Ghaziabad news - Sach Kahoon Hindi

मंत्री नरेंद्र कश्यप का जनता दरबार, फरियादियों की समस्याएं सुन अधिकारियों को लगाए फोन
गाजियाबाद (सच कहूं/न्यूज)। Ghaziabad News: प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बुधवार को सेक्टर-23 स्थित आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीण क्षेत्र समेत विभिन्न विधानसभाओं से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। मंत्री ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पुलिस व नगर निकाय से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनता को अपनी समस्या के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। किसी भी फरियादी को बेवजह दूसरे दफ्तर के चक्कर न लगवाए जाएं। मंत्री ने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उनका तुरंत निस्तारण किया जाए और जिन मामलों में शासन स्तर से कार्रवाई जरूरी है, उन्हें उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता दर्शन के दौरान मंत्री ने एक-एक फरियादी से मिलकर गंभीरता से उनकी समस्या नोट कराई। मौके पर ही अधिकारियों से बात कर कार्रवाई शुरू कराने से लोगों में संतोष दिखा।

सरकार की प्राथमिकता, आमजन तक पहुँचे लाभ: कश्यप

मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। जनता दर्शन का मकसद ही यही है कि लोगों की आवाज सीधे शासन तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत के निस्तारण की जानकारी संबंधित फरियादी को भी दी जाए। कार्रवाई से उत्साहित फरियादियों ने मंत्री के इस कदम की सराहना की।

गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। Ghaziabad News: कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर सहित दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई कनावनी पुलिया के पास की। बदमाशों के कब्जे से इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी गई ब्रेजा कार और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने मीडिया को बताया कि बुधवार को कनावनी पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। पीछा करने पर कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार सवारों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें कार चला रहा बदमाश घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया गया। कॉम्बिंग के दौरान दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया गया। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुड्डू कुमार (43) पुत्र मुकेश सिंह निवासी ग्राम नुआकुर, जिला त्रिशूली, नेपाल, हाल पता - पोस्टल पार्क रोड नं. 3, थाना झकनपुर, पटना, बिहार (मुठभेड़ में घायल),छोटू कुमार (36) पुत्र स्व. चंदन राय* निवासी न्यू पुनाई चौक, थाना शास्त्री नगर, जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंदिरापुरम अजय चौधरी ने बताया कि बरामद ब्रेजा कार थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से ही चोरी की गई थी, जिसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 681/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज है। पकड़े गए अभियुक्तों  के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस,एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार बरामद की गई है।

पुलिस पूछताछ में घायल अभियुक्त गुड्डू ने बताया कि वह पहले भी पटना से शराब तस्करी और हरियाणा के गुरुग्राम से वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

मुआवजा नहीं, जमीन वापस करो, वरना लेंगे जलसमाधि
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे इंदिरापुरम स्थित  कनावनी गांव में जमीन वापस लेने की मांग को लेकर किसानों का धरना मंगलवार को 26 वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन जीडीए को देने के लिए तैयार नहीं हैं। मांग पूरी नहीं होने पर धरनारत किसानों ने जलसमाधि लेने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि गाजियाबाद-इंदिरापुरम विस्तार योजना के तहत उनकी भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी और इसके लिए मुआवजा दिया जाना था। निर्धारित समय सीमा में अवार्ड घोषित नहीं होने के बाद किसानों ने अब मुआवजा लेने से इनकार करते हुए जमीन के राजस्व अभिलेखों में अपने नाम तत्काल बहाल करने की मांग की है।

धरनारत किसान प्रवीण नागर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत प्राधिकरण को छह माह के भीतर गांव की भूमि के संबंध में वैध अवार्ड घोषित करना था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी अवार्ड घोषित नहीं किया गया। ऐसे में किसानों का कहना है कि अब उन्हें मुआवजा नहीं, बल्कि अपनी जमीन वापस चाहिए। किसानों ने प्रशासन से स्थिति गंभीर होने से पहले मामले में सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया गया है। धरने में चतर सिंह नागर, प्रकाश नागर, श्रीचंद नागर, मथन सिंह नागर, कैलाश नागर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Ghaziabad News: मुआवजा नहीं, जमीन वापस करो, वरना लेंगे जलसमाधि

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर वाहन चोरों के बीच मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी की गई ब्रेजा कार और अवैध असलहा बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, थाना इंदिरापुरम की टीम कनावनी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से ग्रे रंग की एक ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवारों ने वाहन रोकने के बजाय उसे मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने संदिग्ध कार का पीछा किया।

पीछा करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर बाईं ओर टकरा गई। इसके बाद कार में सवार दोनों आरोपी वाहन से उतरकर भागने लगे। पुलिस के अनुसार, भागते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में कार चला रहे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू कुमार बताया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर वाहन चोर हैं और इनमें से एक के अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरी गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की ब्रेजा कार के साथ अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। पुलिस बरामद वाहन और हथियारों की जांच कर रही है।

मुठभेड़ में घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में कई चोरी के खुलासे हुए हैं, जल्द ही और भी मामले सामने आ सकते हैं। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है, जल्द ही इसके गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।एसीपी लोनी राव रामकिशन राणा ने मीडिया को बताया कि रविवार को खानपुर जंगल के पास वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि दोनों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलजार (20) निवासी रामपार्क और एहसान (22) निवासी रामपार्क, ट्रोनिका सिटी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ghaziabad News: मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने वाहन चोरी और छिनैती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नंदग्राम क्षेत्र से चोरी की गई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्री पाल ने मीडिया को बताया कि सोमवार को चित्रावन सोसायटी के पास चेकिंग के दौरान अमन उर्फ भूरा (22) निवासी अशोक विहार, लोनी और रिहान (20) निवासी अशोक विहार, लोनी को गिरफ्तार किया गया। बरामद बाइक के चेसिस नंबर की जांच करने पर उसके नंदग्राम थाना क्षेत्र से चोरी होने की पुष्टि हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने पहले बाइक चोरी की थी। पुलिस से बचने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी। इसी बाइक से वे राह चलते लोगों से मौका पाकर मोबाइल फोन आदि छीनते थे। बाद में मोबाइल को सस्ते दामों पर बेचकर अपनी जरूरतें और शौक पूरे करते थे। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी प्रति सिंह  के मुताबिक, रिहान के खिलाफ दो और अमन उर्फ भूरा के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, स्नैचिंग और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Ghaziabad News: चोरी की बाइक से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

महिला सुरक्षा के लिए गाजियाबाद में बनी 591 सदस्यीय वालंटियर फोर्स: सुचिता सिंह
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने के लिए कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने महिला वालंटियर फोर्स (एमवीएफ) के गठन की पहल की है। इसके तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय और अनुभवी महिलाओं को पुलिस के साथ जोड़ा जाएगा। कमिश्नरेट के 24 थाना क्षेत्रों से अब तक 591 महिलाओं को वालंटियर के रूप में चिन्हित किया गया है। एसीपी ट्रैफिक एवं महिला  अपराध सुचिता सिंह ने मीडिया को बताया कि वालंटियर फोर्स में डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षिकाएं, समाजसेवी, गृहिणियां, काउंसलर, उद्यमी समेत अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाएं शामिल होंगी।

ये वालंटियर महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं सहायता तंत्र की जानकारी देने में सहयोग करेंगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों में भी वालंटियर पुलिस का सहयोग करेंगी। स्थानीय स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों को पुलिस के संज्ञान में लाने के लिए वे पुलिस और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगी। थाना स्तर पर गठित यह नेटवर्क स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महिला सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग करेगा। पुलिस का कहना है कि इस पहल से समुदाय की सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला सुरक्षा के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार होगा और ‘सुरक्षित महिला-सशक्त समाज’ की संकल्पना को मजबूती मिलेगी।

सबसे अधिक वालंटियर विजयनगर में 42 और टीलामोड़ में 39 चिन्हित किए गए हैं। कोतवाली नगर से 27, कविनगर 20, सिहानी गेट 26, नंदग्राम 25, मधुबन बापूधाम 25, वेव सिटी 26, क्रॉसिंग रिपब्लिक 26, इंदिरापुरम 25, खोड़ा 14, साहिबाबाद 21, लिंक रोड 26, कौशांबी 21, शालीमार गार्डन 25, लोनी 25, ट्रोनिका सिटी 20, लोनी बॉर्डर 20, अंकुर विहार 25, मोदीनगर 22, भोजपुर 25, निवाड़ी 16, मुरादनगर 25 और मुरादनगर [मसूरी] 25 महिलाओं को शामिल किया गया है।जिल;इ में कुल संख्या 591 है।

Ghaziabad News: महिला सुरक्षा के लिए गाजियाबाद  में बनी  591 सदस्यीय वालंटियर फोर्ससुचिता सिंह

मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां व पूजा सामग्री चोरी करने वाला गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने तिगरी गोल चक्कर स्थित शनि मंदिर का ताला तोड़कर पीतल की मूर्तियां और पूजा सामग्री चोरी करने के मामले का छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब 2.5 लाख रुपये कीमत की मूर्तियां और अन्य पूजा सामग्री बरामद की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी श्वेता सिंह की मौजूदगी में मीडिया को बताया कि  दो सितंबर की सुबह शनि मंदिर तिगरी गोल चक्कर का ताला टूटा मिला था।

मंदिर से पीतल की मूर्तियां और अन्य सामान गायब था। मंदिर के पुजारी सूरज शुक्ला की तहरीर पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास से दानिश (24) को गिरफ्तार कर लिया गया।

मूर्तियों समेत पूजा सामग्री बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीतल की एक बड़ी लड्डू गोपाल की मूर्ति, एक बड़ी राधा रानी की मूर्ति, दो छोटी लड्डू गोपाल की मूर्तियां, एक बड़ी पीतल की गदा, तांबे की दो चरण पादुकाएं, पीतल के तीन लोटे, पांच दीपक और एक पूजा की घंटी समेत अन्य सामान बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। बेचने की फिराक में था आरोपी पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा की राधाकुंज कॉलोनी में रहता है। दो सितंबर की सुबह अंधेरे में चोरी करने की नीयत से घूमते हुए उसने तिगरी गोल चक्कर स्थित शनि मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां और पूजा का सामान चोरी कर लिया था। वह चोरी का सामान बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी श्वेता सिंह  के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में वर्तमान मुकदमे के अलावा नोएडा के सेक्टर-113 थाने में चोरी और अन्य धाराओं से संबंधित दो मुकदमे तथा सेक्टर-49 थाने में पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है। कुल चार मुकदमे सामने आए हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Ghaziabad News: मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां व पूजा सामग्री चोरी करने वाला गिरफ्तार

Kalpataru Buildtech Scam: कल्पतरु बिल्डटेक निवेश घोटाले की अब 14 सितंबर 2026 को होगी अगली सुनवाई
गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में कल्पतरु बिल्डटेक निवेश घोटाले और धनशोधन से जुड़े मामले में बुधवार को आरोपियों की डिस्चार्ज अर्जी पर बहस हुई। आरोपी पक्ष ने अर्जी के समर्थन में अपनी दलीलें रखीं, लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर 2026 की तारीख तय की है। ईडी ने बताया कि कल्पतरु बिल्डटेक कंपनी के संचालकों ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश और आकर्षक रिटर्न का भरोसा देकर बड़ी रकम जुटाई। कंपनी ने मथुरा के फराह क्षेत्र के चुरमुरा गांव में रियल एस्टेट परियोजना शुरू कर अपार्टमेंट निर्माण और फ्लैट प्री-बुकिंग के नाम पर निवेश लिया था।

जांच एजेंसी का आरोप है कि निवेशकों को तय अवधि तक मासिक भुगतान और फ्लैट नहीं लेने की स्थिति में ब्याज समेत रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया था। भुगतान बंद होने पर कई निवेशकों ने कंपनी संचालकों के खिलाफ मामले दर्ज कराए। इसके बाद ईडी ने धनशोधन के पहलू से जांच शुरू की। ईडी के मुताबिक जांच में अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निवेशकों से हड़पे जाने की बात सामने आई है। मामले में आरोपी पक्ष की ओर से दाखिल डिस्चार्ज अर्जी पर अगली सुनवाई 14  सितंबर 2026 को होगी।

चोरी की नौ बाइक-स्कूटी के साथ दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना  इंदिरापुरम पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल और दो स्कूटी समेत नौ दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन को बेचकर मिले 5,120 रुपये भी बरामद हुए हैं।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबाली मौर्य ने इंदिरापुरम थाना प्रभारी अजय चौधरी की मौजूदगी में मीडिया को बताया कि 2/3 सितंबर की रात चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने ग्रीन बेल्ट स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हनी (19) निवासी मकनपुर, इंदिरापुरम, हाल निवासी कोंडली, दिल्ली और निखिल कुमार उर्फ नोनू (22) निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

नंबर प्लेट बदलकर करते थे स्नैचिंग

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए दिल्ली और गाजियाबाद क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उनका इस्तेमाल राह चलते लोगों से मोबाइल व अन्य सामान की स्नैचिंग में करते थे। इसके बाद चोरी के वाहन और लूटे गए मोबाइल फोन को सस्ते दामों में राह चलते लोगों को बेच देते थे। बिक्री से मिली रकम आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।

दो मुकदमे पहले से दर्ज

इंदिरापुरम थाना प्रभारी  अजय चौधरी के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में चोरी के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अन्य थानों और क्षेत्रों में भी उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ghaziabad News: चोरी की नौ बाइक-स्कूटी के साथ दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार

फर्जी NIA-CBI अफसर बनकर 15 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। Ghaziabad News: खुद को NIA और CBI का उच्च अधिकारी बताकर नोटिस सेटलमेंट के नाम पर 15 करोड़ रुपये की अवैध वसूली करने वाले शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को ट्रांस हिंडन जोन की स्वाट/सर्विलांस और थाना इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 92 हजार रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई है। डीसीपी सिटी/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य और थाना प्रभारी अजय चौधरी की मौजूदगी में प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया।

ऐसे फंसाया जाल में

डीसीपी ने बताया कि 01 सितंबर 2026 को इंदिरापुरम निवासी विकास मित्तल ने थाने में तहरीर दी थी कि अनिल प्रताप सिंह, अनिकेत उर्फ कबीर सिंह, सिद्धार्थ जैन, सलमान और अंकित द्विवेदी नाम के लोग खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर उनसे रंगदारी मांग रहे हैं और 50 लाख रुपये ले भी चुके हैं। जांच में पता चला कि विकास मित्तल की दिल्ली स्थित फर्म 'ए टू जेड' के नाम से NIA/CBI से संबंधित एक नोटिस आया था। फर्म के मैनेजर योगेश ने इस बारे में अपने परिचित सलमान निवासी दिल्ली से चर्चा की। सलमान ने कहा कि उसकी जान-पहचान सभी विभागों के बड़े अधिकारियों से है और वह सेटलमेंट करा देगा।

इसके बाद सलमान और सिद्धार्थ जैन के माध्यम से अनिल प्रताप सिंह ने योगेश और फिर फर्म मालिक विकास मित्तल से संपर्क किया। खुद को उच्च रैंक का अधिकारी बताकर धमकाया कि "नोटिस का निस्तारण नहीं कराया तो जेल जाना पड़ेगा, फर्म बर्बाद हो जाएगी। इसे सेटल कराने के लिए 15 करोड़ रुपये लगेंगे।" डर के कारण वादी से कई बार में अवैध वसूली की गई। पैसे लेने के लिए अनिल प्रताप सिंह ने अपने बेटे अनिकेत उर्फ कबीर और अंकित द्विवेदी को भेजा था।

तहरीर के आधार पर थाना इंदिरापुरम में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर 02 सितंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी -

1. अंकित द्विवेदी (36) पुत्र महेश चंद्र द्विवेदी, निवासी सेक्टर-डी, पैकेट-ए, फ्लैट नं. 1203, वसंतकुंज, नई दिल्ली
2. अनिल प्रताप सिंह (64) पुत्र रामराज सिंह, निवासी पंचशील हाइनेस फ्लैट नं. 1408, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर

3. सिद्धार्थ जैन (34) पुत्र अजीत कुमार जैन, निवासी म.नं. 10 जेपी ब्लॉक, पीतमपुरा, थाना मौर्य एन्क्लेव, दिल्ली

फरार आरोपी

1. अनिकेत उर्फ कबीर पुत्र अनिल प्रताप सिंह
2. सलमान निवासी हरी नगर घंटाघर, दिल्ली

इंदिरापुरम थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Ghaziabad News: फर्जी NIA-CBI अफसर बनकर 15 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

मुठभेड़ में छिनैती का आरोपी घायल, गिरफ्तार; साथी अंधेरे में फरार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: स्वाट टीम ग्रामीण जोन और लोनी पुलिस ने निठोरा अंडरपास के पास मुठभेड़ के दौरान छिनैती के वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, 16 हजार रुपये नकद और मुथूट फाइनेंस की पर्ची बरामद हुई है। एसीपी लोनी, राव रामकिशन राणा ने मीडिया को बताया कि  निठोरा अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने छिनैती करने वाले बदमाशों के मोटरसाइकिल से आने की सूचना दी। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पीछा करने के दौरान बाइक फिसल गई।

एक बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल आरोपी की पहचान करीब 35 वर्षीय मोहम्मद आसिफ निवासी सुल्तान नगर, मुस्तफाबाद, लोनी के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूछताछ में आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी दानिश के साथ 23 अगस्त की रात सितारा मस्जिद रोड, मुस्तफाबाद में परचून की दुकान पर बैठी महिला के गले से चेन छीनी थी। चेन की बिक्री से उसके हिस्से में 40 हजार रुपये आए थे, जिसमें से खर्च के बाद 16 हजार रुपये बचे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ छिनैती और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। फरार साथी की तलाश और आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।