Bihar News - Sach Kahoon Hindi

Flood Relief: बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 579.23 करोड़ रूपये ट्रांसफर
Flood Relief: पटना (हि.स.)। बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता का बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 8 लाख 27 हजार 472 प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए कुल 579.23 करोड़ रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि ट्रांसफर की। सरकार की ओर से प्रत्येक पात्र परिवार को 7,000 रुपये की सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति में सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तत्काल राहत, सुरक्षा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में बाढ़ का असर बड़े स्तर पर हुआ है। करीब 15 जिले, 88 प्रखंड, 575 ग्राम पंचायत और 2,642 गांव प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 21 शहरों के 136 वार्ड भी बाढ़ की चपेट में आए हैं। कुल मिलाकर लगभग 50 लाख लोगों के प्रभावित होने की बात कही गई है। बाढ़ के कारण करीब 55 हजार हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है, जिससे कृषि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए राज्य में 1,200 से अधिक सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं। सरकार के मुताबिक, इन रसोइयों के माध्यम से अब तक लगभग 1.28 करोड़ भोजन की थालियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित इलाकों में भोजन के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित की जाए। राहत और बचाव अभियान में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 21 टीमें सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने तक राहत कार्यों को रोका नहीं जाएगा और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

पात्र परिवार छूटा तो एक सप्ताह में सूची में जोड़ें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत राशि के वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन पूरी निष्पक्षता से किया जाए। यदि कोई पात्र बाढ़ प्रभावित परिवार राहत सूची से बाहर रह गया है तो उसे एक सप्ताह के भीतर सूची में शामिल करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कोई भी वास्तविक पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्काल राहत के साथ-साथ बाढ़ के बाद पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण का काम भी तेजी से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से ‘पहले से बेहतर पुनर्निर्माण’ की सोच के साथ काम करने को कहा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में कृषि निवेश अनुदान, सड़कों की मरम्मत और किसानों एवं परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के अनुसार, पुनर्प्राप्ति से जुड़े कार्यों को एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा जाना चाहिए।

बाढ़ से हुए नुकसान की तैयार होगी विस्तृत रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान का गंभीरता से आकलन करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों, किसानों और अन्य लोगों को नियमानुसार जल्द सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान का तथ्यात्मक आकलन तैयार रखने को कहा। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का दस्तावेजीकरण कर आगे की राहत और पुनर्निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पटना में 4 लोगों की संदिग्ध मौत को लेकर बड़ा खुलासा! रची गई थी साजिश
पटना (एजेंसी)। बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। इनमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी लाली कुमार ने कथित तौर पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर चारों लोगों को पिलाने की बात कही है।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब में वास्तव में कोई जहरीला पदार्थ मौजूद था या नहीं और मौत उसी के कारण हुई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। अंतिम स्थिति एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को बाढ़ थाना क्षेत्र के सैदपुर टोला, बेढ़ना गांव में चार लोगों की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी।

परिजन और स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

पटना ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक कुंदन कुमार के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लाली कुमार ने कथित तौर पर वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद बताया। पुलिस के अनुसार, मृतक निशु कुमार का आरोपी की बहन के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि निशु के साथ शराब पीने वाले तीन अन्य लोग भी लाली को कथित तौर पर चिढ़ाते थे। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस को शराब की सप्लाई से जुड़ी एक कड़ी भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, लाली कुमार ने शराब रुदल कुमार से प्राप्त की थी। रुदल सब्जी बेचने का काम करता है। पूछताछ में सामने आया कि रुदल ने कथित तौर पर शराब एक विधि-विरुद्ध बालक से ली थी। पुलिस के अनुसार, उस बालक ने शराब सतीश उर्फ सन्नी से प्राप्त की थी। अब पुलिस सतीश उर्फ सन्नी समेत अन्य संभावित रूप से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से आई और उसमें किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट हुई थी या नहीं।

एफएसएल रिपोर्ट से साफ होगी मौत की असली वजह

एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में लाली कुमार को कथित तौर पर मुख्य षड्यंत्रकर्ता और घटना का प्रमुख आरोपी माना जा रहा है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है। टीम में बाढ़-2 के एसडीपीओ आयुष, बाढ़ थानाध्यक्ष, हाथीदह के अंचल पुलिस निरीक्षक सहित कई थानों के अधिकारी और डीआईयू की टीम शामिल है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है।

Supaul Road accident: भजन-कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, 5 की मौत
सुपौल (एजेंसी)। बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर झूलन पूजा के दौरान कीर्तन कर रहे लोगों को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। Bihar Accident News

बताया जा रहा है कि कटैया चौक के समीप बजरंगबली मंदिर के पास कुछ लोग झूलन पूजा के अवसर पर सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज गति से आ रहा चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और वहां मौजूद लोगों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। टक्कर के बाद वाहन करीब 50 मीटर तक आगे जाने के बाद सड़क किनारे स्थित एक दुकान से जा टकराया। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

पांच लोगों की मौके पर मौत | Bihar Accident News

दुर्घटना में तिलाई दास (65), राजू दास (50), सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक कटैया पंचायत क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, रामचंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन अनियंत्रित क्यों हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है। देर रात जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पांच लोगों की मौत के बाद इलाके में ग्रामीणों के बीच आक्रोश का माहौल है। Bihar Accident News

अतिक्रमण हटाने की मांग

ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बढ़ते अतिक्रमण और अस्थायी दुकानों को हादसों की एक बड़ी वजह बताया है। उनका कहना है कि सड़क के किनारे अवैध कब्जे और दुकानें होने से यातायात प्रभावित होता है तथा वाहन चालकों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। ग्रामीणों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मौजूद अस्थायी दुकानों और अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने जरूरी हैं, ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा दुर्घटनाओं को रोका जा सके। Bihar Accident News

Fraud Alert: सात साइबर अपराधी ठगी करते धरे गए
नवादा (हि.स.)। बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज में बढ़ते साइबर अपराध के विरुद्ध जिले के कप्तान अभिनव धीमान के दिशा निर्देश पर मंगलवार काे की गई छापेमारी में वारिसलीगंज पुलिस ने कुल सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें थाना क्षेत्र के चकवाय पंचायत स्थित ईंट भट्ठा के समीप से तीन,गौसपुर बगीचा से दो एवं चैनपुरा गांव स्थित बगीचा से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से किमती कुल 15 एण्ड्रॉयड मोवाइल जब्त किया गया.पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने मंगलवार को वारिसलीगंज थाना परिसर स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी गौरव कुमार, शुभम कुमार, मसुदा गांव निवासी सन्टु कुमार, चैनपुरा गांव निवासी सौरभ कुमार, अपसढ़ गांव निवासी साहिल कुमार, कादिरगंज थाना क्षेत्र के गोयठाडीह गांव निवासी कन्हैया कुमार एवं कौआकोल थाना क्षेत्र के रामपुर, बलुआ गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि बजाज व रिलायंस फाइनेंस कंपनी के अलावा अन्य कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते रहा। एसडीपीओ ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी लगातार जारी रहेगी. प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Lakhisarai Temple Stampede: मंदिर के बाहर भगदड़ के बाद मची अफरा-तफरी, 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
Lakhisarai Temple Stampede: लखीसराय (एजेंसी)। बिहार के लखीसराय जिले में सावन के तीसरे सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अशोक धाम मंदिर जाने वाले मार्ग पर अचानक मची भगदड़ में कम से कम 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। Lakhisarai News

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात के समय मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर बिजली का एक खंभा तारों समेत गिर गया था। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खंभे में करंट उतरने की अफवाह फैल गई। इससे भीड़ में अचानक भय का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कई श्रद्धालु जमीन पर गिर पड़े और एक-दूसरे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा | Lakhisarai News

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को एंबुलेंस तथा अन्य साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। प्रारंभिक रिपोर्टों में सात श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव संभव है।

अशोक धाम मंदिर को श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में भगवान शिव का विशाल शिवलिंग स्थापित है, जिसके बारे में मान्यता है कि यह खुदाई के दौरान प्राप्त हुआ था। सावन के महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सावन हिंदू धर्म में भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत, जलाभिषेक और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। सावन के सोमवार को मंदिरों में विशेष भीड़ देखने को मिलती है। Lakhisarai News

Patna Student Protest: छात्र आंदोलन तेज, सीएम आवास मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार
पटना। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा आयोजित विरोध मार्च के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने पहले से की गई सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्हें निर्धारित स्थान पर रोक दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद हालात नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया गया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। Patna Student Protest

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। वे भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर और मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। बैरिकेडिंग के साथ अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और आपात संसाधनों की भी तैनाती की गई थी।

जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा पार करने का प्रयास किया, तब पुलिस और छात्रों के बीच कुछ समय तक धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। इसके बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। कई छात्र सड़क पर बैठकर शांतिपूर्ण धरना देने लगे, जिन्हें बाद में पुलिस ने समझाकर हटाया। इस दौरान शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा। Patna Student Protest

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं तथा युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही हालिया छात्र आंदोलनों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और घायल छात्रों को मुआवजा देने की भी मांग की गई।

इस आंदोलन को कुछ राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला। विपक्षी नेताओं ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के हितों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा नियमों का पालन करना भी आवश्यक है। प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पूरे घटनाक्रम की निगरानी की जा रही है। Patna Student Protest

Bankipur Election Results: बांकीपुर उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में देखें कौन आगे, कौन पीछे?
Bankipur By-election Results: पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह से पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है।  Bankipur Election Results

तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर को 5,032 वोट मिले हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा से 1,162 वोटों से आगे चल रहे हैं। नीरज कुमार सिन्हा को अब तक 3,870 वोट मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 767 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार तनवीर आलम 233 वोटों के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में भाजपा, राजद और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जा रही है। प्रत्येक राउंड के साथ उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है। Bankipur Election Results

मतगणना केंद्र एएन कॉलेज और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 300 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। केवल अधिकृत अधिकारियों, उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को ही निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

उधर, भाजपा ने सीट बरकरार रखने का भरोसा जताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभावित जीत के मद्देनजर जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, जीत की स्थिति में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बांटने के लिए बड़ी मात्रा में लड्डू तैयार किए गए हैं। वहीं, सभी दलों की नजर अब आगामी राउंड की मतगणना पर टिकी हुई है, जिसके बाद चुनाव परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होगी। Bankipur Election Results

Train Accident: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
Samastipur-Saharsa Train Accident: पटना। बिहार के सहरसा जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई। घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर हुई, जहां ट्रेन रुकने के कुछ ही समय बाद इंजन के समीप धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने तीन डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। Train Accident

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। धुआं और लपटें दिखाई देते ही यात्रियों ने तुरंत डिब्बों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यात्रियों ने बताया कि आग लगने से पहले कुछ लोगों को डिब्बे के निचले हिस्से में असामान्य गर्मी महसूस हुई थी। इसके बाद इंजन के पास से धुआं निकलने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति बिगड़ते देख स्टेशन प्रशासन ने तत्काल ट्रेन खाली कराने की घोषणा की। Train Accident

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत एवं बचाव अभियान का संचालन किया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

आग की वजह से इस रेलखंड पर परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। कई यात्री ट्रेनों को विलंब से चलाना पड़ा, जबकि कुछ सेवाओं के संचालन पर भी असर पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित कोचों का निरीक्षण किया जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। Train Accident

Railway Security: आरपीएफ की फुर्ती से बची दो कांवड़ियों की जान
Railway Security: सुल्तानगंज (भागलपुर)। श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सजगता और त्वरित निर्णय ने दो कांवड़ यात्रियों को गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बचा लिया। यह घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर उस समय हुई, जब एक एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन चलने के बाद दो कांवड़िये उतरने का प्रयास कर रहे थे। पहला श्रद्धालु किसी तरह नीचे उतर गया, जबकि दूसरा उसे सहारा देते हुए स्वयं भी उतरने लगा। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने की स्थिति में पहुंच गए। Sultanganj News

मौके पर तैनात आरपीएफ आरक्षक मृत्युंजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों श्रद्धालुओं को तुरंत सुरक्षित खींच लिया। उनकी फुर्ती के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया और दोनों यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। रेलवे अधिकारियों ने आरक्षक की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि श्रावणी मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा यात्रियों को सुरक्षा नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पहले से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई थी। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर सभी संवेदनशील स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई है और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी-सी असावधानी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना प्रत्येक यात्री की जिम्मेदारी है। Sultanganj News

Student Protest: कटिहार में छात्र हुए उग्र, पुलिस से झड़प के बाद कई हिरासत में
Student Protest: कटिहार। बिहार के कटिहार जिला मुख्यालय में गुरुवार को छात्र प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद हालात कुछ समय के लिए बिगड़ गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया तथा कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्र नगर क्षेत्र में एकत्र हुए और जुलूस के रूप में विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे लगाए तथा अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। Katihar News

समाहरणालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रशासन का कहना है कि कुछ लोगों ने परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार, कुछ उपद्रवी तत्वों ने कथित रूप से पथराव भी किया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सीमित बल का प्रयोग करना पड़ा। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचने के बाद हालात पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे समाहरणालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण और कानूनसम्मत तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। Katihar News

Bihar Student Protest: दिल्ली के लाठीचार्ज का विरोध पटना पहुंचा, आइसा ने निकाला मार्च
Bihar Student Protest: पटना। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में निकाले गए लोकभवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस (Patna Police) ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन, आंसू गैस और हल्का बल प्रयोग किया।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च से पहले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं गांधी मैदान के निकट एकत्र हुए। प्रदर्शन में पटना विश्वविद्यालय सहित राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारी लोकभवन की ओर बढ़ना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए गांधी मैदान और जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से निर्धारित क्षेत्र में ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की, लेकिन आगे बढ़ने के प्रयास के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद भी भीड़ नहीं हटने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और सीमित स्तर पर बल प्रयोग किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन नीट परीक्षा से जुड़े विवादों की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। उन्होंने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की।

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया, जिसके चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पड़े। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

मुजफ्फरपुर में खुदाई में फटी गैस पाइपलाइन, रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने की वजह से सात स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर मुसहरी प्रखंड के रहुआ गांव के पास हुई। सभी छात्राएं प्लस-2 रहुआ हाई स्कूल की छात्राएं हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, रहुआ गांव के पास बुडको (बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) की ओर से नाला निर्माण का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई करने के समय जमीन के नीचे से गुजर रही पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव होने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रही सात स्कूली छात्राएं गैस की चपेट में आ गईं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी छात्राओं को उठाकर मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों और नर्सों ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल में इलाज के दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। डॉक्टरों के अनुसार, दो छात्राओं की हालत में सुधार हुआ है और उनका इलाज पीएचसी में ही जारी है।

वहीं, पांच छात्राओं नाहिदा खातून, अमृता कुमारी, राखी कुमारी, दिव्या कुमारी और विशाखा कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। सभी पांचों छात्राओं को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंचे और अपनी बच्चियों की देखभाल में जुट गए। स्थानीय समाजसेवी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुडको की ओर से मुजफ्फरपुर से मुसहरी होते हुए आगे तक बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसी रास्ते से पीएनजी गैस पाइपलाइन भी गुजर रही है। उन्होंने बताया कि जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस लीक हुई और यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुसहरी थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, इंडियन ऑयल के तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और गैस पाइपलाइन से हो रहे रिसाव को बंद करने का काम शुरू किया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।