rajasthan crime - Sach Kahoon Hindi

Mobile Fraud: जयपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल फोन चोरी, खाते से उड़ाई 1.34 लाख की रकम
हनुमानगढ़। जयपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल फोन चोरी होने के बाद उसके जरिए बैंक खाते से बड़ी रकम निकलने का मामला सामने आया है। पीलीबंगा के वार्ड नंबर 1 कालीबंगा निवासी 22 वर्षीय युवक मनप्रीत सिंह ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उसके बैंक खाते में करीब 1.35 लाख रुपए थे, जिनमें से महज 400 रुपए ही शेष मिले।

हालांकि ऑनलाइन शिकायत में ठगी की राशि 1,03,400 रुपए बताई गई है, जबकि बैंक स्टेटमेंट के अनुसार खाते से 1,34,600 रुपए निकलने की जानकारी सामने आई है। पीलीबंगा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने के आरोप संबंधी धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह (22) पुत्र जगसीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 1, कालीबंगा 17 सितंबर की रात अपने दोस्त निन्द्र सिंह के साथ ट्रेन से जयपुर गया था। 18 सितंबर की सुबह जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद दोनों वहां बैठे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मनप्रीत का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मनप्रीत के अनुसार उसके मोबाइल फोन की होम स्क्रीन पर कोई लॉक नहीं लगा था। उसने मोबाइल फोन की गैलरी में अपनी यूपीआई आईडी और पिन की फोटो भी सेव कर रखी थी। मोबाइल फोन चोरी होने के बाद उसने जयपुर रेलवे स्टेशन पर इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

20 सितंबर को जयपुर से वापस आने के बाद मनप्रीत ने अपने एक परिचित को मोबाइल फोन चोरी की घटना बताई। परिचित की सलाह पर उसने अपना बैंक खाता बंद करवा दिया, ताकि खाते से रकम नहीं निकाली जा सके। इसके बावजूद 22 सितंबर को बैंक पहुंचने पर जब उसने खाते से पैसे निकालने चाहे तो बैंककर्मियों ने खाते में रकम नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद मनप्रीत ने पीलीबंगा स्थित एसबीआई शाखा से अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट देखकर उसके होश उड़ गए। उ

सके अनुसार खाते में करीब 1,35,000 रुपए थे, लेकिन स्टेटमेंट में केवल 400 रुपए शेष मिले। इससे उसे पता चला कि खाते से बड़ी रकम निकाल ली गई है। मनप्रीत ने 22 सितंबर को अपने फोन से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की राशि 1,03,400 रुपए दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि घटना राजस्थान क्षेत्राधिकार में हुई तथा ऑनलाइन डर या चोट पहुंचाने की धमकी के माध्यम से धोखाधड़ी की गई। मनप्रीत ने बताया कि शिकायत में उसने अपना मोबाइल नंबर दिया था, लेकिन वह नंबर बंद होने के कारण पुलिस उससे दो दिन तक संपर्क नहीं कर सकी। बाद में पुलिस की ओर से संपर्क किए जाने पर वह 25 सितंबर को पुलिस थाना पीलीबंगा पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी।

बाद में कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही

पुलिस को दिए बयान में मनप्रीत ने कहा कि मोबाइल फोन चोरी और खाते से रकम निकलने की घटना 19 सितंबर को जयपुर में हुई थी। उसने बताया कि 1930 पर शिकायत दर्ज करवाते समय स्थायी पता पूछे जाने पर उसने पीलीबंगा का पता दिया था। मनप्रीत ने पुलिस को बताया कि वह एफआईआर नंबर 1786, पुलिस स्टेशन सेंट्रल साइबर, दिनांक 22 सितंबर में अब कोई कार्रवाई नहीं चाहता। उसने अपनी दर्ज शिकायत वापस लेने और अपनी इच्छा से मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं करवाने की बात कही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मामले में शिकायतकर्ता की ओर से बाद में कार्रवाई नहीं चाहने का बयान दिया गया है। घटना में मोबाइल फोन चोरी और उसके बाद बैंक खाते से रकम निकाले जाने की परिस्थितियों को लेकर दर्ज विवरण के आधार पर जानकारी सामने आई है।

Hanumangarh Police: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचा 3 करोड़ का चिट्टा, सप्लाई से पहले तस्कर गिरफ्तार
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार सवार एक आरोपी को 1 किलो 546 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। आरोपी के कब्जे से चाइना मेड .30 बोर पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 80 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रांझू खां उर्फ रांझा पुत्र कादर खां (30), निवासी उदयपुर गोदारान, थाना राजियासर, जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार नंबर एचआर 26 एफएल 4749 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 1 किलो 546 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, विदेशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 80 हजार रुपए नकद बरामद हुए।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब पहुंचने की बात

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब पहुंचने वाले चिट्टे को प्राप्त कर उसे पंजाब के रास्ते राजस्थान के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई की कड़ियों की जांच कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों सहित कुल सात प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। रिकॉर्ड में वर्ष 2014 से 2026 तक के मामले शामिल हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के प्रकरण दर्ज हैं।

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

बरामदगी के संबंध में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में प्रकरण संख्या 636/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले का अग्रिम अनुसंधान पीलीबंगा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रायसिंह सुथार को सौंपा गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य आईपीएस के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और वांछित नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है। कार्रवाई एएसपी अरविंद, डीएसपी सिटी मीनाक्षी और हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रामचंद्र कसवां के निकटतम सुपरविजन में एसआई गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम में एसआई गजेंद्र शर्मा, एएसआई कालूराम, हेड कांस्टेबल योगेंद्र, कांस्टेबल जीतराम तथा कांस्टेबल पालाराम शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल जीतराम की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बरामद नशे, हथियार और नकदी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस नशे की खेप के स्रोत, नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तथा राजस्थान में इसकी आगे की सप्लाई से जुड़ी कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।

Fraud Alert: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने व झूठे मुकदमे की धमकी देकर हड़पे तीन लाख रुपए
हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर एक महिला के खिलाफ अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए हड़पने, चोरी और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 9 ओडांवाली, 12 एसटीबी निवासी 31 वर्षीय इन्द्रपाल पुत्र हरबंश रामदासिया ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया।

परिवाद में बताया कि वह लकड़ी के फर्नीचर का काम करता है। करीब तीन वर्ष पहले गांव का महेन्द्र कुमार उसे फर्नीचर का काम कराने के लिए आरोपी महिला राणी देवी के घर लेकर गया था। कुछ दिन बाद महिला ने फोन कर उसे काम के बहाने अपने घर बुलाया। परिवाद के अनुसार, महिला ने चाय में कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को नग्न अवस्था में पाया।

आरोप है कि इसी दौरान महिला ने किसी अन्य व्यक्ति की मदद से उसकी नग्न तस्वीरें खिंचवा लीं। महिला ने कथित रूप से फोटो और वीडियो वायरल करने तथा झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उसे अपने अनुसार चलने के लिए मजबूर किया। उसकी जेब से 3700 रुपए भी निकाल लिए गए। बदनामी और झूठे मुकदमे के डर से वह महिला की मांगें पूरी करता रहा। महिला उससे अपने घर का राशन मंगवाती रही, अपने और बेटे के नशे तथा दवाइयों के लिए रुपए लेती रही।

महिला की पुत्री के खाते में भी ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करवाई गई। घर के अन्य खर्चांे का भुगतान भी उसी से कराया गया। इसके अलावा उससे बाइक की फाइनेंस की 16 हजार रुपए की किश्त भरवाई गई, मोबाइल फोन दिलवाया गया और मोबाइल रिचार्ज भी करवाए गए। करीब दो माह पहले महिला ने मकान निर्माण शुरू किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे नौ हजार ईंटें मंगवाकर उनका भुगतान करवाया। साथ ही 6411 रुपए की बजरी, सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्री का खर्च भी उससे दिलवाया गया।

घर में किसी के बीमार होने पर दवाइयों के लिए भी उससे रुपए लिए जाते थे। रुपए देने से इनकार करने पर उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जाती थी। परिवाद के अनुसार करीब दस दिन पहले महिला ने उससे एक लाख रुपए की मांग की। इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए कथित रूप से अश्लील वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। इसके बाद उसने महिला के फोन उठाने बंद कर दिए। 17 जून 2026 की अल सुबह करीब तीन बजे परिवादी का भाई गुरपाल सिंह जागा तो उसने महिला को घर के भीतर देखा।

आरोप है कि उसके हाथ में परिवादी का मोबाइल फोन और बटुआ था। आवाज लगाने पर महिला दीवार फांदकर भाग गई। अगले दिन जब परिवादी, उसके पिता हरबंश और भाई ने मोबाइल व बटुआ वापस मांगा तो महिला ने कथित रूप से सामान लौटाने से इनकार कर दिया और एक लाख रुपए देने की मांग की। परिवादी का आरोप है कि पिछले तीन वर्षांे में महिला ने अश्लील वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने का भय दिखाकर उससे करीब तीन लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके अलावा मोबाइल फोन और बटुआ भी अपने कब्जे में रख लिया। पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई प्रविन्द्र कुमार को सौंपी गई है।

Hanumangarh News: चलती बाइक पर जेब फाड़कर नकदी व दस्तावेज लेकर फरार हुए बदमाश
हनुमानगढ़। चलती मोटर साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति की जेब फाड़कर 10 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और डायरी छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। रावतसर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 13, रावतसर निवासी 62 वर्षीय बृजलाल पुत्र हजारी राम जाट ने रिपोर्ट दी कि 3 जुलाई को सुबह करीब 11.20 बजे वह अपने घर से मोटर साइकिल पर एमडी स्कूल जा रहा था। Hanumangarh News

इसी दौरान धर्मपाल कुम्हार के घर के पास पीछे से हीरो सीडी डीलक्स मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उसके पास आए। रिपोर्ट के अनुसार दोनों युवकों ने चलती मोटर साइकिल के दौरान उसके कुर्ते की साइड वाली जेब पकड़कर खींच ली, जिससे जेब फट गई। जेब में रखे 10 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड और एक डायरी लेकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई अमर सिंह को सौंपी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। Hanumangarh News

Drugs Smuggler Arrested: चिट्टा व डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
हनुमानगढ़। पल्लू थाना पुलिस ने मादक पदार्थांे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5.82 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 180 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, पल्लू थाना प्रभारी सुरेश मील के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार देर रात थाने के सामने नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पैदल जा रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक की पहचान पवन कुमार (24) पुत्र जगदीश कुम्हार निवासी बांगासर पीएस पल्लू के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.82 ग्राम चिट्टट्टा (हेरोइन) तथा प्रेगाबलिन के 10 पत्तों में कुल 180 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने मादक पदार्थ और नशीले कैप्सूल जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच रावतसर थाना प्रभारी ईश्वरानन्द कर रहे हैं।

10.8 किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़। नोहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थांे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, नोहर थाना के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ गुरुवार शाम को गश्त पर थे। इस दौरान नोहर-बड़बिराना रोड स्थित रोही बड़बिराना में कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 10 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से राजेन्द्र कुमार (33) पुत्र श्रवण कुमार छिम्पा निवासी वार्ड नंबर 11, बड़बिराना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मामले की जांच नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना, नोहर के प्रभारी उपनिरीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा को सौंपी गई है।

बालाजी मंदिर से आभूषण-नकदी चोरी का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा
हनुमानगढ़। टिब्बी थाना पुलिस ने धार्मिक स्थल से आभूषण एवं नकदी चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 2 जुलाई को रमन पूनिया (31) पुत्र घनश्याम पूनिया निवासी वार्ड नंबर 5, चक 6 केएसपी, पंचायत 4 केएसपी ने टिब्बी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। Hanumangarh News

रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि चक 4 केएसपी स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी धाम मंदिर की देखरेख और रखरखाव का कार्य वह करता है। रिपोर्ट के अनुसार 1 जुलाई को अल सुबह करीब 4.30 बजे मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर और दानपात्र के ताले टूटे मिले। सूचना मिलने पर रमन पूनिया सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में तीन युवक मंदिर के ताले तोड़कर चोरी करते हुए दिखाई दिए, वहीं एक मोटर साइकिल संख्या पीबी 55 ई 6448 भी नजर आई।

परिवादी के अनुसार मंदिर का सामान जांचने पर करीब सवा किलो चांदी के सात छोटे एवं एक बड़ा छत्र गायब मिले। इसके अलावा दानपात्र में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई करीब 25 हजार रुपए की नकदी भी चोरी हो चुकी थी। आरोप है कि बदमाश मंदिर में लगे पीओवी बॉक्स भी अपने साथ ले गए। रमन पूनिया ने रिपोर्ट में बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान अब्दुल खालिद उर्फ लाला पुत्र लियाकत अली, नूरनवी पुत्र या अली तथा अर्जुन पुत्र सुभाष नायक निवासी कमरानी, के रूप में हुई है। Hanumangarh News

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि सकीना बीबी पत्नी लियाकत अली निवासी कमरानी, चोरी के सामान को छिपाने में सहयोग करती है तथा कथित गिरोह की सदस्य है। परिवादी ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। रिपोर्ट के आधार पर टिब्बी थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक देवीलाल एवं टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल खालिक उर्फ लाला (30) पुत्र लियाकत अली, नूरनबी (23) पुत्र या अली तथा अर्जुन (26) पुत्र सुभाष तीनों निवासी वार्ड नंबर 3, कमरानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल खालिक उर्फ लाला के खिलाफ पूर्व में चोरी का एक मामला हनुमानगढ़ टाउन थाने में दर्ज है। नूरनबी के विरुद्ध चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित चार मामले दर्ज हैं, जबकि अर्जुन के खिलाफ चोरी, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित छह आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा मामले में अनुसंधान जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक उपनिरीक्षक देवीलाल, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल संदीप कुमार और पवन कुमार शामिल रहे। Hanumangarh News

Rajasthan Crime: शादी का झांसा देकर यौन शोषण और जीवनलीला समाप्त करने के लिए उकसाने का आरोप
Rajasthan Crime:: हनुमानगढ़। नोहर थाना पुलिस ने एक महिला को शादी का झांसा देकर कथित रूप से यौन शोषण करने तथा बाद में जीवनलीला समाप्त करने के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के सिरसा जिला निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी नोहर स्थित एक निजी मॉल में पिछले दो-तीन वर्षों से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी। Hanumangarh News

इसी दौरान उसकी पहचान गोरीशंकर घोड़ेला उर्फ सुनील उर्फ गुड्डू निवासी सेक्टर नम्बर 5, नोहर से हुई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गोरीशंकर ने स्वयं को अविवाहित और चिकित्सा विभाग में लैब टेक्नीशियन बताकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं तथा शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। बाद में उसने शादी करने से इनकार करते हुए खुद के पहले से विवाहित होने की बात कही। परिवादी के अनुसार जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी गोरीशंकर, उसकी बहन मीनू तथा पत्नी सिया ने उसके साथ विवाद किया और कथित रूप से वीडियो एवं व्हाट्सएप चैट वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।

रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपियों ने महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और अपमानजनक बातें कहीं। शिकायत के अनुसार आरोपियों की कथित प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 1.45 बजे नोहर और भूकरका के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे आकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

परिवादी ने बताया कि जीवनलीला समाप्त करने से पूर्व महिला ने अपने मोबाइल फोन से अपनी माता के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर पूरी घटना की जानकारी दी थी। उक्त रिकॉर्डिंग को पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जीवनलीला समाप्त करने के लिए उकसाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह नरूका को सौंपी है। मामले की जांच जारी है। Hanumangarh News

सरसों की बोली को लेकर विवाद, आढ़ती और उसके पुत्र से मारपीट
Dispute Over Mustard Price : हनुमानगढ़। संगरिया की पुरानी धान मंडी में सरसों की बोली को लेकर हुए विवाद के बाद एक आढ़ती और उसके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। संगरिया थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद आरोपियों तथा दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 8, संगरिया निवासी 45 वर्षीय विक्रम सिंगला पुत्र राधेश्याम अग्रवाल ने अपने पुत्र शुभम सिंगला के साथ थाने में रिपोर्ट दी। विक्रम सिंगला ने बताया कि वह आढ़त का कारोबार करता है। 8 जून को पुरानी धान मंडी स्थित पवन ब्रदर्स की आढ़त पर सरसों की बोली चल रही थी। बोली एक फर्म के पक्ष में छोड़ दिए जाने के बाद वह अपनी मोटर साइकिल की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान संबंधित फर्म के मुनीम रविन्द्र कुमार ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर रविन्द्र ने उसे रोककर थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की तथा जमीन पर गिरा दिया।

विक्रम सिंगला ने बताया कि वह हृदय रोगी है और घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जैन अस्पताल, संगरिया में भर्ती करवाया गया, जहां से देर रात छुट्टी मिली। शिकायत के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर उसका पुत्र शुभम सिंगला दोपहर करीब पौने दो बजे संबंधित फर्म पर उलाहना देने पहुंचा। आरोप है कि वहां मुनीम रविन्द्र, फर्म मालिक अमनदीप जिंदल, नम्बरदार लालचंद, मुनीम मोहित, ड्राइवर तारी तथा दो अन्य व्यक्तियों ने मिलकर शुभम के साथ मारपीट की।

आरोपियों पर गला दबाने तथा रविन्द्र की ओर से शुभम के बाएं हाथ पर दांत से काटने का भी आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि मौके पर मौजूद रमेश कुमार पुत्र सुभाष गोस्वामी ने बीच-बचाव कर शुभम को छुड़वाया। संगरिया थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला सही पाते हुए रविन्द्र कुमार, अमनदीप जिंदल, लालचंद, मोहित, ड्राइवर तारी तथा दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने और आरोपों की जांच में जुटी हुई है। Hanumangarh News

बहन को लेने गए मामा-भांजे पर हमला, 10-15 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़। बहन को उसके ससुराल से वापस लाने गए मामा-भांजे पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने के मामले में टाउन थाना पुलिस ने एक नामजद तथा 10-15 अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र देवीलाल बावरी निवासी वार्ड नम्बर 6, गांव कोहला ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन गीता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हिरणावाली निवासी प्रवीण पुत्र इन्द्रसेन के साथ हुई थी। Hanumangarh News

आरोप है कि प्रवीण नशे का आदी है और वह आए दिन गीता के साथ मारपीट तथा गाली-गलौज करता रहता है। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 जून को प्रवीण ने गीता के साथ फिर मारपीट की। इसके बाद गीता ने अपने पीहर पक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर रामस्वरूप अपने 24 वर्षीय भांजे विजय पुत्र पालाराम बावरी सहित अन्य परिजनों के साथ हिरणावाली पहुंचा और समझाइश के बाद गीता को अपने साथ लेकर हनुमानगढ़ लौटने लगा।

शिकायत के अनुसार जब वे टाउन बस स्टैंड के सामने पहुंचे तो प्रवीण का फोन आया। उसने बातचीत कर मामला सुलझाने के लिए कुछ देर रुकने को कहा। आरोप है कि थोड़ी देर बाद प्रवीण 10-15 अन्य युवकों के साथ वहां पहुंच गया। सभी के हाथों में धारदार हथियार और लाठियां थीं।

परिवादी का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही प्रवीण और उसके साथियों ने उस पर तथा विजय पर हमला कर दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं। साथ आए रोशनलाल, दौलतराम और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रामस्वरूप की रिपोर्ट के आधार पर प्रवीण तथा 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंपी है। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है। Hanumangarh News

हनुमानगढ़ में मारपीट के अलग अलग मामलों में हुए कइयों के खिलाफ केस दर्ज
नाबालिग के साथ मारपीट, बेल्ट से पीटकर दी जान से मारने की धमकी

हनुमानगढ़। जंक्शन क्षेत्र की बिहारी बस्ती में एक नाबालिग किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बहला-फुसलाकर किशोर को पार्क में ले जाकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, किशोर (45) पुत्र रामदेव निवासी वार्ड 50, बिहारी बस्ती, जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि उसका 15 वर्षीय पुत्र मोहित 21 अप्रैल को दोपहर करीब 2.30 बजे घर के पास गली में खड़ा था। इसी दौरान आदित्य पुत्र छबील मंडल निवासी बिहारी बस्ती तथा राजन भाटी निवासी गांधीनगर, जंक्शन वहां पहुंचे और किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर मोहित को अपने साथ चलने के लिए कहा। जब मोहित ने मना किया तो आरोपी उसे जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बैठाकर गांधीनगर स्थित विनय वाटिका पार्क ले गए। वहां पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने 4-5 अन्य साथियों को भी बुला लिया।

इसके बाद सभी ने मिलकर मोहित के साथ बेल्टों से मारपीट की, जिससे उसके कमर और पीठ पर चोटें आईं। आरोपियों ने मोहित को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। घटना के बाद डरा-सहमा मोहित घर पहुंचा और पूरी जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, मोहित इस घटना के बाद काफी भयभीत है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई प्रद्युम्न यादव को सौंपी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

युवक से मारपीट, आंख में आई गंभीर चोट | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। भिरानी थाना क्षेत्र के गांव गांधीबड़ी में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने बुलाकर उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। भिरानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बुधराम (28) पुत्र सुरेश कुमार जाट निवासी गांधीबड़ी ने रिपोर्ट दी कि 29 अप्रैल को रात करीब 9 बजे वह गांव गांधीबड़ी के बस स्टैंड स्थित लूणा कन्फेनरी दुकान पर आइसक्रीम लेने गया था। उसके साथ उसके दोस्त दिनेश पुत्र जयसिंह और जयदीप पुत्र जयसिंह भी मौजूद थे।

रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान एक सफेद रंग की इको स्पोर्ट्स गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें से रूपेश उर्फ लाला फौजी निवासी गांधीबड़ी उतरा और उसने बुधराम को दुकान से बाहर बुलाया। जैसे ही बुधराम उसके पास गया, आरोपी ने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बुधराम की आंख पर गंभीर चोट लगी। आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रामगोपाल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है।

महिला से मारपीट, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति ने दूसरी महिला के साथ मिलकर उसे पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जबरा पत्नी मंजूर खां (35) पुत्री अफसर अली निवासी वार्ड 2, गांव कमाना ने रिपोर्ट दी। उसके साथ उसके पिता अफसर अली (62) पुत्र आमदे खां भी उपस्थित थे। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व मंजूर खां पुत्र नाजम अली निवासी कमाना के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।

आरोप है कि करीब 5 वर्ष पहले मंजूर खां ने कंवर पाल पुत्र काशीराम मेघवाल निवासी कमाना के साथ भागकर शादी कर ली, जिसके बाद वह परिवादिया से मिलने नहीं आया। घटना के संबंध में बताया गया कि 27 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे परिवादिया अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान मंजूर खां और कंवर पाल मोटर साइकिल पर सवार होकर आए और जबरदस्ती घर में घुस गए। आरोप है कि मंजूर खां ने लाठी से तथा कंवर पाल ने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, उनके साथ एक अन्य महिला नूरबानो पत्नी फरीद खां निवासी कमाना भी आई थी, जो घर के बाहर खड़ी रहकर निगरानी करती रही। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी वहां से फरार हो गए। मारपीट में परिवादिया की दोनों टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल डबली राठान में भर्ती कराया गया, जहां इलाज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक कुलदीप मीणा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

Rajasthan Crime: रंजिशन युवक पर तलवार, लाठी व गंडासी से जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़
Rajasthan Crime: हनुमानगढ़। प्रेम विवाह की रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में मांगीलाल (34) पुत्र श्रीराम जाट निवासी वार्ड नम्बर 12, हाउसिंग बोर्ड, जंक्शन ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पूर्व इन्द्रा पुत्री कृष्ण मेघवाल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। Hanumangarh News

इसी बात को लेकर पत्नी के परिजन उससे रंजिश रखते हैं। प्रार्थी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम करीब 7.45 बजे वह अपनी पत्नी इन्द्रा, 7 माह के पुत्र सूरज तथा साथियों जयपाल डूडी व वीरु के साथ चक 2 एसएसडब्ल्यू स्थित भभूतासिद्ध मंदिर में धोक लगाने गया था। इसी दौरान वहां रवि पुत्र कृष्ण, शंकर पुत्र कृष्ण, विक्रम पुत्र राजेंद्र नायक निवासी 2 एचएमएच तथा उनके साथ 5 अन्य व्यक्ति हथियारों से लैस होकर पहुंचे और एक राय होकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तलवार, लाठी, गंडासी व ईंटों से मारपीट की।

इस दौरान शंकर व विक्रम ने तलवार से मांगीलाल के सिर व पैर पर वार किए तथा पेट में लातें मारीं। शोर मचाने पर साथियों ने बीच-बचाव कर उसे कार में बैठाकर वहां से निकाला। हमलावरों ने कार को भी ईंटों व लाठियों से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में मांगीलाल का मोबाइल फोन भी मौके पर गिर गया या आरोपियों की ओर से छीन लिया गया। मामले में टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी है। Hanumangarh News

Hanumangarh Town Police

शराब ठेकों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाली गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
भिरानी क्षेत्र की दो वारदातों का खुलासा, 100 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर दबोचे आरोपी

हनुमानगढ़। जिले में संगठित अपराधों और गैंगस्टरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिरानी थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भिरानी थाना क्षेत्र में शराब ठेकों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। एसपी मीना के अनुसार 26 मार्च को भिरानी थाना क्षेत्र के चिड़िया गांधी शराब ठेके पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और फरार हो गए। Hanumangarh News

इस संबंध में सेल्समैन अशोक कुमार नाई निवासी फेफाना की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर जांच प्रारंभ की। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी धर्मप्रीत उर्फ प्रीत (25) पुत्र गुरदेव बाजीगर निवासी वार्ड 9, सुल्तानपुरिया रोड, रानियां, जिला सिरसा (हरियाणा) को दस्तयाब कर बापर्दा गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

गैंग सरगना सज्जन उर्फ काला भी गिरफ्तार

एसपी मीना ने बताया कि 13 मार्च को छानीबड़ी ठेकेदार राजेश कुमार (30) पुत्र सतवीर सिंह जाट निवासी सवाई छानी ने भिरानी पुलिस थाना में रिपोर्ट दी कि 12 मार्च को शाम के वक्त बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से छानीबड़ी शराब ठेके पर जग्गा पहलवान व सज्जन काला बालसमंद गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र फेंका गया व फायरिंग की गई।

इस पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान शुरू किया गया। इस प्रकरण में आरोपी अशोक कुमार (30) पुत्र सत्यवान जाट निवासी सरदारपुराबास, रमेश कुमार (28) पुत्र मूर्तिराम जाट निवासी सरदारपुराबास व सोमबीर उर्फ लाला (26) पुत्र रामसिंह जाट निवासी मलखेड़ा को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। गैंग सरगना सज्जन उर्फ काला (33) पुत्र वजीर सिंह जाट निवासी बालसमंद पीएस सदर हिसार (हरियाणा) को घटना में संलिप्त पाए जाने पर प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती और आर्म्स एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।

पहले भी गैंग सदस्य हथियार सहित पकड़ा गया था | Hanumangarh News

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 13 फरवरी 2026 को जग्गा पहलवान बिल्ला बालसमंदिया सज्जन बालसमंदिया गैंग के सक्रिय सदस्य दीपक उर्फ धोलिया (22) पुत्र सुभाषचन्द्र जाट निवासी बेर को भिरानी थाना पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एसपी के अनुसार आरोपियों का रिमांड प्राप्त कर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में भिरानी थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस राजेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक लखवीर सिंह, एएसआई राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजमोहन, राजेश, मोहम्मद यूनुस, रमेश, कांस्टेबल अजय, सुनील, संदीप, विकास, पवन, रणवीर, मोहन, अजय, सचिन, राजेश, सोमवीर शामिल रहे। इस कार्रवाई में विशेष सहयोग एजीटीएफ प्रभारी व एससीएसटी सेल सीओ करण सिंह मय टीम व डीएसटी सेक्टर नोहर का रहा। वहीं भिरानी थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस राजेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक लखवीर सिंह, कांस्टेबल विकास व पवन की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News