Noida news - Sach Kahoon Hindi

नागरिक अस्पताल में मोबाइल चोरी कर भागे युवक ने लगाई दूसरी मंजिल से छलांग, हुई मौत
सोनीपत, (हि.स.)। नागरिक अस्पताल के मेडिकल वार्ड में मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़े जाने के डर से एक युवक ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर निवासी प्रीति शरीर में दर्द की शिकायत के चलते नागरिक अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती थीं। इसी दौरान करीब 30 वर्षीय युवक मरीज का रूप बनाकर वार्ड में पहुंचा। वह कुछ समय तक वार्ड में घूमता रहा और बाद में प्रीति के पास वाले बेड पर जाकर लेट गया। बताया जा रहा है कि मौका मिलते ही युवक ने प्रीति का मोबाइल फोन उठा लिया और वहां से बाहर जाने लगा। मोबाइल गायब होने का पता चलते ही प्रीति ने शोर मचा दिया।

कर्मचारियों के पीछा करने पर भागा

शोर सुनकर अस्पताल के कर्मचारियों को मोबाइल चोरी की जानकारी मिली। कर्मचारियों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया और उसका पीछा शुरू कर दिया। खुद को घिरता देखकर युवक अस्पताल की दूसरी मंजिल की ओर भाग गया। पकड़े जाने के डर से युवक ने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने के बाद उसे गंभीर चोटें आईं। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-27 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसके अलावा युवक अस्पताल में किस तरह दाखिल हुआ और घटना से पहले उसने क्या गतिविधियां कीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके नाम, पते और अन्य व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

वाहन चोरी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार; छह चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाने की पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल की गई एक आई-10 कार, आईफोन 13 प्रो, 1300 रुपए नकद और अवैध हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक अवैध चाकू शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने छपरौली टी-प्वाइंट, सेक्टर-168 नोएडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर यादव और सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आई-10 कार से इलाके में घूमकर पहले मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे।

इसके बाद मौका देखकर बाइक चोरी कर लेते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को तत्काल बेचने के बजाय सुनसान स्थानों और झाड़ियों में छिपा दिया जाता था। बाद में इन्हें सस्ते दामों पर बेचकर अवैध तरीके से पैसा कमाया जाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने पास अवैध हथियार भी रखते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सागर यादव पुत्र हरी बाबू, निवासी मोहल्ला लोधीनगर, कस्बा एवं थाना छर्रा, अलीगढ़, वर्तमान पता ग्राम वाजिदपुर, सेक्टर-135 नोएडा, उम्र करीब 21 वर्ष और सोनू कुमार पुत्र सोनपाल सिंह, निवासी कुंडा चौराहा के पास, थाना कुंडा, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड, वर्तमान पता ग्राम वाजिदपुर, सेक्टर-135 नोएडा, उम्र करीब 25 वर्ष शामिल हैं। पुलिस की ओर से बरामद की गई छह मोटरसाइकिलों में सभी हीरो स्प्लेंडर हैं।

पुलिस ने सभी वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर भी दर्ज किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल आई-10 कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी सागर यादव के कब्जे से आईफोन 13 प्रो, 1300 रुपये नकद, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। वहीं आरोपी सोनू कुमार के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित थानों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार; चोरी की 10 गाड़ियां और अवैध हथियार बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा में फेस-3 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही और कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी, यानी कुल 10 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से .315 बोर का एक तमंचा और दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 4 सितंबर को बीट पुलिसिंग और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। फेस-3 थाने की पुलिस ने आरोपी वंश पुत्र प्रमोद को नोएडा के सेक्टर-71 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी चोरी की गाड़ियों के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रेकी करता था। वह ऐसे स्थानों को चिन्हित करता था, जहां आम लोगों की आवाजाही कम रहती थी। इसके बाद मौका देखकर वहां खड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर लेता था। चोरी किए गए वाहनों को वह किसी सुनसान स्थान पर एकत्रित करता था, ताकि पुलिस या आम लोगों की नजर उन पर न पड़े।

पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी के वाहनों को राह चलते लोगों को कम कीमत में बेच देता था। वह खरीदारों को अपनी मजबूरी बताकर सस्ते दामों में वाहन बेचता था। इन वाहनों को बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वह अपने निजी खर्च और शौक-मौज में करता था। आरोपी आमजन को डराने-धमकाने के लिए अपने पास अवैध हथियार भी रखता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, मादक पदार्थ, अवैध हथियार और चोरी के माल से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना फेस-3, थाना सेक्टर-58 और थाना फेस-1 में कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 में थाना सेक्टर-58 में लूट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके अलावा वर्ष 2024 और 2025 में भी चोरी, चोरी का माल रखने/खपाने, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले दर्ज हुए। वर्ष 2026 में भी आरोपी के खिलाफ थाना फेस-3 में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। थाना फेस-3 पुलिस की कार्रवाई में कुल 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें 9 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एक .315 बोर का तमंचा और दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं।

पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में संबंधित थानों में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने वाहनों को चोरी कर बेचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश पुत्र प्रमोद, निवासी पुरैनी मोहल्ला, महारथपुर नगीना, बिजनौर के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच जारी है।

Noida New: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार; चोरी की 10 गाड़ियां और अवैध हथियार बरामद

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के नए इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थित रहीं। यह केंद्र उत्तर प्रदेश में कंपनी का पहला सेंटर है, जो दिल्ली और हरियाणा के बाद यूपी में अपने विस्तार की शुरुआत नोएडा से कर रही है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मेडिकल तकनीक ने अभूतपूर्व प्रगति की है। पहले जिन बीमारियों का पता लगाना काफी मुश्किल होता था, अब आधुनिक जांच तकनीकों के माध्यम से उनकी पहचान जल्द और अधिक सटीक तरीके से संभव हो पा रही है। अच्छी जांच व्यवस्था का उद्देश्य केवल बीमारी का पता लगाना नहीं, बल्कि मरीज को अनावश्यक जांच और गलत निदान से बचाना भी होना चाहिए।

रक्षा मंत्री ने आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में एकीकृत दृष्टिकोण को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और अन्य जांच सुविधाएं एक ही केंद्र पर उपलब्ध होने से मरीजों को बार-बार अलग-अलग स्थानों पर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती। साथ ही, डॉक्टरों को भी सभी जांच रिपोर्ट एक साथ मिल जाने से उपचार संबंधी निर्णय लेने में काफी आसानी होती है।

उन्होंने मेडिकल साइंस और रक्षा क्षेत्र के बीच पुराने और महत्वपूर्ण संबंधों का भी जिक्र किया और कहा कि रेडियोलॉजी जैसी तकनीकों का विकास और उनका इस्तेमाल सैन्य क्षेत्र में भी अहम रहा है। अल्ट्रासोनोग्राफी जैसी तकनीकों का उपयोग सैनिकों की चिकित्सा जांच और युद्धक्षेत्र में घायल जवानों की स्थिति का आकलन करने में किया जाता रहा है। सैन्य क्षेत्र में मजबूत चिकित्सा व्यवस्था अत्यंत जरूरी है और भविष्य में मेडिकल विज्ञान को नई तकनीकों के साथ निरंतर जोड़ना होगा।

रक्षा मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करीब 45 करोड़ लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बनी है। उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में करीब 5 करोड़ लोग स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में आए हैं और लगभग 80 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में जहां करीब 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 45 हो गई है। साथ ही, प्रदेश के करीब 75 जिलों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जो गुर्दा रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

भविष्य की चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज युवा आबादी वाला देश है, लेकिन आने वाले दशकों में जनसंख्या की उम्र बढ़ेगी। वर्ष 2050 तक बुजुर्गों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है, जिससे अस्पतालों पर दबाव बढ़ेगा। इससे निपटने के लिए बीमारी होने के बाद इलाज करने की बजाय प्रिवेंटिव हेल्थ केयर (रोग निवारण) को प्राथमिकता देना अत्यंत जरूरी है।

बता दें कि महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इस नए केंद्र में एआई आधारित अल्ट्रा-फास्ट 3.0 टेस्ला एमआरआई और 160-स्लाइस सीटी स्कैनर जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एक ही छत के नीचे रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, जीनोमिक्स और व्यक्तिगत स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं होने से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी, स्नैचिंग/चोरी के दो मोबाइल फोन, चोरी की घटना से प्राप्त 1200 रुपए और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर वाहन चोरी करता था और चोरी किए गए वाहनों का इस्तेमाल मोबाइल फोन छीनने की वारदातों में करता था।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम ने सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी के पास से आरोपी अमन सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी कल्याणपुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाल रंग की स्कूटी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यह स्कूटी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से चोरी की गई थी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल स्नैचिंग की कई घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की स्कूटी और अन्य वाहनों को बदल-बदलकर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था। बरामद दो मोबाइल फोन में से एक रेडमी मोबाइल फोन 20 अगस्त 2026 को दिल्ली के कोंडली पुल के पास से छीना गया था, जबकि दूसरा मोबाइल फोन फेस-1 क्षेत्र की रेडलाइट, दिल्ली से छीना गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसने सैमसंग मोबाइल फोन सेक्टर-2, नोएडा से छीना था। बाद में इस मोबाइल फोन को गाजीपुर मंडी के पास एक राह चलते व्यक्ति को करीब 4,000 रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने इस रकम में से आरोपी के पास बचे 1,200 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना फेस-1 नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग और बरामदगी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी वाहन चोरी और चोरी के सामान की बरामदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का तरीका यह था कि वह पहले सुनसान या कम भीड़भाड़ वाले स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करता था। इसके बाद चोरी किए गए वाहन से अलग-अलग इलाकों में घूमकर राह चलते लोगों को निशाना बनाता और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता था। वारदात के बाद पुलिस की पकड़ से बचने के लिए वह वाहन बदल देता था। थाना फेस-1 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, मोबाइल स्नैचिंग से संबंधित पूर्व में मामला दर्ज है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज बताया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी व स्नैचिंग की अतिरिक्त घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल फोन और स्कूटी के संबंध में भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग हिरासत में
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग और चोरी के कुल 13 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू, 2,000 रुपए नकद और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने के साथ-साथ सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहलोलपुर अंडरपास से गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सड़क पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान धीरज पुत्र मनेश्वर मांझी, उम्र करीब 20 वर्ष और शिवा पुत्र कौशल चौहान, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राह चलते लोगों से मोबाइल फोन स्नैचिंग करते थे। जब उनके पास काफी संख्या में मोबाइल फोन इकट्ठे हो जाते थे, तो उन्हें कम कीमत पर राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे।

इसके अलावा, आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाते थे। वे वाहनों के शीशे तोड़कर उनके अंदर रखा कीमती सामान, मोबाइल फोन और लैपटॉप आदि चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल, 2,000 रुपए नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी धीरज मूलरूप से ग्राम गरखा, थाना गरखा, जिला छपरा, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, नोएडा में रह रहा था।

वहीं दूसरा आरोपी शिवा ग्राम राजपुर कलां, जिला मैनपुरी का निवासी है और वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी में रह रहा था। जांच में आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इस मामले में थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा थाना फेस-3 में भी मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

नोएडा में डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के सेक्टर-25 स्थित गैराज से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी के मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। बरामद रकम में 500-500 रुपये के नोटों की 296 गड्डियां शामिल हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की कार भी पुलिस ने बरामद की है। भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद पुलिस इस मामले में आयकर विभाग से भी पत्राचार करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-20 पुलिस ने 18 अगस्त 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चोरी की इस घटना का पर्दाफाश किया। छह आरोपियों को रजनीगंधा चौराहे से फिल्मसिटी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा, अवनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार और नीशू चौहान के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि इस मामले का मुख्य आरोपी अवनीश कुमार अपने कुछ साथियों के साथ सीए फर्म के माध्यम से लोगों से निवेश के नाम पर रकम जुटाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, अवनीश पिछले करीब एक साल से टीपीएफ यानी ट्रेडिंग प्रॉफिट फंड में भी काम कर रहा था। आरोपियों द्वारा लोगों को निवेश के लिए तैयार कर उनसे बड़ी रकम ली गई थी। पुलिस के मुताबिक, जिस 1 करोड़ 48 लाख रुपये की रकम की चोरी हुई, वह शिकायतकर्ता से आशीष ने निवेशक उपलब्ध कराने के नाम पर ली थी।

अवनीश को अपना लगाया हुआ पैसा वापस नहीं मिल रहा था। इसी वजह से उसने रकम वापस हासिल करने के लिए चोरी की योजना बनाई। बताया गया है कि अवनीश ने अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर सेक्टर-25 स्थित आशीष के गैराज को निशाना बनाया। योजना के तहत गैराज से भारी मात्रा में नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और नकदी बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी अवनीश कुमार की उम्र 33 वर्ष है और वह बीएससी पास है। पुलिस के अनुसार वह पिछले एक वर्ष से टीपीएफ में काम कर रहा था। पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा की उम्र 28 वर्ष है और वह दिल्ली-एनसीआर तथा मथुरा में ओला-उबर टैक्सी चलाता था। जितेंद्र कुमार 24 वर्ष का है और शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। वहीं 22 वर्षीय सुमित कुमार प्राइवेट नौकरी करता है। 22 वर्षीय अनिल कुमार भी शराब की दुकान पर सेल्समैन बताया गया है, जबकि 29 वर्षीय नीशू चौहान खेती का काम करता है।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की रकम के पीछे निवेश से जुड़ा पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पवन के खिलाफ मथुरा के राया और छाता थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी का माल रखने, अपहरण, मारपीट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2015 से लेकर 2025 तक अलग-अलग मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इसी तरह आरोपी अनिल के खिलाफ हाथरस जिले में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। जितेंद्र के खिलाफ बुलंदशहर के अरनिया थाने में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ चोरी की रकम के स्रोत और उसके इस्तेमाल की भी जांच कर रही है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने के बाद पुलिस की जांच अब केवल चोरी की घटना तक सीमित नहीं रहने वाली है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई थी, निवेश के नाम पर कितने लोगों से पैसा लिया गया था और इस रकम का वास्तविक स्रोत क्या था।

भारी मात्रा में कैश बरामद होने के कारण पुलिस आयकर विभाग से भी पत्राचार करेगी। पुलिस अब मामले में फरार बताए जा रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। डीसीपी नोएडा साद मियां खान के मुताबिक, बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा में ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 13 स्मार्ट लीथियम बैटरी, 414 लीथियम बैटरी सेल और 11,800 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के अलग-अलग इलाकों में रेकी करने के बाद सुनसान स्थानों पर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच बने पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ लक्की, रहीशउल्ला, शाहनवाज और रिजवान के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बैटरी चोरी करने के अपने तरीके का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि वे पहले दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास के इलाकों में ई-रिक्शा खड़े होने वाले स्थानों की रेकी करते थे। इसके बाद ऐसे ई-रिक्शा को निशाना बनाया जाता था, जो किसी अपेक्षाकृत सुनसान स्थान पर खड़े होते थे। मौका देखकर आरोपी उनकी बैटरी चोरी कर लेते थे और चोरी की गई बैटरियों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रख देते थे।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जब उन्हें पैसों की जरूरत होती थी, तो वे चोरी की बैटरियों को एक साथ बेचने के बजाय कबाड़ियों को एक-एक करके बेचते थे। इसके लिए वे अपनी मजबूरी का बहाना बनाते थे। बैटरियां बेचकर मिलने वाली रकम को आरोपी आपस में बांट लेते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दक्षिण दिल्ली के थाना जैतपुर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस मामले में भी आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की बैटरियों को खरीदने वाले कबाड़ियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में कासिम उर्फ लक्की (21) निवासी इकरामनगर, थाना लोनी, गाजियाबाद, रहीशउल्ला (29) निवासी इकरामनगर, थाना लोनी, गाजियाबाद, शाहनवाज (28) निवासी भागीरथी विहार, थाना दयालपुर, दिल्ली और रिजवान (23) निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद, थाना दयालपुर, दिल्ली शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा थाना जैतपुर साउथ, दिल्ली में भी मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी बैटरियां चोरी की हैं और चोरी के इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। साथ ही चोरी की बैटरियों को खरीदने वाले कबाड़ियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

15 लाख रुपए की ड्रग्स के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (सच कहूँ न्यूज़)। Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपए कीमत के विभिन्न प्रकार के विदेशी और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ, एक मोटरसाइकिल तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा बरामद किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कूल, कॉलेज और हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को महंगे दामों पर ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में क्राउन एक्सपो से एक्सपोमार्ट जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान चार आरोपियों इमरान, दीपक कुमार, शिवम कुमार और बौबी को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम शिलॉन्ग गांजा, 70 ग्राम शैम्पेन एमडी, 75 ग्राम ओजी, 144 एमडीएमए की गोलियां तथा 63 ग्राम काला हैश बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नशीले पदार्थों का वजन करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी पुलिस ने जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे विदेशी ड्रग्स की सप्लाई मुख्य रूप से स्कूल, कॉलेज और हॉस्टलों में पढ़ने तथा रहने वाले छात्रों को करते थे।

आरोपियों के मुताबिक, वे इन नशीले पदार्थों को 3,000 से 4,000 रुपए प्रति ग्राम की कीमत पर बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा यह मादक पदार्थ इनके पास कहां से पहुंचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुवन विहार कुलेसरा निवासी इमरान (29 वर्ष), सूरजपुर निवासी दीपक कुमार (27 वर्ष), वर्तमान में सेक्टर-82 निवासी शिवम कुमार (23 वर्ष) तथा हल्दौनी निवासी बौबी (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले ऐसे तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Noida News: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाने की पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू तथा एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक सेक्टर-10 से तिलपता की ओर सर्विस रोड पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पुत्र हरी सिंह तथा सागर पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने मनीष के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया, जबकि सागर के पास से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इसके अलावा, दोनों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोटरसाइकिल किस क्षेत्र से चोरी की गई थी और क्या आरोपी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी मनीष मूल रूप से रूपवास मोड़, कस्बा एवं थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है।

वहीं, दूसरा आरोपी सागर मूल निवासी ग्राम नगला पदम, थाना चंडौस, जिला अलीगढ़ का रहने वाला है, जो वर्तमान में ग्राम धूममानिकपुर, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनीष पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामलों में नामजद रह चुका है। उसके खिलाफ दादरी और सूरजपुर थानों में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सागर के खिलाफ भी बादलपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस मामले में थाना इकोटेक-3 पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की भी जानकारी जुटाई जा सके। साथ ही बरामद हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में भी विस्तृत जांच जारी है।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 11 फीस बुक, चार रसीद बुक, 22 प्रचार-प्रसार के पम्पलेट तथा 20 भर्ती से संबंधित भरे हुए फॉर्म बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से पैसे वसूलता था।

पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई को साइबर टीम नोएडा जोन और थाना सेक्टर-20 पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट की एक बिल्डिंग में छापेमारी की। यह कार्रवाई एक पीड़ित की सूचना के आधार पर की गई। मौके से पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में श्वेता सिंह उर्फ प्रिया निवासी उन्नाव, नीजू यादव निवासी सेक्टर-22 नोएडा, कीर्ति सिंह उर्फ मीरा निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली, पूजा निवासी अशोक नगर दिल्ली, रूपेश कुमार निवासी चौड़ा गांव सेक्टर-22 नोएडा तथा आमीर राणा निवासी पिलखुआ जनपद हापुड़ शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवाओं को आकर्षक वेतन और प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर धनराशि वसूलते थे।

युवाओं को विश्वास में लेने के लिए फीस बुक, रसीद बुक और भर्ती से जुड़े दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस को मौके से बड़ी संख्या में प्रचार सामग्री और भर्ती फॉर्म भी मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया है, जिसके अंतर्गत धोखाधड़ी और ऑनलाइन या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से छलपूर्वक ठगी करने के मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया और इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच कर रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और पीड़ितों की जानकारी मिल सके।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी निजी कंपनी में नौकरी के नाम पर बिना सत्यापन के किसी व्यक्ति या संस्था को पैसे न दें। नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, कार्यालय और भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के बदले पैसे की मांग करता है या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें, ताकि समय रहते ऐसी धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके।

नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार किए, 10 दोपहिया वाहन बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी तथा एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को थाना सेक्टर-126 पुलिस टीम ने गढ़ी शाहपुर कट, सेक्टर-131 नोएडा के पास घेराबंदी कर विकास कुमार, रोहित और कुलदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी एक संगठित अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मॉल, अस्पताल, मेट्रो स्टेशन, बाजार और आवासीय क्षेत्रों के बाहर खड़े वाहनों की पहले रेकी करते थे। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर उन्हें सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में पुलिस की पकड़ से बचने के लिए चोरी किए गए वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर घिसकर मिटा देते थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद इन वाहनों को सस्ते दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सेक्टर-131 स्थित यमुना डूब क्षेत्र की घनी झाड़ियों से चोरी की मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की हैं। गिरोह का सरगना विकास कुमार अपने पास अवैध तमंचा और कारतूस भी रखता था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दिल्ली और नोएडा क्षेत्र से कई दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार मूल रूप से बुलंदशहर का निवासी है और वर्तमान में खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद में रह रहा था। दूसरा आरोपी रोहित बुलंदशहर का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सलारपुर में रह रहा था, जबकि तीसरा आरोपी कुलदीप भी बुलंदशहर का निवासी है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। विकास पर पहले भी आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। रोहित के खिलाफ लूट, चोरी और चोरी का सामान रखने सहित कई मामले दर्ज हैं, जबकि कुलदीप पर भी चोरी और सेंधमारी के मुकदमे दर्ज हैं। बरामद वाहनों में नोएडा और दिल्ली से चोरी की गई कई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें, एक टीवीएस जूपिटर स्कूटी तथा बजाज सीटी-100 शामिल है। इनमें से कुछ वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए मिले, जबकि कुछ वाहनों के संबंध में दिल्ली और नोएडा के विभिन्न थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-126 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।