Khelo Haryana Youth Games - Sach Kahoon Hindi

केंद्रीय मंत्री ने फुटबॉल को किक मार शुरू किए ‘हरियाणा यूथ गेम’
गुरुग्राम में शुरू हुए हरियाणा यूथ गेम्स में पहुंचे 1144 खिलाड़ी

राव इंद्रजीत सिंह स्वयं हैं शूटिंग के खिलाड़ी

गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) शुक्रवार से यहां देवीलाल स्टेडियम में खेलो हरियाणा यूथ गेम्स का आगाज हुआ। हरियाणाभर से पहुंचे 1144 खिलाड़ी जूडो, तीरंदाजी और फुटबॉल में 18 दिसम्बर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश में खेलो हरियाणा यूथ गेम्स 9 स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने फुटबॉल को किक मारकर खेलों का शुभारंभ किया। राव इंद्रजीत सिंह स्वयं शूटिंग के एक अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करने उपरांत केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के गठन से लेकर आज तक हरियाणा की विभिन्न खेल स्पधार्ओं में सदैव अव्वल रहने की एक समृद्ध परंपरा रही है।

यह भी पढ़ें:– 50 लाख दो, नहीं तो परिवार समेत जान से मार देंगे…

हरियाणा यूथ गेम्स में 18 वर्ष तक की आयु के ही खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, इसलिए भविष्य में इस परंपरा को बरकरार रखने की जिम्मेदारी आप सभी युवा खिलाड़ियों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। आजादी से लेकर हरियाणा के गठन व उसके बाद वर्तमान समय तक प्रदेश के अनेकों ऐसे दिग्गज खिलाड़ी उभरे हैं, जिनमे से कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उम्मीदों के मुताबिक नहीं मिल रहे मेडल: केन्द्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में हमें हमारी उम्मीदों के मुताबिक मेडल नहीं मिलते हैं। इसको दुरुस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति है कि खेलों इंडिया के मार्फत देश के सभी प्रदेशों से अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जाएं, ताकि आगामी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हमारे खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा पदक देश को दिला सकें। राव ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर कहा कि हमारे पड़ोसी देश अब सीधे तौर पर युद्ध ना लड़कर हमारे युवाओं को नशे का आदि बनाकर एक छद्म युद्ध लड़ रहे हैं। जिससे हम सभी को सामूहिक रूप से लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सरकार अपने स्तर पर सभी संभव प्रयास कर रही है लेकिन आमजन के सहयोग के बिना यह सम्भव नहीं है।

अगले 3 दिन तक पदक के लिए खेलेंगे खिलाड़ी

खेलो हरियाणा यूथ गेम्स के तहत गुरुग्राम में आयोजित की जा रही जूडो, तीरंदाजी व फूटबाल के खेल में अगले तीन दिनों तक हरियाणा के सभी जिलों से आए 1144 खिलाड़ी पदक के लिए दम-खम भरेंगे। जूडो व तीरंदाजी से जुड़े सभी मुकाबले नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त लड़कों के फुटबाल मैच खांडसा रोड स्थित डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। वहीं लड़कियों के मैच ताऊ देवी लाल स्टेडियम में करवाए जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खेलों हरियाणा यूथ गेम्स, 1144 लड़के और लड़कियां लेंगे भाग
खेलो हरियाणा यूथ गेम्स में गुरुग्राम को मिली 3 खेलों की मेजबानी

गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर हरियाणा में 16 से 18 दिसंबर तक खेलो हरियाणा यूथ गेम्स का आयोजन होने जा रहा है, जिनमें प्रदेशभर से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों भाग लेंगे। खेलों हरियाणा यूथ गेम्स के तहत प्रदेश के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के खेल मुकाबले प्रदेश में 9 जगहों पर होंगे।

इसमें गुरुग्राम जिला को तीन खेलों नामत: जूडो, आरचरी यानी तीरंदाजी तथ फुटबॉल खेलों के मुकाबले करवाने की मेजबानी मिली है। इन तीन खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाने के लिए प्रदेश भर के सभी 22 जिलों से 1144 खिलाड़ी 15 दिसंबर को ही गुरुग्राम पहुंच जाएंगे, जिनमें लड़के व लड़कियां दोनों शामिल होंगे। प्रदेशभर से गुरुग्राम आने वाले इन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने से लेकर ठहरने और खानपान में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो, इसके लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने संबंधित अधिकारियों की एक बैठक लघु सचिवालय में बुलाई जिसमें सभी को खेलों के आयोजन से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।

उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रबंध अच्छे हों, ताकि वे यहां से सुखद अनुभव लेकर अपने घरों को जाएं। ये सभी खिलाड़ी 15 दिसंबर को गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगे, जहां से इन्हें इनके ठहरने के स्थानों पर भेजा जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।