IND vs BAN - Sach Kahoon Hindi

IND Vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में मची अफरा-तफरी, बांग्लादेशी प्रशंसक हुआ बेसुध
IND Vs BAN: कानपुर (एजेंसी)। कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को खेल के दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम परिसर में उस समय अफरातफरी मच गयी जब बांग्लादेश टीम का एक प्रशंसक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि टाइगर नामक एक बांग्लादेशी नागरिक आज स्टेडियम परिसर में गेट नंबर सात के पास बेसुध होकर गिर गया जिसे तुरंत उठाकर मीडिया गैलरी में लाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। क्रिकेट प्रशंसक के बेहोश होने की वजह उमस भरी गर्मी बतायी जा रही है। उसकी हालत अब ठीक है मगर एहतियात के तौर पर उसके साथ सहायता के लिये एक कर्मी की नियुक्ति की गयी है। उन्होने बांग्लादेशी प्रशंसक के साथ मारपीट की घटना को महज अफवाह करार देते हुये कहा कि वह अब बिल्कुल दुरुस्त है।

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट मे कहा गया था कि मीडिया गैलरी के बाहर सड़क पर टाइगर के वेश में एक युवक के साथ स्थानीय खेल प्रशंसको ने मारपीट की। आरोप है कि बांग्लादेशी नागरिक अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने के साथ भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गाली दे रहा था जिसका विरोध वहां बैठे कुछ स्थानीय युवकों ने किया था। बांग्लादेशी प्रशंसक के बाहर आते ही युवकों ने उसे घेर लिया और कथित रुप से मारपीट की हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुये युवक को उठाकर कुर्सी में बिठाया और पानी पिलाने के बाद उसकी तबीयत जानी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही युवक को जरुरी चिकित्सा उपलब्ध करायी गयी और उसे एक सुरक्षाकर्मी की निगरानी में भेज दिया गया।

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में इस खिलाडी के दोहरे प्रदर्शन की बदौलत पानी भरती नजर आई बांग्लादेश की टीम
INDIA vs Bangladesh 1st test: खेल डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने चौथे दिन ही बांग्लादेश को 280 रनों से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में अब 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में पहले टेस्ट में जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन, उन्होंने लिए 6 विकेट ही नहीं लिए बल्कि पहली पारी में मुश्किल वक्त में 113 रन भी बनाए। IND vs BAN

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने अपनी अर्धशतकीय पारी में (82) रन बनाए। बांग्लादेशी टीम ने रविवार को 158/4 के स्कोर से शुरूआत की। शान्तो ने 51 रन बनाए जबकि शाकिब अल हसन ने 5 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। शान्तो 82 रन और शाकिब 25 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित की और बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 376 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर ऑलआउट हो गई। IND vs BAN

Holidays: पंजाब में अक्तूबर महीना छुट्टियों का महीना, होंगी इतनी छुटियाँ!

IND vs BAN: बांग्लादेश को हराकर सुपर-8 में भारत की जीत का सिलसिला जारी
बांग्लादेशी टीम 50 रन से मैच हार गई | IND vs BAN

हार्दिक ने अर्धशतकीय पारी खेली | IND vs BAN

एंटीगुआ (एजेंसी)। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 5वां सुपर-8 मैच भारत और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ के विविम स्टेडियम में खेला गया। जहां बांग्लादेशी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जवाब में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 196 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जिसमें ओपी के कप्तान हार्दिक पंड्या का अर्धशतक भी शामिल था. हार्दिक के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 36, ऋषभ पंत ने 34 और शिवम दुबे ने 32 रन की पारी खेली। (IND vs BAN)

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2024: हार्दिक का अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 197 रनों का टारगेट

बांग्लादेश के लिए ताजीम हसन साकिब ने 2 विकेट लिए. जवाब में भारतीय टीम ने बांग्लादेशी टीम को 146 रन पर रोक दिया और 50 रन से मैच जीत लिया. भारत की ओर से जसप्रित बुमरा को 2 कुलदीप यादव को 3 जबकि अर्शदीप 2 और रवीन्द्र जड़ेजा को 1 विकेट मिले। इस हार के साथ बांग्लादेशी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है, जबकि भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। (IND vs BAN)

दोनों देशों की टीम | IND vs BAN

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तनजीद हसन, जाकिर अली, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हरदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिसाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन, शाकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

T20 World Cup 2024: हार्दिक का अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 197 रनों का टारगेट
T20 World Cup 2024: खेल डैस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 का मैच खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जिसमें ओपी कप्तान हार्दिक पंड्या की अर्धशतकीय पारी भी शामिल है. इसके अलावा विराट कोहली और ऋषभ पंत ने 34-34 रन बनाए. अब बांग्लादेशी टीम को जीत के लिए 197 रनों की जरूरत है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत की यह ओपनर जोड़ी क्या आज शानदार प्रदर्शन दिखा जाएंगे और भारत को सेमीफाइनल में ले जा पाएंगे। भारत आज अपने दूसरे सुपर 8 T20 World Cup 2024 मैच में एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में बांग्लादेश को मात देने के लिए खेलेगा। जहां भारतीय टीम अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान को हराकर जोश में है, वहीं बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद से ही परेशान है और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे एंटीगुआ में बड़ा उलटफेर करना पड़ेगा। IND vs BAN

इससे पहले ही विश्व कप की तैयारियों के बीच में ही भारतीय कप्तान और विराट कोहली की सलामी जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर चुकी है। लेकिन अब यह जोड़ी कुछ चमत्कारी पारी नहीं खेल पाई है। कोहली ने अब तक 4 पारियों में सिर्फ 28 रन बनाए हैं, जबकि रोहित भी पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ फिफ्टी जड़ने के बाद से ही संघर्ष कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 का आठवां मैच आज भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। जोकि सर विवियन स्टेडियम एंटीगुआ में खेला जाएगा। मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा जबकि मैच रात 8 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति जैसा है, क्योंकि यदि बांग्लादेश आज मैच हार जाता है तो उसके लिए सेमीफाइनल में जाना मुश्किल हो जाएगा, वहीं भारतीय टीम को भी सेमीफाइनल में जाने के लिए सुपर-8 के तीनों मैच जीतने होंगे। IND vs BAN

वनडे वर्ल्ड कप 2007 में भारतीय टीम बांग्लादेश से हारकर से बाहर हो गई थी

क्योंकि सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा है, गुयाना में सेमीफाइनल मैच में बारिश की 80 प्रतिशत संभावना है और सेमीफाइनल में कोई रिजर्व डे नहीं है और अगर गुयाना में सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाता है तो ग्रुप में नंबर एक स्थान पर रहने वाली टीम ही सेमीफाइनल खेलेगी। अब बात करते हैं वनडे वर्ल्ड कप 2007 की, जिसमें भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया था, ये वही प्रतियोगिता थी जिसमें भारतीय टीम बांग्लादेश से हारकर टूनार्मेंट से बाहर हो गई थी। 17 मार्च 2007 को पोर्ट ऑफ स्पेन में शाकिब अल हसन ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को टूनार्मेंट से बाहर कर दिया।

उस समय भारतीय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। आज फिर राहुल द्रविड़ की टीम के सामने शाकिब अल हसन अपनी चुनौती पेश करेंगे, लेकिन हालात कुछ अलग होंगे। अगर बांग्लादेश आज हार गया तो सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा। क्योंकि बांग्लादेश अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुका है, एंटीगुआ में होने वाले मैच में बांग्लादेशी टीम में शाकिब अल हसन, तौहीद, तंजीम हसन और मुस्तजीफुर रहमान जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के आंकड़े काफी अच्छे हैं। टी20 टूनार्मेंट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम भारत को कभी नहीं हरा पाई है। IND vs BAN

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 में अब तक 13 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बांग्लादेश ने जीता है। कुल मिलाकर भारतीय टीम को भारी बढ़त हासिल है, लेकिन आज के मैच की परिस्थितियां अलग हैं। अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच 4 मैच खेले गए हैं और चारों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। IND vs BAN

दोनों देशों की संभावित टीम | IND vs BAN

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तनजीद हसन, जाकिर अली, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हरदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिसाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन, शाकिब और मुस्तफिजुर रहमान।

Visit of Bangladesh Prime Minister to India : बांग्लादेशियों के लिए पीएम मोदी ने शुरू की ई-मेडिकल वी…

IND vs BAN: क्या आज भारत की सेमीफाइनल की राह होगी आसान? अभी पढ़ें
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में आज टीम इंडिया का मुकाबला पुणे में अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस 1:30 बजे होगा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का यह स्टेडियम अब तक भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मुकाबलों में उसे जीत मिली है। IND vs BAN

Aaj Ki Taza Khabar: एक क्लिक में पढ़ें, 19 अक्तूबर, वीरवार की खास खबरें!

। वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया ने आॅस्ट्रेलिया को हराया, उसके बाद अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया और तीसरे मैच में भारत ने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। तीनों मैच जीतकर भारतीय टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर न्यूजीलैंड है। बांग्लादेश ने इस विश्व कप में तीन मैच खेले हैं और उन्हें केवल एक मैच में जीत मिली है और बाकी दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भी उसे जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर इस स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। IND vs BAN

दरअसल, भारत ने पुणे में अब तक 7 वनडे मैच खेले हैं और 8 पारियों में कुल स्कोर 300 रन के पार पहुंचा है। यहां आखिरी मैच मार्च 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 329 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 322 रन बनाए और भारत 9 रन से जीत गया। इससे ठीक पहले भारत ने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 336 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड ने 337 रन बनाए। इस तरह कुल स्कोर 8 बार 300 रन के पार पहुंचा है तो इस बार भी बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है।

पुणे की पिच की ताजा स्थिति को देखते हुए स्पिन गेंदबाजी में कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। इसके चलते संभव है कि टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है। अगर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो रविचंद्रन अश्विन को आराम दिया जा सकता है। भारतीय टीम कुलदीप यादव के साथ आॅलराउंडर रवींद्र जड़ेजा को प्लेइंग इलेवन में रख सकती है। इसके साथ ही टीम के पास चार गेंदबाज होंगे। जसप्रित बूमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल और हार्दिक पंड्या शामिल हैं।

भारत पर मंडराया हार का खतरा
ढाका (एजेंसी)। भारत ने बंगलादेश के खिलाफ 145 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को 45 रन पर चार विकेट गंवा दिये। भारत को जीत के लिये अब भी 100 रन की दरकार है और हाथ में सिर्फ छह विकेट होने के कारण टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। अक्षर पटेल (26 नाबाद) और जयदेव उनाडकट (तीन नाबाद) विकेट पर मौजूद हैं। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए रक्षात्मक रवैया अपनाया और 45 रन बनाने के लिये 23 ओवर खेले। बंगलादेश ने दोनों छोर से स्पिन गेंदबाजों को लगाकर भारत पर दबाव बनाया, जिसका उन्हें फायदा भी मिला। मेहदी हसन मिराज ने शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को आउट किया, जबकि शाकिब अल हसन ने लोकेश राहुल को दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। अक्षर ने चौका लगाकर दिन का खेल समाप्त किया, हालांकि भारत का रन रेट दो रन प्रति ओवर से भी कम है।

यह भी पढ़ें:– बंद होगा आपका पैन कार्ड, जल्दी करो ये काम…

इससे पूर्व, सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (51) और लिटन दास (73) के जुझारू अर्द्धशतकों की मदद से बंगलादेश ने भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। जाकिर ने 135 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाकर 51 रन बनाये, जबकि लिटन ने 98 गेंदों पर सात चौकों के साथ 73 रन का योगदान दिया। भारत ने तीसरे दिन की अच्छी शुरूआत की और 70 रन पर बंगलादेश के चार विकेट गिरा दिये। जाकिर अपना अर्द्धशतक पूरा करने के बाद उमेश यादव (32/1) का शिकार हो गये, जबकि अक्षर पटेल (68/3) ने मेहदी हसन मिराज को शून्य रन पर पवेलियन भेज दिया।

बंगलादेश के छह विकेट 113 रन पर गिरने के बाद विकेटकीपर नूरुल हसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 31 रन बनाये। लिटन और नूरुल के बीच सातवें विकेट के लिये 46 रन की साझेदारी हुई, जबकि नूरुल का विकेट गिरने के बाद लिटन और तस्कीन अहमद ने भी आठवें विकेट के लिये 60 रन जोड़े। इन दोनों साझेदारियों की मदद से बंगलादेश ने 231 रन बनाकर भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। तस्कीन 46 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिये मोहम्मद सिराज ने और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिये, जबकि जयदेव उनाडकट को एक विकेट हासिल हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मीरपुर में पंत-अय्यर का बेहतरीन शो, भारत को मिली 87 रन की लीड
मीरपुर (एजेंसी)। विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (93) और हरफनमौला श्रेयस अय्यर (87) के बीच 159 रन ठोस साझेदारी की मदद से भारत ने बंगलादेश के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 314 रन बनाकर 87 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में दिन का खेल खत्म होने के समय बंगलादेश में अपनी दूसरी पारी में बगैर नुकसान के सात रन बना लिये थे। नजमुल हुसैन शंटो पांच और जाकिर हसन दो रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे। बंगलादेश की पहली पारी मैच के पहले ही दिन 227 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी थी।

यह भी पढ़ें:– धनखड़ ने राहुल की यात्रा को बताया भाजपा के लिए फायदेबंद

टीम के स्कोर को तिहाई अंक तक पहुंचाने में असफल रहे

भारत की पहली पारी की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही जब उनके दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (10) और शुभमन गिल (20) जल्द ही पवेलियन लौट गये। दोनों को तैजुल इस्लाम ने अपना शिकार बनाया। उस समय टीम के स्कोरबोर्ड पर मात्र 37 रन टंगे थे। बाद में क्रीज पर आये चेतेश्वर पुजारा (24) और विराट कोहली (24) ने पारी को संवारने की कोशिश की मगर टीम के स्कोर को तिहाई अंक तक पहुंचाने में असफल रहे। अब बारी पंत और अय्यर की थी जिनका विकेट चटकाने के लिये मेजबान गेंदबाजों को खासा पसीना बहाना पड़ा।

मेहिदी हसन मिराज ने एक एक विकेट अपनी झोली में डाला

करियर के छठे शतक से मात्र सात रनों से चूके पंत ने अपनी बेहतरीन पारी में 89.42 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और पांच छक्के जड़े। उनको मेहिदी हसन मिराज ने विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों कैच आउट करा कर भारतीय तूफान को कुछ हद तक नरम किया। पंत के आउट होने के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर का भी ध्यान भटका जिसका भरपूर फायदा उठाते हुये अनुभवी शाकिब उल हसन ने उन्हे पगबाधा आउट कर दिया। अय्यर ने अपनी उपयोगी पारी में 105 गेंदो का सामना किया और दस चौके और दो छक्के लगाये।

मध्य क्रम के दोनों बल्लेबाजों को आउट करने के बाद मेजबान टीम ने अपना शिकंजा कस दिया और बचे हुये चार विकेट मात्र 50 रन खर्च कर ढेर कर दिये, हालांकि वह भारत को उपयोगी लीड लेने से नहीं रोक सके। बंगलादेश की ओर से तैजुल इस्लाम 74 रन पर चार विकेट और शाकिब उल हसन 79 रन पर चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बने वहीं तस्कीन अहमद और मेहिदी हसन मिराज ने एक एक विकेट अपनी झोली में डाला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारत ने बांग्लादेश को 227 रन पर किया ढेर
ढाका (एजेंसी)। भारत ने उमेश यादव (25/4) और रविचंद्रन अश्विन (71/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गुरुवार को 227 रन पर आॅलआउट कर दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सहज शुरूआत की और पहले सत्र में दो विकेट गंवाने के बावजूद 82 रन बना लिये।

यह भी पढ़ें:– 165 देशों के पर्यटकों को मिल रहा ई वीजा

बांग्लादेश दूसरे सत्र में आक्रामक बल्लेबाजी करने के इरादे से उतरा, लेकिन लंच के बाद पहली गेंद पर ही कप्तान शाकिब अल हसन (16) चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। शाकिब के बाद मुश्फिकुर रहीम (26) और लिटन दास (25) भी जल्दी पवेलियन लौट गये, हालांकि मोमिनुल हक ने बंगलादेशी पारी को संभाल लिया। मोमिनुल ने 84 रन की पारी खेलते हुए मेहदी हसन मिराज (15) के साथ छठे विकेट के लिये 41 रन की साझेदारी की। मोमिनुल ने 157 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।

दिन का खेल खत्म होने से एक घंटा पहले तक बंगलादेश ने पांच विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिये, लेकिन आखिरी पांच विकेट सिर्फ 14 रन के अंतराल पर गंवाने के कारण टीम 227 रन पर ऑल आउट हो गयी। भारत के लिये उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिये, जबकि 12 साल बाद राष्ट्रीय टीम में आये जयदेव उनाडकट को दो सफलतायें हासिल हुईं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारतीय टीम को बड़ा झटका
चोट के कारण रोहित दूसरे टेस्ट से बाहर

मुंबई (एजेंसी)। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट के कारण बंगलादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये हैं। क्रिकबज वेबसाइट ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्रिकबज ने कहा कि रोहित की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल टीम की अगुवाई करना जारी रखेंगे। रोहित को बंगलादेश दौरे पर दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी जो अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:– बहादुरगढ़ में ट्रक में भिड़ी बस, 20 घायल

रोहित बल्लेबाजी करने के लिये फिट

क्रिकबज ने कहा कि रोहित बल्लेबाजी करने के लिये फिट हैं, लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लगने की आशंका थी। भारत को बंगलादेश दौरे के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज में आॅस्ट्रेलिया का सामना करना है, इसलिये बीसीसीआई ने फिलहाल रोहित के अंगूठे को खतरे में डालना उचित नहीं समझा।

गौरतलब है कि राहुल ने पहले टेस्ट के बाद रोहित की उपलब्धता पर कहा था,ह्ल रोहित टीम में शामिल होंगे या नहीं, यह हमें एक या दो दिन में पता चल जायेगा। मुझे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं। पहला टेस्ट 188 रन से जीतने के बाद भारतीय टीम सोमवार को चटगांव से ढाका पहुंच चुकी है। दो दिन के अभ्यास के बाद भारत और बंगलादेश गुरुवार से दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।