Hanumangarh crime - Sach Kahoon Hindi

Drug Smuggler Arrested: हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 9 लोगों को किया गिरफ्तार
भादरा में पुलिस की दबिश से खुलासा, 12.69 ग्राम हेरोइन बरामद

हनुमानगढ़। भादरा थाना पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान होटलों की जांच के अभियान में कार्रवाई करते हुए होटल में कमरा लेकर चिट्टा बेचने की तैयारी कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.69 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को भादरा थाना प्रभारी राधेश्याम मय जाप्ता होटल, सराय, ढाबा, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर जांच एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल कुलदीप ने सूचना दी कि राजगढ़ रोड स्थित होटल स्वागतम में बाहर से आए कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कमरा लेकर ठहरे हुए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मय जाप्ता करीब 4.18 बजे होटल पहुंचे। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की आशंका और तलाशी वारंट लेने में लगने वाले समय को देखते हुए बीएनएसएस की धारा 103 के तहत तलाशी की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम होटल की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 105 में पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने पर अंदर चार युवक मिले, जो पुलिस को देखकर घबरा गए और धक्का-मुक्की कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चारों को काबू कर पूछताछ की। युवकों की पहचान राधेश्याम (24) पुत्र भंवरलाल रैगर निवासी सोनड़ी पीएस नोहर, संजय (25) पुत्र मगाराम मेघवाल निवासी सोनड़ी पीएस नोहर, मनीष कुमार (20) पुत्र समुन्द्र सिंह वाल्मीकि निवासी भोगराना पीएस नोहर तथा अनहार उर्फ अनु (26) पुत्र इस्पाक कायमखानी निवासी वार्ड नंबर 12, पानी की टंकी के पास, कायमखानी बास, भादरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान राधेश्याम की पैंट की दाहिनी जेब में जिपर लगी पारदर्शी प्लास्टिक की थैली मिली। Hanumangarh News

इसमें 12.69 ग्राम हेरोइन पाई गई। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि वे चिट्टा भादरा में बेचने के लिए होटल में रुके थे। उनके अनुसार यह चिट्टा उन्होंने 14 अगस्त को सलीम पड़िहार निवासी बास, तहसील नोहर से खरीदा था। आरोपियों ने पुलिस को सलीम का मोबाइल नंबर भी बताया तथा दावा किया कि राधेश्याम को चारों ने मिलकर 50 हजार रुपए दिए थे, जिससे वह चिट्टा खरीदकर लाया था। पूछताछ में कुछ चिट्टा इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

होटल रजिस्टर भी जब्त, सीसीटीवी बंद मिला

पुलिस ने होटल के रिसेप्शन पर रखे यात्री रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में क्रमांक 78 पर राधेश्याम और संजय के नाम से कमरा नंबर 105 बुक होना पाया गया, जिसमें चार व्यक्तियों की एंट्री और चारों आरोपियों के हस्ताक्षर दर्ज थे। रजिस्टर के अनुसार चारों 15 अगस्त को अपराह्न करीब 3.30 बजे होटल पहुंचे थे। पुलिस ने होटल का सीसीटीवी कैमरा चैक करना चाहा तो वह बंद मिला। पुलिस ने यात्री रजिस्टर को भी वजह सबूत के तौर पर जब्त कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान फेफाना थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपा गया है। पुलिस अब चिट्टे की खरीद के स्रोत, सप्लायर और आगे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राधेश्याम, कांस्टेबल संजय, कुलदीप और आजाद शामिल रहे। Hanumangarh News

1.40 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़। नोहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थांे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रीको एरिया में एक युवक को 1 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर अचानक सड़क से नीचे उतरकर दीवार फांदने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास लाल रंग के कपड़े के थैले में छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नोहर थाना के उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह नरूका मय जाप्ता क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना हुए थे। दोपहर करीब 2.05 बजे पुलिस टीम रीको एरिया पहुंची। इसी दौरान सड़क पर सामने से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस की सरकारी बोलेरो को देखकर अचानक सड़क से नीचे उतरकर पास की दीवार फांदने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम भंवरलाल (21) पुत्र हंसराज गुसाईं निवासी वार्ड नंबर 17, सिंधी बाजार, नोहर बताया। पुलिस ने युवक के पास मौजूद लाल रंग के कपड़े के थैले की तलाशी ली तो उसके अंदर लाल रंग की पॉलीथिन मिली। पॉलीथिन के अंदर 1 किलो 400 ग्राम गांजा (कैनाबिस) पाया गया। पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नोहर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाण्डर को सौंपा गया है। पुलिस अब आरोपी से गांजे की खरीद के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह नरूका, हेड कांस्टेबल आत्माराम, कांस्टेबल मनीष, सुभाष और रामहरि शामिल रहे। Hanumangarh News

लाखों के चिट्टे के साथ कार सवार चार तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने रविवार देर रात्रि को गुरुसर-कोहला रोड पर गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए कार सवार चार जनों को चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 89.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार टाउन थाने के उप निरीक्षक सुशील कुमार मय जाप्ता रविवार देर रात्रि को गुरुसर-कोहला रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार नंबर डीएल 8 सी एए 1365 नजर आई, जिसे रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में चार युवक सवार थे।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 89.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टे के साथ कार को जब्त कर लिया। कार सवारों की पहचान कुलदीप सिंह (34) पुत्र जगजीत सिंह और जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सा (35) पुत्र बंतसिंह दोनों निवासी चौके पीएस सदर रामपुरा फूल जिला बठिंडा, पंजाब, साहिल बिश्नोई (29) पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई निवासी 2 एसएसडब्ल्यू, ग्राम पंचायत झांबर पीएस हनुमानगढ़ टाउन तथा वरुण कुमार (35) पुत्र रतनलाल मेघवाल निवासी वार्ड दो, गांव मानकसर पीएस संगरिया के रूप में हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चिट्टा एवं तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर ली। पुलिस अब आरोपियों से चिट्टे की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी राजीव रॉयल कर रहे हैं। Hanumangarh News

Hanumangarh News: गर्भवती महिला के पेट में लात मारने और गला दबाने का आरोप
हनुमानगढ़। कमाना गांव में गर्भवती महिला के साथ मारपीट, जान से मारने की कोशिश और उसके परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर सदर पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 2, कमाना निवासी कोमल (23) पत्नी मामूराम सांसी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गर्भवती है। Hanumangarh News

आरोप है कि 26 जुलाई की शाम करीब 6 बजे उसके दादा ससुर सुन्दरराम, वजीराराम पुत्र सुन्दरराम, देवर रामा, कल्लूराम पुत्र ढलियाराम, वीराराम तथा हीराराम पुत्र मन्नूराम लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, चाकू और कापा लेकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। सुन्दरराम ने गर्भवती महिला के पेट में लात मारी और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला के पति ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

शोर सुनकर महिला के भाई आकाश और आशु मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इस दौरान कल्लूराम ने आशु के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और छह टांके लगाने पड़े। वहीं वीराराम पर महिला के पति के साथ लोहे की रॉड से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बंशीलाल को सौंपी है। Hanumangarh News

Hanumangarh Crime News: घात लगाकर युवक पर हमला, कुल्हाड़ी के वार से टूटी उंगली
हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने नहर किनारे घात लगाकर एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला करने के आरोप में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार शैलेन्द्र सिंह (47) पुत्र सुमेर सिंह राजपूत निवासी चक 10 एमजेडब्ल्यू, जोधावाली ढाणी, ग्राम पंचायत रणजीतपुरा ने बताया कि वह 30 जून को शाम करीब 6.30 बजे लखूवाली से अपनी मोटर साइकिल पर घर लौट रहा था। Hanumangarh Crime News

जब वह नहर के पटरे से नीचे गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर भानसिंह के खेत के पास पहुंचा तो वहां पहले से नहर के नीचे झाड़ियों में छिपे बैठे बंटी, नरेश और जलंधर, तीनों पुत्र इन्द्राज सुथार, ने उसकी मोटर साइकिल के सामने आकर उसे गिरा दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि बंटी के हाथ में कुल्हाड़ी तथा नरेश और जलंधर के हाथों में लाठियां थीं।

बंटी ने शैलेन्द्र सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने का प्रयास किया। बचाव के लिए हाथ आगे करने पर कुल्हाड़ी का वार उनके बाएं हाथ पर लगा, जिससे एक अंगुली टूट गई। इसके बाद नरेश और जलंधर ने लाठियों से उनकी पीठ पर हमला किया तथा आंख पर भी लाठी से चोट पहुंचाई। शोर सुनकर शैलेन्द्र सिंह की माता मौके पर पहुंच गई।

इसी दौरान नरेश पुत्र पप्पूराम सुथार, जो मजदूर है, ने घटना देखी और बचाने के लिए दौड़ा। कुछ ही देर बाद वेदप्रकाश बिश्नोई भी मौके पर पहुंच गया। दोनों के ललकारने पर आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने कथित रूप से धमकी दी कि 'अबकी बार तुझे छोड़ेंगे नहीं' और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर टाउन थाना पुलिस ने बंटी, नरेश और जलंधर पुत्र इन्द्राज सुथार के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपा गया है।

अधेड़ पर हमला, गंभीर हालत में बीकानेर रेफर

हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामसिंह (27) पुत्र रणजीत सिंह भाट निवासी वार्ड नंबर 12, भारती बाल विद्या मंदिर स्कूल के पास, भट्ठा कॉलोनी, जंक्शन ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे परिवाद में बताया कि उसके पिता रणजीत सिंह 18 जून को सुबह करीब 8 बजे किसी काम से बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। Hanumangarh Crime News

जब वे सेक्टर नंबर 12 स्थित खालसा स्कूल के पास अंडरब्रिज के निकट पहुंचे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और घूंसों, थप्पड़ों तथा लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। शिकायत के अनुसार हमले में रणजीत सिंह के सिर, आंख के पास, कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना जंक्शन थाना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रणजीत सिंह को एम्बुलेंस से टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। परिवादी ने आरोप लगाया कि घटना की रिकॉर्डिंग खालसा स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई है और उसकी फुटेज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपलब्ध है। पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए परिवाद के आधार पर जंक्शन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक जयसिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh Crime News

Hanumangarh Murder: शराब के नशे में लाठी से वार कर भाई की हत्या
फेफाना थाना क्षेत्र के गांव रामसरा का मामला

Hanumangarh Crime: हनुमानगढ़। फेफाना थाना क्षेत्र के गांव रामसरा में रात्रि को शराब के नशे में धुत्त दो भाइयों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक भाई ने लाठी से वार कर अपने भाई की हत्या कर दी। खास बात यह कि सुबह हत्यारोपी ने खुद ही चाचा सहित अड़ोस-पड़ोस के अन्य लोगों को अपने भाई की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है। इस संबंध में फेफाना पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh Murder

पुलिस के अनुसार पृथ्वीराम (45) पुत्र चिमनाराम नायक निवासी वार्ड चार, रामसरा तहसील नोहर ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि उसके भतीजे इन्द्रपाल व कालूराम पुत्र बुधराम अपने अलग-अलग मकान में रहते हैं। दोनों शराब पीने के आदी हैं जो आए दिन आपस में झगड़ा करते रहते हैं। इस कारण ज्यादा कोई ध्यान नहीं देता। मंगलवार की रात्रि को दोनों भाइयों इन्द्रपाल व कालूराम में आपस में झगड़ा हुआ।

बुधवार सुबह कालूराम ने उसे व आस-पड़ोस को बताया कि इन्द्रपाल रात को हम दोनों भाइयों के झगड़े में बेहोश हो गया। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो इन्द्रपाल खून से लथपथ पड़ा था। कालूराम ने उन्हें बताया कि उसने रात्रि को शराब के नशे में इन्द्रपाल पर लाठी से वार किया था। इस पर उन्होंने इन्द्रपाल को देखा तो वह मर चुका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप संबंधी धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच थाना प्रभारी एसआई नरेन्द्र कुमार कर रहे हैं। Hanumangarh Murder

28 लाख रुपए हड़पने के लिए पति के खाने में मिलाया जहर, मौत
किसान से खरीद की गई मूंगफली के दस लाख रुपए भी हड़पने, मुकदमा दर्ज

हनुमानगढ़। पत्नी की ओर से 28 लाख रुपए हड़पने के लिए अपने ही पति के खाने में जहर देकर उसकी हत्या करने व किसान से खरीदी गई मूंगफली के दस लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खुइयां पुलिस थाना में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस्तगासा के जरिए दर्ज हुए मुकदमे में सन्तलाल (47) पुत्र भागाराम निवासी वार्ड दो, गांव पांडूसर तहसील नोहर ने बताया कि वह खेती करता है। Hanumangarh News

रोशनी पत्नी कानाराम निवासी ढाणी भाम्भूआन तहसील नोहर हाल भींयासर तहसील सरदारशहर जिला चूरू का पति कानाराम पुत्र गुलाबराम निवासी ढाणी भाम्भूआन तहसील नोहर का स्थाई निवासी था और वह गांव ढाणी भाम्भूआन में दुकान कर अनाज क्रय-विक्रय करने का धंधा करता था। उसने 2024 में अपने व अपने भाई की रोही पांडूसर में स्थित 40 बीघा कृषि भूमि तथा ओमप्रकाश भाम्भू निवासी पांडूसर की हिस्से पर ली हुई 27 बीघा भूमि में मूंगफली की फसल काश्त की थी।

रोशनी अपने पति कानाराम के साथ झगड़ा-फसाद कर रही थी

उसने अलग-अलग समय में कुल 161 क्विंटल 78 किलोग्राम मूंगफली 6251 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 10 लाख 11 हजार 99 रुपए 25 पैसे में कानाराम को बेची थी। कानाराम ने 26 अक्टूबर 2024 को दो हजार रुपए फोन पे में जमा करवाए। शेष 10 लाख 9099 रुपए 25 पैसे की अदायगी 19 नवंबर 2024 को करने का करार किया था। वह 19 नवंबर 2024 को महिपाल पुत्र भादरराम स्वामी निवासी पांडूसर के साथ कानाराम के घर गया। तब रोशनी अपने पति कानाराम के साथ झगड़ा-फसाद कर रही थी। Hanumangarh News

तभी कानाराम को अचानक उल्टी आई और उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। तब कानाराम ने उससे कहा कि शायद रोशनी ने उसे खाने में जहर दे दिया है। वे उसे नोहर अस्पताल ले चलें। तब उसने कानाराम को अपने वाहन में बैठाया। कानाराम के साथ उसका चाचा हरीराम व एक अन्य व्यक्ति भी वाहन में बैठे थे। कानाराम ने रोशनी को आवाज देकर कहा कि उसने आज सुबह अलमारी में रखने के लिए जो 28 लाख रुपए दिए थे। उन रुपयों में से 10 लाख रुपए सन्तलाल को अदा कर देना। इसके बाद वे कानाराम को उपचार के लिए नोहर ले जाने लगे।

कानाराम की मृत्यु के बाद परिवारजनों ने शव का दाह संस्कार करवा दिया

कानाराम ने रास्ते में उसे व उसके साथ आए व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से यह बताया कि उसने आज अपनी पत्नी रोशनी को 28 लाख रुपए अलमारी में रखने के लिए दिए थे। उसकी पत्नी ने उसे कहा कि वह इन रुपयों के उसे जेवर खरीदकर दे। उसने मना किया तो रोशनी ने उसके साथ झगड़ा-फसाद किया और 28 लाख रुपए हड़पने के लिए उसे खाने में जहर दिया है।

इससे उसकी तबीयत खराब हुई है। कानाराम को उपचार के लिए नोहर के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान कानाराम की उसी दिन 19 नवंबर 2024 को मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने कानाराम की मृत्यु जहर के सेवन से होना बताया। Hanumangarh News

कानाराम की मृत्यु के बाद परिवारजनों ने शव का दाह संस्कार करवा दिया। तब कानाराम का साला हरदत्त, कानाराम के भाई व पिता ने उससे कहा कि उन्हें इस बात का पता है कि उसने कानाराम से 10 लाख रुपए लेने हैं। उन्हें यह भी पता है कि कानाराम ने 28 लाख रुपए अपनी पत्नी को दे रखे हैं। उसमें से 10 लाख रुपए तुम्हें देने के लिए कानाराम ने अपनी पत्नी को बोला था। इन लोगों ने उसे कहा कि कानाराम के 12वें की रस्म पूरा करने के बाद उसे कानाराम की पत्नी से 10 लाख रुपए दिलवा देंगे।

12वें की रस्म पूरा होने के बाद उसने रोशनी से अपने दस लाख रुपए मांगे

उसने कानाराम की 12वें की रस्म पूरा होने के बाद उसने रोशनी से अपने दस लाख रुपए मांगे तो उसने कहा कि उसके दस लाख रुपए उसके पास बतौर अमानत के जमा हैं। वह 4 जनवरी 2025 को उसे रुपए अदा कर देगी। 4 जनवरी 2025 को वह गांव ढाणी भाम्भूआन में रोशनी से अपने 10 लाख रुपए लेने गया तो रोशनी ढाणी भाम्भूआन में नहीं मिली। उसे इधर-उधर से पता चला कि वह अपने मायके भिंयासर गई है।

9 जनवरी 2025 को वह अपने साथ महिपाल को लेकर गांव भिंयासर जाकर रोशनी से मिला और 10 लाख रुपए मांगे तो रोशनी ने रुपए देने से इन्कार कर दिया। रोशनी ने कहा कि 28 लाख रुपए के लिए तो उसने अपने पति को खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर मारा है। यदि वे दोबारा उसके पास रुपए मांगने आए तो वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा देगी या उनके नाम की सुपारी देकर हत्या करवा देगी। प्रकरण की तफ्तीश थाना प्रभारी एसआई जगदीश प्रसाद पाण्डर कर रहे हैं। Hanumangarh News

Farmers Protest: मकानों की कुर्की के खिलाफ किया जिला कलक्ट्रेट का घेराव

Hanumangarh News: कापा व छुरा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
टाउन व पीलीबंगा थाना पुलिस की आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई

हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने कापा व पीलीबंगा थाना पुलिस ने छुरा लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार टाउन पुलिस थाना अधीन लखूवाली पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर को लखूवाली चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम इंदिरा गांधी नहर के पटड़ा पर पहुंची तो वहां एक युवक धारदार कापा हवा में लहराते हुए घूमता नजर आया। Hanumangarh News

पुलिस टीम ने युवक को रूकवाकर कापा लेकर घूमने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने कापा बरामद कर मौके से ताराचन्द (21) पुत्र लालचन्द बावरी निवासी चक भाखरांवाली पीएस रावतसर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। जांच शेरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अमीचन्द कर रहे हैं। उधर, पीलीबंगा पुलिस थाना के हैड कांस्टेबल संजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम मंगलवार देर शाम को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम गोलूवाला रोड स्थित विधा विहार कॉलोनी में पहुंची तो एक युवक धारदार छुरा लेकर घूम रहा था। पुलिस ने छुरा बरामद कर मौके से शिवा उर्फ शिवला धानक (21) पुत्र सुरेश धानक निवासी वार्ड 11, पीलीबंगा को गिरफ्तार कर लिया। जांच हैड कांस्टेबल अशोक कुमार कर रहे हैं। Hanumangarh News

Rajasthan Weather: इस दिन हो सकती है भारी बारिश और गिर सकती है ओलावृष्टि! अलर्ट जारी!

रात्रि को उत्पात मचाते 12 गिरफ्तार, एक कार व दो मोटरसाइकिल जब्त
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रावतसर थाना पुलिस ने रात्रि को उत्पात मचा रहे 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक कार व दो मोटर साइकिल भी जब्त की। रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जिले में बढ़ रही सम्पति सम्बन्धी वारदातों को ट्रेस आउट करने के क्रम व अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए थाना की टीम हैड कांस्टेबल संजय कुमार के नेतृत्व में सोमवार रात्रि को थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे 12 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक कार व दो मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में जब्त किया गया। Hanumangarh News

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (35) पुत्र हनुमाना राम मेघवाल निवासी चक 2 केएलएमबी पीएस रावला मण्डी, सम्पतसिंह (35) पुत्र उत्तमसिंह राजपूत निवासी चक 4 डीडब्ल्यूएम रावतसर, कालूसिंह (35) पुत्र हनुमान सिंह राजूपत निवासी राजासर भाटियान पीएस छतरगढ़ बीकानेर, कृष्णसिंह (25) पुत्र राजेन्द्रसिंह राजपूत निवासी चक 8 डीडब्ल्यूएम रावतसर, विरेन्द्र सिंह (32) पुत्र मदनसिंह राजपूत निवासी चक 3 एनडी, भालाराम (21) पुत्र करणीराम नायक निवासी किकरालिया, राधेश्याम (27) पुत्र दुलाराम नायक निवासी रिड़मलसर पीएस घमूड़वाली जिला श्रीगंगानगर, जयसिंह (19) पुत्र महेन्द्र सिंह जाट निवासी चक 3 डीडब्ल्यूएम रावतसर, मनीराम (25) पुत्र ओमप्रकाश रेगर निवासी वार्ड 18, रावतसर, सोनू (18) पुत्र धन्नाराम रेगर निवासी वार्ड 25, रावतसर, नारायण सिंह (41) पुत्र महेन्द्र सिह बावरी निवासी हाथियांवाला खैरूवाला जिला श्रीगंगानगर व विजयपाल (26) पुत्र महेन्द्र नायक निवासी श्योदानपुरा पीएस तलवाड़ा झील के रूप में हुई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, देवीलाल व मुकेश शामिल रहे। Hanumangarh News

Pradhan Mantri Awas Yojana: आवास योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! आज मिलेगी पक्के आवास की पहली किश्त

40 लोगों ने कॉलोनी में घुसकर किया ‘हंगामा’, चार युवक हिरासत में
घटना के बाद लोगों में बना भय का माहौल

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Hanumangarh Crime: युवकों के दो गुटों में हुए झगड़े के बाद एक गुट ने शनिवार रात जंक्शन के सेक्टर 12 में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। रात 11 बजे 40 युवक लाठियां, गंडासे, डंडे और तलवार लेकर कॉलोनी में घुसे और घरों में पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी शुरू होने के बाद मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। Hanumangarh News

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में 40 युवक पत्थरबाजी करते हुए और हुड़दंग मचाते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी देखने के बाद से मोहल्लेवासियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने बताया कि पत्थरबाजी के बाद आसपास के लोग भागकर मेरे घर पहुंचे और घरों के बाहर झगड़ा करने की बात बताई। घर के बाहर आकर देखा तो 60 फीट रोड पर करीब 40 लोग आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। सभी लड़के आईटीआई बस्ती और वार्ड 9, 10, 15, 20 के हैं। Hanumangarh News

सभापति सुमित रणवां ने बताया कि रेलवे लाइन की ओर से पत्थर आ रहे थे। जोर-जोर से गालियां निकाल रहे थे। कुछ मेरे घर की पीछे वाली साइड से पत्थर आ रहे थे। पत्थर बन्द होने के बाद मैं भागकर उस गली में गया तो रेलवे लाइन वाली साइड लड़के भाग चुके थे। सभापति रणवां ने बताया कि घटना के बाद मोहल्ले वासियों की मदद से लड़कों का पीछा किया। जीजीएस स्कूल के पास दो लड़कों को हमने पकड़ा। जिसने एक का नाम अमन उर्फ जंगली और दूसरे का नाम रिधु बताया। बाकी लड़के वहां से भाग गए। लड़कों के हाथ में तलवारें, लाठियां, कापे, पत्थर और डंडे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने लड़कों का पीछा किया तो 4 से 5 लड़कों को पड़कर मौके पर जंक्शन पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद दहशत का माहौल बन गया।

नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने बताया कि जब हमें पता चला तो हम युवक मोहित के घर गए। जिसने बताया कि आईटीआई बस्ती के युवकों ने मोहित से मारपीट की थी। मोहित के सिर में 12 टांके आए हैं। मोहित के दोस्तों ने सामने वाले युवकों को चुनौती देकर खालसा स्कूल के पास का एरिया चुनकर यहां बुलाया। इनकी आपस में यहां लड़ाई हुई। सभापति सुमित रणवां ने कहा कि वो एसपी से कहना चाहते हैं कि अगर ऐसा ही माहौल रहा तो पॉश इलाकों में भी रहना दुर्भर हो जाएगा। हमारे मोहल्ले के सभी लोग घटना के बाद से डरे हुए हैं। Hanumangarh News

सभी लड़कों को पुलिस ट्रेस करे और इनको पकड़कर कानूनी कार्रवाई करे। इनमें से कई लड़के नशेड़ी प्रवृति के भी हैं। सभापति सुमित रणवां ने कहा कि जिस तरीके से हनुमानगढ़ में रात की घटना एक गैंगवार की तरफ इशारा कर रही है। अगर ऐसा ही रहा तो हनुमानगढ़ में अपराध पर लगाम लगाना मुश्किल हो जाएगा।। चारों तरफ के सीसीटीवी लगे हुए हैं। लड़कों की तस्वीर साफ आ रही है। पुलिस सभी को ट्रेस करें और ऐसे लड़कों पर मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करे।

पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया | Hanumangarh News

जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को देर रात को सूचना मिली। जिसके बाद रात को एएसआई कुंजीलाल मीणा मौके पर पहुंचे। उस समय सभी लड़के मौके से भाग चुके थे। वहीं चार लड़कों को पुलिस ने आमजन की मदद से पकड़ा था। चारों युवकों की पहचान प्रेम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी 2 केएनजे, हर्ष शाक्य पुत्र प्यारेलाल निवासी 2 केएनजे, सोनू पुत्र राकेश निवासी सेक्टर 12 जंक्शन और काकू उर्फ गौरव पुत्र विनोद कुमार निवासी भट्ठा कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। अभी असली कारणों का सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़ें:– New Modern Ambulance: सीएम मान ने 58 नई आधुनिक एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी

Ransom Demanded: जान से मारने की धमकी देकर डॉ. पारस जैन से फिर मांगी फिरौती
गैंगस्टर रोहित गोदारा व अनमोल बिश्नोई के नाम से दी गई धमकी

Ransom Demanded : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन निवासी वरिष्ठ चिकित्सक पारस जैन को व्हाट्सएप कॉल व मैसेज कर जान से मारने की धमकी देकर फिर से फिरौती मांगी गई है। गैंगस्टर रोहित गोदारा व अनमोल बिश्नोई (Gangster Rohit Godara and Anmol Bishnoi) के नाम से धमकी देकर फिरौती मांगने के आरोप में पारस जैन की ओर से गुरुवार रात्रि को टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया। Hanumangarh News

पिछले साल मांगी थी एक करोड़ की फिरौती

गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी माह में भी चिकित्सक पारस जैन से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के नाम से व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। हालांकि तब दर्ज करवाए गए मुकदमे में पुलिस ने गैंगस्टर के छह गुर्गांे को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार डॉ. पारस मल जैन (77) पुत्र दुलीचन्द जैन निवासी पूर्णनगर, विजय सिनेमा के सामने, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका टाउन बस स्टैंड के नजदीक जैन हॉस्पिटल के नाम से निजी चिकित्सालय है। उसे पूर्व में 25 जनवरी 2023 से लगातार दो माह तक अनमोल बिश्नोई के नाम से व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज व वाइस कॉल प्राप्त हुई थी। इस सम्बन्ध में उसने टाउन पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज करवाया था। उक्त प्रकरण में पुलिस की ओर से चन्दन कुमार सिडाना, गुरविन्द्र सिंह उर्फ गुरी, हर्ष उर्फ काकू, रहमान उर्फ बबलू, ऋतिक बॉक्सर, मणीशंकर उर्फ मणी को गिरफ्तार किया गया था। Hanumangarh News

फिर 10.09 बजे व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें लिखा था जान प्यारी नहीं है क्या

इसके बाद से उसे धमकी भरे मैसेज, वाइस कॉल आनी बंद हो गए। अब 25 जून की देर शाम करीब 7.30 बजे उसके पास 1(778)748-1410 नम्बर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। उक्त कॉल पर रोहित गोदारा का नाम लिखा हुआ था। इस कारण उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद 7.31 बजे व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज आया जिसमें लिखा था कि अनमोल बिश्नोई बोलूं। इसके बाद दूसरा मैसेज आया जिसमें लिखा था कॉल उठा। अगले दिन 26 जून को सुबह 10.06 बजे उसी नम्बर से व्हाट्सएप पर कॉल आई जिसको उसने रिसीव नहीं किया। फिर 10.09 बजे व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें लिखा था जान प्यारी नहीं है क्या।

इसके बाद दूसरा मैसेज 10.09 बजे आया जिसमें लिखा था कॉल उठा। तत्पश्चात 27 जून को सुबह 8.34 बजे उसी नम्बर से पुन: व्हाट्सएप पर कॉल आई जिसको उसने रिसीव नहीं किया। डॉ. पारस मल जैन ने आरोप लगाया कि उसे रोहित गोदारा व अनमोल बिश्नोई के नाम से कॉल कर धमकी दी जा रही है। मोबाइल नम्बर 1(778)748-1410 के धारक की ओर से कॉल व मैसेज कर जान से मारने का भय दिखाकर रुपयों की मांग की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश एसआई ज्योति के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

MSME Loan Scheme 2024: सुनहरा मौका! मात्र 99 पैसे प्रति माह की ब्याज दर से मिलेगा एमएसएमई लोन!

दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान
काउंटर पर स्केच पेन से लिखा सुसाइड नोट

हनुमानगढ़। जंक्शन की लालाजी बालाजी मार्केट में कपड़ों की होलसेल की दुकान चलाने वाले अधेड़ उम्र के दुकानदार ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुकानदार का शव दुकान में लगे पंखे पर चुन्नी से बनाए गए फंदे पर झूलता मिलने पर आसपास के दुकानदारों में हडक़म्प मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दुकान में रखे लकड़ी के काउंटर पर स्केच पेन से सुसाइड नोट लिखा मिला। सुसाइड नोट में रुपयों आदि का जिक्र किए जाने की बात सामने आई है। जंक्शन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया। जानकारी के अनुसार जंक्शन की लालाजी बालाजी मार्केट में सांवरिया होलसेल भण्डार के नाम से कपड़ों की दुकान है। दुकान संचालक टोनी (49) निवासी टाउन मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि टोनी ने दुकान के अंदर जाकर शटर नीचे कर दिया। कुछ देर बाद दुकान पर काम करने वाले अन्य कर्मचारी पहुंचे और शटर ऊपर उठाया तो दुकान संचालक टोनी का शव पंखे पर चुन्नी से बनाए गए फंदे पर झूलता देख पैरों से जमीन खिसक गई। इसका पता चलने पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस थाना के एसआई जगदीश कड़वासरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जांच-पड़ताल की तो दुकान में रखे लकड़ी के काउंटर पर हरे स्केच पेन से सुसाइड नोट लिखा मिला। इसमें चन्द्र, संदीप वगैरा को रुपए देने की बात लिखी हुई थी। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बचती रही। एसआई जगदीश कड़वासरा के अनुसार शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हनुमानगढ़: एटीएम से रुपए चुराने वाले गिरोह के छह सदस्य दबोचे
हनुमानगढ़। गांव गुरुसर मोडिया में एटीएम से रुपए चुराने की फिराक में घूम रहे गिरोह के छह सदस्य गुरुवार रात्रि को गोलूवाला पुलिस थाना अधीन आने वाली कैंचियां पुलिस चौकी के हत्थे चढ़ गए। गिरोह सदस्यों को चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण सारस्वत ने टीम सहित दबोचा। इनमें दो दम्पती शामिल है। एटीएम से रुपए चुराने वाले इस गिरोह के सदस्यों के पास से 2 सिलेंडर, इनमें एक एलपीजी व दूसरा ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, चाकू, छुरी, लोहे की रॉड, एक थ्री व्हीलर बरामद हुआ है। इस बड़ी कार्रवाई में चार व्यक्ति व दो महिलाओं को पुलिस ने राउंडअप किया। पूछताछ के बाद गोलूवाला पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान संदीप (20) पुत्र विजय शर्मा निवासी परशुराम नगर पीएस कैनाल बठिंडा, जगजीत उर्फ आशु पुत्र गुरमीत मजहबी निवासी मानसा पंजाब, राजविन्द्र उर्फ राजवीर (20) पुत्र मेजरसिंह मजहबी निवासी बल्लुआना पीएस कैनाल बठिंडा, अनमोल (20) पुत्र विजय गोयल निवासी बठिंडा, अंजली उर्फ आलिया खान पत्नी जगजीत उर्फ आशु, नेहा पुत्री रमेश धानक पत्नी राजविन्द्र उर्फ राजवीर के रूप में हुई।

गोलूवाला थाना अधीन कैंचियां चौकी पुलिस की कार्रवाई

सभी अव्वल दर्जे के नशेड़ी बताए जाते हैं और चिट्टा सेवन के आदी हैं। गिरोह सदस्यों पर अलग-अलग पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज हैं। ये काफी समय से चोरी-लूटपाट की वारदातें कर रहे थे। गिरोह का एक सदस्य हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। जबकि एक जने पर एटीएम लूट के करीब 8-10 मुकदमे दर्ज हैं। एक महिला पर एनडीपीएस के आरोप में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि गिरोह के सभी सदस्य गुरुवार रात्रि को गांव गुरुसर मोडिया में एटीएम मशीन तोडऩे की फिराक में थे कि वारदात से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन्होंने कैंचियां में भी गैस वेल्डिंग की दुकान में चोरी की थी। वहीं गत दिनों चूनावढ़ थाना क्षेत्र के तातारसर गांव में एटीएम चोरी का प्रयास किया था। इन्होंने पदमपुर में एक गैस वेल्डिंग की दुकान तोड़कर वहां से कटर, सिलेंडर आदि सामान चुराया। इनसे पुलिस को एक मल्टीपर्पज स्प्रे भी मिली है जिन्हें यह एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के ऊपर चढ़ाकर उन्हें ब्लैक रंग का कर देते थे ताकि इनकी गतिविधियों का रिकॉर्डिंग न हो सके। पुलिस गिरोह सदस्यों से कड़ाई से पूछताछ में जुटी हुई है। पूछताछ में इनसे कई बड़े मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।