kairana - Sach Kahoon Hindi

भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर गुरदीप चौधरी का सम्मान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: सम्पूर्ण उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(रजि.) की नगर इकाई के पदाधिकारी विगत गुरुवार शाम कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित चौधरी सिताब सिंह मार्किट में पहुंचे। जहां पर उन्होंने चौधरी गुरदीप सिंह के भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के कैराना ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने गुरदीप सिंह को भाकियू में नई जिम्मेदारी दिए जाने पर शुभकामनाएं ज्ञापित की तथा पटका व पुष्प-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

वहीं, गुरदीप सिंह ने भी व्यापारियों को मिष्ठान खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। साथ ही, व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के नगराध्यक्ष प्रदीप गोयल, अक्षय शर्मा, अय्यूब मंसूरी, संदीप शर्मा, फैजान अहमद, राकेश वर्मा, मनीष कंसल, संजय राजवंशी, हर्ष बंसल, डॉ. सावेज रहमानी, अनिल चौहान, डॉ. निगम चौहान, इरशाद सैफी, राजीव राजवंशी, मोहम्मद अहमद खान, इरफान सलमानी, राजपाल सभासद, उस्मान शम्सी, सरफराज आदि मौजूद रहे।

हाईटेंशन लाइन के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे ग्रामीण
कैराना। गांव जगनपुर से मन्नामाजरा ईदगाह के पास तक जाने वाली हाईटेंशन(एचटी) लाइन के विरोध में गांव जगनपुर में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीण प्रशासन व विद्युत विभाग से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे है।
विद्युत विभाग के द्वारा गांव जगनपुर से मन्नामाजरा ईदगाह के पास बन रही कॉलोनी के लिए नई एचटी लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जिसका कण्डेला, हिंगोखेड़ी, जगनपुर व शेखूपुरा के ग्रामीण प्रबलता से विरोध कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि यह एचटी लाइन आबादी एवं प्राथमिक विद्यालय के निकट से होकर गुजर रही है। इसके अलावा, इसे जगनपुर टाउन की विद्युत लाइन से जोड़कर आगे भेजा जा रहा है, जिससे लाइन लंबी हो जाएगी और फॉल्ट की संभावनाओं में वृद्धि होगी।

ग्रामीणों का यह भी तर्क है कि उक्त लाइन के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन भी खराब मौसम में परेशानी पैदा करेगी। इस विद्युत लाइन के नीचे से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं। पहले ही इस विद्युत लाइन में स्पार्किंग की घटनाएं होती रही हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन-पत्र देकर विद्युत लाइन को हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर वह धरना-प्रदर्शन को विवश हुए है। लाइन के विरोध में ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक विद्युत लाइन को हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आवारा कुत्तों ने हमला करके मासूमों व बुजर्ग को नोचा, गम्भीर
कैराना। कस्बे के इस्सापुर खुरगान मार्ग पर स्थित मोहल्ला नई बस्ती में आवारा कुत्तों ने पांच मासूम बच्चों व एक बुजुर्ग समेत करीब आधा दर्जन लोगो पर हमला करके उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से आवारा आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। आवारा कुत्ते पूर्व में भी लोगो पर हमला करके उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर चुके है।

कस्बे में आजकल आवारा आतंक से लोग हलकान है। शनिवार को कस्बे के इस्सापुर खुरगान मार्ग पर स्थित नई बस्ती मोहल्ले में आवारा कुत्तों के झुंड ने गली में खेल रहे मासूमों पर हमला बोल दिया, जिसमें 03 वर्षीय जिकरा, 12 वर्षीय ताहिर, 13 वर्षीय सादिक व 60 वर्षीय बुजुर्ग बशीर गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों ने इनके अलावा भी दो-तीन अन्य मासूमों को अपना शिकार बनाया है। इन घायलों का परिजनों के द्वारा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर इन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन तथा अन्य उपचार दिया गया। घायलों में एक बच्चे की हालत गम्भीर होने के कारण उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि करीब आठ माह पूर्व भी आवारा कुत्तों ने हमला करके चार-पांच लोगों को घायल कर दिया था। उस वक्त भी प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान नही लिया गया था। वहीं, सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट मोहम्मद अली ने बताया कि इस्सापुर खुरगान मार्ग नई बस्ती क्षेत्र में कुत्तों के हमले में घायल पांच बच्चों को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई है। एक बच्चे को गम्भीर अवस्था में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है। उधर, एसडीएम शिवाजी यादव का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन को अभियान चलाकर खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कहा जायेगा।

जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ रहा आतंक

आवारा जानवरों का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में कुत्ते व बंदर आए दिन किसी न किसी व्यक्ति अथवा बच्चों पर हमला करके उन्हें घायल कर रहे हैं। ऐसे लोग सीएचसी में एंटी रैबीज के टीके लगवाने के लिए पहुंचते रहते हैं। सीएचसी में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को कैंप लगाकर एंटी रैबीज के टीके लगाए जाते हैं। प्रत्येक सप्ताह 30 से 40 लोग टीका लगवाने आते हैं। शनिवार को भी काफी लोगों को एंटी रैबीज के टीके लगाए गए। सितंबर-2021 में बंदरों के हमले में बचने के प्रयास के दौरान छत से गिरकर भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी की मौत हुई थी, तब प्रशासन हरकत में आया था और नगरपालिका को निर्देशित करते हुए टीम बंदरों को पकड़ा भी गया था। इसके बाद, शायद कभी-कभार ही टीम को बुलाया गया हो। क्षेत्र में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार ध्यान देते नजर नहीं आ रहे हैं।

कार की टक्कर से दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की मौत, कोहराम
कैराना। नेशनल हाईवे-709एडी पर गांव मन्नामाजरा के निकट स्थित फ्लाईओवर के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। दिव्यांग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा कैराना निवासी असलम(45) पैर से दिव्यांग था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शुक्रवार को वह ई-रिक्शा से शामली जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाइवे-709एड़ी पर गांव मन्नामाजरा के निकट स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी फ्लाईओवर के नीचे से निकली तेज रफ्तार कार ने उसके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक को राहगीरों की सहायता से संयुक्त जिला चिकित्सालय शामली में ले जाया गया। जहां पर गम्भीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल को शामली के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद, परिजन रात्रि के समय मृतक के शव को कैराना के सरकारी अस्पताल में ले आए और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक असलम सात बेटियों व एक मासूम बेटे का पिता बताया गया है। हादसे में असलम की मौत से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व उनके ई-रिक्शा की बैटरी को ऐप के माध्यम से बार-बार बंद कर देते थे, जिस कारण वह उसे ठीक कराने शामली जा रहे थे।

नहाते वक्त यमुना में समाया 15 वर्षीय किशोर, तलाश जारी
कैराना। अमावस्या पर स्नान के लिए आया 15 वर्षीय हरियाणवी किशोर नहाते वक्त यमुना नदी के गहरे पानी में समा गया। छह घंटे के सर्च अभियान के बाद भी यमुना में डूबे किशोर का कोई सुराग नही लग सका है। हादसे से परिजनों में हाहाकार मचा है।  सोमवार को हरियाणा के जनपद जींद के खेड़ा खेमावती गांव निवासी शुभम(15) अपने परिवार के सदस्यों के साथ में अमावस्या पर स्नान हेतु यमुना नदी पर आया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह यमुना नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान शुभम यमुना के गहरे पानी में समाने लगा। किशोर को डूबता देख पिता बलविंदर व बड़े भाई ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नही हो सके।

किशोर को बचाने का प्रयास कर रहे तीन अन्य युवक भी यमुना नदी में डूबने लगे, जिन्हें आसपास नहा रहे लोगो व प्राइवेट गोताखोरों ने बामुश्किल बचाया। किशोर के डूबने की सूचना पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, सीओ हेमंत कुमार, तहसीलदार अर्जुन चौहान व नायब तहसीलदार सतीश यादव यमुना नदी पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों को लगाकर किशोर की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलवाया। हालांकि शाम सात बजे तक भी किशोर का कोई सुराग नही लग सका। यमुना में डूबा किशोर शुभम कक्षा दस का छात्र बताया गया है। वह दो भाइयों में छोटा था। किशोर के यमुना में डूबने से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम तक तहसीलदार अर्जुन चौहान व नायब तहसीलदार सतीश यादव तथा हरियाणा पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए थे, जबकि साजिद अली के नेतृत्व में प्राइवेट गोताखोरों की छह सदस्यीय टीम किशोर की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाए हुए थी। वहीं, एसडीएम कैराना शिवाजी यादव का कहना है कि यमुना नदी में डूबे किशोर की तलाश की जा रही है।

पंचतत्वों में विलीन हुए हवलदार अनिल कुमार बैरागी, शोक
कैराना(संदीप इन्सां)। असम राइफल्स की 33वीं वाहिनी में तैनात दिवंगत हवलदार अनिल बैरागी को सैनिक सम्मान के साथ में अंतिम विदाई दी गई। विगत शनिवार को मणिपुर में शारीरिक प्रशिक्षण(पीटी) के दौरान हार्ट फेल होने से उनका निधन हो गया था। अनिल बैरागी की अंतिम यात्रा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों समेत सैंकड़ों लोगो ने भाग लिया।

मूल रूप से गांव बंतीखेड़ा तथा शामली शहर की काकानगर कॉलोनी निवासी हवलदार अनिल कुमार बैरागी वर्ष-2003 में सेना में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार, वह ढाई माह पूर्व घर पर दस दिन की छुट्टी बिताकर वापिस ड्यूटी पर लौटे थे। उन्होंने आगामी 20 जुलाई को दोबारा घर आने की बात भी परिवार से कही थी, लेकिन उससे पहले ही उनके निधन की दुखद सूचना पहुंच गई। मणिपुर से हवाई मार्ग के जरिए उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया। इसके पश्चात, रविवार देर शाम सेना के अधिकारी दिवंगत हवलदार के शव को लेकर सड़क मार्ग से होते हुए शामली में काका नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

यहां पर उन्हें सेना के अधिकारियों व जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में मेरठ-करनाल रोड के नहर पटरी पर अपना घर आश्रम के पीछे स्थित श्मशान घाट में हवलदार अनिल बैरागी के शव का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अनिल कुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई प्रमोद कुमार भारतीय सेना में सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। दूसरे भाई विनोद कुमार वर्तमान में भारतीय सेना में हवलदार पद पर दिल्ली में तैनात हैं। अनिल कुमार का पूरा सेवाकाल देश के विभिन्न हिस्सों में बीता और उन्होंने सात अलग-अलग राज्यों में अपनी सेवाएं दीं। अपने पीछे वह पत्नी रीना देवी, 18 वर्षीय पुत्री खुशी और 15 वर्षीय पुत्र हर्ष को छोड़कर गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार व रिश्तेदारों में शोक व्यापत है। अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। दिवंगत हवलदार की अंतिम यात्रा में भाजपा नेता तेजेन्द्र निर्वाल, अखिल भारतीय बैरागी महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष अजय स्वामी, सुभाष बैरागी बड़ौत, महीपाल बैरागी तीतरवाड़ा, ओमपाल स्वामी समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी ने दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी देशसेवा को नमन किया।

कण्डेला में पनीर फैक्ट्री पर एसडीएम कैराना की छापेमारी, सैंपल भरे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में संचालित पनीर फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की है। इस दौरान मौके से बरामद पनीर के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

सोमवार देर शाम एसडीएम कैराना शिवाजी यादव खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ में औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में स्थित एक पनीर फैक्ट्री में पहुंचे। जहां पर निरीक्षण के दौरान लगभग 850 किलोग्राम तैयार पनीर पाया गया। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्य बहादुर सिंह के द्वारा पनीर की गुणवत्ता की जांच की गई। टीम के द्वारा पनीर के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी सतर्कता देखी गई। नमूने आदि की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात टीम वापिस लौट गई।

वहीं, एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में स्थित एक पनीर फैक्ट्री में जांच की गई है। पनीर के सैंपल लेकर जांच को लैब में भेजे गए है। खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

कूलर लगाकर ठंडे किये जा रहे बिजलीघर के ट्रांसफार्मर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी आमजन के साथ-साथ विद्युत विभाग का भी खूब पसीना निकाल रही है। प्रदेशभर में विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु दिन-रात लगे हुए है। उत्तर-प्रदेश में बिजली आपूर्ति 32 हजार मेगावाट पर पहुंच चुकी है, जिसकी पुष्टि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्वयं सोशल मीडिया साइट एक्स पर रविवार को पोस्ट करके की है। उन्होंने महकमें के आला अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी व मुस्तैदी के साथ में अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए है।

ऊर्जामंत्री के निर्देशों का असर कैराना में भी देखने को मिल रहा है। कस्बे के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवीमन्दिर पर नगर की आपूर्ति के लिए रखे गए ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए है। उपकेंद्र प्रभारी अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि कस्बे में निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु पूरी टीम लगी हुई है। कस्बे की विद्युत आपूर्ति हेतु बिजलीघर पर 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर रखे हुए है, जिनसे रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी एवं बिजली खपत के मद्देनजर दोनों ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए है। इसके अलावा, फॉल्ट अथवा ब्रेक डाउन की स्थिति से निपटने के लिए भी उच्चाधिकारियों के निर्देशों का निरंतर पालन किया जा रहा है।

कैराना में वकीलों ने लगाए यूपी पुलिस मुर्दाबाद के नारे, सौंपा ज्ञापन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने व पुलिस लाठीचार्ज से कैराना के वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर यूपी पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना को सौंपा है। बुधवार को बार एसोसिएशन कैराना के दर्जनों अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए संगठन के महासचिव सरवेज जंग के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे।

जहां पर उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना शिवाजी यादव को सौंपा। इससे पूर्व, उन्होंने खूब नारेबाजी की और उत्तर-प्रदेश पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। ज्ञापन-पत्र में बताया कि लखनऊ में शासन के द्वारा अधिवक्ताओं के चैंबर तोडे जाने एवं विरोध करने पर उनके साथ में मारपीट किये जाने की घटना की बार एसोसिएशन कैराना कडे शब्दों में निन्दा करती है। अधिवक्ताओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं निरन्तर बढ़ती जा रही है।

ज्ञापन-पत्र में मांग की गई है कि अधिवक्ताओं के साथ में मारपीट करने वाले दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएं। साथ ही, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब देशभर में लागू किया जाना चाहिए। इस दौरान इंतजार अहमद, खड़कसिंह चौहान, जयपाल कश्यप, नत्थू सिंह, राशिद चौहान, नसीम अहमद, मनीष कौशिक, मेहरबान कुरैशी, अरशद खान, फरमान राव, कुलदीप सिंघल, नायाब सिद्दीकी, कुर्बान अली, नदीम अहमद, अजय शर्मा, अनुज रावल, प्रदीप शर्मा, नफीस अहमद, मेहरबान अली, महेंद्र सिंह, अनुभव स्वामी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, आरोपी दबोचा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने यमुना नदी के निकट स्थित जल अनुसंधान केंद्र के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता इश्तकार निवासी ग्राम काकोर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Operation Savera: 2.07 किग्रा गांजा बरामद, हरदोई निवासी तस्कर गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत चेकिंग के दौरान जनपद हरदोई के रहने वाले एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2.07 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

मंगलवार की रात्रि डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' चलाया गया, जिसके मद्देनजर कोतवाली कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता अशोक निवासी ग्राम चन्दनपुरवा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई बताया। आरोपी के कब्जे से 2.07 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

द न्यू हाइट्स एकेडमी में कौशल विकास प्रमाणन कार्यक्रम आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: मंगलवार को कस्बे के झाड़खेड़ी रोड पर स्थित द न्यू हाईट्स एकेडमी में भारत सरकार के मंत्रालय कौशल विकास एवं उद्यमिता के अंतर्गत संचालित कौशल विकास प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिससे वह भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर अपने करियर को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यावसायिक दक्षता तथा आधुनिक शिक्षा के साथ कौशल विकास को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारपरक शिक्षा से भी सशक्त बनाना है, ताकि वह आने वाले समय की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के अंदर नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं आत्मविश्वास का संचार किया। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ दिखाई दे रहा था।

विद्यालय परिवार को विश्वास है कि यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी तथा उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा वह भारत सरकार के मंत्रालय कौशल विकास एवं उद्यमिता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिसने युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा एवं बेहतर अवसर प्रदान करने हेतु इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की। साथ ही, विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा शामली के जिला उपाध्यक्ष सूर्यांश कुमार व संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।