hanumangarh news | - Sach Kahoon Hindi

गोगामेड़ी में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा
हनुमानगढ़। गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को कमरे में बंद कर मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और उसके पास से नकदी व मोटर साइकिल की चाबी छीनकर फरार हो गए। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सागर (25) पुत्र मांगेराम निवासी ललानाबास उत्तराद्धा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 19 अप्रैल को रात्रि करीब 10 बजे जब ठेके के सामने से गुजर रहा था, तभी पीछे से माईसुख पुत्र गुगनराम ने उसे आवाज देकर बुलाया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। Gogamedi News

इसी दौरान माईसुख के साथ मौजूद जयसिंह पुत्र पालाराम और रमेश (सेल्समैन) ने मिलकर सागर को जबरन एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना के बाद उसका भाई समोद कुमार मौके पर पहुंचा और उसे तुरंत नोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मारपीट में सागर के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पास से करीब 20 हजार रुपए नकद और मोटर साइकिल की चाबी भी छीनकर फरार हो गए। गोगामेड़ी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक लीलाधर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Gogamedi News

सड़क दुर्घटना में हिसार के दो सगे भाइयों की मौत, भिरानी पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज
कोर्ट के आदेश पर भिरानी थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Bhirani Accident Case Update: हनुमानगढ़। सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत के मामले में आखिरकार न्यायालय के आदेश पर भिरानी थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परिवादी अशोक कुमार (48) पुत्र मालाराम लीलगर निवासी बालसमंद जिला हिसार (हरियाणा) ने न्यायिक मजिस्ट्रेट भादरा की अदालत में इस्तगासा पेश किया। Hanumangarh News

परिवादी ने बताया कि 22 मार्च को वह अपनी कार नंबर एचआर 26 बीएफ 5880 से अपने पुत्र संदीप कुमार व मनीष कुमार के साथ भादरा आ रहा था। अल सुबह करीब 4.40 बजे भिरानी से एक किलोमीटर पहले उनकी कार को सामने से आ रहे एक अज्ञात कैंटर चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके दोनों पुत्रों संदीप कुमार व मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका जबड़ा टूट गया। उसे इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

परिवादी का आरोप है कि घटना के बाद भिरानी पुलिस ने बयान तो लिए, लेकिन बाद में मामला दर्ज नहीं किया। इस पर उसने 9 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश के बाद भिरानी थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई कुंजीलाल को सौंपी है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की पहचान व तलाश में जुटी हुई है। Hanumangarh News

Petrol-Diesel News: अब केवल पेट्रोल की खुले कंटेनरों में बिक्री पर रोक, डीजल को लेकर मिली राहत
सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल ने जताई थी आपत्ति

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Petrol-Diesel News: जिला रसद अधिकारी ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों के लिए जारी आदेश में संशोधन करते हुए अब केवल पेट्रोल की बिक्री ड्रम, कैन या खुले कंटेनरों में करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार की बिक्री विस्फोटक नियमों का उल्लंघन है और ऐसा पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा जताई है। Petrol-Diesel News

गौरतलब है कि रविवार को जिला रसद अधिकारी की ओर से पेट्रोल के साथ-साथ डीजल की बिक्री पर भी ड्रम, कैन या खुले कंटेनरों में पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। इस पर शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल ने आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन को व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत करवाया। उन्होंने तर्क दिया कि वर्तमान में कंबाइनों के जरिए फसल कटाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में किसानों को डीजल की आवश्यकता रहती है। साथ ही उद्योगों में जनरेटर व अन्य मशीनों के संचालन के लिए भी डीजल जरूरी है। बहल की आपत्ति के बाद प्रशासन ने मामले पर पुनर्विचार करते हुए रविवार शाम को संशोधित आदेश जारी कर डीजल को इस प्रतिबंध से बाहर कर दिया, जबकि पेट्रोल की खुले कंटेनरों में बिक्री पर रोक बरकरार रखी गई है।

यह भी पढ़ें:– Ambala Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, किसान समेत दो की मौत, 5 घायल

श्री खुशालदास विशेष शिक्षा विद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई
अभिभावकों से शिक्षा में सहयोग बढ़ाने का आह्वान

हनुमानगढ़। श्री खुशालदास विशेष शिक्षा विद्यालय का परीक्षा परिणाम (Examination Results) गुरुवार को घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिभावकों ने हिस्सा लेकर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की। घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा प्रथम में आरव प्रथम एवं गौरव वर्मा द्वितीय, कक्षा द्वितीय में माया प्रथम एवं लक्ष्मी द्वितीय, कक्षा तृतीय में अनिल प्रथम एवं तमन्ना द्वितीय, कक्षा चतुर्थ में आरजू प्रथम एवं वरुण द्वितीय, कक्षा षष्ठ में सुरेंद्र सिंह प्रथम एवं हर्षविंद्र द्वितीय तथा कक्षा सप्तम में लक्ष्मी प्रथम एवं सिमरनजीत द्वितीय स्थान पर रहे। Hanumangarh News

कक्षा-वार मेधावी हुए सम्मानित | Hanumangarh News

इस मौके पर श्री गुरुगोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशेष शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण नाई एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सोलंकी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीटीएम में रजनीश, भूपेंद्र सिंह, पूजा, सुमनप्रीत, तनुप्रिया, सोनिया सहित कई अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रानी ने किया। Hanumangarh News

Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
चालक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

Road Accident: हनुमानगढ़। नेशनल हाइवे-62 पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 15 मार्च की रात करीब 9.40 बजे की है, जब कैंचियां से सूरतगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस संबंध में गोलूवाला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी विश्वास कुमार (23) पुत्र लाभचंद अरोड़ा निवासी 83 एलएनपी जोड़कियां हाल 36 एमओडी कैंचियां ने गोलूवाला पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता लाभचंद 15 मार्च की रात को कैंचियां से उनके रेस्टोरेंट 35 एमओडी बस स्टैंड, एनएच-62 पर इलेक्ट्रिक स्कूटी से आ रहे थे। Hanumangarh News

इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप नम्बर आरजे 13 जीसी 3338 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाभचंद स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और पिकअप चालक स्कूटी को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर मौजूद परिवादी व अन्य लोगों ने घायल को संभाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोलूवाला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पिकअप का पीछा कर उसे रुकवाया गया। पिकअप चालक ने अपना नाम हरीराम पुत्र बखूराम सांसी निवासी सोमासर तहसील सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर बताया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कैंचियां पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लाल बहादुर चंद्र को सौंपी गई है।

इक की टक्कर से महिला गंभीर घायल | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। भादरा कस्बे में सिरसा बाइपास स्थित सरस डेयरी के पास एक अज्ञात मोटर साइकिल चालक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 12 मार्च की दोपहर की बताई जा रही है, जबकि इस संबंध में अब भादरा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी संदीप सिंह (36) पुत्र छोटूराम मेघवाल निवासी वार्ड एक, भादरा ने रिपोर्ट दी कि उसकी माता रेशमा 12 मार्च को सिरसा बाइपास स्थित सरस डेयरी के पास किसी कार्य से गई हुई थी।

इसी दौरान दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच एक अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रेशमा के बाएं हाथ व पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा सिर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद वह बेहोश हो गईं और चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पहचान कर उन्हें घर पहुंचाया, जहां से परिजन उन्हें उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल भादरा लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सिरसा के सिटी हॉस्पिटल में रेफर किया गया। परिवादी ने बताया कि उपचार के बाद भी उसकी माता की हालत में सुधार नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News

छत में पाड़ लगाकर घुसा वैरायटी स्टोर में, दुकानदार को सोते देख वापस भागा
सुरेशिया, वार्ड 59 का मामला, तीन माह पहले भी इसी वैरायटी स्टोर में हुई थी चोरी की वारदात

हनुमानगढ़। जंक्शन के वार्ड 59, सुरेशिया स्थित एक वैरायटी स्टोर में गुरुवार रात्रि को चोरी की वारदात होने से टल गई। अज्ञात चोर छत के रास्ते पाड़ लगाकर दुकान में तो घुस गया लेकिन उसने दुकानदार को दुकान के अन्दर सोते देखकर वहां से खाली हाथ वापस लौटने में ही भलाई समझी। गौरतलब है कि करीब तीन माह पहले भी अज्ञात चोर ने छत में इसी जगह पाड़ लगाकर दुकान में प्रवेश कर गल्ले में रखी हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। Hanumangarh News

पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्यवाही नहीं किए जाने से नाराज दुकानदार तभी से रात्रि को दुकान में ही रहकर चौकीदारी करने लगा। इसी का परिणाम रहा कि दुकान में दोबारा चोरी होने से बच गई। शुक्रवार को दुकानदारों व वार्डवासियों ने सुरेशिया पुलिस चौकी में पुलिस अधिकारियों से मिलकर गश्त व्यवस्था प्रभावी करने के साथ पिछले दिनों हुई चोरियों की वारदातों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। अमरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड 59, सुरेशिया में उसकी दीपू वैरायटी स्टोर नाम से दुकान है। उसकी दुकान में पिछले साल 10 सितम्बर 2025 को भी रात्रि के समय छत में पाड़ लगाकर घुसे अज्ञात चोर ने करीब पन्द्रह हजार रुपए चोरी कर लिए थे।

वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी

यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को उस समय भी दी गई। कई बार कार्यवाही की मांग की गई। पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना तो किया लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला। उस घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उस घटना के बाद से वे रात्रि को दुकान में सोने लगे। गुरुवार रात्रि को अज्ञात चोर फिर दुकान की छत पर चढ़ा और उसी जगह पाड़ लगाकर दुकान में उतरा लेकिन उसे सोता देखकर चोर वापस उसी छेद से वापस भाग गया। इस वजह से चोरी की वारदात होने से टल गई।

अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बार-बार इस तरह की वारदातें हो रही हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रहा। इस वजह से चोरों के हौसलें बुलंद हैं। पिछले दिनों उनकी दुकान के पड़ोस में ही स्थित मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के साथ चोरी की वारदातें भी बढ़ गई हैं। अधिकतर नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आमजन में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरेशिया क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। Hanumangarh News

किसानों के लिए राहत की खबर, एक बारी चार में दो समूह चलाने पर सहमति
दो बारी तीन में एक समूह चलाने का निर्णय, जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में हुआ हंगामा

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Indira Gandhi Canal: चार में दो समूह चलाने की मांग कर रहे इंदिरा गांधी नहर के किसानों के लिए राहत की खबर है। इंदिरा गांधी नहर में एक बारी चार में दो समूह चलाए जाएंगे। उसके बाद तीन में एक समूह में पानी चलाया जाएगा। यह सहमति इंदिरा गांधी नहर में रेग्यूलेशन निर्धारित करने के लिए जल संसाधन विभाग मुख्य अभियंता कार्यालय में शनिवार को दोबारा बुलाई गई जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में हुई। बैठक में मौजूद विपक्ष के विधायकों ने आईजीएनपी में चार में दो समूह में पानी चलाने की मांग को पुरजोर तरीके से रखा। Hanumangarh News

उनका कहना था कि जनवरी में गेहूं और सरसों दोनों फसलों को पानी की आवश्यकता है। किसान खर्चा करके बैठा है। अगर जनवरी में पानी नहीं दिया तो आगे चलकर पानी देने का फायदा नहीं। इस पर मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी ने बांध में कम पानी का हवाला देते हुए कहा कि तीन में एक समूह में पानी चलाया जा सकता है लेकिन विधायक चार में दो समूह में पानी देने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि पानी नहीं मिला तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। चार में दो समूह चलाने की जद्दोजहद को लेकर बैठक में खूब हंगामा हुआ। विधायकों व किसान प्रतिनिधियों ने पाकिस्तान जा रहे पानी के मुद्दे को लेकर भी सरकार व विभाग को घेरा। Hanumangarh News

सभी बातों पर चर्चा के बाद पानी की व्यवस्था व उपलब्धता के आधार पर किसानों के हित में निर्णय हुआ और 4 जनवरी से 21 जनवरी तक एक बारी चार में दो समूह जबकि 13 मार्च तक दो बारी तीन में एक समूह चलाया जाएगा। उसके बाद उपलब्धता के आधार पर नहरों में पानी प्रवाहित किया जाएगा। बैठक में रायसिंहनगर विधायक सोहन नायक, अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक, सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर, पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने किसानों का प्रतिनिधित्व किया। प्रशासन की तरफ से एसडीएम मांगीलाल सुथार बैठक में मौजूद रहे।

इससे पहले 30 दिसम्बर को हुई जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में कोई निर्णय नहीं हो पाया था। बैठक में अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने मुद्दा रखा कि 21 सितम्बर से 20 मई तक तय होने वाले राजस्थान के शेयर में चार अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक लगभग 3 लाख 73 हजार के आसपास पानी निकाल लिया गया जो किसानों के खेतों में जाना चाहिए था। वह पानी किसानों को नहीं मिला। वह पानी भी किसानों को दिया जाए। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस समस्या को लेकर आईजीएनपी के पूरे चरण पर बसे किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को बचाने के लिए वह पानी दिया जाए, चाहे उसके लिए पंजाब से बात क्यों न करनी पड़ी।

अनूपगढ़ विधायक बोलीं-किसानों की जीत, दबाव की वजह से मिला पानी

अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम एक बूंद पानी पाकिस्तान नहीं जाने देंगे। हम खून और पानी एकसाथ नहीं बहने देंगे। अगर यह डबल इंजन की सरकार है तो क्यों किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। वह पाकिस्तान जा रहे पानी को रोके। मंच पर खड़े होकर बड़े-बड़े वादे करने से कुछ नहीं होने वाला।

उन्होंने सरकार से मांग की कि भविष्य में ऐसी स्थिति कभी पैदा न हो कि किसान की पकी-पकाई फसल पानी के अभाव में खराब हो जाए। भविष्य में भी पानी की उचित व्यवस्था करते हुए किसान और किसानी को बचाया जाए। उन्होंने चार में दो समूह चलाए जाने पर सहमति बनने को किसानों की जीत बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों व किसानों के दबाव की वजह से मांग अनुसार पानी मिल सका है। Hanumangarh News

पानी नहीं मिला तो विधानसभा में घेरेंगे सरकार: सोहन नायक

संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि जहां किसान की बात है उन मीटिंगों में सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं आता। क्या दोनों जिलों में सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं सरकार को सोचना पड़ेगा कि आईजीएनपी किसान की रीढ़ की हड्डी है। अगर आईजीएनपी के रेग्यूलेशन को कमजोर किया जाएगा तो किसान कमजोर होगा। चाहे कोई भी सरकार हो, उसे इस समस्या के समाधान के लिए मजबूत कदम उठाने होंगे। पूनिया ने कहा कि पानी पाकिस्तान जा रहा है।

किसान के लिए इससे ज्यादा पीड़ा क्या हो सकती है लेकिन डबल इंजन की सरकार चुप है। सरकार ईआरसीपी लाकर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। सरकार को किसान की फसल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। विधायक सोहनलाल नायक ने कहा कि चार में दो समूह में पानी चलाने के बाद अगर 13 मार्च के बाद मांग अनुसार पानी नहीं दिया गया तो विधानसभा में सरकार को इस मुद्दे पर घेरा जाएगा कि किसानों की फसलें बचाई जाएं। जरूरत पड़ी तो विधानसभा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों की फसलें बर्बाद नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें:– खानक व खरकड़ी सोहान की पहाड़ियों में ग्रैप की पाबंदी हटी, खनन कार्य फिर शुरू

फरवरी में आयोजित होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
हनुमानगढ़। श्री खुशालदास विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं (semester exams) माह फरवरी 2026 में आयोजित होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षा फार्म आवेदन करने का विवरण जारी कर दिया गया है। संबंधित सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरना सुनिश्चित करने को कहा गया है। Hanumangarh News

श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीए-बीएड एस एंड आईई-बौद्धिक विकलांगता (मध्यम चरण) सेमेस्टर प्रथम, बीए-बीएड एस एंड आईई-श्रवण हानि (मध्यम चरण) सेमेस्टर प्रथम, बीएससी-नर्सिंग, सेमेस्टर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, बीएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी (ऑनर्स) सेमेस्टर प्रथम, बी फार्मेसी (सीओपी और एसकेडी) प्रथम, तृतीय, पंचम, मास्टर ऑफ एजुकेशन-श्रवण बाधितार्थ प्रथम सेमेस्टर, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर प्रथम सेमेस्टर आदि के परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क 15 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक एवं विलम्ब शुल्क के साथ 1 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक भरे जाएंगे। Hanumangarh News

रात्रि को घुसे घर में, नकदी व जेवरात चोरी कर भागे
संदूक उठाकर ले गए घर के पीछे, पास के कमरे में सोते रहे मां-बेटा

हनुमानगढ़। रात्रि को घर में घुसे अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर अन्दर रखे दो संदूक उठाकर घर के पीछे ले गए। इसके बाद संदूक के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया जिसमें मां-बेटा सो रहे थे। गृह स्वामी की रिपोर्ट के आधार पर पीलीबंगा पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पुष्पा कंवर (52) पत्नी युवराज सिंह राजपूत निवासी चक 24 एसटीजी तहसील पीलीबंगा ने रिपोर्ट पेश की कि गुरुवार रात्रि को वह व उसका बेटा मदन घर में बने कमरे में सो रहे थे। रात्रि करीब 3.30 बजे उसकी नींद खुली। उसने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा बाहर से बंद किया हुआ था। वह कमरे का दूसरा गली की तरफ का दरवाजा खोलकर अन्दर गई तो घर में बने दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था तथा कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। तब उसने अपने बेटे मदन को उठाया व घरेलू सामान सम्भाला तो कमरे में रखे दो छोटे संदूक गायब थे।

तब उन्होंने इधर-उधर सम्भाला तो दोनों संदूक घर के पीछे खाली जगह में पड़े थे। संदूक में रखी दस हजार रुपए की नकदी, दो तौला सोने की चार अंगूठी, एक तौला सोने की चेन, पांच सौ ग्राम चांदी की दो जोड़ी पायजेब नहीं मिली। उनके घर की छत पर अज्ञात व्यक्ति के पैरों के निशान पड़े हुए मिले। रात्रि में किसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति घर की छत के ऊपर से मकान में प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप संबंधी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई वीरचन्द को सौंपी। Hanumangarh News

Hanumangarh News: पुत्रवधू व उसके पीहर पक्ष की धमकियों से परेशान ससुर ने गटका जहर
अस्पताल में भर्ती, बीस लाख रुपयों की डिमांड करने का आरोप, आधा दर्जन से अधिक नामजद

हनुमानगढ़। पुत्रवधू व उसके पीहर पक्ष के लोगों की ओर से बीस लाख रुपए की मांग करने व रुपए नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने से परेशान ससुर ने आत्महत्या करने के मकसद से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ भादरा पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार राकेश (23) पुत्र मदन मेघवाल निवासी डूंगरसिंहपुरा पीएस भादरा ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी शादी चार जनवरी 2024 को बनिता पुत्री राजेश घोटड़ निवासी जाटाण तहसील भादरा के साथ हुई थी। विवाह के पश्चात से ही बनिता अपने माता-पिता, भाइयों एव अपने फूफा रूपराम के दबाव व प्रभाव में रही। बनिता जब मन में आता बिना बताए अपने भाइयों के साथ पीहर चली जाती और जब उसका मन करता, वापस आ जाती। उसके घर वाले उससे पूछते तो वह मरने-मारने, झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल करवाने की धमकी देती। विवाह के पश्चात से ही उसके ससुराल वालों ने उससे रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी।

बनिता भी उस पर अनुचित दबाव डालने लगी कि उसके भाई रवि को कारोबार के लिए दस लाख रुपए की आवश्यकता है, वह रुपयों की व्यवस्था कर दे। उसके मना करने पर बनिता उससे एवं उसके परिवारवालों के साथ आए दिन लड़ाई-झगड़ा एवं गाली-गलौज करने लगी। उसका स्वभाव उनके प्रति उग्र होता गया। जून 2025 में बनिता का चचेरा भाई रोबिन पुत्र रोहताश मेघवाल निवासी जाटाण तहसील भादरा बनिता को गांव डूंगरसिंहपुरा से अपने साथ ले गया। बनिता जाते समय सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े एवं अन्य सामान साथ ले गई।

बीस लाख रुपए देने का अनुचित दबाव बनाने लगे | Hanumangarh News

इसके पश्चात वह दो-तीन दफा बनिता को लेने अपने ससुराल गया तो बनिता व उसके पीहर वाले उस पर बीस लाख रुपए देने का अनुचित दबाव बनाने लगे और बनिता को उसके साथ नहीं भेजा। उसने उनसे बार-बार मिन्नतें की कि उसके पास रुपयों की व्यवस्था नहीं है तब बनिता, उसके चचेरे भाई अमनदीप, अमित पुत्र रोहताश, विकास पुत्र दलीप घोटड़ निवासी जाटाण, बनिता का सगा भाई रवि, फूफा रूपराम दानोदिया निवासी पण्डरेउताल सभी उसके पिता मदन से बार-बार मोबाइल फोन पर 20 लाख रुपए देने की मांग करते हुए उसके पिता मदन को झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भिजवाने, घर जमीन बिकवाने आदि की धमकियां देने लगे। यह लोग उसके पिता मदन को फोन पर हर समय गंदी गालियां निकालते हुए अपमानित व बेइज्जत करने लगे और कहने लगे कि भूखे-नंगे तेरे पास रुपए नहीं हैं तो तू जीकर क्या करेगा, इससे अच्छा तू मर जा। Hanumangarh News

उसके पिता मदन ने उन्हें यह सारी बातें बार-बार बताई और कहा कि इन लोगों ने उसका जीवन निर्वाह करना मुश्किल कर दिया है। 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर में उसके पिता मदन से बनिता के फूफा रूपराम ने पुन: 20 लाख रुपए की मांग की और नहीं देने पर झुठे मुकदमा में फंसाकर जेल भिजवाने का कहते हुए धमकाया। इसके पश्चात उसके पिता मदन काफी विचलित हो गए और बार-बार पूछने पर कहने लगे कि रूपराम आदि उसे जीने नहीं देंगे, मुझे मरना पड़ेगा।

इसके करीब दो-ढाई घंटे पश्चात उसके पिता मदन ने मरने की नियत से कोई जहरीला पदार्थ गठक लिया। इससे उनकी तबियत अत्यधिक खराब हो गई। तब वह व परिवार के अन्य लोग उन्हें इलाज के लिए 28 अक्टूबर 2025 की रात्रि को करीब 8 बजे भादरा के विवेकानन्द अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली के लिए डराने-धमकाने के आरोप संबंधी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हेड कांस्टेबल जगदीश के सुपुर्द की। Hanumangarh News

Awas Yojana: विधवा को नहीं मिला आवास योजना का लाभ
सर्वे के बावजूद पात्रता सूची में नहीं आया नाम

हनुमानगढ़। संगरिया तहसील के गांव अमरपुरा जालू खाट की एक विधवा महिला प्रधानमंत्री आवास योजना (Prime Minister Housing Scheme) का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। बावजूद इसके उसका नाम पात्रों की सूची में शामिल नहीं हो रहा। विधवा ने इस संबंध में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिलोचना पत्नी महेन्द्र कुम्हार निवासी अमरपुरा जालू खाट तहसील संगरिया ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। उनका मकान कच्चा है जो गिरने की कगार पर है। शिलोचना के अनुसार उसने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया था। Awas Yojana News

सर्वे होने के बावजूद उसका नाम पात्रों की सूची में नहीं आया। उसके अड़ोस-पड़ोस में रहने वाले जिन लोगों ने आवेदन किया था, उनका नाम पात्रों की सूची में आ चुका है और राशि स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन वह इस योजना का लाभ उठाने से वंचित रह गई। जबकि वह प्रधानमंत्री आवास योजना की सभी शर्तों की पालना करती है। शिलोचना ने मांग की कि उसके मकान का दोबारा सर्वे करवाकर प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि स्वीकृत करवाई जाए ताकि वह पक्के मकान का निर्माण करवा सके। Awas Yojana News

Bike Theft: जिला अस्पताल की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी
Bike Theft: हनुमानगढ़। टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय की पार्किंग में खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। बाइक मालिक अपनी पत्नी की डायलिसिस करवाने के लिए जिला चिकित्सालय आया था। बाइक मालिक की रिपोर्ट के आधार पर टाउन पुलिस थाना में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार घनश्याम प्रजापत (38) पुत्र सूरजभान कुम्हार निवासी सोमानी चक्की के पास, वार्ड सात, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसे अपनी पत्नी की डायलिसिस करवाने के 7 दिन में 3 बार टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में आना-जाना पड़ता है। उसने 12 अगस्त की शाम करीब चार बजे अपनी बाइक नम्बर आरजे 31 एसजे 0612 जिला अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह करीब पांच बजे वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। अनुसंधान हैड कांस्टेबल सुनील कुमार कर रहे हैं। Hanumangarh News

मोबाइल टावर में लगी बीटीएस मशीन चोरी | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। रिलायंस कम्पनी के मोबाइल टावर में लगी बीटीएस मशीन रात्रि को अज्ञात जना चोरी कर ले गया। इस संबंध में नोहर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार जीएसपी पावर (एमएम) कम्पनी में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत राकेश बेनीवाल (36) पुत्र मनीराम जाट निवासी वार्ड तीन, गांव दलपतपुरा तहसील नोहर ने रिपोर्ट पेश की कि उनकी कम्पनी रिलायंस कम्पनी के मोबाइल टावर की देखभाल का कार्य करती है। कम्पनी के अधीन गांव भगवान के मुख्य बस स्टैंड के ऊपर टावर लगा हुआ है। इस टावर में 5जी की बीटीएस मशीन लगी हुई थी। 17 अगस्त की रात्रि को कोई अज्ञात व्यक्ति बीटीएस मशीन चुरा ले गया। अलार्म बजने पर उसने टावर पर जाकर देखा तो 5जी की बीटीएस मशीन गायब थी। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ अभियोग दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल प्रताप सिंह के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News