haryana winter holidays - Sach Kahoon Hindi

Haryana Winter Holidays: बच्चों की हुई मौज, हरियाणा में इस तारीख से होगी सर्दियों की छूटियां!
Haryana Winter Holidays:  चंडीगढ़/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। इस अवधि में नर्सरी से लेकर 12वीं तक सभी कक्षाओं की नियमित पढ़ाई बंद रहेगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे छुट्टियों से पहले आवश्यक यूनिट टेस्ट और प्रैक्टिकल कार्य निपटा लें, ताकि पाठ्यक्रम पर असर कम से कम पड़े। शिक्षकों के लिए भी अधिकांश दिनों में अवकाश रहेगा, हालांकि प्रशासनिक कार्यों और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुछ स्कूलों में स्टाफ को रोस्टर के आधार पर बुलाया जा सकता है। विभाग ने यह भी साफ किया है कि तय तारीखों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्णय स्कूल प्रबंधन स्थानीय स्तर पर ले सकते हैं।

Jaggery Benefits Winter Special: सर्दी में गुड़ खाने के चमत्कारी फायदे जान कर दंग रह जाएंगे आप भी

शीतलहर से निपटने को आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट, आमजन के लिए जारी की एडवाइजरी | Haryana Winter Holidays:

उत्तरी भारत में तापमान लगातार गिर रहा है और मौसम विभाग ने हरियाणा के अधिकांश जिलों में शीतलहर व घने कोहरे की संभावना जताई है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए व्यापक एडवाइजरी जारी की है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि समय रहते सावधानी बरतकर गंभीर बीमारियों और हादसों से बचा जा सकता है। एडवाजरी में लोगों से रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से रोजाना मौसम से जुड़ी जानकारी लेने को कहा गया है, ताकि अचानक तापमान गिरने या कोहरा बढ़ने की स्थिति में समय पर ठोस तैयारी की जा सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दिनों में बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें और संभव हो तो ठंडी हवा से बचने के लिए आवश्यक यात्रा भी टाल दें।

एक भारी की बजाय कई हल्के लेयर पहनें

एडवाइजरी के अनुसार कड़कड़ाती ठंड में केवल एक भारी कपड़ा पहनने के बजाय हल्की, ढीली और विंडप्रूफ ऊनी पोशाक की कई परतें पहनना अधिक फायदेमंद है। इससे शरीर के भीतर गर्मी लंबे समय तक बनी रहती है और ठंडी हवा सीधा शरीर पर असर नहीं डाल पाती। बाहर निकलते समय सिर, गर्दन, कान, हाथ और पैरों को विशेष रूप से ढकने की सलाह दी गई है, क्योंकि इन हिस्सों से शरीर की गर्मी सबसे तेजी से निकलती है।

रात के समय घर के भीतर भी उचित बंदोबस्त करने, दरवाजे–खिड़कियों के किनारों से आती हवा रोकने तथा कमरे को हल्का गर्म रखने की अपील की गई है। पोस्टर में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, अस्थमा, हृदय रोग, शुगर और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश हैं, क्योंकि ऐसे लोग ठंड के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

भूखे पेट न रहें, गुनगुने तरल पदार्थ पिएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से बताया गया है कि शीतलहर के दौरान शराब का सेवन बेहद खतरनाक हो सकता है। शराब शरीर को भीतर से गर्म करने के बजाय तापमान को तेजी से कम करती है, जिससे हाइपोथर्मिया का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए पूरी तरह शराब से परहेज करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही ठंड के दिनों में बार-बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गर्म या गुनगुने तरल पदार्थ लेने, सूप, हर्बल चाय, दलिया, खिचड़ी जैसे हल्के और पौष्टिक भोजन खाने तथा खाली पेट न रहने पर बल दिया गया है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को थर्मस में चाय अथवा गर्म पानी साथ रखने तथा जरूरत पड़ने पर बीच-बीच में आराम करने की सलाह दी गई है। सरकार ने लोगों से कहा है कि यदि उनके शरीर के कपड़े बारिश या कोहरे के कारण भीग जाएं तो तुरंत बदल लें, क्योंकि गीले कपड़े शरीर की गर्मी खींच लेते हैं और थोड़ी ही देर में व्यक्ति की हालत बिगड़ सकती है। शरीर को सूखा रखना शीतलहर से बचाव की पहली शर्त बताई गई है।

कफ, कंपकंपी, सुन्नपन दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाएं

निर्देशों में कहा गया है कि कंपकंपी को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह हाइपोथर्मिया का शुरुआती संकेत हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक सर्दी के बीच अचानक गर्मी लगने लगे, भ्रम की स्थिति हो, चलने-फिरने में संतुलन बिगड़ने लगे, बोलने में तुतलाहट आए या त्वचा पीली-नीली दिखने लगे, तो उसे तुरंत घर के अंदर लाकर गर्माहट देने की कोशिश करें और यथाशीघ्र स्वास्थ्य केंद्र या नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या फुटपाथ पर रहने वाले बेघर, बुजुर्ग और बीमार लोगों को देखें तो नजदीकी प्रशासनिक अधिकारी या हेल्पलाइन को सूचित करें, ताकि उन्हें रैन बसेरों या आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जा सके। ठंड से सबसे ज्यादा जान का खतरा इन्हीं वर्गों को रहता है।

हाइपोथर्मिया की स्थिति में अपनाएं ये तत्काल कदम

पोस्टर के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का शरीर अत्यधिक ठंडा महसूस हो, त्वचा बर्फ जैसी ठंडी लगे, हाथ-पैर सुन्न पड़ जाएं या वह सुस्ती, नींद और बेहोशी की तरफ बढ़ रहा हो, तो उसे तुरंत हाइपोथर्मिया की आशंका मानते हुए आपात कदम उठाएं। सबसे पहले व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाएं और उसके गीले कपड़े तुरंत उतार दें। शरीर को सूखे, मुलायम कपड़े, कंबल, रजाई या जैकेट से ढककर सिर-पैर तक अच्छी तरह लपेटें। गर्दन, छाती और जांघों के आसपास हल्की गर्माहट देने की कोशिश करें, लेकिन सीधे हीटर या अंगारे के सामने न बैठाएं, ताकि त्वचा जलने का खतरा न हो। बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसी स्थिति में ज्यादा गरम पेय न दें। जैसे ही संभव हो,नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सकीय मदद अवश्य लें।

आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें

हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर से जुड़ी किसी भी आपातकालीन स्थिति -जैसे किसी व्यक्ति का सड़क पर बेहोश मिलना, अत्यधिक ठंड के कारण सांस लेने में तकलीफ, बुजुर्ग या बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ना में तुरंत 112 नंबर डायल करें। यह इमरजेंसी रिस्पांस सेवा पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की मदद को एक ही नंबर से सक्रिय करती है। अधिकारियों ने कहा है कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन कर लोग न केवल स्वयं को बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। समय पर बरती गई थोड़ी सी सावधानी कई जानें बचा सकती है।

Haryana Winter Holidays: हरियाणा के स्कूलों में बढ़ सकती है सर्दियों की छुट्टियां!
Winter Vacation in Haryana: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। वर्तमान समय में हरियाणा सहित संपूर्ण उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर चल रही है। यदि मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक सर्दी का सितम अभी जनवरी के अंतिम दिनों तक जारी रह सकता है। हालांकि हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को ठंड से बचने के लिए 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की हुई है। लेकिन ठंड के सितम को देखते हुए हरियाणा सरकार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने पर विचार कर रही है। शिक्षा विभाग के पहले के नोटिफिकेशन के अनुसार 16 जनवरी को हरियाणा में स्कूल खुलेंगे। परंतु रात्रि में दिन का तापमान लगातार गिरने से हरियाणा में या तो छुट्टियां बढ़ाई जा सकती है या फिर स्कूलों के समय में बदलाव हो सकता है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, पहले भी ऐसा होता आया है। Haryana Winter Holidays

Makar Sankranti: विटामिन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं ये लड्डू, मकर संक्रांति के मौके पर बढ़ जाती है मांग, हड्डियों को देता है मजबूत…

हरियाणा के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टियों को लेकर दूसरी संभावना यह चल रही है कि पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाते हुए नौवीं कक्षा से 12वीं तक के स्कूलों का समय में बदलाव कर स्कूल खोल दिए जाएं। क्योंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर भी शेड्यूल जारी कर दिया है। हरियाणा प्रदेश में 27 फरवरी से 12वीं व 28 फरवरी से दसवीं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। ऐसी स्थिति में दसवीं में 12वीं की कक्षाओं को छूट प्रदान की जा सकती है। सर्दियों की छुट्टियों के दौरान छात्रों की पढ़ाई पर प्रभाव कम करने के लिए शिक्षा विभाग ने कई कदम उठाए हैं, ताकि पढ़ाई नियमित रूप से चलती रहे। इनमें प्रमुख है ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था, जो छात्रों को नियमित अध्ययन के अवसर प्रदान करेगी। इन छुट्टियों के दौरान लगभग स्कूल ऑनलाइन शिक्षा से दूर बने हुए हैं। इसके अलावा, उन्हें स्व-अध्ययन और प्रोजेक्ट वर्क के जरिये ज्ञानवर्धन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

शिक्षकों का विशेष योगदान हो सकता है, जो छात्रों के लिए विशेष अध्ययन सामग्री तैयार कर और उन्हें छुट्टियों में व्यस्त तथा शिक्षाप्रद बनाए रखने में सहयोग कर सकते हैं। यदि स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई जाती है तो अभिभावकों ने इस फैसले का समर्थन कर सकते हैं। क्योंकि ठंड में सुबह जल्दी बच्चों को स्कूल भेजने में कठिनाइयां आती हैं और स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी रहती हैं। स्कूल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल परिसर को ठंड से सुरक्षित रखने की व्यवस्था करें और छुट्टियों के बाद स्कूल खोलने की तैयारी सुचारू रूप से करें। इन कदमों से न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई निर्बाध रूप से आगे बढ़ेगी, बल्कि उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Haryana Winter Holidays: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी सर्दियों की छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
Haryana Winter Holidays: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढान्डा ने बताया कि हरियाणा के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर, जानें आने वाले दिनों का हाल…

हरियाणा में पड़ रही ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया| Haryana Winter Holidays

उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर देगा। हरियाणा में पड़ रही ठंड को देखते हुए ये फैसला लिया है।

राजस्थान के स्कूलों में कल से शीतकालीन अवकाश

राजस्थान में शीतकालीन अवकाश शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से ही शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है। बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में यह अवकाश रहेगा। शिविरा पंचांग के अनुसार शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2024 से पांच जनवरी 2025 तक होगा। पूर्व में भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि कड़ाके की सर्दी पड़ने पर स्कूलों में अवकाश का निर्णय किया जाएगा। शिविरा पंचांग में अवकाश की तिथि पहले ही निर्धारित थी, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति थी। अब शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सर्दी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है ताकि बच्चों की सेहत पर कोई असर न हो राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान सात डिग्री से नीचे जा चुका है। विशेष रूप से उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, इस संबंध में निदेशक माध्यमिक, शिक्षा सीताराम जाट ने संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को समस्त सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 25 से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Haryana Winter Holidays: पंजाब के बाद, हरियाणा में सर्दियों की छुट्टियों को लेकर आई बड़ी जानकारी..
Haryana Winter Holidays: चंडीगढ़। पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है। अब पंजाब से लगा हुआ राज्य हरियाणा पर सबकी निगाहें टिकी हुई है कि कब सरकार छुट्टियों की घोषणा करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 दिसंबर से पहले उत्तर भारत, खासकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के अधिकांश स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों की शुरूआत का ऐलान होने की उम्मीद है। वहीं हरियाणा में ठंड का असर अब दिखने लगा है। ऐसे में राज्य में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा कभी भी हो सकती है। हालांकि, जानकारी के अनुसार, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो सकती हैं।

Bima Sakhi Yojana: बड़ी खुशखबरी, महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, हर महीने मिलेंगे 7 हजार रुपए, जानिये कैसे

हरियाणा में 11 दिसंबर से शीत लहर भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी | Haryana Winter Holidays

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी देखने को मिलेगा और कुछ जिलों में गरज के साथ बरसात की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के 18 जिलों में सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है। 11 दिसंबर से शीत लहर भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। शीत लहर के बाद रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसलिए कयास लगाये जा रहे है कि हरियाणा सरकार ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियों पर घोषणा कर सकती है।

हरियाणा के स्कूलों में इस दिन से शुरू होगी सर्दियों की छुट्टियां
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में विंटर वेकेशन लीव का ऐलान हो गया है। प्रदेश में पिछले 3-4 दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। धुंध व ठंड की वजह से लोगों का घटरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अब हरियाणा के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन लीव शुरू हो जाएगी। यह जानकारी हरियाणा के शिक्षामंत्री ने दी है।

शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सुबह से समय गहरी धुंध छाए रहने से हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया था। वहीं अब 15 दिन स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप बना रहता है। इसलिए 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखे जाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।