Mortgage - Sach Kahoon Hindi

फीस न देने पर स्कूल ने बच्चों और अभिभावकों को बनाया बंधक, मुकदमा दर्ज
बरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शिक्षण संस्थान की फीस जमा न होने पर बच्चों और अभिभावकों को बंधक बनाने, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और धमकी देने के मामले में हार्टमैन कालेज प्रबंधन और स्टाफ के खिलाफ पुलिस ने दो मामले दर्ज किये हैं। बरेली के इज्जतनगर थाने में बुधवार को देर रात दर्ज हुयी एफआईआर में संस्थान की कॉर्डिनेटर शालिनी जुनेजा, मैनेजर ज्वैल मैसी, प्रधानाचार्य अनिल कुल्लू व शिक्षक रोशन भी नामजद किए गये। इस मामले में एक एफआईआर बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण और दूसरी एफआईआर आइजी रेंज रमित शर्मा के हस्तक्षेप से दर्ज की गयी है। एतिहात के तौर पर कालेज के बाहर पुलिस तैनात की गयी है। आइजी रेंज रमित शर्मा ने बताया कि बच्चों और अभिभावकों को बंधक बनाने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और धमकी देने के मामले की शिकायत मिली थी। एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में इज्जतनगर थाने में आरोपितों के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक दिन पहले मुकदमे में सामने आए नामों को भी शामिल किया जाएगा। दोनों एफआईआर आईपीसी की धारा 342 और 506 दर्ज हुयी है। जाँच में कुछ और लोगों के नाम आ सकते हैं और धारायें भी बढ़ सकती है। सजवाण ने कहा कि इस मामले में पुलिस संस्थान के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेगी। इज्जतनगर पुलिस के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। लिहाजा, जांच में जिन जिन आरोपियों के नाम सामने आयेंगे, उन्हें भी नामजद किया जायेगा। स्कूल परिसर में उत्तेजक भाषण देने व सांप्रदायिक माहौल खराब करने की बातें सामने आने पर खुफिया एजेंसियां भी प्रकरण की जांच में जुट गई हैं। वह हर बिंदु की बारीकी से छानबीन कर रही हैं। शासन से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की गई है।

क्या है मामला

अभिभावक नरेंद्र राणा ने सजवाण को बताया कि उनके बच्चे हार्टमैन कॉलेज में पढ़ते हैं। गत 07 मई को छुट्टी के समय अभिभावक जब अपने बच्चों को स्कूल से लेने गए, तो उनके बच्चे ने रोते हुये बाहर बताया कि उसकी परीक्षा थी, शालिनी जुनेजा मैडम ने परीक्षा के दौरान उससे कॉपी छीन ली और छत पर बने स्टोर रूम में उसे बंद कर दिया। इस स्टोर में 32 से 33 बच्चे पहले से बंद थे। बच्चों को 02 घंटे लगातार बंद रखा गया, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गयी और बच्चे मानसिक रूप से सदमे में चले गये।

अभिभावकों के विरोध के बाद बच्चों को पेपर दिलवाया गया। अभिभावकों ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के हस्तक्षेप से बच्चे और अभिभावक कालेज से बाहर निकाले गये। कुछ अन्य अभिभावकों की इसी शिकायत पर आइजी रेंज के आदेश पर बुधवार देर रात दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि यह कार्रवाई समय से फीस भुगतान नहीं कर पाने वाले बच्चों के साथ की गयी। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि एहतियात के तौर पर कालेज के बाहर पुलिस तैनात की गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बंधक बना लूट ले गए हजारों की नकदी
दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार को दिन-दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में अकेले युवक को हथियारों की नोक पर बंधक बना हजारों रुपए की नकदी लूट ली। वारदात की सूचना मिलने पर कॉलोनी में सनसनी फैल गई। बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक घर खंगालते रहे। नकदी हाथ लगने पर वे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिव कुटिया के पास मकान नंबर 5/8 में रहने वाला सुरेश कुमार ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ लुधियाना गया था। पीछे से उसका 23 वर्षीय लड़का अभय कुमार उर्फ लवी था।

सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मोटर साइकिल सवार दो युवक आए और सुरेश कुमार के घर आवाज लगाई। इनमें से एक युवक के मुंह पर रूमाल बंधा था। घर में मौजूद अभय कुमार बाहर आया तो युवकों ने गोशाला से आने की बात कहते हुए रसीद दिखाते हुए चंदा मांगा। अभय कुमार ने कहा कि मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं। इस पर युवकों ने पानी पिलाने की बात कही। अभय कुमार पानी लेने अंदर गया तो दोनों युवक भी पीछे आ गए तथा मकान के अंदर का दरवाजा बंद कर पिस्तौल व चाकू दिखाते हुए अभय कुमार को पकड़ लिया। दोनों ने अभय को हथियार दिखाते हुए धमकाया तथा नकदी व जेवरातों के बारे में पूछा। लेकिन अभय ने कुछ नहीं बताया तो उसके सिर पर पिस्तौल की बट से दो-तीन वार किए।

खंगाला घर का कोना-कोना

फिर अभय को साथ लेकर कमरों को खंगालने लगे। घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया। हर एक चीज उल्ट-पुल्ट दी। बदमाशों के हाथ एक अलमारी में रखी करीब 30-40 हजार रुपए की नकदी हाथ लग गई। करीब 12 बजे जाते समय दोनों युवक अभय को एक कमरे में बंद कर गए। दोनों बदमाश बाइक लेकर मौके से भाग गए।

डीएसपी ने किया मौका मुआयना

सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र जाखड़, जंक्शन थाना प्रभारी रणवीर सिंह मीणा व सहायक उप निरीक्षक शम्भूदयाल मय दल पहुंचे तथा वारदात की जानकारी ली। इस घटना से अभय इतना डर गया कि वह पुलिस के सामने रोने लगा। इस संबंध में पुलिस ने अभय के माता-पिता को सूचित किया है। फिलहाल दोपहर समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार का मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस अभय के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल लुटेरों के बारे में सुराग लगाने में जुटी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ईरान संसद पर हमला, 1 की मौत, 10 जख्मी
हमलावरों ने कुछ लोगों को बना लिया बंधक

ईरान: ईरान के संसद पर हमले का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया है। इस हमले के दौरान 10 लोग जख्मी हो गए हैं। लोकल मीडिया के तीन हमलावरों ने इस हमले को अंजाम दिया है। न्यूज एजेंसी फार्स और मेहर ने इस हमले की पुष्टि की है। इनके मुताबिक, सबसे पहले एक हमलावर संसद में दाखिल हुआ और उसने फायरिंग शुरू कर दी।

हालांकि संसद के अंदर कितने लोग हैं इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।  ईरान की खुमैनी की मजार पर भी आतंकी हमला हुआ है, जहां एक हमलावार ने खुद को उड़ा लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।