Heavy Rains - Sach Kahoon Hindi

पंजाब में भारी बारिश व तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित, कई स्थानों पर गिरे पेड़ व बिजली के खंभे हुए क्षतिग्रस्त
तेज आंधी से चंडीगढ़ और मोहाली में कई स्थानों पर गिरे पेड़, कई जगह बिजली के खंभे हुए क्षतिग्रस्त

मनीमाजरा में गिरी मकान की छत, तीन बच्चे घायल

सेक्टर-32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए ट्रॉमा सेंटर की फॉल सीलिंग गिरने से मरीजों में फैली दहशत

चंडीगढ़ (सच कहूँ/एम.के. शायना)। Punjab News: अचानक बदले मौसम से बारिश होने और तेज हवाएं चलने से केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और मोहाली में जनजीवन पर असर पड़ा है। तेज हवा और झमाझम बारिश से कई इलाकों में नुकसान पहुंचा है। मनीमाजरा में एक मकान की छत गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए, जबकि सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नये ट्रॉमा सेंटर की फॉल सीलिंग गिरने से मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। राहतकी बात यह रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची।

चंडीगढ़ के मनीमाजरा के गोविंदपुर इलाके में सुबह तेज हवाओं और बारिश के दौरान एक पुराने मकान की छत अचानक ढह गई। हादसे के समय घर के अंदर खेल रहे तीन बच्चे मलबे में दब गए। घायलों के नाम 12 वर्षीय चन्नी, 14 वर्षीय गौरव और राहुल हैं। गौरव और चन्नी सगे भाई हैं, जबकि राहुल उनका पड़ोसी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गौरव के हाथों में चोट आई है, जबकि अन्य दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। इसी दौरान सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में करीब छह महीने पहले बने ट्रॉमा सेंटर की फॉल सीलिंग गिर गई। सीलिंग से लोहे के एंगल और शीट नीचे आ गिरे, जिससे अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। Punjab News

गनीमत रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मरीजों और तीमारदारों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और जांच की मांग की। तेज आंधी के कारण चंडीगढ़ और मोहाली में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जबकि कई जगह बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे अनेक इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। मौसम विभाग ने बताया कि दिनभर तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खुले स्थानों में न निकलने की अपील की है।

पटियाला में जोरदार बारिश, विभिन्न क्षेत्रों में घुटनों तक भरा पानी | Punjab News

पटियाला। पटियाला और आसपास के इलाकों में देर रात से शुरू हुई बारिश पूरे दिन लगातार होती रही। पटियाला में लगभग 41 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। इस मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी जबकि सब्जियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

एकत्र की गई जानकारी के अनुसार शहर के पुराने बस स्टैंड, फैक्ट्री एरिया, धर्मपुरा बाजार, अदालत बाजार, छोटी बारादरी, लीला भवन, 22 नंबर फाटक, त्रिपड़ी एरिया, प्रताप नगर, नाभा गेट, सार्इं मार्केट, एसी मार्केट सहित शहर के कई अन्य इलाकों में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। इसके चलते आम लोगों और विशेषकर निचले घरों में रहने वाले परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी जमा होने के कारण शहरवासी नगर निगम को कोसते नजर आए। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से नगर निगम शहर की सीवरेज जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है।

नगर निगम के लिए शहर में बनी डेयरियां भी एक बड़ी सिरदर्द बनी हुई हैं। इन डेयरियों के कारण शहर का सीवरेज सिस्टम जाम हो जाता है, जिससे विभिन्न इलाकों में घुटनों तक पानी भर जाता है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। नगर निगम लंबे समय से डेयरी मालिकों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई है। इसी कारण शहरवासी लगातार जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस समस्या का समाधान कब तक कर पाता है और शहरवासियों को सीवरेज जाम की इस गंभीर समस्या से कब राहत मिलती है। Punjab News

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी बारिश, देशी घी जैसा काम करेगी: कृषि विशेषज्ञ

वहीं दूसरी ओर कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकती है, जबकि सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए देशी घी जैसा काम करेगी। इसी कारण किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है।

यह भी पढ़ें:– युवक के गले में चाईना डोर फंसने से गंभीर चोट, लगे 15 टांके, किया रेफर

Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश और तूफान का कहर, अलर्ट जारी
Heavy Rains:नई दिल्ली/मुंबई/कोयंबटूर/अहमदाबाद/जयपुर। देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून और शुरुआती मानसून की बारिश ने भारी तबाही मचाई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। Weather Update

दिल्ली में बारिश से सड़कों पर जलभराव, सरकार सतर्क

राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया है कि हालात नियंत्रण में हैं और नालों की सफाई के कारण जल निकासी तेज़ी से हो रही है। दिल्ली सरकार ने सभी नोडल अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आईएमडी के अनुसार, आज हल्की बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि सप्ताहांत में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मुंबई में 100 साल का रिकॉर्ड टूटा, जनजीवन अस्त-व्यस्त | Heavy Rains

मुंबई में रविवार को हुई प्री-मानसून वर्षा ने एक सदी पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुबह 9 से 10 बजे के बीच दक्षिण मुंबई में 104 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि कोलाबा में 12 घंटे में 295 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लालबाग, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और अन्य निचले इलाकों में जलभराव से लोकल ट्रेनों और यातायात पर असर पड़ा है।

बीएमसी और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने नागरिकों से अपील की है कि बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें, विशेषकर दोपहर 2 से 4 बजे के बीच, क्योंकि 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और भारी बारिश हो सकती है। Weather Update

रायगढ़ में पुल डूबा, यातायात बंद

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के चलते नेरल-कलंब पुल पर पानी भर गया, जिससे सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। म्हसाला-श्रीवर्धन मार्ग जलमग्न है और अन्य कई मार्गों पर भी यातायात ठप हो गया है।

कोयंबटूर में हादसा, तमिलनाडु में स्कूल बंद

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। उप्पिली पलायम मार्ग पर एक कार ने ऑटो को टक्कर मारी और खाई में पलट गई। अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर चालक को सुरक्षित निकाला। जिले में भारी जलभराव और जाम की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने कोयंबटूर, नीलगिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट, जबकि चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

गुजरात और राजस्थान में आंधी से नुकसान

गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा क्षेत्र में तेज़ तूफान ने कई स्थानों पर पेड़ गिरा दिए और बिजली आपूर्ति को प्रभावित किया। वहीं, राजस्थान के साकरिया गांव में चली 10 मिनट की तेज आंधी ने कई बिजली के खंभे और पेड़ उखाड़ दिए, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है। साकरिया रेलवे स्टेशन के पास वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।

अलर्ट और सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राज्य सरकारों ने आपातकालीन टीमें तैनात कर दी हैं और राहत कार्य जारी है। Weather Update

Delhi Mausam Update: एनसीआर में मौसम विभाग ने अगले दो दिन बताए बड़े भारी!

Weather Update: तमिलनाडु में बेमौसम बारिश, किसानों को लगा तगड़ा झटका
Tamil Nadu Weather Update: चेन्नई। तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा क्षेत्र में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तंजावुर जिले सहित अनेक क्षेत्रों में हुई तेज वर्षा से तीन हज़ार एकड़ से अधिक भूमि पर खड़ी ग्रीष्मकालीन फसलें गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। Weather Update

भारी फसल क्षति से किसानों ने मुआवज़े की माँग की | Weather Update

धान, तिल, कपास और काला चना जैसी प्रमुख फसलों के साथ-साथ केले और पान की खेती को भी व्यापक नुकसान पहुँचा है। बूथलूर, तिरुवोनम, कुंभकोणम, और तिरुपनंथल जैसे क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण खेतों में पानी भरा रह गया, जिससे कटाई के लिए तैयार धान की बालियाँ अंकुरित हो गईं और अब वह बिक्री योग्य नहीं रही। तंजावुर किसान संघ के नेता श्री वेल मुरुगन ने बताया, “हमने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया है, लेकिन  अब तक किसी ने दौरा नहीं किया। हमारी पूरी फसल नष्ट हो चुकी है। यदि शीघ्र राहत नहीं मिली, तो हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।” Heavy Rains

किसानों की ओर से राज्य सरकार से प्रति एकड़ ₹35,000 का मुआवज़ा देने की मांग की गई है ताकि वे मौद्रिक क्षति से उबर सकें और आगामी मौसम में खेती जारी रख सकें। उनका कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो वे कर्ज़ में डूब सकते हैं और उनकी आजीविका खतरे में पड़ सकती है।

किसान संगठनों ने ज़िला प्रशासन और राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि तुरंत सर्वेक्षण कर क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया आरंभ की जाए। कावेरी डेल्टा में अधिकांश परिवारों की आजीविका कृषि पर निर्भर है और समय पर सरकारी हस्तक्षेप ही उनके संकट को कम कर सकता है। Weather Update

Amrit Bharat Yojana: प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

Heavy Rains : भारी बारिश के चलते चौकीदार ने रोके कई ट्रेनों के पहिए! ये ट्रेनें हुई कैंसिल!
Heavy Rains : तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल के तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश और पटरियों पर पानी के बहाव के कारण एक चौकीदार ने किसी अनहोनी को टालने हेतु वलाथोल नगर और वडाकनचेरी के बीच ट्रेन रोक दी। वलाथोल नगर और वडाकनचेरी के बीच भारी जलभराव की सूचना के कारण, आज कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं।

जो ट्रेनें रद्द की गई उनकी सूची इस प्रकार से है:- Heavy Rains

1. ट्रेन नंबर 16305 एनार्कुलम – कन्नूर इंटरसिटी एक्सप्रेस त्रिशूर खड़ी की।

2. ट्रेन नंबर 16791 तिरुनेलवेली – पलक्कड़ पलारुवी एक्सप्रेस अलुवा में खड़ी है।

3. ट्रेन नंबर 16302 तिरुवनंतपुरम – शोरानूर वेनाड एक्सप्रेस को चालक्कुडी में रोका गया।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों में चूरलमाला शहर में एक बच्चे सहित 4लोग मारे गए, जबकि थोंडरनाड गांव में एक नेपाली परिवार के एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि केरल के वायनाड में भूस्खलन में 11 लोगों की मौत के बाद बचाव अभियान के लिए कुल 225 सेना कर्मियों को तैनात किया गया है। Heavy Rains

Jharkhand Train Accident Update : झारखंड में ट्रेन एक्सीडेंट से इन मार्गों पर ये ट्रेनें हुई रद्द, ज…

Mumbai Rains : भारी बारिश का कहर! ट्रेनें रुकी, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द!
Mumbai Rains : मुंबई (एजेंसी)। रविवार का दिन मुंबई पर बड़ा भारी रहा। भारी बारिश का कहर इस कदर बरपा कि जगह-जगह जल का जलजला, वाहनों की लंबी-लंबी कतारों के कारण लंबा जाम एवं लोकल ट्रेनें व उड़ानें रद्द करनी पड़ी। मुंबई में रात भर भारी बारिश होती रही और इसके इस सप्ताह भी जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज 8 जुलाई को भी पूरे दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। Mumbai Rains

आईएमडी ने बताया कि सोमवार सुबह से ही मुंबई के डिंडोशी इलाके में भारी बारिश जारी है, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। आईएमडी के अनुसार महाराष्ट्र में आगामी 3 से 4 दिन मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए संकेत दिया कि 10 जुलाई तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भारी बारिश होगी।

”दोपहर 1:57 बजे, समुद्र में 4.40 मीटर ऊंचा ज्वार आएगा” | Mumbai Rains

बीएमसी ने एक्स पर डाली एक पोस्ट में मुंबई वासियों को सूचित किया कि ‘‘आईएमडी ने 8 जुलाई को मुंबई में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और साथ ही सचेत किया कि 8 जुलाई की दोपहर 1:57 बजे, समुद्र में 4.40 मीटर ऊंचा ज्वार आएगा, जो मुंबई वासियों की परेशानी बढ़ा सकता है। इसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए मुंबई में सभी बीएमसी स्कूल, सरकारी स्कूल और निजी माध्यम के स्कूल और कॉलेज दूसरे सत्र के लिए भी बंद रहेंगे।’’ Mumbai Rains

#MumbaiRains pic.twitter.com/6W8W7ztV7L

— Mumbai Rains (@IndiaWeatherMan) July 8, 2024

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि लगातार बारिश से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सभी बीएमसी इकाइयाँ तैनात हैं। बीएमसी ने अपील की ‘‘मुंबई वासियों से अनुरोध है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। साथ ही घर से तभी बाहर निकलें, जब बहुत जरूरी हो। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 1916 पर कॉल करें।’’ Mumbai Rains

Anti-Drug Campaign : ”सरसा से होगा नशे का पूर्ण सफाया” युवाओं को नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

Heavy Rains: हरियाणा के 14 जिलों में भी बने बाढ़ जैसे हालात, अंबाला में बुलाई आर्मी व एनडीआरएफ टीम
सेंट्रल दिल्ली में 186 फ़ीसदी तो चंडीगढ़ में 140 फ़ीसदी ज्यादा हुई बारिश

संदीप सिंहमार। मौसम डेस्क। Orange Alert Issued In Punjab, Haryana & Chandigarh, Heavy Rains: दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने इस बार हरियाणा पंजाब (haryana weather) वे चंडीगढ़ कि आमजन के साथ-साथ प्रशासन और सरकार को भी चिंता में डाल दिया है। पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत मौसम विभाग की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यदि आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो 1 जून से लेकर 9 जुलाई तक औसतन रूप से ज्यादा बारिश हुई है। Heavy Rains

इस दौरान सेंट्रल दिल्ली में 343.6 एमएम बारिश हो चुकी है,जबकि सामान्य तौर पर 120 एमएम बारिश होनी थी। मौसम विभाग के अनुसार सेंट्रल दिल्ली में अब तक 186 फ़ीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसी तरह हरियाणा में पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में 1 जून से 9 जुलाई तक 518.6 एमएम बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 216.2 फ़ीसदी बारिश होने की संभावना थी। इसके अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार में भी अब तक 114 फ़ीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्रफल के हिसाब से यहाँ 140 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। जिसके कारण ग्रिड प्लान के हिसाब से बसाए गए चंडीगढ़ की सड़कें भी दरिया बन गई।

बारिश नहीं कहर बरस रहा | Heavy Rains

वर्तमान में जो बारिश का दौर चल रहा है वह जमकर कहर बरपा रहा है। हरियाणा में पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ व देश की राजधानी दिल्ली का सेंट्रल एरिया बाढ़ में तब्दील हो चुका है। हरियाणा के अंबाला में भी इतना पानी जमा हो चुका है कि बचाव के लिए भारतीय सेना व एनडीआरएफ की टीमें बुलानी पड़ी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी लैंडस्लाइडिंग की घटनाएं जारी हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वर्तमान हालात को देखते हुए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रबंध करना शुरू कर दिया है। दूसरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी स्कूलों की छुट्टियां कर बाढ़ नियंत्रण के लिए मंत्रिमंडल में विभागों की बैठक बुलाई है। संभावित बाढ़ को देखते हुए हरियाणा के भी कुछ जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। वहीं डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन की तरफ से हरियाणा के सभी उपायुक्तों को पत्र भेज स्थिति को देखते हुए स्कूलों छुट्टी करने की शक्तियां प्रदान की है।

नेशनल हाईवे 152 व 44 हुए बंद | Heavy Rains

मूसलाधार बारिश से अंबाला में चंडीगढ़ में सड़कों पर पानी भरने के कारण नेशनल हाईवे नंबर 152 व 44 फिलहाल आगामी आदेशों तक बिल्कुल बंद कर दिया गया है। ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान का सामना ना करना पड़े। मौसम विभाग स्थानीय प्रशासन ने लोगों से लंबे मार्गो पर चलने से बचने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश में भी लगातार चल रही भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइडिंग होने से कई हाईवे बंद हो चुके हैं। वहीं जान माल का भी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अगले 24 घंटों तक लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है।

हरियाणा के 14 जिले अलर्ट मोड पर | Heavy Rains

मॉनसून की इस बारिश में हरियाणा में भी काफी नुकसान हुआ है। औसतन रूप से अधिक बारिश होने की वजह से हरियाणा के 14 जिले अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। इनमें अंबाला, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़,नूंह,पंचकूला, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर व चरखी दादरी शामिल है। सभी जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बरसात हुई है।

मॉनसून के सीजन में अब तक कहाँ कितनी हुई बारिश

चंडीगढ़-518.6

सेंट्रल दिल्ली-343.6

हरिद्वार-466.3

अम्बाला-183

भिवानी-59.8

चरखी दादरी-156.7

फरीदाबाद-145.0

फतेहाबाद-84.2

गुरुग्राम-186.6

हिसार-51.4

झज्जर-171.0

जींद-65.1

कैथल-94.3

करनाल-244.8

कुरूक्षेत्र-237.2

महेंद्रगढ़-137.6

नुहं-187.5

पलवल-85.3

पंचकुला-308.6

पानीपत-240.1

रेवाड़ी-114.0

रोहतक-125.4

सरसा-103.4

सोनीपत-245.2

यमुनानगर-286.3

Punjab Rains: भारी बारिश ने मचाई तबाही, नहर में आया कटाव, गेहूँ डूबी
सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा

अबोहर।

गत दिवस हुई भारी बारिश के कारण जहां किसानों की फसलों (Punjab Rains) को नुकसान पहुंचा है। वहीं कई गांवों में नहर टूटने से पानी खेतों में भर गया जिससे किसानों की फसलें पानी से डूब गई। इधर शहर में ओलावृष्टि और बारिश के कारण कुछ इलाकों में मकान भी गिर गए। भारी बारिश की तबाही से हर तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है।

जानकारी के अनुसार गत दिवस आई तेज मूसलाधार बारिश व अंधड़ के बाद देर रात्रि फिर से ग्रामीण इलाकों में बरसात हुई जिससे पट्टी सदीक के निकट स्थित ढाणी हीरांवाली के निकट से गुजरती लंबी माईनर में करीब 35 फुट का कटाव आने से किसानों की फसलें फिर से पानी में डूब गई। जिससे उनकी फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई।

सुबह नहर टूटने का समाचार मिलने पर नहरी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ढाणी केकिसानों दुली चंद सियाग, पूर्व सरपंच सुखबीर यादव, संदीप यादव व गौरा सिंह ने बताया कि बारिश के कारण नहरें ओवरफ्लो हो गई और उनमें पेड़ आदि गिरने से नहर में कटाव आ गया।

बारिश से गिरी छत, लाखों का नुकसान | Punjab Rains

वहीं शहर के संत नगर में जोहड़ी मंदिर के निकट बीती रात हुई भारी बारिश के दौरान अशोक कुमार के बंद पडेÞ मकान की छत्त गिरने से कमरे मे रखा सारा सामान मलबे में दबने से गृह स्वामी का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं मकान छज्जा गिरने से बिजली की तारें टूट गई जिससे इस क्षेत्र की बिजली प्रभावित हुई।

गलियों में पानी भरने से लोग परेशान | Punjab Rains

गत दिवस हुई बारिश के बाद जहां शहर के कुछ इलाकों में पानी की निकासी नहीं हो सकी थी। वहीं रात्रि करीब 11 बजे फिर से भारी बारिश हुई जिससे इन इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए और शहर के विभिनन ऐरियों में करीब आधा दर्जन सड़के क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के कारण ठाकर आबादी, वरियाम नगर, सिधू नगरी, मक्कड़ कॉलोनी आदि में कुछ दिन पहले बनी सड़कें पानी जमा होने से टूटकर बह गई। इसके अलावा नवनिर्मित सीवरेज लाईन को भी नुकसान पहुंचा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जोरदार बारिश से तपते पहाड़ों को मिली राहत
शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर जोरदार बारिश (Heavy Rain) हुई जिसने सूखे जैसे हालात से राहत प्रदान की। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट का असर देखने को मिला। इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई। शिमला सहित कई जिलों में बादल छाये रहे जबकि कई इलाकों में अंधड़ के साथ भारी बारिश हुई। चंबा जिले में भारी बारिश के चलते चनेड में नाले में उफान आने से सड़कों पर पानी भर गया और करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।

पानी कई लोगों के घरों और दुकानों में भी जा घुसा। दोपहर बाद अंधड़ व ओलावृष्टि के साथ शिमला में अंधेरा छा गया। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। शिमला में 50 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि भुंतर 6.0, कल्पा में 9.0, केंलाग में 13.0, मनाली 9.0, मंडी में 0.1, डलहौजी 28.0 और जुब्बड हट्टी में 5.0, फागु 10.0, तीसा में 9.0, कुमारसेन 7.0, कालाटॉप 5.0 और चंबा में 4.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

कांगड़ा जिले में भी जमकर बादल बरसे। यहां दिन में ही रात जैसा मंजर देखने को मिला। यहां कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले भी गिरे। हालांकि इस बारिश से लोगों को तपती गर्मी से जरूर निजात मिली है। उपमंडल की टेपा पंचायत में तूफान से निमार्णाधीन दो मंजिला मकान की छत उड़ गई। वहीं, तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर तरवाई के पास भारी बारिश के कारण सड़क के ऊपर तेज प्रवाह में झरना बहने लगा। इस कारण कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही थम गई।

उधर, कांगड़ा जिले के कई भागों में भी बारिश (Heavy Rain) हुई है। इंदौरा, जसूर, ज्वालामुखी, राजा का तालाब व अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुदेश ने राज्य में लाहौल-स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच मई तक मौसम का यह हाल बना रहेगा।

प्रदेश में चंबा 22.6, डलहौजी 18.1, कांगडा में 29.6, धर्मशाला 29.2, पालमपुर 27.6, केंलाग 17.4, मनाली 22.4, भुंतर, नाहन और हमीरपुर में 32.0, कल्पा में 22.3, उना 36.4, मंडी 32.6, सुंदरनगर 33.3, बिलासपुर 33.5, शिमला 23.9, जुब्बड हट्टी 28.0 और सोलन 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंधड, हल्के बादलों ने दिलायी भीषण गर्मी से राहत

पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटोें से तेज हवा और हल्के बादल छाये रहने से गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 24 घंटों तक क्षेत्र में कहीं-कहीं बूंदाबांदी, गरज-चमक और अंधड़ के आसार हैं तथा कल के बाद मौसम खुश्क रहेगा और गर्मी के तेवर तीखे हो सकते हैं। चंडीगढ़ तथा इसके आसपास अंधड़ चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली है तथा पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

हरियाणा में अंबाला 36 डिग्री, हिसार 41 डिग्री, नारनौल 42 डिग्री, रोहतक 41 डिग्री, सिरसा 40 डिग्री, गुडगांव तथा भिवानी का पारा 40 डिग्री रहा । पंजाब में कहीं कहीं जोरदार बारिश (Heavy Rain) हुई तथा तेज आंधी के बीच ओले गिरे। पठानकोट में जोरदार बारिश हुई। अमृतसर का पारा 37 डिग्री, बठिंडा 42 डिग्री, पटियाला तथा लुधियाना 38 डिग्री रह गया। क्षेत्र में शाम को तेज हवा चलती रही तथा बादल छाये रहने से मौसम खुशगवार रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मध्यप्रदेश में आज भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना
कल राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के बडे हिस्से में भारी बारिश हुई

भोपाल (वार्ता):

मध्यप्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत पांच संभागों में आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और जबलपुर संभागों के कई जिलों में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाडी में बने कम दबाव के क्षेत्र के उत्तरी छत्तीसगढ में आकर अति कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बदलने के कारण प्रदेश में मानसून में सक्रियता आ गई है। इसके अलावा मानसून की धुरी सागर, उमरिया और राजस्थान के जैसलमेर और कोटा पर बनी हुई है, जिसके चलते प्रदेश के बडे हिस्से में मानसून सक्रिय है।

इसके पहले कल राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के बडे हिस्से में भारी बारिश हुई। भोपाल में कल सुबह के समय पांच घंटे में करीब पौने पांच इंच बारिश दर्ज हुई, जिससे निचली बस्तियों समेत नए शहर की भी कई काॅलानियों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर अभी भी पानी भरे होने की समस्या कायम है। राजधानी भोपाल के पंचशील नगर इलाके में चार साल का एक बच्चा नाले में बह गया, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरसात के पानी से पटियाला हुआ जलथल
डीएसपी सिटी का कार्यालय भी पानी में डूबा, कई अन्य सरकारी कार्यालय हुए पानी-पानी

निगम के पानी निकालने वाले इंजनों की बढ़ी मांंग

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। सीएम सिटी के मेयर की सरकारी कोठी सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में निकासी न होने के कारण उक्त सरकारी कार्यालय घुटने -घुटने पानी में डूबे रहे। आलम यह रहा कि निगम के पास पानी निकालने वाले इंजनों के लिए कड़ी जद्दोजहद्द् होती रही। वैसे निगम की तरफ से मेयर की कोठी में से पानी निकालने को ही अधिक प्राथमिकता दी गई जबकि अन्य सरकारी कार्यालयों वाले निगम कर्मचारी के मिन्नतें करते रहे।

एकत्रित की जानकारी अनुसार आज सुबह पटियाला में पड़े हुई भारी बरसात कारण निचले स्थानों पर पानी भर गया। इस मौके देखा गया कि पटियाला के मेयर संजीव बिट्टू की सरकारी कोठी तालाब का रूप धारण कर गई जबकि डीएसपी सिटी -2का कार्यालय घुटने घुटने पानी में डूब गया। इस के साथ ही निचले स्थानों पर कई अन्य सरकारी कार्यालय व स्कूलों में पानी भर गया। शहर में भी कई स्थानों पर सीवरेज की समस्या कारण पानी भरा रहा। इधर नगर निगम द्वारा पानी निकालने के लिए बनाएं गए इंजनों की आज भारी मांग देखने को मिली। पता चला है कि निगम द्वारा मेयर की कोठी अंदर से पानी निकालने के लिए बरसात बंद होने के बाद तुरंत इंजन लगाकर पानी बाहर निकालने के प्रयास शुरु कर दिए गए।

भारी बरसात का असर, सीएम सिटी के मेयर की सरकारी कोठी में घुटनों तक भरा पानी

यहां तक कि बरसात के पानी से बचाव के लिए मेयर की सरकारी कोठी के गली में से खुल्लते एक गेट आगे दीवार निकाल कर,थैले लगा कर पानी अंदर जाने से रोकने के लिए अपनी योजना भी बनाई गई है, परंतु फिर भी मेयर की कोठी पानी बिना न बच सकी। इसके अलावा सरकारी कार्यालय भी घुटने घुटने पानी में डूबे रहे व कर्मचारियों को निकालने के लिए काम शुरू कर दिया गया, परन्तु पानी अधिक होने के कारण शाम तक यहां निगम का इंजन चलता रहा। इस दौरान अन्य सरकारी कार्यालयों के पास भी पानी निकालने के लिए साधन न होने के कारण उनकी तरफ से निगम के कर्मचारियों के पास पहुँच की गई, परन्तु कई कार्यालयों को दोपहर तीन बजे के बाद ही निगम की तरफ से अपना पानी वाला इंजन मुहैया करवाया गया।

भारी बरसात से सड़कें हुई जलमग्न

यहां छोटी बरांदरी में स्थित डीएसपी सिटी 2 का कार्यालय घुटने घुटने पानी में डूब गया व कर्मचारियों द्वारा पानी में से ही दफ़्तर में हाजरी लगाई गई। यहाँ शाम तीन बजे तक पानी भरा रहा। इधर शहर में भी बरसात का पानी सड़कों पर भरा रहा, अभी कल हुई बरसात के कारण गलियों व सड़कों से निकला नहीं था, कि आज फिर से हुई बरसात ने दोबारा पानी भर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पूरे देश में इस हफ्ते भारी बारिश का अनुमान
नई दिल्ली(एजेंसी )। भारतीय मौसम विभाग ने इस हफ्ते शुक्रवार तक देश के बड़े हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इनमें जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, असम और गुजरात के कई हिस्से शामिल हैं। विभाग पहले ही बता चुका है कि मानसून पूरे देश में छा गया है और यह अपनी सामान्य तिथि से 17 दिन पहले सक्रिय हो गया है।

सामान्य तिथि से 17 दिन पहले सक्रिय हुआ मानसून

मौसम विभाग ने मंगलवार को असम, मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम और बिहार में बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त है। जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।

बुधवार को असम, मेघालय, कोंकण और गोवा के सुदूरवर्ती इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। जबकि पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

गुरुवार को भी कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, अंदरूनी कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का अनुमान है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जापान में भारी बारिश, छह की मौत
80 हजार लोग हो गये बेघर

असाकुरा: जापान के फुकुओका में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से आज छह लोगों की मौत हो गयी और 80 हजार लोग बेघर हो गये।

मौसम विभाग ने और बारिश तथा उसके कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

भूस्खलन के बाद मलबों का तेज बहाव होने से हजारों राहतकर्मियों को बचाव कार्य करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्युशु द्वीप के दक्षिण पश्चिम इलाके में स्थित फुकुओका के एक हिस्से में पिछले 48 घंटों से लेकर कल मध्य रात्रि तक 593 मिलीमीटर बारिश हुई।

हालांकि यह जुलाई में होने वाली सामान्य बारिश से अधिक है। क्युशु के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश जारी है। हालांकि बारिश की आपात चेतावनी हटा ली गई है।

सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव

जानकारी के अनुसार फुकुओका प्रांत के कुछ हिस्सों में आज 9 घंटों में 774 मिमी (30।5 इंच) बारिश हुई है, जो सामान्य से 2।2 गुना अधिक है। अधिकारियों ने बताया बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है और 22 अन्य लापता हैं।

अस्सी हजार लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया जिनमें से 40 हजार लोगों को तेज बारिश के बीच सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके अलावा हजारों अन्य लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।