Omprakash Dhankhar - Sach Kahoon Hindi

पूरे हरियाणा में होंगी परीक्षा पे चर्चा विषय पर प्रतियोगिताएं: ओमप्रकाश धनखड़
27 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पे चर्चा पर करेंगे संवाद

संजय मेहरा

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को बड़े रूप में आयोजित करने की योजना बनाई है। इस विषय पर पत्रकार वार्ता करके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ (Omprakash Dhankhar) ने पूरी योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

20 जनवरी से प्रत्येक जिला में होंगी प्रतियोगिताएं | Omprakash Dhankhar

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा से पहले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिए 2018 से छात्रों से परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए लगातार संवाद करते आ रहे हैं। तनाव को दूर करने के उपायों एवं स्वयं के अनुभवों को साझा करने से छात्रों को प्रोत्साहन मिलता है तथा यह बहुत लोकप्रिय एवं उपयोगी कार्यक्रम है। हरियाणा में इस कार्यक्रम की सफलता के लिए 20 जनवरी से प्रत्येक जिला में परीक्षा पे चर्चा विषय पर आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

जी-20 बैठकों और अमित शाह के दौरे की भी दी जानकारी | Omprakash Dhankhar

उन्होंने हरियाणा में होने वाली जी-20 की बैठकों के बारे में भी जानकारी दी। ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि हरियाणा में 26 जनवरी तक सभी प्रतियोगिताएं पूरी कर 27 जनवरी को जगह-जगह एक बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा को सामूहिक रूप से सुना जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. मदन गोयल, राष्ट्र दहिया, यशपाल बत्रा, अजीत यादव, जयवीर यादव, नीरज यादव, मनीष गाड़ोली, महेश यादव उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भाजपा ने गैर राजनीतिक रूप से तय किया है कि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े और व्यापक रूप से किया जाए। हर जिले में छात्रों की 500 से अधिक संख्या होनी चाहिए। एग्जाम वारियर्स पुस्तक में विभिन्न प्रकार के आर्ट एवं पेंटिंग दर्शाई गई है, जो छात्रों के लिए तनाव से मुक्ति दिलाने में काफी मददगार साबित होगी।

उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिताएं सफल हों इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें संयोजक डा. मदन लाल गोयल को बनाया है। इनके साथ ही महामंत्री डा. पवन सैनी, स्वाति यादव और विरेंद्र फोगाट को जोड़ा गया है। हरियाणा में चार लोगों की कमेटी बनाई जिसमें शिक्षाविद भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के हिसाब से जो कमेटी बनेगी, उसमें राज्यसभा व लोकसभा के सांसद और शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रबुद्धजन शामिल किए हैं। परीक्षार्थियों के लिए 28 बिंदु रखे गए हैं, वहीं अभिभावकों के लिए छह बिंदु निश्चित किए हैं, जो प्रतियोगिता से संबंधित हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मानसिक संतुलन खो बैठे हैं पाक के विदेश मंत्री भुट्टो: ओमप्रकाश धनखड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने की उनकी औकात नहीं

भारत की तरफ सोचने से पहले अपने देश की तरफ देख ले बिलावल भुट्टो

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा यूनेस्को में की गई शर्मनाक टिप्पणी पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इसे ओछी हरकत बताया है। उन्होंने कहा कि बिलावल भुट्टो की इस सोच से साबित होता है कि वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के अनेक देशों में किसी न किसी रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं, उन पर पाकिस्तान अपनी खीझ इसी तरह से ही उतार रहा है। धनखड़ ने कहा कि पाकिस्तान के नजरिये का अब दुनिया में कोई महत्व नहीं रहा है। पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान किस तरह से आंतकवाद को पोषित करता है।

बिलावल भुट्टो के बयान ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी नहीं सुधरने वाला। उनके देश में भूखमरी है, लेकिन वे भारत पर कटाक्ष करके अपने देश की जनता का विरोध नजरअंदाज कर रहे हैं। वह दिन दूर नहीं, जब पाकिस्तान में आंतरिक युद्ध होगा। वहां की जनता लगातार विद्रोह भी कर रही है। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में साफ पता चलता है कि वहां किस तरह से जनता पिस रही है। पाकिस्तान को कारगिल युद्ध, सर्जिकल स्ट्राइक नहीं भूलनी चाहिए। पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ी है।

धनखड़ ने कहा कि दुनिया में यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता है कि जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को मिली है। इससे साबित होता है कि दुनिया भारत को कितनी गंभीरता से ले रही है। अब भारत किसी की सुनने की नहीं, अपनी बात को प्रमुखता से रखकर उसे अंजाम तक पहुंचाने में सक्षम हो चुका है। दुनिया के देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भारत की साख बढ़ाई है, वह देश के इतिहास में दर्ज है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पाकिस्तान को भारत की दुनिया में बढ़ती लोकप्रियता पच नहीं रही है। बिलावल भुट्टो ने अपनी मानसिक स्थिति का उपचार करा लेना चाहिए, ताकि वे अपनी ऊर्जा को पाकिस्तान की भलाई में लगाएं ना कि भारत के बारे में अनाप-शाप बातें बोलने में।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है जो लादेन जैसे आतंकी को शहीद मानता है। हाफिज सईद, लखवी, साजिद मीर, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों की शरणस्थली पाकिस्तान को अपने आस्तीन में सांप पालता है। पाकिस्तान ने आंतकवाद को अपनी राजनीति की हिस्सा बना लिया है। भारत की ओर से पाकिस्तान को दिए गए जवाब का हवाला देते हुए धनखड़ ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कल मुंबई की एक नर्स अंजलि कुलथे की गवाही को अधिक गंभीरता से सुना होगा, जिन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब की गोलियों से 20 गर्भवती महिलाओं की जान बचाई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।