kairana News - Sach Kahoon Hindi

Theft Case: चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का राजफाश, दो गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान व अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। विगत 12 जून की रात्रि बराला के जंगल में अज्ञात चोरों ने विभिन्न ट्यूबवेल के कमरों के ताले तोड़कर स्टार्टर, विद्युत केबिल, कटआउट, छत का पंखा, ग्राइंडर, लोहे का सामान, कृषि दवाइयां आदि सामान चोरी कर लिया था।

इसके अतिरिक्त, विगत 19-20 जुलाई की रात्रि ग्राम मोहम्मदपुर राई क्षेत्र में भी अज्ञात चोरों ने विभिन्न किसानों की ट्यूबवेल से विद्युत केबिल काटकर चोरी कर लिए थे। इसके अलावा, 04 सितंबर की रात्रि कस्बे के अलीपुर रोड पर स्थित बाग में बनी फूंस-पुआल की झोपड़ी से अज्ञात चोरों ने एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिपहिया रेहड़ा तथा कृषि कार्य में प्रयुक्त फावड़े, दरांती, बलकटी एवं खुरपे आदि सामान चोरी कर लिया था। इन सभी घटनाओं के संबंध में कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी शामली ने प्रभारी निरीक्षक कैराना को दिशा-निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में बुधवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रेहड़ा, 22 मीटर विद्युत केबिल, प्लास, 02 पेचकस व  एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता आज़म निवासी ग्राम मलकपुर थाना कांधला व सद्दाम निवासी मोहल्ला इकरामपुरा कस्बा कैराना बताए। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

National Lok Adalat: 12 सितंबर को कैराना में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: आगामी 12 सितंबर दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश इंदर प्रीत सिंह जोश ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहनों के काफिले को रवाना किया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी जनपद के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है। ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करके लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में जागरूक करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा वादकारी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित होने योग्य मामलों के समाधान का भी अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब दो लाख वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता(क्राइम) संजय चौहान, बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नेत्रपाल चौहान एडवोकेट समेत अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Kairana News: 12 सितंबर को कैराना में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Kairana Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग किसान की मौत, कोहराम
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के झिंझाना मार्ग पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से मृतक किसान के परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि किसान जमीनी विवाद से जुड़े किसी मामले में कैराना तहसील जा रहा था। मृतक किसान के साथ जालसाजी के कई मुकदमें चल रहे है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

बुधवार को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव दभेड़ी बुजुर्ग निवासी किसान सुखवंत सिंह(65) बाइक से कैराना जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह कैराना-झिंझाना मार्ग पर स्थित नाहिद कॉलोनी के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी चालक घटना के पश्चात कार समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की सहायता से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर गम्भीर रूप से घायल किसान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार व किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल पुलिस टीम के साथ में अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। बाद में मृतक किसान की पत्नी, बेटा व भाई भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक किसान के शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक किसान के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को सुखवंत सिंह जमीनी विवाद से जुड़े मामले में कैराना तहसील आ रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि सुखवंत सिंह के साथ में जालसाजी के कई मुकदमें चल रहे है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। परिजनों ने हादसे पीछे मुकदमों से जुड़ी रंजिश की भी आशंका व्यक्त की है। हालांकि शाम तक भी परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर पुलिस को नही दी गई थी। पुलिस मामले में फिलहाल हादसे के अलावा दूसरे बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है। मृतक किसान का एक पुत्र हरगुण सिंह बताया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

चोरी व अवैध हथियार बरामदगी में तीन को कारावास
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: चोरी व अवैध हथियार बरामदगी के चार अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने दोष सिद्ध पाए जाने पर तीन आरोपियों को कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष-1998 में सुनील निवासी ऊन के विरुद्ध थाना झिंझाना पर चोरी एवं बरामदगी का अभियोग दर्ज हुआ था। यह मामला कैराना स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था।

मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी सुनील को दोषी मानते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 1000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरा मामला वर्ष-2001 का है। संजय निवासी ग्राम कण्डेला के विरुद्ध कोतवाली शामली पर चोरी एवं बरामदगी का अभियोग पंजीकृत हुआ था। यह मामला कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी संजय को दोषी करार देते हुए चार माह व 11 दिन के कारावास तथा 3500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। तीसरा मामला भी वर्ष-2001 का है। चोरी एवं बरामदगी का यह मामला भी संजय निवासी ग्राम कण्डेला के विरुद्ध कोतवाली शामली पर दर्ज हुआ था।

यह मामला भी कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था। कोर्ट ने आरोपी संजय को दोषी करार देते हुए इस मामले में भी चार माह व 11 दिन के कारावास व 3500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। चौथा मामला इसी वर्ष का है। भूरा निवासी ग्राम बनत के विरुद्ध थाना झिंझाना पर अवैध हथियार बरामदगी के आरोप में आयुध अधिनियम की धारा-3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। यह मामला भी कैराना कोर्ट में विचाराधीन था। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी भूरा को दोषी करार देते हुए चार माह व 15 दिन के कारावास व 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।  कोर्ट ने सभी मामलों में अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया है।

जगनपुर में 'स्टार ऑफ द मंथ' कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राएं सम्मानित
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: मंगलवार को कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगनपुर में स्थित संविलियन विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे 'स्टार ऑफ द मंथ' कार्यक्रम के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक के द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाध्यापक अनिल राणा ने बताया कि यह सम्मान बच्चों को उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति, समयबद्धता, अनुशासन, गृहकार्य पूर्णता और पूर्ण गणवेश जैसे पांच मापदंडों पर खरा उतरने लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं में ​शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

अगस्त माह के '

Kairana News: जगनपुर में 'स्टार ऑफ द मंथ' कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राएं सम्मानित

स्टार ऑफ द मंथ' कक्षा आठ की आकांक्षा, ​कक्षा सात की वैशाली, ​कक्षा छह के कार्तिक, ​कक्षा पांच की संस्कृति, ​कक्षा चार की अन्वी, कक्षा तीन के लकी, ​कक्षा दो के अर्णव व ​कक्षा एक की पलक को चुना गया। ​कार्यक्रम में विजय शर्मा ने देशभक्ति गीत गाकर छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर नितिन, सरिता, मीनाक्षी, सुबोध, कुलदीप और प्रवीण आदि शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

गोकशी की नाकाम योजना का वांछित आरोपी धरा, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरी बरामद हुई है। विगत छह सितंबर 2026 को कस्बे के जहानपुरा रोड स्थित बेरी के बाग में गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने थाना प्रभारी कैराना सतीश कुमार को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को अपराधों की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी मौमीन निवासी ग्राम भोपुरा, थाना दोघट, जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरी बरामद होने का दावा किया गया है। प्रकरण में शेष वांछित आरोपी शहजाद निवासी हाजीपुरा शामली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल रवाना कर दिया है।

Kairana News: गोकशी की नाकाम योजना का वांछित आरोपी धरा, जेल रवाना

नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। विगत चार अगस्त को क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली कैराना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस घटना में शामिल आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने मामले में वांछित आरोपी साहिल निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा कैराना को नगर नेशनल हाइवे पर स्थित रामड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप, डबल जॉब कार्ड और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द में मनरेगा योजना के तहत कथित अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुन्शाद अली चौहान ने खंड विकास अधिकारी कैराना तथा संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर वर्ष-2024 से अब तक के कार्यों का सोशल ऑडिट कराने और कथित अनियमितताओं की जांच कराकर सरकारी धन की रिकवरी कराने की मांग की है।

चौधरी मुन्शाद अली चौहान ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द में मनरेगा के अंतर्गत वर्ष-2023-24 और 2024-25 में पति-पत्नी तथा बच्चों के अलग-अलग जॉब कार्ड बनाकर एक परिवार द्वारा 100 दिन से अधिक रोजगार प्राप्त किया गया। उन्होंने इसे मनरेगा के निर्धारित नियमों के विपरीत बताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि ग्राम पंचायत में कई लोगों के डबल जॉब कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने इन सभी मामलों की जांच कराकर यदि अनियमितता पाई जाए तो धनराशि की रिकवरी कराने की मांग की है। शिकायत में दभेड़ी खुर्द में बंजारा बस्ती के पास जीर्णोद्धार एवं मेड़बंदी के कार्य का भी उल्लेख किया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर उक्त कार्य दिखाई नहीं देता और कार्य केवल कागजों में दर्शाया गया है। उन्होंने मामले की स्थलीय जांच कराने की मांग की है। मुन्शाद अली चौहान ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान मनरेगा योजना के तहत कागजों में कई कार्य दर्शाए गए, लेकिन मौके पर कथित रूप से नहीं कराए गए। उन्होंने फर्जी मजदूरी दर्शाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पांच वर्षों का रिकॉर्ड भी शिकायत के साथ संलग्न करने की बात कही है।

मिसरा-ए-तरह पर काव्य प्रतियोगिता में आस मोहम्मद फैज कुरैशी प्रथम
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पिछले दिनों मुजफ्फरनगर की कमर अदबी सोसाइटी की ओर से मिसरा-ए-तरह दिया गया, जिसमें अलग-अलग शहरों और क्षेत्रों के शायरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कैराना निवासी आस मोहम्मद फैज कुरैशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्यिक एवं शायरी से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। फैज कुरैशी की इस कामयाबी पर कमर अदबी सोसाइटी के सदस्य विशेष रूप से कैराना पहुंचे। यहां उन्होंने फैज कुरैशी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उनकी साहित्यिक उपलब्धि के लिए सनद एवं इनामी राशि भेंट की।

सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि विभिन्न शहरों के शायरों को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा को सामने लाना उर्दू अदब के लिए सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर आयोजित साहित्यिक मुलाकात में शायरी और उर्दू अदब के मौजूदा माहौल पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन नए और प्रतिभाशाली शायरों की हौसला अफजाई करने के साथ-साथ विभिन्न शहरों के साहित्यकारों के बीच आपसी ताल्लुकात को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर रईस आजम खान, अब्दुल हक सहर पैकर पानीपती, अब्दुर्रहमान अदीब, तनवीर गौहर समेत अन्य साहित्य प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Kairana News: मिसरा-ए-तरह पर काव्य प्रतियोगिता में आस मोहम्मद फैज कुरैशी प्रथम

गोकशी की घटना नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गोकशी की घटना को नाकाम करते हुए कस्बे के जहानपुरा मार्ग पर स्थित बेरी के बाग से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 315 बोर के अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण, दो जिंदा गोवंश व घटना में प्रयुक्त दो कार बरामद हुई है। आरोपियों पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने दो आरोपियों के मौके से फरार होने का दावा किया है।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं गोकशी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कैराना पुलिस के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में कैराना पुलिस को रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि कस्बे के जहानपुरा मार्ग पर स्थित बेरी के बाग में कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे है, जिस पर इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, परन्तु उन्होंने स्वयं को घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने स्वयं को बचाते हुए घेराबंदी करके 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 02 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के 02 अवैध तमंचे व 02 जिंदा कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त होने वाली 02 छुरी, 01 कुल्हाड़ी, 01 लकड़ी का गुटका, 02 रस्सी व 01 तौलिया तथा 02 जिन्दा गोवंश एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की वैगनआर व हुंडई ऑरा कार बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता तौसीफ निवासी कांधला रोड कस्बा कैराना, वसीम निवासी नाई वाली गली, मंदिर के पास काकानगर शामली, जीतू उर्फ जीत निवासी ग्राम रसूलपुर गुजरान व महराब निवासी ग्राम माल्हीपुर थाना कांधला बताए, जबकि अपने फरार साथियों के नाम शहजाद निवासी हाजीपुरा शामली व मोमीन निवासी ग्राम भोपुरा थाना दोघट जनपद बागपत बताए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है। साथ ही, उनके फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Kairana News: गोकशी की घटना नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार

सनातन धर्म व राष्ट्र की रक्षा की खातिर लगाना होगा जीवन: यशवीर महाराज
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: योग साधना यशवीर आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म के अनुयायियों को सनातन व राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित करना होगा। उन्होंने हिन्दू धर्मावलंबियों को सनातन से जुड़े कार्यों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का भी आह्वान किया है।

रविवार को जनपद मुजफ्फरनगर के बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी 07 अक्टूबर को योग साधना यशवीर आश्रम के 24वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले संकटमोचन मनोकामना पूर्ण प्राचीन महायज्ञ तथा विराट हिन्दू महासम्मेलन के बारे में अवगत कराया। साथ ही, ग्रामीण माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। यशवीर महाराज ने ग्रामीणों को बताया कि सम्पूर्ण जगत के कल्याण एवं शांति के लिए महायज्ञ में 51 किलोग्राम देशी घी की आहुति दी जायेगी।

उन्होंने महायज्ञ एवं सम्मेलन को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की। वहीं, ग्रामीणों ने भी यशवीर महाराज को कार्यक्रम में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आचार्य मृगेंद्र, जसवीर चौहान, विश्वास चौहान, साखी चौहान, सरवेस चौहान, महीपाल बैरागी, रामनिवास बैरागी, मनोज बैरागी, गोपाल रावत, चुहुड चौहान, बादल चौहान, प्रिंस चौहान, संजय चौहान, रोहित चौहान, कर्णसिंह उर्फ सोनू चौहान, अंकुर स्वामी आदि मौजूद रहे।

सनातन के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों को देना होगा जवाब

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज के लोग सनातन धर्म से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। इसके अलावा, सनातन धर्म के विपरीत कहीं भी कोई षड्यंत्र होता है तो उसे मुंहतोड़ जबाव दे। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्मावलंबियों को सनातन व राष्ट्र की रक्षा की खातिर आगे आकर अपने जीवन को लगाना होगा। स्वामी यशवीर महाराज ने अपनी बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए पूरी तरह सजग रहने को कहा। उन्होंने जिहादी मानसिकता रखने वालों से भी दूरी बनाने का आह्वान किया।

Kairana News: सनातन धर्म व राष्ट्र की रक्षा की खातिर लगाना होगा जीवन यशवीर महाराज

कश्यप कॉलोनी की बदहाल सड़क के निर्माण का रास्ता साफ, पालिका ने दिया आश्वासन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मोहल्ला दरबार खुर्द स्थित कश्यप कॉलोनी की जर्जर सड़क और नालियों की समस्या को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोग परेशान थे। भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं नामित सभासद डॉ. श्रीपाल कश्यप द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है। बताया गया है कि पानीपत रोड स्थित दरबार खुर्द कश्यप कॉलोनी में वर्ष-2003 में स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के सौजन्य से सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद, करीब 25 वर्षों से सड़क का दोबारा निर्माण नहीं हो सका। सड़क के साथ नालियां भी बदहाल हो चुकी हैं। बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति पैदा होने से कॉलोनीवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

डॉ. श्रीपाल कश्यप ने नगर पालिका अधिकारियों के समक्ष कॉलोनी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद नगर पालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने मौके की जांच कर जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कश्यप कॉलोनी की सभी खराब सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, पेयजल की समस्या को देखते हुए नई पानी की पाइपलाइन डलवाने की बात भी कही। पालिका के इस आश्वासन पर स्थानीय बस्तीवासियों ने खुशी जताई और अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप का आभार व्यक्त किया। वहीं, मोहल्लावासियों ने सड़क निर्माण की समस्या को गंभीरता से उठाने के लिए डॉ. श्रीपाल कश्यप के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना है कि सड़क और नालियों का निर्माण होने से बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से काफी राहत मिलेगी।

Kairana News: कश्यप कॉलोनी की बदहाल सड़क के निर्माण का रास्ता साफ, पालिका ने दिया आश्वासन