LPG gas cylinder - Sach Kahoon Hindi

PNG Gas News: अगर कोई व्यक्ति पीएनजी कनेक्शन नहीं लेता है, तो उसकी एलपीजी आपूर्ति तीन महीने के भीतर रोक दी जाएगी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। PNG Connection: पश्चिम एशिया में चल रही जंग के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान उत्पन्न हुआ है, जिससे भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर असर पड़ा है। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य में अस्थिरता के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस संकट के बीच, भारत सरकार ने देश में रसोई गैस की आपूर्ति को निरंतर बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। LPG Gas Cylinder News

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया, जिसके तहत जिन इलाकों में पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति उपलब्ध है, वहां के निवासियों के लिए इसका कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश के तहत अगर कोई व्यक्ति पीएनजी कनेक्शन नहीं लेता है, तो उसकी एलपीजी आपूर्ति तीन महीने के भीतर रोक दी जाएगी। LPG Gas Cylinder News

यह कदम देशभर में एलपीजी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने के लिए उठाया गया है, और इससे प्राकृतिक गैस का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। LPG Gas Cylinder News

GAS CYLINDER: खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर पर 1 अप्रैल से 300 रु. की छूट, करोड़ों लोगों को होगा लाभ
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। GAS CYLINDER: ये खबर करोड़ों लोगों के लिए है। अप्रैल के महीने से एये फाइनेंशियल ईयर की शुरूआत होने जा रही है। 1 अप्रैल को कई नियमों में बदलाव होने वाला हैं। ऐसा ही नियम प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से जुड़ा हुआ है। गौरतलब हैं कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की छूट मिलती रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सब्सिडी की ये छूट 31 मार्च 2024 तक के लिए थी लेकिन हाल ही में सरकार ने इस राहत को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। यह नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल 2024 से ही लागू हो जाएगा। GAS CYLINDER

12 सिलेंडर पर ही मिलेगी छूट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाभार्थी वर्ग को 1 वर्ष में 12 रिफिल प्रोवाइड की जाती है। इसके अनुसार, 300 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। इस तरह, सामान्य ग्राहकों के मुकाबले उज्जवला लाभार्थियों को सिलेंडर 300 रुपये सस्ता मिलता है। गौरतलब हैं कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार का कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा।

विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर बढ़कर 642.6 अरब डॉलर पर

स्वर्ण में बढोतरी होने से 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर बढ़कर लगातार पांचवें सप्ताह चढ़ता हुआ 642.6 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.4 अरब डॉलर बढ़कर लगातार चौथे सप्ताह चढ़ता हुआ 642.5 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 12.3 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 568.3 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 34.7 करोड़ डॉलर घटकर 51.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 5.7 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।

यह भी पढ़ें:– Pakistan Cricket: बाबर के कप्तान के तौर पर वापसी से बढ़ सकती हैं पाकिस्तान की मुश्किलें

हरियाणा को अब फ्री मिलेगी रसोई गैस, जानिए कैसे? खट्टर सरकार की नई योजना!
मनोहर सरकार की हरियाणा वासियों को मनोहर सौगात देने की योजना

चंडीगढ़। मनोहर सरकार प्रदेश की जनता (Kitchen gas) को राहत देने के लिए मनोहर सौगात देने की योजना बना रही है। सरकार की इस नई योजना के तहत प्रदेश के सभी 22 जिलों के एक गांव में सामुदायिक बायो गैस प्लांट (Bio Gas Plant) स्थापित किए जाएंगे। यानि हरियाणा हर जिले में एक सामुदायिक बायो गैस प्लांट स्थापित होगा, जिससे गांव के लोगों को फ्री में गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए लोगों को पशुओं का गोबर और गीला कचरा मुहैया कराना होगा। योजना के तहत निर्धारित मात्रा से अधिक गोबर उपलब्ध कराने वाले पशु पालकों को प्रशासन की ओर से राशि भी प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 22 जिलों में सामुदायिक बायो गैस प्लांट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। करनाल में पहला सामुदायिक बायो गैस प्लांट स्थापित करने की योजना है, जिसके अगले तीन महीने में तैयार होने का दावा भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि आज शहर से लेकर देहात तक गैस पर खाना बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से लकड़ी और अन्य र्इंधन से खाना बनाने की परंपरा लगभग खत्म हो चुकी है। आज एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 1150 रुपये है। गैस की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवार का बजट बिगाड़ दिया है। Kitchen gas

उनके बजट को दुरुस्त करने के लिए सरकार ये नई योजना लेकर आई है। इस योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के हर जिले के एक गांव में सामुदायिक बायो गैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। प्लांट के लिए गांव से ही गोबर और गीला कचरा एकत्रित किया जाएगा, जिससे प्लांट में गैस का उत्पादन होगा। करनाल के असंध ब्लाक के हसनपुर गांव में ये बायो गैस प्लांट बनाया जा रहा है। इस पर करीब 92 लाख रुपये की लागत आएगी। योजना के अनुसार पहले चरण में हसनपुर में बायो गैस प्लांट बनाया जा रहा है। इससे गांव के 120 घरों में गैस की सप्लाई की जाएगी। Kitchen gas

गोबर और गीले कचरे की मात्रा बढ़ने पर पूरे गांव को गैस सप्लाई की योजना है। हसनपुर में बनने वाले बायो गैस प्लांट में 400 क्यूबिक फिट गैस का उत्पादन किया जाएगा, जिससे एक समय में सौ घरों में चूल्हा जलाया जा सकता है। बायो गैस प्लांट के लिए उपभोग से अधिक गोबर उपलब्ध कराने वाले किसान और पशुपालकों को प्रशासन की ओर से राशि की अदायगी की जाएगी। जबकि गोबर उपलब्ध न कराने और गैस का उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं से प्रशासन निर्धारित राशि लेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से बेसहारा पशुओं को सहारा मिल सकेगा। Kitchen gas

हसनपुर में बनाए जा रहे सामुदायिक बायो गैस प्लांट में फिल्टर लगाया गया है। अभी तक बायो गैस प्लांट से खाना पकाने के दौरान बर्तन काले होने और बदबू आने की शिकायत आती थी, लेकिन सामुदायिक बायो गैस प्लांट में विशेष फिल्टर लगाया जाएगा, जिससे न तो बर्तन काले होंगे और न ही गैस से बदबू आएगी। योजना के संबंध में पंचायती राज विभाग के एक्सइएन परविंद्र सैनी ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में 6 माह में सामुदायिक बायो गैस प्लांट बनाने का फैसला किया है। करनाल के घरौंडा स्थित हसनपुर गांव में सामुदायिक बायो गैस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जो अगले तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। Kitchen gas

उज्वला, बीपीएल उपभोक्ताओं को 500 रुपये में सिलेंडर देने से जुड़ी बड़ी खबर
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना (LPG Gas Cylinder News) में शामिल परिवारों को अब 500 रूपए में गैस सिलेण्डर मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर’ योजना के तहत 750 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की इस स्वीकृति से राज्य के 73 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एक अप्रैल से सस्ती दर पर प्रतिमाह एक सिलेण्डर मिल सकेगा।

बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत मिलेगी | LPG Gas Cylinder News

इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारी परिवारों को प्रति गैस सिलेण्डर 410 रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, बीपीएल गैस कनेक्शनधारकों को प्रति गैस सिलेण्डर 610 रूपए की सब्सिडी देय होगी। लाभार्थी द्वारा स्वयं सिलेण्डर खरीदे जाने पर उसके जनआधार से लिंक खाते में सब्सिडी की राशि हस्तान्तरित की जाएगी। एक अप्रैल, 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले लाभार्थियों को भी इस योजना का लाभ देय होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में बीपीएल एवं उज्ज्वला योजना में शामिल परिवारों को 500 रूपए में सिलेण्डर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है। गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत मिलेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गैस सिलेंडर को लेकर खुशखबरी! नये नियम लागू | LPG Gas Cylinder New Rule
नई दिल्ली। आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं कि (LPG Gas Cylinder New Rule) जो गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और सब्सिडी लेते हैं उनके लिए यह अहम है। हर घर में रसोई गैस सिलेंडर यूज होता है। गैस सिलेंडर के रेट में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। गैस सब्सिडी को लेकर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहम जानकारी दी है।

गौरतलब हैं कि केन्द्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना स्कीम चलाई हुई है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को राहत भरी सांस मिली है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार सरकार उज्जवला योजना के तहत सब्सिडी में 200 रुपये प्रति महीने मिलते रहेंगे और यह अवधि अगले एक वर्ष तक बढ़ा दी गई है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है और यह कटौती कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में आज 92 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इन सभी शहरों ने कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम घटा दिए हैं और ये सस्ते हो गए हैं।

जानिए अपने शहर में रसोई गैस की नई कीमत | LPG Gas Cylinder Price

दिल्ली –      2028.00

कोलकाता –    2132.00

मुंबई –       1980.00

चेन्नई –       2192.50

जानिए अपने शहर में एलपीजी की पुरानी कीमत | LPG Gas Cylinder Price

दिल्ली –       2119.50

कोलकाता     2221.50

मुंबई          2071.50

चेन्नई      2268.00

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं | LPG Gas Cylinder Price

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये पहले की तरह ही कीमतों पर तय हैं। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर है। पिछले महीने 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये और 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगा हुआ था।

जानिए रसोई गैस की कीमत में कितनी कमी आई है

दिल्ली में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 91.5 रुपये से 2028 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 2132 रुपये में मिलेगा क्योंकि यह 89.5 रुपये सस्ता है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर 91.50 रुपये सस्ता होकर 1980 रुपये हो जाएगा, यानी इसकी कीमत 2000 रुपये से कम हो गई है. वहीं, चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 75.5 रुपये सस्ता होकर 2192.50 रुपये में मिलेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LPG Gas Cylinder Price: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिये क्या है रेट?
नई दिल्ली। आज यानी 1 अप्रैल 2023 से नए वित्तीय वर्ष (LPG Gas Cylinder Price) की शुरूआत में आपने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की अच्छी खबर सुनी है। दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियां हर नए महीने की पहली तारीख को एलपीजी, एटीएफ, केरोसीन आदि की कीमतों की समीक्षा करती हैं और उनमें बदलाव करती हैं।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है और यह कटौती कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में आज 92 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इन सभी शहरों ने कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम घटा दिए हैं और ये सस्ते हो गए हैं।

जानिए अपने शहर में रसोई गैस की नई कीमत | LPG Gas Cylinder Price

दिल्ली –      2028.00

कोलकाता –    2132.00

मुंबई –       1980.00

चेन्नई –       2192.50

जानिए अपने शहर में एलपीजी की पुरानी कीमत | LPG Gas Cylinder Price

दिल्ली –       2119.50

कोलकाता     2221.50

मुंबई          2071.50

चेन्नई      2268.00

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं | LPG Gas Cylinder Price

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये पहले की तरह ही कीमतों पर तय हैं। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये प्रति सिलेंडर है। पिछले महीने 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये और 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगा हुआ था।

जानिए रसोई गैस की कीमत में कितनी कमी आई है

दिल्ली में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 91.5 रुपये से 2028 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 2132 रुपये में मिलेगा क्योंकि यह 89.5 रुपये सस्ता है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर 91.50 रुपये सस्ता होकर 1980 रुपये हो जाएगा, यानी इसकी कीमत 2000 रुपये से कम हो गई है. वहीं, चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 75.5 रुपये सस्ता होकर 2192.50 रुपये में मिलेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सरकार का बड़ा ऐलान: महज 500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर, जानिये कैसे
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बढ़ती महंगाई से कराह रही जनता के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। राजस्थान सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर की कीमतों को आधी से भी कम करने का ऐलान किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के गरीब वर्ग के उपभोक्ता को सालभर में 12 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि वर्तमान में रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये के पार पहुंच चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।