Fatehabad news - Sach Kahoon Hindi

हेरोइन तस्करी की कमाई पर पुलिस का प्रहार, मुख्य सप्लायर से 31.50 लाख का सोना बरामद
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद कुमार शर्मा)। Fatehabad News: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हेरोइन तस्करी के मुख्य सप्लायर से पुलिस ने चार दिन के रिमांड के दौरान 31 लाख 50 हजार 400 रुपये मूल्य का 196.19 ग्राम सोना और 12,350 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी की अवैध संपत्ति, बैंक खातों और आर्थिक लेन-देन की गहन जांच में जुट गई है, ताकि नशे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर, आईपीएस के निर्देशन में की गई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरु नानकपुरा निवासी छिंदर सिंह पुत्र बचन सिंह के रूप में हुई है।

रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 29 जून को गुरु नानकपुरा चौकी प्रभारी एसआई कंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भाटिया कॉलोनी निवासी मुख्तयार सिंह उर्फ मुखा को 10.43 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मुख्तयार ने खुलासा किया कि वह हेरोइन छिंदर सिंह से लेकर आता था और दोनों मिलकर इसकी तस्करी करते थे। इसके बाद पुलिस ने मुख्य सप्लायर छिंदर सिंह को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर सोने के आभूषण और नकदी बरामद की गई।

आरोपी के खातों की जानकारी खंगाल रही पुलिस

आभूषण बरामदगी में सोने की अंगूठियां, कंगन, चेन और विभिन्न प्रकार के लॉकेट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुल 196.19 ग्राम सोने की अनुमानित कीमत 31.50 लाख रुपये है। इसके अलावा 12,350 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद सोना और नकदी पूरी तरह नशा तस्करी की कमाई है या इसके तार किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से भी जुड़े हैं। इसके लिए आरोपी के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी अवैध कमाई और पूरे सप्लाई नेटवर्क पर भी लगातार प्रहार किया जाएगा।

Fatehabad News: हेरोइन तस्करी की कमाई पर पुलिस का प्रहार, मुख्य सप्लायर से 31.50 लाख का सोना बरामद

Bomb Threat: बम धमकी से गुरुग्राम-फतेहाबाद में हड़कंप, तलाशी में नहीं मिला संदिग्ध सामान
गुरुग्राम/फतेहाबाद (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा/विनोद शर्मा)। Haryana Bomb Threat: हरियाणा में शुक्रवार को बम धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुग्राम में जिला अदालत, डीसी कार्यालय और कई स्कूलों को धमकी दी गई, जबकि फतेहाबाद जिला अदालत को भी बम से उड़ाने की चेतावनी वाला ईमेल भेजा गया। दोनों मामलों में खुद को खालिस्तान समर्थक संगठन बताने वाले लोगों ने धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने मोर्चा संभालते हुए परिसरों की जांच की। तलाशी के दौरान किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे आए ईमेल में पांच अगस्त तक मांग पूरी नहीं होने पर सिलसिलेवार धमाकों की चेतावनी दी गई थी।

ईमेल में कोर्ट, डीसी कार्यालय, स्कूलों और दिल्ली संसद भवन को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। धमकी के बाद जिला अदालत और लघु सचिवालय परिसर को खाली कराया गया। कई स्कूलों में एहतियात के तौर पर कक्षाएं खाली कराई गईं और कुछ अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए। पुलिस ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दी। वहीं, फतेहाबाद जिला अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए संदेश में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए थे। सूचना मिलते ही अदालत परिसर खाली करवाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर की मौजूदगी में पूरे परिसर की जांच कराई गई।

हिसार से पहुंची बम निरोधक टीम और डॉग स्क्वॉड ने कार्यालयों, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। दोनों मामलों में पुलिस की साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। ईमेल के आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है, लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। गौरतलब है कि हरियाणा में इससे पहले भी कई बार ऐसे फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजे जा चुके हैं।

Haryana Bomb Threat: बम धमकी से गुरुग्राम-फतेहाबाद में हड़कंप, तलाशी में नहीं मिला संदिग्ध सामान

Paid Tribute: महाशहीद अमृतपाल इन्सां की 17वीं बरसी पर श्रद्धांजलि देने उमड़ी साध-संगत
जाखल/फतेहाबाद, (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। तलवाड़ा रोड पर स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र में बुधवार को जाखल के महाशहीद अमृतपाल इन्सां की 17वीं बरसी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत और परिवारजन श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल हुए। Jakhal News

सभी ने महाशहीद अमृतपाल इन्सां द्वारा की गई सेवा, समर्पण और बलिदान को नमन् किया। अंत में प्रेमी मेजर सिंह इन्सां ने पवित्र गं्रथ में से महापुरुषों के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। महाशहीद की स्मृति में 10 मिनट का सुमिरन किया। नामचर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अमृतपाल इन्सां ने मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई और उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।

अमृतपाल इन्सां 28 जुलाई 2009 को पंजाब के मानसा में डेरा प्रेमियों पर हुए हमले के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए थे। उपचार के लिए ले जाते समय उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी शहादत को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने महाशहादत का दर्जा दिया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी सेवा भावना और त्याग हमेशा साध-संगत को प्रेरित करता रहेगा। नामचर्चा का संचालन ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेंद्र कुमार इन्सां ने किया।

इस अवसर पर महाशहीद के पिता रामस्वरूप इन्सां, हरियाणा के नम्र सेवादार हरदेव कुमार, उत्तम इन्सां, राजकुमार रतिया, चंद्रभान रतिया के अलावा मा. निर्मल, शिव कुमार, सोहन सिंह, भीम सिंह, मुकेश कुमार, बोवी बिंदल, श्यामलाल इन्सां, बलकार साधनवास, तरसेम यादव, देवेंद्र कक्कड़, महेंद्र सिंह इन्सां, मंजीत सिंह इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां, पवन कुमार रीटा, मुकेश मौर्य, मुरारी लाल इन्सां, रामलाल तलवाड़ा, हैप्पी बत्तरा, राजू म्योंद, बलदेव सिंह, देशराज गर्ग, चिमन हलवाई सहित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार एवं बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Jakhal News

Welfare Work: 13 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर मनाई वर्षगांठ की ख़ुशी
टोहाना, (सुरेंद्र गिल)। भाटिया नगर-सुंदर नगर जोन नंबर-3 की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष नामचर्चा का आयोजन किया गया। दमकोरा रोड स्थित जॉन जिम में आयोजित कार्यक्रम में सुबह भाइयों तथा शाम को बहनों की नामचर्चा संपन्न हुई। इस अवसर पर फूड बैंक मुहिम के तहत 13 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन तथा बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। Tohana News

कार्यक्रम में बहन हर्षा, कृष्णा, रितु, शशी, सुदेश सहित सच्ची प्रेमी समिति की सभी बहनों एवं बड़ी संख्या में साध-संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। आयोजकों ने बताया कि टोहाना की साध-संगत समय-समय पर मानवता भलाई की विभिन्न मुहिमों के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। इस अवसर पर भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। Tohana News

फतेहाबाद के अस्पताल से पुलिस हिरासत से बाइक चोर फरार
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। आरोपी अदालत में पेशी से पहले मेडिकल के लिए लाया गया था। मौका मिलते ही उसने पुलिसकर्मियों को झटका दिया और कबीर बस्ती की ओर भाग निकला। जल्दबाजी में वह अपनी चप्पलें भी अस्पताल परिसर में छोड़ गया। पुलिस के अनुसार सिरसा जिले के गांव भरोखां निवासी रवि भाम्भू की शिकायत पर 25 जुलाई को बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने भूथन कलां निवासी सुरजीत को गिरफ्तार कर चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली थी। सोमवार सुबह एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच शुरू होने से पहले ही आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीआईए सहित कई पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। अस्पताल परिसर और कबीर बस्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस की लापरवाही की भी जांच शुरू कर दी गई है।

दिव्यांग से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: शहर थाना फतेहाबाद पुलिस ने दिव्यांग व्यक्ति से 1,500 रुपये लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि 21 जुलाई को पुराना बस अड्डा स्थित शौचालय के पास दो युवकों ने दिव्यांग राकेश कुमार से मारपीट कर उसकी जेब से 1,500 रुपये लूट लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशाल उर्फ टुंडा और राहुल उर्फ मिड्डा, दोनों निवासी कबीर बस्ती, फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैै।

पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान फरार आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: शहर थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप से 1800 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुति बलेनो कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को एनएच-09 स्थित आनंद फ्यूल्स पेट्रोल पंप से एक कार चालक पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी जयशीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

सांकेतिक फोटो

डीसी डॉ. विवेक भारती ने ई-दिशा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Fatehabad News: जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को लघु सचिवालय द्वितीय खंड स्थित ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां नागरिकों को दी जा रही राजस्व सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम और नागरिक हितैषी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने जमाबंदी, रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व सेवाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि ई-दिशा केंद्र के सभी काउंटरों पर उपलब्ध सेवाओं का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को सही काउंटर तक पहुंचने में सुविधा होगी और उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि केंद्र में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के निर्धारित समयावधि में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों से सीधे बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और कार्य निष्पादन की गति को लेकर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआरओ श्यामलाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, डीआईओ सिकंदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

फर्जी प्लॉट एग्रीमेंट से 8.28 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
फतेहाबाद, (सच कहूँ न्यूज)। इकोनॉमिक सेल फतेहाबाद पुलिस ने फर्जी प्लॉट एग्रीमेंट के जरिए ?8.28 लाख की धोखाधड़ी के मामले में हिसार के चंदन नगर निवासी जगमोहन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में भिरड़ाना निवासी संत कुमार से प्लॉट बेचने के नाम पर फर्जी इकरारनामा तैयार कर 8,28,855 की ठगी की गई थी। जांच में पता चला कि जिस महिला के नाम पर एग्रीमेंट बनाया गया, उसने न तो प्लॉट बेचने का सौदा किया था और न ही दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच में जुटी है।

Kabaddi News: कबड्डी प्रतियोगिता में गालड़ विजेता और एकता कबड्डी क्लब चंद्रावल उपविजेता
भूना (सच कहूं/ संगीता रानी)। गांव चंद्रावल स्थित एकता कबड्डी क्लब के खिलाड़ियों ने 45 किलो वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गालड़ गांव की टीम ने 21 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मेजबान चंद्रावल की टीम ने 20 अंक के साथ उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। Kabaddi News

प्रतियोगिता में एकता कबड्डी क्लब चंद्रावल की टीम ने शुरूआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने टीम भावना, अनुशासन और दमदार खेल के दम पर फाइनल मुकाबले तक का सफर तय किया। हालांकि खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित प्रशिक्षण और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की है।

इस अवसर पर एकता कबड्डी क्लब की प्रधान माता रोशनी देवी, राधेश्याम भूरिया, उमेद गोस्वामी, जनक मलिक, पूर्व सैनिक बलवान जाखड़, सतपाल बलौदा तथा कबड्डी कोच प्रहलाद जाखड़ मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि क्लब के खिलाड़ी आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। Kabaddi News

समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान: डीसी
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में बिजली बिल की तकनीकी समस्या और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीसी ने अधिकारियों को शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी प्रत्येक सोमवार और वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।

मांगें पूरी नहीं होने से PWD कर्मचारी नाराज, 18 जुलाई को मंत्री गंगवा के कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने 18 जुलाई को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदर्शन के समर्थन में यूनियन ने फतेहाबाद, टोहाना और भूना में जनसंपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

राज्य संगठन सचिव कृष्ण चमारखेड़ा, जिला प्रधान सुरजीत पाबड़ा, जिला चेयरमैन राजेश सोनी और जिला सचिव संदीप बैजलपुर ने कहा कि वर्ष 2025 में मंत्री के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगें मानने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। यूनियन नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में 18 जुलाई को हिसार में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाया जाएगा।