BSF News - Sach Kahoon Hindi

अमृतसर में सीमा पार तस्करी का भंडाफोड़, 25 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सीमा पार नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने हेरोइन और हथियारों के जखीरे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सीमा पार नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ अमृतसर ग्रामीण में एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 25 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल और 60 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान अमृतसर ग्रामीण स्थित घोघा क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस सीमा पार नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है।

इससे पहले शनिवार को पंजाब की गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए संगठित मादक पदार्थों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश और अमृतसर का निवासी है। पुलिस ने दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में 11 किलोग्राम हेरोइन (3 किलोग्राम + 8 किलोग्राम) की भारी खेप और 5.75 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की। Amritsar News

एनडीपीएस अधिनियम के तहत दीनानगर पुलिस स्टेशन और दोरंगला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस नशीली दवाओं के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति के लिए दृढ़ संकल्पित है और नशामुक्त, सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले 4 फरवरी को पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी और अह्म कार्रवाई करते हुए सीमा पार से चल रहे ड्रग तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश किया। खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने यह आॅपरेशन चलाया, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी अमृतसर जिले के थाना घरिंडा क्षेत्र के अंतर्गत

आने वाले गांव डाओके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। Amritsar News

यह भी पढ़ें:– प्रशिक्षु अपने ज्ञान और कौशल  के साथ के  देश की सुरक्षा में सहयोग करेंगे: आलोक रंजन

BSF: सियालकोट आतंकी ठिकाने को लेकर बीएसएफ ने की ये बड़ी घोषणा!
लॉन्च पैड तबाह, बीएसएफ बोली- भारत की रक्षा हमारा अटल संकल्प

BSF Action: नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में बार-बार हो रहे हमलों के बीच, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बड़ा जवाबी कदम उठाते हुए सियालकोट जिले के लूनी क्षेत्र में स्थित एक आतंकी लॉन्च पैड को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इस संबंध में बीएसएफ की ओर से आधिकारिक वक्तव्य जारी किया गया है। BSF News

India Pakistan Live: भारत के 32 एयरपोर्ट को लेकर आई बड़ी खबर, जल्दी देखें

बीएसएफ जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 9 मई 2025 की रात लगभग 9 बजे, पाकिस्तान की ओर से जम्मू सेक्टर में बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू की गई। इस हमले का जवाब देते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने कड़ी कार्रवाई की, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान हुआ।

आतंकी ठिकाने को पूर्णतः नष्ट किया गया | BSF News

बीएसएफ के अनुसार, अखनूर क्षेत्र के सामने सियालकोट के लूनी गांव में स्थित एक आतंकी ठिकाने को निशाना बनाकर उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। बीएसएफ ने स्पष्ट किया कि भारत की सीमाओं और संप्रभुता की रक्षा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ड्रोन हमलों पर वायु रक्षा इकाइयों की तत्पर कार्रवाई

पाकिस्तान की ओर से हाल के दिनों में ड्रोन हमलों में वृद्धि देखी गई है। शनिवार सुबह लगभग 5 बजे, पंजाब के अमृतसर जिले के खासा कैंट क्षेत्र में कई सशस्त्र दुश्मन ड्रोन देखे गए। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी ड्रोन को मार गिराया।

राजौरी में भारी गोलाबारी, प्रशासनिक अधिकारी की मृत्यु

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सीमा पार से की गई भारी गोलाबारी में कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुँचा है। इस हमले में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, श्री राज कुमार थापा की मृत्यु हो गई, जो कि प्रशासनिक दृष्टि से एक बड़ी क्षति है। शनिवार सुबह श्रीनगर में दो, अखनूर में तीन और पुंछ में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इन घटनाओं के चलते स्थानीय क्षेत्रों में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है और हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

भारतीय सेना की दो टूक

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की ये हरकतें न केवल भारत की संप्रभुता का उल्लंघन हैं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी चुनौती देती हैं, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। सेना ने यह भी दोहराया कि हर दुश्मनी प्रयास का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और राष्ट्र की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। BSF News

Pakistan Airbase Attack: क्या है ‘पाकिस्तानी ड्रोन अटैक की रणनीति’, एक्सपर्ट ने समझाया! …