Chaudhary Bansi Lal University - Sach Kahoon Hindi

CBLU: पोस्ट ग्रेजुएट दाखिलों को लेकर एक बार फिर चर्चा में बंसीलाल यूनिवर्सिटी
खुद ही ग्रेजुएशन लेवल के कम्पार्टमेंट के रिजल्ट जारी नहीं किये, एमएससी में दाखिले की लिस्ट कर दी जारी

भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Chaudhary Bansi Lal University: चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी अपने पोस्ट ग्रेजुएट दाखिलों को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। कमाल देखिये कि यूनिवर्सिटी ने अपने अधीन आने वाले कॉलेजों के कई विषयों के कम्पार्टमेंट के रिजल्ट घोषित नहीं किये हैं जबकि उन विषयों के पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले के लिए लिस्ट निकालनी शुरू कर दी है। इन लिस्ट में उन बच्चों को एडमिशन का मौका नहीं दिया गया जिनके कम्पार्टमेंट आई हुई थी। इसका सीधा-सा मतलब है कि कई विषयों की पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में इस यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कम्पार्टमेंट के विद्यार्थी दाखिला नहीं ले सकेंगे। Bhiwani

गलती यूनिवर्सिटी की है और भुगतना पड़ रहा है विद्यार्थियों को। विद्यार्थियों का कहना है कि बेहतर होता कि यूनिवर्सिटी पहले सब विषयों के कम्पार्टमेंट का रिजल्ट घोषित करती और फिर मेरिट बनाकर लिस्ट जारी करती।एमएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेने के इच्छुक एक विद्यार्थी ने बताया कि उसने भिवानी के एक कॉलेज से ही बीएससी कंप्यूटर साइंस के एग्जाम दिए थे, उसका छठे समस्टर का रिजल्ट तो आ गया लेकिन पांचवे समस्टर के कम्पार्टमेंट का अभी तक रिजल्ट नहीं आया है।

उसने बताया कि एमएससी कंप्यूटर साइंस का फॉर्म भरवा लिया और दाखिले की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें मेरिट सभी छह सैमेस्टर के अंकों की बनाई गई है। उन विद्यार्थियों को शामिल नहीं किया गया जिनके पिछले सेमेस्टरों में कम्पार्टमेंट आई हुई थी और उन्होंने एग्जाम दे रखे हैं। इनके कम्पार्टमेंट के रिजल्ट अभी तक खुद चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी ने नहीं निकाले हैं, गलती यूनिवर्सिटी की है और भुगतनी पड़ रही है विद्यार्थियों को उसने बताया कि उनके जैसे कई विद्यार्थी हैं जिनको इस यूनिवर्सिटी की गलती भुगतनी पड़ रही है। Bhiwani

उन्होंने बताया कि अगर यूनिवर्सिटी ने उनके कम्पार्टमेंट का रिजल्ट घोषित किये बिना एमएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिले की फाइनल लिस्ट जारी कर दी तो वे मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री से मिलेंगे और एमएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिले की मेरिट नए सिरे से बनाने की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें:– नाबालिग को ले जाने व दुराचार करने का वांछित आरोपी दबोचा

रिजल्ट में जीरो नंबर देने पर यूनिवर्सिटी छात्रों ने किया प्रदर्शन, खून से लिखा पत्र
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Chaudhary Bansi Lal University: भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए रिजल्ट पर एनएसयूआई के बैनर तले विद्यार्थियों ने सवाल उठाते हुए खून से पत्र व पोस्टर लिखे। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनजीत लांग्यान व विद्यार्थियों ने विरोध जताते हुए कहा कि रिजल्ट में खामियां हैं और गलत तरिके से विद्यार्थियों को फेल किया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर काम ना करने के आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर पोस्टर भी लगाए। Bhiwani News

एनएसयूआई के जिला प्रधान मंजीत लांग्यान ने बताया कि चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा 2 दिन पहले प्रथम वर्ष का रिजल्ट का जारी किया था। पहले जो रिजल्ट जारी किया जाता था, उसमें जिस विद्यार्थी को 100 में से 40 नंबर होते थे, उसे पास कर दिया जाता। लेकिन अब जिस विद्यार्थी को 50-55 नंबर हैं, तो उसे भी रि-अपीयर दे रखा है। केवल 10 प्रतिशत बच्चों को ही पास किया गया है। Bhiwani News

पहले भी सीबीएलयू प्रशासन को अवगत करवाया था कि जो रिजल्ट ब्रांच है, वह खराब है। बच्चों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध स्वरूप छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को खून से पोस्टर व पत्र लिखे हैं। सीबीएलयू में डिग्री व डीएमसी भी समय पर नहीं मिलती। यहां तक कि विद्यार्थियों को रहने के लिए होस्टल की सुविधा भी नहीं है और छात्र-छात्राएं काफी दूर से आती हैं। यहां आने के लिए बस की सुविधा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों की समस्याओं को जल्दी ठीक नहीं करवाया गया तो वह मई महीने में एक बड़ा प्रदर्शन कर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।

महिला कॉलेज बवानीखेड़ा की छात्रा पलकी ने बताया कि वे रि-अपीयर के फार्म के लिए यहां आई थी। एक ही सब्जेक्ट में रि-अपीयर दिया जा रहा है। यहां तक कि अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। किसी को 2 नंबर से तो किसी को 4 नंबर से फेल किया जा रहा है। Bhiwani News

वैश्य कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष के छात्र दीपक ने कहा कि 10 में से 5 सब्जेक्ट में रि-अपीयर दे रखा है। 8-8 घंटे पढ़ने व 25 सीट भरने के बाद भी जीरो-जीरो नंबर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– Blackouts: अंबाला में रात के समय ब्लैकआउट अनिवार्य, पाकिस्तान से हवाई हमले की आशंका के चलते आदेश लागू

Kabaddi Competition: चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
महिला वर्ग में आदर्श महिला कॉलेज व पुरूष वर्ग में वैश्य कॉलेज की टीम रही प्रथम

प्रदेश सरकार दे रही खिलाड़ियों को पूर्ण प्रोत्साहन: विधायक कपूर वाल्मीकि

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Kabaddi Competition: प्रदेश सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों के पूरी तरह अनुकूल है और सरकार खिलाड़ियों को पूर्ण प्रोत्साहन दे रही है। यह बात बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि ने स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। Bhiwani News

प्रदेश की कहा कि यह विश्वविद्यालय उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है और वह इस विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़ चढकर भाग लेने का आह्वान किया। कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने विधायक कपूर वाल्मीकि सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि भिवानी की मिट्टी से खिलाड़ी पैदा होते हैं। हमारे विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर प्रदेश और इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में आदर्श महाविद्यालय की टीम रही प्रथम | Bhiwani News

कबड्डी खिलाड़ी व द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं पद्मश्री सुनील डबास ने युवाओं से एक खेल जरूर खेलने का आह्वान किया। दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में से लड़कियों की 9 टीमों तथा लड़कों की 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आदर्श महिला महाविद्यालय की टीम ने प्रथम, महिला महाविद्यालय झोझू कलां ने द्वितीय, सीबीएलयू यूटीडी और राजकीय महिला महाविद्यालय लोहारू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में वैश्य महाविद्यालय की टीम ने प्रथम, महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय भिवानी की टीम ने द्वितीय, बीएलजेएस तोशाम और राजकीय महाविद्यालय बोंद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता रहे। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:–  पांच सौ रुपए भरकर ड्रा में निकली दुकानों की 4 से 5 लाख रुपए में हो रही कालाबाजारी

22 रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग 22 को
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में बी-फामेर्सी कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 21 दिसंबर सांय 5 बजे तक आवेदन फार्म और फीस प्रेमनगर स्थित विश्वविद्यालय के फामेर्सी विभाग में जमा करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ऋषि शर्मा ने बताया कि फामेर्सी विभाग के चेयरपर्सन प्रो. नितिन बंसल द्वारा जारी नोटिफिकेशन और दी गई जानकारी के अनुसार इंस्टीट्यूट लेवल काउंसलिंग 22 दिसंबर को होगी और दोपहर 12:30 तक दाखिला मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट और विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:– देवर को बचाने पहुंची भाजपा नेत्री को हमलावरों ने पीटा

दाखिला सूची में मेरिट में आने वाले विद्यार्थी 23 दिसंबर तक निर्धारित दाखिला फीस जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट लेवल काउंसलिंग सभी कैटेगरी के लिए 24 दिसंबर को होगी। दाखिला सूची में मेरिट में आने वाले विद्यार्थी 26 दिसंबर तक निर्धारित फीस जमा करवा सकते हैं। बिना किसी रिजर्वेशन के इंस्टीट्यूट लेवल काउंसलिंग के लिए 27 दिसंबर को होगी और दोपहर 12:30 तक दाखिला मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट और विभाग के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। इस दाखिला सूची में मेरिट में आने वाले विद्यार्थी 28 दिसंबर तक निर्धारित फीस जमा करवा सकते हैं। रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग 30 दिसंबर को होगी, जिसमें रिपोर्टिंग का समय 11:30 बजे तक है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।