hydrogen train - Sach Kahoon Hindi

Haryana Railway News: हरियाणा के इन जिलों की जल्द बदल जाएगी तस्वीर, रेलवे विभाग ने लिया फैसला
जींद (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Railway News: हरियाणा के जींद से देश के रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल लगातार दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह ट्रायल जींद-सोनीपत रेल लाइन पर किया गया, जहां ट्रेन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।

समय पर पूरा हुआ ट्रायल

वीरवार सुबह करीब 8 बजे हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 2 बजे वापस जींद पहुंच गई। पूरे ट्रायल के दौरान ट्रेन के संचालन, गति और तकनीकी पहलुओं पर विशेष नजर रखी गई, जिसमें सकारात्मक परिणाम सामने आए।

28 अप्रैल को होगा फाइनल ट्रायल

अब इस हाइड्रोजन ट्रेन का अंतिम और सबसे अहम ट्रायल 28 अप्रैल को किया जाएगा। इस दौरान कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) भी मौजूद रहेंगे। यदि यह फाइनल टेस्ट सफल रहता है, तो ट्रेन को नियमित संचालन की मंजूरी मिल सकती है।

पर्यावरण के लिए बड़ा कदम | Haryana Railway News

हाइड्रोजन ट्रेन को पारंपरिक डीजल ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा पर्यावरण अनुकूल माना जाता है। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित होती है, जिससे प्रदूषण लगभग शून्य होता है और केवल पानी व भाप का उत्सर्जन होता है।

अन्य रूटों पर भी चलेगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी ट्रायल सफल होने के बाद इस हाइड्रोजन ट्रेन को चरणबद्ध तरीके से अन्य रूटों पर भी चलाने की योजना है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भारतीय रेलवे आधुनिक तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में राशन डिपो के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द पढ़ें…

Hydrogen Train News: जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में
मुख्य सचिव ने की हाइड्रोजन प्लांट को निर्बाध बिजली आपूर्ति की समीक्षा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Hydrogen Train News: हरियाणा में जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सीटी बजने वाली है। उत्तर रेलवे द्वारा जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन को लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। इस ट्रेन को ईंधन आपूर्ति के लिए जींद में स्थापित किए गए हाइड्रोजन प्लांट को अंतिम कमीशनिंग एवं नियमित संचालन के दौरान स्थिर और निर्बाध 11 केवी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। Chandigarh News

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस सम्बन्ध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लांट की वर्तमान विद्युत आपूर्ति स्थिति, बैक-अप व्यवस्थाओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

भविष्य की बाधाओं को दूर करने पर समीक्षा

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वाकांक्षी इस परियोजना के लिए भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए बिजली आपूर्ति प्रणाली की नियमित समीक्षा की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को भी सुदृढ़ रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि इस हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए जीन्द में 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता का देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब कमीशनिंग के अंतिम चरण में है।

चूंकि यह प्लांट 24़7 आधार पर संचालित होगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि प्लांट को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निगरानी एवं त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में बताया गया कि उत्तर रेलवे ने भी प्लांट को की जा रही विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Railway News: दोहरीकरण के कारण भिवानी रोहतक रूट पर रेल यातायात प्रभावित

Hydrogen Train News: हाइड्रोजन ट्रेन पहुंची जींद, फिलहाल हैंडओवर होने का इंतजार
हाइड्रोजन प्लांट में खड़ा है ट्रेन का इंजन

ट्रेन एक किलो हाइड्रोजन में करीब साढ़े चार लीटर डीजल के बराबर माइलेज देगी

इलेक्ट्रिक की तुलना में हाइड्रोजन ट्रेन 10 गुणा अधिक दूरी तय करेगी

जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Hydrogen Train News: जींद से सोनीपत रूट पर चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंच चुकी है। हालांकि अभी तक हाइड्रोजन प्लांट को हैंडओवर नही है और इसका इंजन हाइड्रोजन प्लांट में ही खड़ा है। इस ट्रेन को लेकर न तो कोई फोटो खींचने दिया जा रहा है और न ही इसका वीडियो बनाने दिया जा रहा है। हाइड्रोजन प्लांट अधिकारियों का कहना है कि जब तक यह हैंडओवर नही होती तब तक इसके बारे में पुष्ट जानकारी दे पाना असंभव है। हालांकि यह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन है जो एक किलो हाइड्रोजन में करीब साढ़े चार लीटर डीजल के बराबर माइलेज देगी। वहीं इन ट्रेनों का रखरखाव भी सस्ता होगा। Jind News

इलेक्ट्रिक की तुलना में हाइड्रोजन ट्रेन 10 गुणा अधिक दूरी तय कर सकती हैं। ट्रेन 360 किलोग्राम हाइड्रोजन में 180 किमी का सफर करेगी। ट्रेन में दो पावर प्लांट होंगे। ईंधन सेल की लागत और रखरखाव भी कम खर्च वाला है। ट्रेनों में आवाज नहीं होगी। जींद से सोनीपत की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। यह ट्रेन 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। फिलहाल हाइड्रोजन प्लांट में टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। इसी माह के अंत तक यह ट्रेन चलने की उम्मीद है। जींद रेलवे जंक्शन पर लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से दो हजार मीटर एरिया में हाइड्रोजन गैस प्लांट का निर्माण चल रहा है। हाइड्रोजन गैस से चलने वाले इंजन धुएं की बजाय भांप और पानी छोड़ेंगे। इसलिए इसमें धुआं नहीं निकलेगा। इसकी रफ्तार और यात्रियों को ले जाने की क्षमता भी डीजल ट्रेन के बराबर होगी। आवाज न होने के चलते यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे। Jind News

हाइड्रोजन प्लांट में जमीन के नीचे भंडारण तैयार किया गया है। इसमें लगभग तीन हजार किलोग्राम गैस भंडारण होगी। ट्रेन को हर घंटे 40 हजार लीटर पानी की जरूरत होगी। वहीं स्टेशन की छतों का पानी भी प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन आठ-दस डिब्बों की होगी। यह हाइब्रिड ट्रेनें होंगी। जिनमें अक्षय ऊर्जा भंडारण जैसे बैटरी या सुपर कैपेसिटर लगे होंगे। ईंजन में डीजल की जगह फ्यूल सेल, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन डाली जाएगी। ऑक्सीजन की मदद से हाइड्रोजन नियंत्रित ढंग से जलेगी और इस ताप से बिजली पैदा होगी। बिजली लिथियम आयन बैटरी को चार्ज करेगी। जिससे ट्रेन चलेगी। इस दौरान धुएं की जगह सिर्फ भाप और पानी निकलेगा। Jind News

हाइड्रोजन प्लांट प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंची तो है लेकिन हैंडओवर नही हुई है। ट्रेन कब चलेगी, इसकी निर्धारित तारीख अभी नहीं आई है। पहले तो इस ट्रेन का ट्रायल होगा।

यह भी पढ़ें:– 7.15 ग्राम हैरोइन के के मामले में आरोपी काबू