Veer Bal Diwas - Sach Kahoon Hindi

Bhagwant Mann: छोटे साहिबजादों की बेमिसाल कुर्बानी ने मानवता को अन्याय व जुल्म के विरुद्ध लड़ने की दी प्रेरणा: सीएम
सीएम भगवंत मान धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में हुए नतमस्तक

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Veer Bal Diwas: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शुक्रवार सुबह यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर माता गुजरी जी तथा छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की बेमिसाल कुर्बानी को नमन किया। शहीदी सभा के दिनों के महत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा पंजाब इन दिनों को ‘शोक के दिनों’ के रूप में मनाता है, क्योंकि इन्हीं दिनों में अत्याचारी शासकों द्वारा छोटे साहिबजादों को जिंदा ही दीवार में चिनवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को इस अनोखी और अद्वितीय कुर्बानी पर गर्व है, जो न केवल पंजाबियों और देशवासियों के लिए, बल्कि विश्वभर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। Fatehgarh Sahib News

उन्होंने बताया कि शहीदी सभा के दौरान करीब 50 लाख श्रद्धालु फतेहगढ़ साहिब पहुंचकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वहीं छोटे साहिबजादों की शहादत के दिन को ‘वीर बाल दिवस’ नाम देने को लेकर उठे विवाद पर सीएम ने कहा कि जब भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने यह नाम रखने का फैसला लिया था, तब शिरोमणि अकाली दल ने बाकायदा ट्वीट कर इसका समर्थन किया था, लेकिन अब साध-संगत के विरोध के कारण इससे पीछे हट रहा है। मान ने कहा कि साहिबजादों की बेमिसाल कुर्बानी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और न ही किसी एक दिवस से जोड़ा जा सकता है। अकाली दल का बयान से मुकरना यह साबित करता है कि यह पार्टी धर्म और विरासत के प्रति गंभीर नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रास्ते में रुककर चाय का लंगर छका और साध-संगत से बातचीत की। इस अवसर पर हलका विधायक लखवीर सिंह राय भी मौजूद थे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए व्यापक इंतजाम: सीएम भगवंत मान

दुनियाभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि साध-संगत के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, आवागमन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि शहीदी सभा के अवसर पर साध-संगत के लिए उचित प्रबंध करना सरकार का प्रथम कर्तव्य है और इस नेक कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– देर रात जंगल के नजदीक गांवों में आबादी की ओर घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों ने शोर मचाकर और रोशनी जलाकर जंगल की ओर खदेड़ा

साहिबजादों की स्मृति में निकाला गया बाल पथ संचलन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कैराना इकाई के द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चारों साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में बाल एवं शिशु पथ संचलन निकाला गया, जिसमें 70 से भी अधिक 05 वर्ष से 15 वर्ष की आयु के बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला। विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक कमल सैनी ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में विभाग सह कार्यवाह विकास का पाथेय हुआ। उन्होंने बताया कि सन् 1704 के दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में इस्लामिक आक्रांता औरंगज़ेब ने उसके आतंक के विरुद्ध चट्टान बनकर खड़े गुरु गोविंद सिंह महाराज के चारों साहिबजादो की नृशंस हत्या कर दी थी। सनातन धर्म की रक्षा हेतु बलिदान करने वाले चारों साहिबज़ादों की स्मृति में आरएसएस 25 दिसंबर को बाल दिवस मनाता है। कार्यक्रम की व्यवस्था में शगुन मित्तल एडवोकेट, अमन, रजत, शुभम, मयंक, संजीव, संदीप, चिराग, वंशज, ध्यानसिंह,आशीष सैनी, अनमोल मित्तल आदि का सहयोगी रहा। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कोटि के कवि व महान राजनीतिज्ञ थे अटल बिहारी वाजपेयी – हरविंद्र कल्याण घरौंडा में अटल स्मृति सम्मेलन एवं संयुक्त मंडल कार्यकारिणी बैठक

Veer Bal Diwas: इतिहास से वर्तमान तक युवा ऊर्जा ने देश की प्रगति में बड़ी भूमिका निभाई है: पीएम
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Veer Bal Diwas: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को यहां वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि इतिहास से लेकर वर्तमान तक युवा ऊर्जा ने हमेशा भारत की प्रगति में बड़ी भूमिका निभाई है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने साहिबजादों की अद्वितीय वीरता और बलिदान की याद में वीर बाल दिवस की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि यह दिन अब करोड़ों भारतीयों के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बन गया है। इस दिन ने कई बच्चों और युवाओं को अदम्य साहस के लिए प्रेरित किया है। मोदी ने वीरता, नवाचार, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, खेल और कला के क्षेत्र में आज वीर बाल पुरस्कार से सम्मानित किए गए 17 बच्चों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के पुरस्कार विजेता भारत के बच्चों और युवाओं की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता के प्रतीक हैं। New Delhi

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गुरुओं और वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को बधाई भी दी। वीर साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के लिए उनकी वीरता की गाथा को जानना जरूरी है और इसलिए उन घटनाओं को याद करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि तीन शताब्दी पहले आज ही के दिन वीर साहिबजादों ने कम उम्र में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि साहिब जोरावर सिंह और साहिब फतेह सिंह की कम उम्र के बावजूद उनके साहस की कोई सीमा नहीं थी। उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने मुगल सल्तनत के सभी प्रलोभनों को ठुकरा दिया, सभी अत्याचारों को सहन किया और वजीर खान द्वारा दिए गए मौत के दंड को पूरी बहादुरी के साथ स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने उन्हें गुरु अर्जन देव, गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह की वीरता की याद दिलाई और यह वीरता हमारी आस्था की आध्यात्मिक ताकत थी। उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने अपने प्राणों की आहुति देने का विकल्प चुना लेकिन आस्था के मार्ग से कभी विचलित नहीं हुए। New Delhi

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि वीर बाल दिवस हमें सिखाता है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, राष्ट्र और राष्ट्रहित से बड़ा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘देश के लिए किया गया हर कार्य वीरता का कार्य है और देश के लिए जीने वाला हर बच्चा और युवा वीर बालक है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस वर्ष का वीर बाल दिवस और भी विशेष है, क्योंकि यह भारतीय गणतंत्र और हमारे संविधान की स्थापना का 75वां वर्ष है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय संविधान के इस 75वें वर्ष में देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए काम करने के लिए वीर साहिबजादों से प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने कहा कि देश के मजबूत लोकतंत्र को इस बात पर गर्व है कि यह दिन साहिबजादों की बहादुरी और बलिदान पर बना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारा लोकतंत्र हमें समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की ओर प्रेरित करता है। मोदी ने कहा, ‘संविधान हमें सिखाता है कि देश में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। New Delhi

उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र की विशालता गुरुओं की शिक्षाओं, साहिबजादों के बलिदान और राष्ट्रीय एकता के मंत्र का प्रतीक है। मोदी ने कहा, ‘अतीत से लेकर वर्तमान तक, युवाओं की ऊर्जा ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर 21वीं सदी के आंदोलनों तक, भारतीय युवाओं ने हर क्रांति में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि युवाओं की शक्ति के कारण ही दुनिया भारत की ओर आशा और उम्मीदों से देखती है।

उन्होंने कहा कि आज, स्टार्ट-अप से लेकर विज्ञान, खेल से लेकर उद्यमिता तक, युवा शक्ति नई क्रांतियों को जन्म दे रही है। इसलिए सरकार का सबसे बड़ा फोकस युवाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी नीतियां, चाहे स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के लिए हों, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के भविष्य के लिए हों, खेल और फिटनेस क्षेत्र, फिनटेक और विनिर्माण उद्योग, या कौशल विकास और इंटर्नशिप योजनाएं, युवा-केंद्रित हैं और इनका उद्देश्य युवाओं को लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास से जुड़े हर क्षेत्र में युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं जबकि उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को सरकार का समर्थन मिल रहा है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– चोरी का वांछित आरोपी दबोचा, छूरा बरामद

चार साहिबजादों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र
माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित शहीदी दिहाड़े का आयोजन

हनुमानगढ़। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित शहीदी दिहाड़े का आयोजन सोमवार को टाउन की धानमंडी के पास स्थित दशहरा ग्राउंड में किया गया। सर्वसमाज की ओर से पहली बार क्षेत्र में आयोजित किए गए शहीदी दिहाड़े पर सिख संगत सहित सर्व समाज के नागरिकों ने पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई तरन तारन से आई चार साहिबजादों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही।

प्रदर्शनी के जरिए सरहिंद के नवाब वजीर खां की ओर से गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजर कौर को दी गई यातनाओं का दृश्य प्रस्तुत किया गया। यह दृश्य देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। पूरा परिसर जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक गुरप्रीत सिंह व दरबार साहिब से हैड ग्रंथी जसविन्द्र सिंह, दमदमा साहिब से जगतार सिंह व ढाडी जत्था तरसेम सिंह ने सिख इतिहास की जानकारी दी।

माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित शहीदी दिहाड़े का आयोजन

उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म की रक्षा का जिम्मा अपने हाथ में लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिब जादों ने सरहिंद के नवाब वजीर खां के आगे अपना सर नहीं झुकाया। अपने आप को इस देश पर कुर्बान कर दिया। गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिब जादे जिसमें दो बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह और दो छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह ने नवाब की ओर से दी गई सभी पीड़ाओं और तकलीफों को हंसकर सह लिया, लेकिन उसके आगे अपनी गर्दन नहीं झुकाई। साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने अपनी शहादत दे दी, लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने दी। उन्होंने गुरुवाणी की पंक्ति ‘सूरा सो पहचानिए, जो लरै दीन के हेत, पुरजा पुरजा कट मरै, कबहू ना छांड़े खेतझ् को सच किया।

जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम कबूल नहीं करने की वजह से जिंदा दीवार में चुनवा दिया। उनकी दादी गुजर कौर को किले के ऊंचे बुर्ज से धक्का देकर शहीद कर दिया। इस तरह देश और धर्म की रक्षा में गुरु गोबिंद सिंह महाराज का सारा परिवार शहीद कर दिया गया। दशम गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत इतिहास का ऐसा सुनहरा पन्ना है, जिसका उदाहरण बिरला ही मिलता है। धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस कारण उन्हें सरबंस दानी भी कहा गया। इस मौके पर नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खीचड़, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने भी गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस आयोजन में टाउन के प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सर प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलकरण सिंह, कमलजीत सिंह, जितेन्द्रसिंह सहित अन्य सेवादारों ने सेवाएं दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।