Chirayu Yojana - Sach Kahoon Hindi

Ayushman Card: जिले के 77 निजी अस्पतालों में आयुष्मान व चिरायु कार्ड पर ईलाज बंद
अस्पतालों ने गेट पर आयुष्मान कार्ड पर सेवांए बंद को लेकर चस्पा किए नोटिस

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Ayushman Card: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा के फैंसले के अनुसार जिले के 77 निजी अस्पतालों में शनिवार को आयुषमान व चिरायु कार्ड पर मिलने वाली सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद कर दी हैं। वहीं निजी अस्पतालों के बाहर मेन गेट पर आयुष्मान व चिरायु कार्ड पर सेवांए बेद को लेकर नोटिफिकेशन से लेकर फ्लैक्स तक चस्पा कर दिए गए हैं। पूर्व आइएमए प्रधान आशीष खुराना के अनुसार जिला के निजी अस्पतालों में प्रतिमाह 1500 से 2000 के करीब मरीजों का उपचार आयुष्मान व चिरायु योजना के तहत उपचार करते है।

जिले के 77 निजी अस्पतालों में से लगभग 35 अस्पताल ऐसे हैं, जिनको चलाने वाली ही सरकार है यानि यह अस्पताल पूर्ण रूप से आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आने वाले मरीजों का उपचार करते हैं। अब इन अस्पतालों के ऊपर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। बता दें कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान और चिरायु कार्ड की बेहतर उपचार करवाने का एकमात्र साधन है। शनिवार को सेवाएं बंद हो जाने के कारण अब इन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आहवान पर चिकित्सकों ने 30 मार्च तक चिकित्सकों ने फिलहाल यह सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है।

अस्पतालों पर मंडराने लगा आर्थिक संकट | Ayushman Card

जिला के आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. आशीष खुराना ने बताया कि आईएमए की स्टेट बॉडी के आह्वान पर आयुष्मान व चिरायु योजना में राज्य के हजारों चिकित्सकों का करोड़ों रुपया फंसा हुआ है। सरकार की ओर से इस पैसे को जारी करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जबकि सरकार के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है। डॉ. खुराना ने बताया कि स्टेट बॉडी ने सरकार को 15 मार्च का समय दिया था।

लेकिन 15 मार्च तक भी सरकार ने इनका समाधान नहीं किया। इसलिए निजी अस्पतालों की ओर से 16 मार्च को ईलाज पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं आयुष्मान के तहत जिन मरीजों का इलाज हमारे पास चल रहा है उनका इलाज पूरा किया जाएगा। नए आने वाले मरीजों के लिए आयुष्मान व चिरायु कार्ड पर ईलाज नहीं किया जाएगा।

यह है मुख्य समस्याएं | Ayushman Card

सरकार के बनाए पोर्टल में बार बार परेशानी आती है, इसमें सुधार किया जाए।

सरकार की ओर से निर्धारित समय पर राशि का भुगतान किया जाए।

सरकार की ओर से ईलाज खर्च का तीसरा हिस्सा ही दिया जाता है। टुकड़ों में राशि देने से बड़ी परेशानी आती है।

लाखों रुपये उपचार का अटकने से अस्पताल चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:– Telegram: टेलीग्राम ऐप से लाखों की धोखाधड़ी मामले में 2 गिरफ्तार

अब गरीब व्यक्ति को ईलाज करवाने के लिए नहीं करना पड़ेगा आर्थिक समस्या का सामना
सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए चिरायु कार्ड योजना की शुरूआत

एक लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाले लोगों के बनाए जा रहे है चिरायु कार्ड : सीएमओ

अभी तक जिला में 4 लाख 30 हजार कार्ड बनाए गए, 5 लाख 72 हजार का था लक्ष्य : सीएमओ

भिवानी। (सच कहूँ न्यूज) सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की गई। जिसके तहत जिस परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रूपये से नीचे है, उनके चिरायु कार्ड बनाए जा रहे है। इस योजना के तहत भिवानी जिला को 5 लाख 72 हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसके तहत 4 लाख 30 हजार चिरायु कार्ड भिवानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बना दिए गए है। यह बात भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने चिरायु कार्ड योजना की जानकारी देते हुए कही।

यह भी पढ़ें:– रानियां रोड़ पर धंसी सड़क का गोविंद कांडा ने लिया संज्ञान

सीएमओ ने कहा कि अब बीमार व्यक्ति को इलाज करवाने के लिए यहां-वहां भटकने की भी आवश्यकता नहीं तथा ना ही पैसे का प्रबंध करने के लिए जमीन या घर बेचने की जरूरत होगी। हरियाणा सरकार अब चिरायु योजना लेकर आई है, जिसके तहत हरियाणा के गरीब परिवारों को समय पर इलाज की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस योजना को महत्वपूर्ण योजना बताया है।

सीएमओ डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि जिस परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रूपये से नीचे है, उनके चिरायु कार्ड बनाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि भिवानी जिला को 5 लाख 72 हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसके तहत अभी तक जिला में 4 लाख 30 हजार कार्ड बनाए जा चुके है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर कल्याणकारी योजनाएं लोगों के लिए शुरू की जाती रहती है। उन्हीं में से एक कल्याणकारी योजना हरियाणा चिरायु योजना है, जो कि स्वास्थ्य के क्षेत्र से संबंधित एक महत्वपूर्ण योजना है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का फायदा हरियाणा राज्य में रहने वाले बीमारी लोगों को होगा। सरकार के द्वारा जन सेवा के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। हरियाणा राज्य के लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं का लाभ इस योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि हरियाणा राज्य में रहने वाले लोगों को अपनी बीमारी का ईलाज करवाने के लिए आर्थिक समस्या का सामना ना करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

1888 लाभार्थी ले चुके हैं अब तक चिरायु हरियाणा योजना का लाभ
10 दिसंबर को मुख्यमंत्री 10 लाख लाभार्थियों को वितरित करेंगे चिरायु कार्ड

31 दिसंबर तक सभी लाभार्थियों को मिल जाएंगे चिरायु स्वास्थ्य कार्ड: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अंत्योदय परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप शुरू की गई चिरायु हरियाणा योजना लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। 21 नवंबर को योजना शुरू होने के बाद अब तक 1888 लोग इसका लाभ ले चुके हैं। प्रदेश के लगभग 28 लाख अंत्योदय परिवारों को इस स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलेगा यानि सवा करोड़ हरियाणवी इससे लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री का विजन है कि प्रदेश के अंत्योदय परिवार बेहतर इलाज से वंचित ना रहें। आम जन के स्वास्थ्य से जुड़ी यह कल्याणकारी योजना ‘गेम चेंजर’ साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें:– कल से विशेष शिविरों का लाभ उठाकर करवाये फैमिली आईडी में शुद्धिकरण

इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 दिसंबर को 10 लाख लाभार्थियों को नए चिरायु कार्ड वितरित करेंगे। यह कार्ड प्रदेश के 1600 गॉंवों और सभी शहरी क्षेत्रों आयोजित कार्ड वितरण शिविरों के माध्यम से आबंटित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री आॅनलाइन माध्यम से इस शिविरों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य लाभ प्रत्येक परिवार को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत 1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों को अच्छे उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इन लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए कृतसंकल्प है।

कार्ड बनवाने की संपूर्ण प्रक्रिया नि:शुल्क

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चिरायु हरियाणा योजना के कार्ड त्वरित गति से बनाने का कार्य किया जाए ताकि जल्द से जल्द लोगों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि चिरायु स्वास्थ्य कार्ड सूचीबद्ध निजी या सरकारी नागरिक अस्पताल में कार्यरत आयुष्मान मित्र द्वारा तथा नजदीकी सीएससी केंद्र सीएससी वीएलई द्वारा बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्ड बनवाने की संपूर्ण प्रक्रिया नि:शुल्क है।

कैशलेस 5 लाख तक का होगा नि:शुल्क इलाज

मनोहर लाल ने कहा कि कार्ड बनने के बाद 729 सूचीबद्ध अस्पतालों में 1500 से अधिक सूचीबद्ध बीमारियों का कैशलेस 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। लाभार्थी को कार्ड रजिस्टर करवाने के तुरंत उपरांत निशुल्क (ब्लैक एंड वाइट) कार्ड तथा पीवीसी कार्ड 15 दिनों पश्चात दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि 31 दिसंबर तक सभी को ये कार्ड मिल जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।