cholera - Sach Kahoon Hindi

Cholera: हैजा फैलने के कारण आपातकाल की घोषणा, लोगों में फैली दहशत
हरारे (एजेंसी)। Cholera: जिम्बाब्वे के अधिकारियों ने हैजा के प्रकोप के कारण देश की राजधानी हरारे में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। जिम्बाब्वे मीडिया ने यह खबर दी। न्यूजडे वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, हरारे की नगर परिषद ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। परिषद ने यह निर्धारित किया है कि हैजा का प्रकोप पूरे शहर में फैल गया है। रिपोर्ट के अनुसार मेयर इयान माकोने ने हरारे में हैजा के प्रकोप के लिए “पर्याप्त जल आपूर्ति” की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। माकोने के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, “बहुत से लोगों ने बोरहोल और कुओं की ओर रुख किया है, जो दूषित हैं। हम जो देख रहे हैं, ऐसी स्थिति हमने आखिरी बार 2008 में देखा था, जब हैजा के प्रकोप ने शहर और देश को बंद कर दिया था।”

हरारे के स्वास्थ्य परिषद के प्रमुख प्रॉस्पर चोंजी ने मई में संक्रमण के 21 मामले दर्ज होने के बाद जिम्बाब्वे की राजधानी में हैजा फैलने की आधिकारिक पुष्टि की थी। अक्टूबर में, अधिकारियों ने देश के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिए, क्योंकि नए मामले लगातार सामने आ रहे थे। उल्लेखनीय है कि 2008 में जिम्बाब्वे में हैजा के प्रकोप से संयुक्त राष्ट्र और अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी के हस्तक्षेप करने और घातक संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने से पहले 4,000 से अधिक लोग काल के गाल में समा गए थे।

Cholera: हैजा से 30 लोगों की मौत, डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता
मोगादिशू (एजेंसी)। Cholera: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमालिया में हैजा के कारण जनवरी से अब तक 30 लोगों की मौत के बाद लोगों की जान बचाने और हैजा फैलने से रोकने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा कि सोमालिया में 2022 से 28 जिलों में और 2017 के सूखे के बाद से बनादिर क्षेत्र में हैजा का निर्बाध संचरण हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘2023 के महामारी विज्ञान सप्ताह 1 के बाद से सोमालिया के 28 जिलों में हैजा के कारण 30 लोगों की मौत हुयी है और इसके कुल 11,704 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि जुलाई के अंत में सोमालिया 28 जिलों में लगभग 235 नए संदिग्ध मामले सामने आए, लेकिन राहत की बात यह है कि इसके कारण किसी की मौत नहीं हुयी। डब्ल्यूएचओ के अनुसार उपर्युक्त जिलों से रिपोर्ट की गई कुल मृत्यु दर 0.3 प्रतिशत है, जो एक प्रतिशत से अधिक की आपातकालीन सीमा से नीचे है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य संस्थाओं ने जुबलैंड राज्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए सूखा प्रभावित जिलों में हैजा प्रतिक्रिया हस्तक्षेपों के कार्यान्वयन को बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने अप्रैल में चेतावनी दी थी कि सोमालिया में भारी बारिश के कारण अचानक और नदी में बाढ़ आने से जलजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है।

हैजा से बिगड़े हालात; एक बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय
मोहाली (एमके शायना)। भारी बारिश के बाद बड़ी संख्या में लोग हैजा (Haija) से पीड़ित हो रहे हैं। मोहाली में पांच साल के बच्चे और 95 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि, बुजुर्ग को कई अन्य बीमारियां भी थीं। पूरे पंजाब में 150 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वर्तमान में 98 सक्रिय मामले हैं जिनमें से 78 मामले सिर्फ सिविल अस्पताल मोहाली में उपचाराधीन हैं। डेराबस्सी से 10 मामले सक्रिय हैं जबकि कुराली में 5 और ढकोली में 5 मामले सक्रिय हैं। मोहाली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान को लेकर पंजाब के विभिन्न मंत्रियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है। Mohali News

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन मोहाली ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भी उस स्थान पर पहुंचे थे जहां मोहाली के विभिन्न इलाकों में बारिश के पानी जमा होने से फैल रही बीमारियों के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं आशा वर्करों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को इस प्रकोप के बारे में जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 2 लाख 26 हजार क्लोरीन की गोलियां वितरित की जा चुकी हैं। Mohali News

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन मोहाली ने बताया कि अब तक डायरिया और हैजा के सबसे ज्यादा मामले जिला मोहाली के गांव बड़माजरा और बलौंगी में पाए गए हैं। जिनकी संख्या लगभग 239 है। इनमें से करीब दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें एक बच्चा और एक 95 साल का बुजुर्ग शामिल है। सिविल सर्जन ने बताया कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 39 रैपिड टीमें बनाई गई हैं जो कि मोहाली के अलग-अलग सलाम इलाकों में कैंप लगाकर मरीजों को मेडिकल सहायता प्रदान कर रही हैं। Mohali News

यह भी पढ़ें:– इंडियन एयर फोर्स भर्ती परीक्षा 13 अक्टूबर को, बॉडी टैटू अमान्य