Hansi - Sach Kahoon Hindi
हांसी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ट्राले से टकराई कार, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। हांसी के गांव सैनीपुरा के पास शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के मोची चौबारा निवासी 42 वर्षीय महावीर और करीब 38 वर्षीय मनोज अपने साथियों के साथ भिवानी जिले के गांव बड़सी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव सैनीपुरा के पास पहुंची, आगे जा रहे ट्राले के पीछे जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महावीर और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही शिशु पुल चौकी पुलिस और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। सामान्य अस्पताल पहुंचे गांव चौबारा के सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि मनोज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और खेती का काम करता था। उसके परिवार में मां, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं महावीर (42) भी खेतीबाड़ी से जुड़ा था और उसके दो बेटे हैं। दोनों ही अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घायलों में गांव चौबारा निवासी करीब 45 वर्षीय कृष्ण और 30 वर्षीय विक्रम शामिल हैं, जो खेती का कार्य करते हैं। विक्रम की ही कार थी, जिसमें सभी सवार थे। इसके अलावा गांव चंद्रावल निवासी विनोद भी घायल हुआ है, जो दूल्हे मुकेश का बुआ का लड़का बताया जा रहा है। तीनों घायलों को हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी युवक गांव चौबारा निवासी मुकेश की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। खुशियों के इस मौके पर हुए हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। ट्राला चालक बालकरण ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से सिरसा की ओर जा रहा था, तभी पीछे से अचानक कार आकर उसके वाहन से टकरा गई। शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और मृतकों के शवों को हांसी के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सावधान आगे हांसी का बस स्टैंड है, हांसी बस स्टैंड पर गंदगी का बोलबाला मुख्य द्वार पर फैला रहता है सीवरेज का गंदा पानी
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। कभी यात्रियों की सुविधा और सफाई का प्रतीक माने जाने वाले हांसी बस स्टैंड की तस्वीर आज किसी उपेक्षा के शिकार सरकारी ढांचे जैसी बन चुकी है। यह वह जगह है जहां से हर रोज सैकड़ों बसें और हजारों सवारियां अपने गंतव्य की ओर रवाना होती हैं, मगर स्वागत अब गंदे पानी, बदबू और टूटी सड़कों से होता है। जैसे ही कोई हांसी बस स्टैंड के नजदीक पहुंचता है, सीवर का गंदा और बदबूदार पानी यात्रियों का स्वागत करता दिखाई देता है। बस स्टैंड के दो मुख्य द्वार है एक दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का और दूसरा सिरसा की ओर जाने वाली बसों का दोनों पर ही सीवरेज ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। यह दृश्य न केवल यात्रियों को परेशान करता है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही और पब्लिक हेल्थ विभाग की निष्क्रियता को भी उजागर करता है। बस स्टैंड के अंदर प्रवेश करते ही गहरे गड्ढे और उखड़ा हुआ फर्श इस स्थान की वास्तविकता बयां करते हैं। यह हालात कोई एक-दो बरसातों का नतीजा नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही अनदेखी का परिणाम हैं। यात्रियों को हर कदम संभलकर रखना पड़ता है ताकि कीचड़ और पानी में फिसलने से बच सकें।
कई बार किया सूचित, पर हालात जस के तस
हरियाणा रोडवेज विभाग के अधिकारी राजवीर ने बताया कि हमने कई बार विधायक और विभागीय अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यात्रियों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
प्रशासन पर उठे सवाल
हांसी के जल्द जिला बनने की दिशा में बढ़ते कदमों के बीच बस स्टैंड की यह हालत शहर की छवि पर सवाल खड़े करती है। लोगों का कहना है कि यदि मुख्य बस स्टैंड की यह दशा है, तो प्रशासनिक दावे केवल कागजों तक ही सीमित दिखाई देते हैं। अब देखना यह होगा कि जिला का दर्जा पाने की राह पर अग्रसर हांसी का बस स्टैंड कब तक अपनी गंदगी और अव्यवस्था से मुक्त होकर ह्यमुख्य द्वारह्ण की गरिमा वापस पा सकेगा।
बजट जारी, कार्रवाई गायब
सूत्रों के अनुसार, सीवरेज लाइन और शौचालय की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 10 लाख रुपए का बजट मांगा गया था, जो हरियाणा रोडवेज विभाग से पास होकर 19 सितंबर 2025 को विभाग के खाते में जमा भी हो चुका है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं आई। पब्लिक हेल्थ विभाग के इस ढीले रवैये ने यात्रियों और कर्मचारियों दोनों को परेशानी में डाल रखा है।
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। हांसी में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। जिसमें एक प्राइवेट बस में आग लग गई। आग हिसार दिल्ली रोड पर रामायण टोल प्लाजा पार करते ही लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और डायल 112 की टीम पहुंची हुई। बता दें की बस हिसार से हांसी जा रही थी। घटना के वक्त बस में लगभग 40 सवारियां थी। मगर गनीमत रही की सभी सवारिया बस से सुरक्षित नीचे उतर गई थी। जैसे ही गाड़ी से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया, ड्राइवर ने उसी वक्त गाड़ी को एक साइड में लगाकर सभी सवारियों को बस से नीचे उतार दिया।
बस मालिक विजेंद्र ने बताया कि उनकी बस 11:30 बजे हिसार बस स्टैंड से हांसी के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस मैय्यड टोल प्लाजा पार करते हुए हांसी की तरफ बढ़ी, गाड़ी के पिछले टायर में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जिसे देख ड्राइवर ने गाड़ी को साइड में लगाया और सभी सवारियों को नीचे उतार दिया। इतनी देर में आग पूरी तरह भड़क गई। गनीमत रही की आग लगने से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ
सड़कों पर खड़े हुए पानी को बताया जिम्मेवार:
गाड़ी मालिक विजेंद्र ने बताया कि बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरा होता है। जिससे गाड़ी के लेदर भीग कर चिपक जाते हैं। यह हादसा भी गाड़ी के लेदर चिपकने की वजह से ड्रम के गर्म होने के कारण हुआ है।
हांसी में हिट एंड रन स्कीम 2022 की समीक्षा बैठक, स्कीम गरीब व असहाय परिवारों के लिए वरदान
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। हांसी में शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों के लिए सरकार की स्कीम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसके तहत हादसों में जान गंवाने वाले व घायल लोगों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई हिट एंड रन स्कीम 2022 के अंतर्गत पीड़ितों को मुआवजा राशि दी जा रही है। इसी योजना की समीक्षा हेतु शुक्रवार को एसडीएम राजेश खोथ की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया।
यह है स्कीम:
एसडीएम ने बताया कि इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर पीड़ित के परिजनों को 2 लाख रुपए, जबकि घायल को 50 हजार रुपए तक की सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना 1 अप्रैल 2022 से लागू है और इसका उद्देश्य सड़क हादसों से प्रभावित लोगों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करना है। बैठक में पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कुछ पीड़ित व उनके परिजन भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ दिया जाए और इसमें कोई ढिलाई न बरती जाए।
ऐसे करें आवेदन:
एसडीएम ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति या उसके परिजन को फॉर्म नंबर-1 भरकर उपमंडल कार्यालय, तहसील कार्यालय या अन्य राजस्व कार्यालयों में जमा करवाना होता है। इसके साथ बैंक खाता संख्या की प्रति, पहचान पत्र, दावा कर्ता का पहचान पत्र, एफआईआर की प्रति, और मृत्यु होने की स्थिति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना जरूरी है।
एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि हिट एंड रन स्कीम गरीब व असहाय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना के बारे में जानें और समय पर इसका लाभ उठा सकें।
नशे की हालत में शख्स ने पत्नी और मां को लगाई आग, पत्नी की मौत, मां गंभीर
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। रविवार रात हांसी के नजदीक गांव में एक दर्दनाक घटना ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। हांसी से लगभग दस किलोमीटर दूर महजत गांव में रामभगत नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी भरपो देवी (55 वर्ष) पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। घटना के समय मां गीता देवी (65 वर्ष) को भी रामभगत ने आग लगा दी, जिससे वह 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गई। गीता किसी तरह घर का गेट खोलकर भागी और शोर मचाया। उसे गांव व परिवार के सदस्यों ने हिसार के निजी अस्पताल में भी भर्ती करवाया है। वहीं रामभगत दोनों को आग लगाने के बाद घर के बाहर ही दरवाजा बंद कर बैठ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
Railway News: रेलवे होली पर चलाएगी विशेष ट्रेन, इन शहरों से होकर गुजरेगी ये ट्रेन, आ गया टाइम
पुलिस के अनुसार रामभगत नशा करने का आदी था। वह काफी समय तक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहा और उसे छह माह पहले ही घर लेकर आए थे। वह अपनी पत्नी से अलग गांव में ही पुराने मकान में रहता था। रविवार को भरपो देवी अपने पति राभगत को खाना देकर घर चली गई थी। रामभगत ने उसे बाद में फोन कर वापस घर आने के लिए बुलाया। भरपो देवी ने अपनी सास गीता को बताया तो वह भी साथ बेटे के पास आ गई। दोनों जब घर के अंदर कमरे में बैठी तो पहले से ही तैयारी कर बैठे रामभगत ने भरपो देवी और गीता पर तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। दोनों भाग न सके इसके लिए रामभगत ने पहले ही गेट बंद कर दिया था। आग लगने पर दोनों ने शोर मचाया लेकिन रात का समय होने के कारण उसकी किसी ने आवाज नहीं सुनी। गीता ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और गांव में सीढ़ियों के रास्ते बाहर भाग गई। शोर सुनकर आस पास के गांव के लोग जागे और बाहर निकले लेकिन तब तक गीता आधी से ज्यादा जल चुकी थी। रामभगत भी वारदात करने के बाद गेट बंद कर घर के बाहर ही बैठ गया।
तीन साल पहले भी किया था जानलेवा हमला
ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन साल पहले रामभगत ने भरपो देवी पर तेजधार हथियार गंडासी से हमला किया था। भरपो उस हमले में बच गई थी। उसके बाद काफी बार झगड़ा होता रहता था। भरपो देवी की जगह एक युवक रामभगत को खाना देने के लिए अकसर जाता था लेकिन रविवार को भरपो ही गई थी।
बहल भात में गया था परिवार
जानकारी के मुताबिक रामभगत के दो भाई व परिवार के अन्य सदस्य भात में बहल गए हुए थे। घर पर रामभगत, भरपो देवी और गीता के अलावा कोई सदस्य नहीं था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि भरपो देवी की दो बेटियां है।
जांच के वक्त आराम से सोता रहा आरोपी
घटना के बाद जब पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही थी, तो आरोपी रामभगत वही चारपाई पर चादर तान चैन की नींद ले रहा था। बता दें कि रामभगत की सगी मां की कई वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। गीता देवी रामभगत की सौतेली मां है और भरपो देवी की दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
हमें महजद गांव में एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी, जब हमने मौके पर आकर देखा तो एक महिला लगभग 60 वर्ष उम्र की मौत हो चुकी थी। और 65 वर्षीय दूसरी महिला लगभग 60% जल चुकी है जिसे हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शिकायत के आधार पर हम आगे की जांच करेंगे।
डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई, सदर थाना हांसी।
फिर दहला हांसी, पुरानी रंजिश के तहत बाइक सवारों ने युवक पर बरसाई गोली
हांसी (सच कहूँ/ मुकेश)। गोलियों की आवाज से हांसी एक बार फिर से दहल गया। जब सोमवार शाम को ढाणी चद्दर पुल में बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। पुरानी रंजिश के तहत की गई इस हत्या में लगभग 40 वर्षीय कुलदीप उर्फ दीप्ला गुर्जर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को करीब 8:00 बजे कुलदीप अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित किरयाना की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान ढाणी चद्दरपुल का ही मदन उर्फ बच्ची अपने कुछ साथियों के साथ बाइक पर वहां आया और कुलदीप पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। कुलदीप के सीने में दो गोलियां लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से गोली के खोल बरामद किए हैं। और घटना की सूचना पाकर डीएसपी रविंद्र सांगवान और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि कुलदीप पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें से एक मामला हत्या का है जिसमें राजीनामा हो गया था। वही मदन उर्फ बच्ची जिस पर हत्या के आरोप लगे हैं उस पर भी पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
घटनास्थल पर कई युवक थे मगर निशाना सिर्फ कुलदीप रहा। दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि कुलदीप उसकी दुकान पर सामान लेने के लिए आया था और इस दौरान अनिल किसी काम से गली में चला गया था। तभी कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए और कुलदीप पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिस वजह से वह डरकर अपनी जान बचाने के लिए भाग गया। हमलावरों के जाने के बाद जब उसने अपनी दुकान में जाकर देखा तो कुलदीप नीचे गिरा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
2015 में कुलदीप ने मदन के चाचा महावीर की हत्या कर दी थी, हालांकि जिसमें राजीनामा के बाद कुलदीप बरी हो गया था। मगर बच्ची और कुलदीप की आपसी रंजिश बनी हुई थी। जिस कारण अब कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हमें यह गोली चलने की सूचना मिली थी जिसमें कुलदीप उर्फ दीप्ला की मौत हो गई है। वहीं मदन उर्फ बच्ची पर कुलदीप की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने स्पेशल टीमें गठित करके जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही पुलिस हमलावरों तक पहुंच जाएगी।
डीएसपी,
रविंद्र सांगवान
हांसी
हांसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
हांसी (मुकेश)। हरियाणा के हांसी से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार हांसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में हांसी स्पेशल स्टाफ की टीम ने भैणी अमीरपुर निवासी अमन उर्फ अजय और उसके साथी राहुल पेटवाड़ को पकड़ा है।
गौरतलब हैं कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकुलधाम के पास आरोपी गाड़ी में है। तभी हांसी पुलिस की स्पेशल टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में उनके ऊपर फायर किया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है जिन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया है।
Hansi: रोशनी देवी ई-रिक्शा चलाकर घर की अर्थव्यवस्था को दे रही गति
Hansi (सच कहूँ/मुकेश)। आमतौर पर देखा जाता है कि Women’s Day के (E-rickshaw) उपलक्ष्य में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मगर महिलाओं के बिना किसी दिवस की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जहां एक तरफ महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वहीं एक महिला अपने पति के कम वेतन को अपने बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा नहीं बनने दे रही। हम बात कर रहे हैं, हांसी कि वकील कॉलोनी में रहने वाली एक महिला रोशनी देवी की जो ई-रिक्शा चलाकर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करवा रही है।
Mandi Dabwali के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा | CM Manohar Lal
रोशनी देवी अपने पति कौर सिंह के साथ दिन-रात (E-rickshaw) एक कर के अपने बच्चों को उस मुकाम पर बैठाने की कोशिश कर रही है, जिस मुकाम पर वह दोनों नहीं बैठ पाए। दरअसल रोशनी देवी कक्षा दो तक ही पढ़ाई कर पाई और उसके पति कौर सिंह ने आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई की। अब रोशनी देवी की बेटी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है और बेटा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। इसके बावजूद लगातार बढ़ रही महंगाई में जहां एक तरफ घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था, वही बच्चों की महंगी शिक्षा ने भी परेशानी की लकीर को और मोटा कर दिया। ऐसे में रोशनी देवी ने अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की ठानी और ई रिक्शा लेकर निकल पड़ी कुछ सहयोग करने। आइए जानते हैं रोशनी देवी की इस पहल के बारे में-
पड़ोसियों ने किया पूरा सहयोग | E rickshaw
रोशनी देवी का उसके पड़ोस के लोगों ने भी काफी सहयोग किया। और आसपास के बच्चों को ट्यूशन आदि छोड़ने की जिम्मेवारी भी लगा दी। जिससे उसे सवारी ढूंढ़ने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती।
परिवार के सदस्यों का मिला पूरा सहयोग
रोशनी देवी ने बताया कि उसके पति और बच्चों ने भी उसके इस काम को छोटा ना मानते हुए उसका पूरा सहयोग किया। रोशनी देवी ने बताया कि जब शाम को उसके पति फैक्ट्री से आ जाते हैं तो वह घर का काम करने लग जाती है और उसके पति ई रिक्शा लेकर काम पर लग जाते हैं।
महिला सवारियों ने बढ़ाई हिम्मत | E rickshaw
रोशनी देवी का कहना है कि जब उसे रास्ते में महिला सवारियां मिलती हैं तो वह एक महिला को ही ई रिक्शा चलाते देखकर अपने आपको ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। रोशनी देवी ने बताया कि नौकरी आदि पर जाने वाली महिलाओं ने उसके साथ ऐसा तालमेल बैठा रखा है कि जब भी महिलाओं को जरूरत पड़ती है तो वह फोन करके रोशनी देवी को अपने कार्यक्षेत्र पर बुला लेते हैं।
कोई भी काम नहीं होता छोटा बड़ा
रोशनी देवी का कहना है कि उसे ई रिक्शा चलाने में किसी प्रकार की कोई शर्म या झिझक महसूस नहीं होती। क्योंकि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता और ना ही हमें किसी काम को करने में कोई शर्म महसूस करनी चाहिए। बशर्ते की मेहनत और पूरी लगन से अपने काम को अंजाम देना चाहिए।
महिला सवारियों ने बढ़ाई हिम्मत | E rickshaw
रोशनी देवी का कहना है कि जब उसे रास्ते में महिला सवारियां मिलती हैं तो वह एक महिला को ही ई रिक्शा चलाते देखकर अपने आपको ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। रोशनी देवी ने बताया कि नौकरी आदि पर जाने वाली महिलाओं ने उसके साथ ऐसा तालमेल बैठा रखा है कि जब भी महिलाओं को जरूरत पड़ती है तो वह फोन करके रोशनी देवी को अपने कार्यक्षेत्र पर बुला लेते हैं। रोशनी देवी का कहना है कि उसे ई रिक्शा चलाने में किसी प्रकार की कोई शर्म या झिझक महसूस नहीं होती। क्योंकि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता और ना ही हमें किसी काम को करने में कोई शर्म महसूस करनी चाहिए। बशर्ते की मेहनत और पूरी लगन से अपने काम को अंजाम देना चाहिए।
विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में चले लाठी-डंडे, बारात लौटी
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के हांसी शहर के मंडी सैनियान इलाके में शुक्रवार रात को दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच लाठी डंडे चले और बारात दुल्हन लिये बिना ही लौट गई। हिसार के ऋषि नगर से एक बारात आई थी। जिसमें किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में झगड़ा हो गया। नौबत लाठी-डंडे चलने तक आ गई जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। इलाज के लिए घायलों को हांसी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुल्हन पक्ष का आरोप है दूल्हे पक्ष ने फेरों के समय दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की जबकि दूल्हे पक्ष का कहना है कि दहेज जैसी कोई बात नहीं थी। बारात नाचते गाते हुए लेट हो गई और दुल्हन के भाई ने बाहर से कुछ लड़कों को बुलाकर बारात पर हमला करा दिया।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, हिसार के ऋषि नगर के रहने वाले युवक के साथ रिश्ता पक्का हुआ था। लड़के की पढ़ाई पूरी न होने की वजह से काफी दिनों तक रिश्ता चलता रहा। शुक्रवार रात बारात आई थी। फेरों की रस्म से पहले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लड़की और उसके पिता विजय कुमार का कहना है कि दूल्हे पक्ष ने पांच लाख रुपए की मांग की है। पैसे न देने पर उनसे झगड़ा करने लगे। वहीं उन्होंने आरोप भी लगाया कि शादी समारोह पर लड़का पक्ष के लोगों ने तोडफोड़ भी की और उनके साथ मारपीट की। जिसमें लड़की के मामा दीपक और धर्मेंद्र को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रात को उनको सूचना मिली थी कि लड़के के परिवार उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज न देने की वजह से बारात वापस ले गए हैं और उनके साथ मारपीट भी करके गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात को मौके पर पहुंची। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।