Anmol Gagan Maan - Sach Kahoon Hindi

Anmol Gagan Maan: अनमोल गगन मान का राजनीति से संन्यास, स्पीकर को भेजा इस्तीफा
खरड़ सीट से बनी थीं विधायक, 2022 में मिली थी मंत्री पद की जिम्मेदारी

शिअद नेता रणजीत गिल को 37 हजार वोटों से हराया था

मोहाली (सच कहूँ/एम.के. शायना)। Anmol Gagan Maan: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व पर्यटन व संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। Mohali News

अनमोल गगन मान मशहूर पंजाबी गायिका भी हैं। वे 2022 के विधानसभा चुनाव में मोहाली जिले की खरड़ सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। चुनाव जीतने के बाद उन्हें भगवंत मान सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया था। हालांकि, 2024 में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल में उन्हें पद से हटा दिया गया था और उसके बाद से वे राजनीतिक गतिविधियों से दूर नजर आ रही थीं।

राजनीति में कम समय में बनाई पहचान | Mohali News

अनमोल गगन मान ने वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। दो साल बाद 2022 में उन्होंने अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह गिल को 37,718 वोटों से शिकस्त दी थी। वे पार्टी की सबसे युवा विधायकों में से एक रहीं। यदि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया, तो खरड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो जाएगा। चर्चा है कि अब इस सीट से रणजीत सिंह गिल आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।

गौरतलब है कि अनमोल गगन के इस्तीफे से एक दिन पहले ही रणजीत सिंह गिल ने शिरोमणि अकाली दल छोड़ने की घोषणा की थी। बता दें कि अनमोल गगन मान ने 16 जून 2024 को एडवोकेट शहबाज सिंह सोही से विवाह किया था, जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं और जीरकपुर में उनका रियल एस्टेट कारोबार भी है।

राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाएं, विपक्ष ने कसा तंज

अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- अनमोल गगन मान का राजनीति छोड़ना अरविंद केजरीवाल के विश्वासघात को दर्शाता है। वह आम आदमी पार्टी की इस्तेमाल करो और फेंक दो नीति की पहली शिकार नहीं हैं। प्रशांत भूषण से लेकर गुरप्रीत घुग्गी तक, यह सिलसिला लंबा है। भगवंत मान सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।

वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा- पंजाब आप में सब कुछ ठीक नहीं है। एक विधायक को पार्टी से निलंबित किया गया और एक महीने से भी कम समय में दूसरी विधायक ने इस्तीफा दे दिया। यह आप का आंतरिक मामला हो सकता है, लेकिन जब आग भड़कती है, तो उसकी लपटें दूर तक जाती हैं। Mohali News

यह भी पढ़ें:– जगराओं में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार

अनमोल गगन आईटीआई मैदान में फहराएंगी तिरंगा
डीसी ने फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई, तैयारियों की समीक्षा की | Nawanshahr News

डीसी ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नवांशहर (सच कहूँ न्यूज)। Nawanshahr News: पंजाब में नवांशहर के जिला उपायुक्त नवजोत पाल सिंह रंधावा ने मंगलवार को आईटीआई ग्राउंड में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आईटीआई ग्राउंड नवांशहर में तिरंगा फहराएंगीं। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान नवजोत पाल सिंह रंधावा और एसएसपी डॉ. महताब सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर डीएसपी जोगा सिंह के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला गया। Nawanshahr News

मार्च पास्ट में पंजाब पुलिस के जवानों के अलावा पंजाब पुलिस महिला विंग समेत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो प्रस्तुत किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति की थीम पर आधारित अपने एक्शन गानों और कोरियोग्राफी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सभी प्रतिभागी स्कूलों और व्यवस्था में शामिल विभिन्न विभागों की बैठक की अध्यक्षता की और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। Nawanshahr News

यह भी पढ़ें:– दो महिला तस्कर हेरोइन सहित गिरफ्तार

सरकार बनने पर हरियाणा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगे: अनमोल गगन मान
गुहला/कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Anmol Gagan Maan: पंजाब की कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अनमोल गगन मान ने मंगलवार को कैथल जिले के गुहला चीका में पहुंचकर बदलाव जनसभा में अरविंद केजरीवाल के लिए जनसमर्थन मांगा। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि हरियाणा और पंजाब का भाइयों वाला रिश्ता है। पहले हम एक थे और आज भी एक हैं। अरविंद केजरीवाल हरियाणा में पैदा हुए। ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि एक सामान्य से घर में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल तीन बार देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। Kaithal News

उन्होंने कहा कि गुहला की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है। न युवाओं के लिए रोजगार है और इस इलाके में नशा भी फैलता जा रहा है। इसके लिए बीजेपी ने कुछ नहीं किया। मैं हरियाणा के लोगों से अपील करती हूं कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो हरियाणा में भी कोई कसर नहीं छोड़नी है। आने वाले चुनाव में झाड़ू के निशान पर बटन दबाएं। Kaithal News

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में 24 घंटे और मुफ्त बिजली की, स्कूल ठीक किए जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है और शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को खत्म किया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 2 साल पहले पंजाब में 117 में से 92 सीटें जीतकर रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। Kaithal News

उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा विंग सतबीर गोयत, जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Petrol Diesel Price: घटने लगे कच्चे तेल के दाम, जानिये पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज क्या है अपडेट

एडवोकेट शहबाज और अनमोल गगन मान की हुई मंगनी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Anmol Gagan Maan: पंजाब की कैबिनेट मंत्री और सिंगर अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ में रह रहे शाहबाज सिंह से होगी। शाहबाज का परिवार जीरकपुर का रहने वाला है। अनमोल गगन मान की शादी एडवोकेट शहबाज सिंह ने होगी। शादी की रस्में जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस में होंगी। अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं।

यह भी पढ़ें:– कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, बड़ा हादसा टला

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने 154 परिवारों को कच्चे मकान पक्का करने के लिए प्रति परिवार दिए 1.75 लाख रुपये
मोहाली/खरड़ (एमके शायना)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लगातार लोगों से किए गए सभी वादे पूरे कर रही है और साफ इरादे के साथ लोगों के लिए काम कर रही है। हम ईमानदारी और सेवा भावना से जनता और प्रदेश की प्रगति के लिए दिन-रात एक कर काम करते रहेंगे। ये विचार कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने लगभग 50 लाख रुपये के अनुदान के अनुमोदन (मंजूरी) पत्र वितरण के अवसर पर व्यक्त किये। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 01.75 लाख रूपये की धनराशि दी जाती है। यह राशि चरणबद्ध किस्तों में लाभार्थी तक पहुंचती है। पहली किस्त 12,500 रुपये, दूसरी 01 लाख रुपये, तीसरी 32,500 रुपये और 30 हजार रुपये है। Punjab News

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए इस संबंध में पूरी प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। चरणबद्ध किश्तें जारी की जाती हैं और प्रगतिरत कार्यों की चरणबद्ध तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड की जानी चाहिए, जिन्हें पूरा करने में सहायता की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज की जायेगी. उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुई क्षति का मुआवजा लगातार दिया जा रहा है और विधानसभा क्षेत्र में मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपये दिये गये हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार जनता से किये गये वादों को पूरा करने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि आज जनता से किया एक और वादा पूरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को मकान बनाने के लिए अनुदान स्वीकृति (मंजूरी) पत्र वितरित किये गये हैं। Punjab News

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आवास हर इंसान की बुनियादी जरूरत है, जिसका अभाव इंसान के लिए एक बड़ी समस्या है और पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए सकारात्मक सोच अपनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि गलियों, नालियों, सड़कों और घरों में कोई दिक्कत नहीं होने दी जायेगी।

इस दौरान एसडीएम रविंदर सिंह, डीएसपी एस. करण सिंह संधू, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी भूपिंदर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, लाभार्थी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। Mohali News

यह भी पढ़ें:– BPL Ration Card: लाखों लोगों के लिए हरियाणा सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, जल्दी देखें…

Anmol Gagan Maan: अर्थव्यवस्था को औद्योगीकरण में बदलना बेहद जरूरी: मान
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Maan) ने कहा कि देश की प्रगति के लिए उद्योग स्थापित करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आर्थिक और रोजगार वृद्धि को बढ़ाता है। उन्होंने पंजाब के युवा उद्यमियों को अपने अनूठे व्यापारिक विचारों के साथ आगे आने के लिए आमंत्रित किया।

इनोवेशन मिशन पंजाब द्वारा अपने फ्लैगशिप एक्सेलरेटर प्रोग्राम के डेमो डे के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान मंत्री ने (Anmol Gagan Maan) कहा कि राज्य ने पंजाब में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी के रूप में इनोवेशन मिशन पंजाब शुरू किया है, जिससे राज्य के समग्र आर्थिक विकास और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह, बदले में, रोजगार के रास्ते खोलेगा, जिसका सीधा प्रभाव प्रवासन के स्तर पर पड़ता है। कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया कि आईएमपंजाब स्टार्टअप्स की खोज, सलाह और स्केलिंग की दिशा में काम करता है और अंतत: उन्हें निवेश के लिए तैयार करता है।

इस आयोजन पर टिप्पणी करते हुए आईएम पंजाब के अध्यक्ष प्रमोद भसीन ने कहा कि मिशन पंजाब में एक संपन्न उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की कल्पना करता है। पंजाब में महान उद्यमी प्रतिभा है और पर्यटन, भोजन, संगीत, कला, कृषि, स्वास्थ्य सेवा आदि में अद्वितीय ताकत है। आईएम पंजाब के माध्यम से हम राज्य में उद्यमी प्रतिभाओं को सलाह देने के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक निवेशकों और व्यापार जगत के नेताओं को एक साथ लाए हैं। हम एक्सेलेरेटर और पोलिनेटर कार्यक्रमों के माध्यम से शुरूआती चरण के स्टार्टअप्स को उनकी सर्वोत्तम क्षमता का उपयोग करने, विकास को चलाने और राज्य में पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने में सक्षम बनाने में सक्षम हैं।

इनोवेशन मिशन पंजाब ने अपने स्प्रिंग कॉहोर्ट 2023 के साथ अपना दूसरा एक्सेलरेटर प्रोग्राम पूरा किया, जिसमें 50 प्रतिशत महिला संस्थापक शामिल हैं और उनमें से लगभग एक तिहाई स्वास्थ्य और कल्याण, उपभोक्ता प्रौद्योगिकी, डीप टेक और फिनटेक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में पंजाब में प्रवास कर रही हें। दूसरे समूह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किए गए पहले कार्यक्रम की सफलता के बाद जहां लगभग 50 प्रतिशत कॉहोर्ट ने संचयी रूप से पांच करोड़ रुपये जुटाए।

गगन अनमोल ने बस्सियां कोठी के रखरखाव का हर संभव सहयोग का किया वादा
सांसद अरोड़ा द्वारा बस्सियां कोठी के लिए 20 लाख की घोषणा

लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) जिले के रायकोट के पास बस्सियां कोठी के नाम से प्रसिद्ध महाराजा दलीप सिंह मेमोरियल में आयोजित (Ludhiana News) पंजाबी सांस्कृतिक कला महोत्सव में दर्शक उस समय उत्साहित और हैरान रह गए, जब उन्होंने संजीव अरोड़ा, सांसद (राज्यसभा) को ढोल-नगाड़ों की थाप पर पंजाबी कलाकारों के साथ नाचते देखा।

यह भी पढ़ें:– अतीक अहमद की पत्नी के हरियाणा कनेक्शन का खुलासा, अरबों रुपए के निवेश का ब्यौरा मिला

प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, विरासत, इतिहास और परंपरा से युवा पीढ़ी को जोड़ने के मकसद से यह आयोजन किया गया था। अरोड़ा ने अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और खुले आसमान के नीचे आयोजित लोक वाद्य वादन, मलवई गिद्दा और पारंपरिक सियालकोटी लोक नृत्य भांगड़ा प्रदर्शन सहित विभिन्न सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए देर शाम तक वहीं रहे।

कैबिनेट मंत्री गगन मान अनमोल ने बस्सियां कोठी के रखरखाव और इसे पर्यटन स्थल बनाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के साथ प्रसिद्ध सूफी गायक मोहम्मद इरशाद की सूफी नाइट का भी उद्घाटन किया, जिन्होंने अपने भावपूर्ण सूफी प्रदर्शन से ग्रामीण और शहरी दोनों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लुधियाना के कई उद्योगपति और नामी लोग भी कार्यक्रम देखने के लिए वहां गए थे।

इसके अलावा, अरोड़ा ने जिला प्रशासन विशेष रुप से उपायुक्त सुरभि मलिक और आयोजकों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। (Ludhiana News) अरोड़ा ने बस्सियां कोठी के लिए एमपीलैड फंड से 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और अन्य के साथ प्रसिद्ध फोटो कलाकार हरप्रीत सिंह संधू द्वारा तैयार महाराजा दलीप सिंह मेमोरियल कोठी के बारे में एक वृत्तचित्र फिल्म लॉन्च किया। अरोड़ा ने अन्य लोगों के साथ इस स्थान पर आगंतुकों के लिए स्थापित एक सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वैलफेयर बोर्ड के अधीन रजिस्ट्रड 225 निर्माण श्रमिकों को मिलेगा 48.69 लाख रुपए का लाभ : अनमोल गगन मान
डी. बी. टी स्कीम के अधीन निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में की जायेगी सीधा अदायगी

चंडीगढ़ (एम के शायना)। श्रमिक वर्ग का जीवन स्तर ऊँचा उठाने और राज्य के लोगों को साफ़-सुथरा प्रशासन देने के लिए पंजाब के श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान के दिशा-निर्देशों के अधीन एस. डी. एम खरड़ रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता अधीन बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वैलफेयर बोर्ड की सब-डिविज़न कमेटी की मीटिंग बुलायी गई। इस मीटिंग के दौरान 225 लाभार्थी निर्माण श्रमिकों को विभिन्न श्रमिक भलाई स्कीमों के अधीन वित्तीय लाभ का फ़ैसला किया गया। वित्तीय लाभ की रकम लाभार्थी श्रमिक को डी. बी. टी स्कीम के द्वारा सीधे तौर पर उनके बैंक खातों में भेजी जायेगी।

यह भी पढ़ें:– सिद्धू मूसेवाला पर 14 गोलियां दागने वाले लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर अंकित को श्रीगंगानगर लाया गया

इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि लाभार्थी निर्माण श्रमिक को अलग-अलग स्कीमों के अधीन वित्तीय लाभ देने के लिए एस. डी. एम खरड़ रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता अधीन पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वैलफेयर बोर्ड की सब- डिविज़न कमेटी की मीटिंग बुलायी गई। उन्होंने बताया कि इस मीटिंग के दौरान 225 लाभार्थी निर्माण श्रमिकों को 48,69,000/- रुपए का वित्तीय लाभ देने फ़ैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि यह रकम लाभार्थी श्रमिक को डी. बी. टी स्कीम के द्वारा सीधे तौर पर उनके बैंक खातों में भेजी जायेगी। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि लाभार्थी श्रमिक को बिना किसी प्रशासनिक देरी से जल्दी से जल्दी यह रकम श्रमिकों के खातों में भेजी जाये।

इसके इलावा पंजाब बिल्डिंग एंड अंडर कंस्ट्रक्शन वैलफेयर बोर्ड की सब-डिविज़न कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये एस. डी. एम, खरड़ रविन्द्र सिंह ने बताया कि पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वैलफेयर बोर्ड की तरफ से चलाईं जा रही अलग-अलग भलाई स्कीमों जैसे कि वज़ीफ़ा स्कीम, शगुन स्कीम, ऐकसग्रेशिया स्कीम, बच्ची तोहफ़ा स्कीम, एल. टी. सी स्कीम, पैंशन आदि स्कीमों के अधीन 225 लाभार्थी श्रमिकों को वित्तीय लाभ देने का फ़ैसला किया गया है।

इस मीटिंग के दौरान सहायक श्रम कमिशनर हरप्रीत सिंह, श्रम इन्सपैक्टर खरड़ राम सिंह राणा, दफ़्तर नगर कौंसिल खरड़ से भगवंत सिंह, और बी. डी. पी. ओ दफ़्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।