Bhuna - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा के इस छोटे से गांव की बेटी ने देश का नाम चमकाया, ग्रामीणों ने इस तरह किया स्वागत
सच कहूँ/संगीता रानी भूना। ताइवान एथलेटिक्स ओपन व साउथ कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की गोल्ड, रजत व कांस्य पदक विजेता पूजा ओला का बुधवार को स्वदेश लौटकर घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बैजलपुर वासियों ने अपनी बेटी को भूना बस स्टैंड से फूलों से सजी हुई गाड़ी में बैठाकर और पगड़ी बांधकर ढोल नगाड़ों के साथ अभिनंदन करते हुए मोटरसाइकिलों के बड़े काफिले के साथ बैजलपुर लेकर गए। गांव में पूजा ओला का जगह-जगह नोटों की मालाओं से लादकर ग्रामीणों ने उत्साह और उमंग के साथ आशीर्वाद दिया। ग्राम पंचायत ने पूजा ओला के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में नकद पुरस्कार और आकर्षक उपहार देकर सरपंच हेंमत सिंह बैजलपुरिया व पंचायत सदस्यों ने मिलकर सम्मानित किया।

Haryana-Punjab Bullet Train: हरियाणा-पंजाब के इन शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, 343 गांवों की जमीन का अधिग्रहण

ग्रामीण बोले पूजा की सफलता पर गर्व

बुधवार की शाम को पूजा ओला अपने गांव बैजलपुर के लिए भूना पहुंची तो जोरदार स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया, पंचायत समिति सदस्य धन सिह, कोच रणसिह ओला, डॉ. हनुमान सिंह, मास्टर सुभाष चंद्र,डॉ.अमित कुमार, मास्टर जसवंत सिंह, आशीष कुमार, ईश्वर सिंह, मुकेश शर्मा, सतपाल जांगड़ा, रणजीत सिंह, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह डीपीई रामेश्वर दास, रामस्वरूप ओला,राजेंद्र सिंह,कृष्ण कुमार, संदीप कुमार ने पूजा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूजा ने न केवल अपने करियर को नई ऊंचाई दी है, बल्कि देश के लाखों युवाओं को प्रेरणा भी दी है। भारत को उनसे भविष्य में और भी बड़ी सफलताओं की उम्मीद है।

ओलंपिक में गोल्ड हासिल कर बैजलपुर का नाम चमकाना लक्ष्य

एथलेटिक्स पूजा ओला ने बताया कि उसका उद्देश्य अब ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर बैजलपुर का नाम विश्व के मानचित्र पर चमकाना है। बता दे कि 27 व 30 मई को पूजा ओला ने साउथ कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 1500 मीटर दौड़ में रजत और 800 मीटर में कांस्य पदक जीतकर देश को दो मेडल जीत कर दिए। परंतु उपरोक्त चैंपियनशिप के तुरंत बाद 3 जून को ताइवान एथलेटिक्स ओपन 2025 भारत की उभरती एथलीट पूजा ओला ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने यह दौड़ 4 मिनट 11.63 सेकंड में पूरी की। जबकि 8 जून को 800 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश व हरियाणा व प्रदेश का नाम रोशन किया।

जमाबंदी में उलझा इंतकाल, उपतहसील व पटवार खाने के चक्कर काटते लोग
भूना (सच कहूँ/विकास)। उप तहसील भूना में जमाबंदी के अभाव में 700 से अधिक इंतकालों की पेंडेंसी के चलते जमीन-जायदाद के क्रेता विक्रेता लंबे समय से परेशान है। इसलिए लोग पिछले कई महीनों से उपतहसील व पटवार खाना के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। मगर पटवारियों के शहर भूना में पांच से चार पद रिक्त होने के कारण यह समस्या बनी हुई। इसी वजह से 15 जून 2022 से जमाबंदी का कार्य बंद पड़ा है। इंतकालों की पेंडेंसी के चलते उपतहसील कार्यालय में जमीनों का पंजीकरण भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि पटवारियों के रिक्त पदों को लेकर डीसी फतेहाबाद को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। मगर समस्या लंबे समय से ज्यों की त्यों बनी हुई है।

क्या कहते हैं नायब तहसीलदार

उप तहसील भूना के नायब तहसीलदार रणबीर सिंह घानिया ने बताया कि रजिस्ट्री और इंतकाल उपतहसील में चलने वाली नियमित प्रक्रिया है। जमाबंदी की वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है। मगर जमाबंदी पटवारियों के खाली पदों की वजह से नहीं हो पाई है, पटवारियों से संबंधित समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को मौखिक एवं लिखित रूप से कई बार अवगत करवाया जा चुका है। इसलिए हाल ही में एक पटवारी की नियुक्ति हुई है, मगर तीन पटवारी की और अति आवश्यकता है। जमाबंदी के बाद 700 से अधिक इंतकालों की पेंडेंसी की समस्या का समाधान हो जाएगा।

उपतहसील भूना में शहर की जमाबंदी 15 जून 2022 होनी प्रस्तावित थी। क्योंकि 5 वर्षों के बाद नई जमाबंदी तैयार करने का प्रावधान बना हुआ है। नई जमाबंदी करने से जमीन- जायदाद की गड़बड़ी या धोखाधड़ी पर अंकुश काफी हद तक लगता है और रिकॉर्ड मेंटेनेंस हो जाता है। परंतु भूना शहर की 14 हजार 356 एकड़ काश्ता व गैरकाश्ता भूमि की जमाबंदी के अभाव में इंतकालों की पेंडेंसी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई। क्योंकि इंतकाल के बिना जमीन- जायदाद को खरीद-फरोख्त करने या बैंकों से लोन से संबंधित रजिस्ट्री करवाने में परेशानी आ रही है। वही पिछले कई महीनों से शहर की काश्ता व गैरकश्ता जमीनों का पंजीकरण भी रुका हुआ है। जिसकी बदौलत सरकार को ही करोड़ों रुपए का राजस्व घाटा हो रहा है।वही आमजन प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सीधे प्रभावित हो रहे है।

पटवार भवन पर लटका ताला

एडवोकेट गोपाल सरदाना, सरदार मोहन सिंह, रामप्रताप गर्ग आदि ने बताया कि शहर भूना की आबादी पचास हजार के करीब होने के कारण जमीन-जायदाद व जाति वेरीफिकेशन तथा आयु प्रमाण पत्र आदि भी चार पटवारियों के खाली पदों की बजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसलिए जमाबंदी समय पर नहीं हुई और 700 से अधिक इंतकालों की पेंडेंसी नायब तहसीलदार व लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।

क्योंकि जमाबंदी का कार्य पटवारियों के द्वारा किया जाना होता है, मगर पटवार खाने पर ताला लटका हुआ है।इसलिए जब तक पटवारियों की नियुक्ति नहीं होती तब तक यह समस्या लोगों को झेलनी पड़ेगी। शहर भूना की 14365 भूमि में से चार हजार के करीब गैरकाश्ता है। जहां पर जमीन जायदाद की खरीद-फरोख्त पर इंतकालों की पेंडेंसी का खासा प्रभाव दिखाई दे रहा है। नई जमाबंदी के बाद इंतकाल दर्ज होने से गड़बड़ी की आशंका ही खत्म हो जाती है। इसलिए 5 वर्षों के बाद नई जमाबंदी तैयार करने का प्रावधान बना हुआ है।

हत्या पर बवाल: भूना में डेड बॉडी रख चंडीगढ़ हाईवे किया जाम
पत्नी के लिए सरकारी नौकरी-50 लाख मांगे

दुकानदार के घर में मचा कोहराम, बदमाशों के प्रति शहर वासियों में रोष

भूना (सच कहूँ न्यूज)। चंदन नगर में बीडी के बंडल को लेकर 11 दिसंबर की रात्रि को दुकानदार के परिवार पर हुए बदमाशों द्वारा चाकू से किए गए हमले में घायल मुकेश प्रजापति ने दम तोड़ दिया है। जबकि दुकानदार का भाई रमेश कुमार अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मुकेश प्रजापति की सुबह मौत हो जाने की सूचना जैसे ही शहर में पहुंची तो चंदन नगर में लोगों की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी।

फतेहाबाद के विधायक चौधरी दुड़ा राम ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई के साथ-साथ नौजवान बेटे की मौत पर दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। लेकिन दुकानदार के जवान बेटे की मौत की खबर के बाद पूरे चंदन नगर में सन्नाटा पसर गया और मृतक के घर कोहराम मच गया। वहीं हरियाणा के फतेहाबाद के भूना में दुकानदार गरीबदास के बेटे मुकेश की हत्या के मामले में गुस्साए परिजनों और अन्य ने शव को रोड पर रख कर फतेहाबाद-चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया।

पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया मुकेश

चंदन नगर निवासी 32 वर्षीय मुकेश प्रजापति शहर में केले का रेहड़ी लगाने और सीजन में रीपर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मुकेश प्रजापति के 12 वर्षीय बेटा विशाल व 10 वर्ष की बेटी काकुल तथा 30 वर्षीय पत्नी कमलेश को अलविदा कह गया है। पति की मौत की सूचना मिलने के बाद सुबह से ही कमलेश व उसके दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था।

शहर के लोगों में गुस्सा

वीरवार की सुबह जैसे ही मुकेश प्रजापति की मौत की सूचना शहर में पहुंची तो लोगों में बदमाशों के खिलाफ गुस्सा पनप गया। क्योंकि एक गरीब व ईमानदार युवा को घर बैठे मात्र युवा को मात्र दस रुपये के बीड़ी के बंडल के लिए बदमाशों ने मौत की नींद सुला दिया। इसलिए शहर के लोग गैंगवार का इनकाउंटर किए जाने की मांग उठा रहे हैं।

परिजनों की ये है डिमांड

परिजनों ने कहा कि मृतक मुकेश की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। और 50 लाख की सहायता राशि और पथराव करने वाले 40 के करीब आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

क्या था मामला

बता दें कि चंदन नगर में छोटी सी दुकान चलाने वाले 65 वर्षीय गरीबदास ने रविवार को अपनी दुकान बंद की हुई थी। उनके बड़े भाई का आकस्मिक निधन होने के कारण शोक स्वरूप जमीन पर बैठे हुए थे। दुकान पर बीड़ी का बंडल लेने के लिए काकू नामक बदमाश ने 13 वर्षीय शिवम पर दुकान खोलने का दबाव बनाया। लेकिन शिवम ने दुकान खोलने से इनकार किया तो उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसको लेकर शिवम के चाचा रमेश कुमार ने इसका विरोध किया और उपरोक्त बदमाश को धमका कर भगा दिया। मगर दस मिनट बाद 40 से ज्यादा हमलावर बदमाश हथियारों से लैस होकर दुकानदार के घर पर हमला कर दिया।

बदमाशों ने घरों पर ईंट-पत्थर जमकर बरसाए और मोटरसाइकिल व काफी घरेलू सामान नष्ट कर दिया था। हमलावरों के आगे पुलिस भी बेबस और लाचार नजर आई। पुलिस की मौजूदगी में बदमाश हमला करते रहे। लेकिन बदमाशों ने दो महिलाओं सहित आठ लोगों को घायल कर दिया था। इनमें 32 वर्षीय मुकेश प्रजापति व 45 वर्षीय रमेश कुमार को बदमाशों ने चाकू घोंप दिया था। जिन्हें हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया हुआ था। परंतु रविवार की सुबह मुकेश प्रजापति ने दम तोड़ दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।