड के स्वरूप में बदलाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि इस संबंध में कोई नई योजना प्रस्तावित नहीं है। हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि आधार कार्ड को सरल बनाकर उसमें केवल फोटो और क्यूआर कोड ही रखा जाएगा, जिसे सरकार ने पूरी तरह निराधार बताया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि आधार के प्रारूप में किसी प्रकार के बदलाव का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। Aadhaar Card News

मंत्रालय के अनुसार, इस प्रकार की भ्रामक जानकारियां लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रही हैं और इन पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। साथ ही मीडिया संस्थानों को भी सलाह दी गई है कि वे बिना पुष्टि किए ऐसी खबरों का प्रसार न करें, जिससे आमजन में भ्रम फैले। यह स्पष्टीकरण उस समय आया है, जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधार कार्ड के नए स्वरूप को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही थीं।

सरकार ने दोहराया कि फिलहाल आधार प्रणाली में किसी बड़े बदलाव की कोई योजना नहीं है और वर्तमान व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। आधार, देश में पहचान सत्यापन का एक प्रमुख माध्यम बन चुका है और इसका उपयोग सरकारी योजनाओं से लेकर निजी सेवाओं तक व्यापक रूप से किया जा रहा है।

करोड़ों नागरिक इससे जुड़े हुए हैं और यह प्रणाली विभिन्न सेवाओं के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार का कहना है कि आधार की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी बदलाव से पहले व्यापक विचार-विमर्श और आधिकारिक घोषणा की जाती है। Aadhaar Card News

Biometric Challenge: बायोमेट्रिक चैलेंज पूरा करें और पाएं 7.7 लाख रुपये का पुरस्कार
यूआईडीएआई, आईआईआईटी-एच का बायोमेट्रिक चैलेंज

UIDAI & IIIT-H launch Biometric Challenge: नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आईआईआईटी-हैदराबाद के साथ मिलकर बायोमेट्रिक एल्गोरिदम में फिंगरप्रिंट-बेस्ड ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन को टेस्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर एक प्रतियोगिता शुरू की है। UIDAI & IIIT-H News

इस प्रतियोगिता में ग्लोबल रिसर्चर्स और डेवलपर्स को वास्तविक दुनिया से जुड़ी स्थितियों में सटीक सुधार के लिए यूआईडीएआई के यूनिक फिल्ड-कलेक्टेड डेटासेट का इस्तेमाल कर उनके बायोमेट्रिक मॉडल को बेहतर बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। बायोमेट्रिक एसडीके बेंचमार्किंग चुनौती का पहला चरण फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन से जुड़ा है। इसमें 5-10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 1:1 मिलान एल्गोरिदम का टेस्ट करने की बात कही गई है, जिसमें 5-10 वर्ष के बाद अपडेट किए जाएंगे।

एल्गोरिदम के प्रदर्शन को समझने में मदद मिलेगी | UIDAI & IIIT-H News

इस प्रतियोगिता से प्रतिभागियों को अपने एल्गोरिदम के प्रदर्शन को समझने में मदद मिलेगी – जिसका मूल्यांकन एक सुरक्षित यूआईडीएआई सैंडबॉक्स के भीतर एक बड़े बायोमेट्रिक डेटासेट के आधार पर किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि यूआईडीएआई यह सुनिश्चित करता है कि प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सबमिशन का सुरक्षित तरीके से मूल्यांकन किया जाए, जिसमें डेटासेट को छुपा रखा जाए और प्रतिभागियों के साथ डेटा साझा न किया जाए। मंत्रालय ने आगे कह कि इस चुनौती में 7.7 लाख रुपये (9,000 डॉलर) का पुरस्कार दिया जा रहा है। साथ ही बायोमेट्रिक तकनीकों को आगे बढ़ाने में यूआईडीएआई के साथ सहयोग करने का अवसर दिया जाएगा।

25 मार्च से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 25 मई तक चलेगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक लोग यूआईडीएआई की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि फिंगरप्रिंट चुनौती के बाद, यूआईडीएआई आईरिस और फेस ऑथेंटिकेशन के लिए एसडीके बेंचमार्किंग प्रतियोगिता भी शुरू करेगा। यूआईडीएआई ने कहा कि यूआईडीएआई और आईआईआईटी-एच द्वारा आयोजित एसडीके बेंचमार्किंग प्रतियोगिता बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन एसडीके की प्रभावशीलता का आकलन करती है। UIDAI & IIIT-H News

अब बिना इस आईडी के गर्भवती महिलाओं का नहीं होगा अल्ट्रासाउंड!

आधार कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी सूचना!
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। जिनके आधार को बने 10 वर्ष से अधिक का समय हो गया अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card Update) को जल्द से जल्द अपडेट करवा लें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार में दस्तावेज अपडेट करवाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार में आगामी 14 सितम्बर 2023 तक नि:शुल्क ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। UIDAI

उन्होंने कहा कि स्वयं भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते हैं। इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। यह सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त है। वही आधार केंद्र पर 50 रुपए का शुल्क देना होगा। उन्होंने कहा कि अपने आधार नंबर का प्रयोग करते हुए /myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉगिन कर सकते हैं। उनके अधिकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, निवासी को डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करना होगा।

जिसके बाद निवासी की मौजूदा जानकारी दिखने लगेगी। उन्होंने कहा कि यदि विवरण सही है तो आधार नंबर धारक को उसे सत्यापित करना आवश्यक है। उसके बाद अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा। अगले स्क्रीन पर, निवासी को पहचान तथा पते का प्रमाण दस्तावेज ड्रॉपडाउन सूची में से चुन कर उनकी प्रतियां अपलोड करनी होगी ताकि उनके दस्तावेज अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो सके। स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। Aadhaar Card Update

उन्होंने कहा कि जनसांख्यिकीय विवरण (नाम, जन्मतिथि, पता आदि) में बदलाव की आवश्यकता है तो निवासी ऑनलाइन अपडेट सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं या अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं। ऐसे मामलों में सामान्य शुल्क लगेगा। उन्होंने जिलावासियों से पुनः: अपील करते हुए कहा कि सभी निवासी जिनके आधार 10 साल पहले बने थे वे अपने आधार में दस्तावेज अपडेट जरूर करवाएं और माईआधार पोर्टल पर जाकर यूआईडीएआई द्वारा चलाई गई इस मुफ्त सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। Aadhaar Card

यह भी पढ़ें:– दिल्ली की तर्ज पर मोहाली के सरकारी स्कूलों के क्लासरूम भी बन रहे शानदार

हरियाणा में 10 साल पुराने आधार कार्ड होंगे वेरीफाई
हर जिले में लगाए जाएंगे विशेष अपडेशन शिविर, अब तक 2 करोड़ 99 लाख बन चुके

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आधार कार्ड को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार अब राज्य में 10 साल पुराने आधार कार्ड को दोबारा वेरीफाई कराएगी। इसके लिए सरकार की ओर से अधिकारियों को विशेष अपडेशन कैंप लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उर संजीव कौशल ने अतिरिक्त उपायुक्तों को प्रदेश में विशेष आधार अपडेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि जिन लोगों के पास 10 साल से अधिक समय पहले आधार बना है, उन्हें पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण दस्तावेजों को फिर से सत्यापित करने की आवश्यकता है। इस व्यवस्था से सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ लोग आसानी से उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें:– सेना में भर्ती के लिए मेडिकल पास करवाने का झांसा देकर हड़पे 50 हजार रुपए

रजिस्ट्रार को तैयारी के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य के रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मिनी सचिवालय में कम से कम 3 आॅपरेशनल किट और सभी जिलों में एसडीएम कार्यालयों, तहसीलों, उप-तहसीलों और ब्लॉकों में कम से कम एक आॅपरेशनल किट की तैनाती की जाए। इसकी वजह यह है कि लोग सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इन्ही स्थानों पर आते हैं।

स्कूलों में लगेंगे नियमित शिविर

सीएस ने स्कूल शिक्षा विभाग को सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में छूटे हुए बच्चों के नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए नियमित शिविर लगाने के लिए एक रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ियों में बच्चों के नामांकन के लिए नियमित शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिलेवार रोस्टर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार किया जाना चाहिए।

मार्च 2023 तक 13.20 लाख अपडेट का मासिक लक्ष्य निर्धारित

हरियाणा में मार्च 2023 तक 13.20 लाख आधार कार्ड अपडेट करने का मासिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक राज्य में 299,57,178 आधार कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 5 वर्ष तक की जनसंख्या के 18,01,041 आधार कार्ड, 5 से 8 वर्ष की आयु के 67,12,666 आधार कार्ड और 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के 2,14,43,470 आधार कार्ड शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।