Breaking news - Sach Kahoon Hindi
Haryana News: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, इस नेता को बनाया हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष
Haryana News चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने मोहन लाल बडौली को हरियाणा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Best Juice For Cholesterol: बैड़ कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकाल फेकेंगा इस लाल सब्जी का जूस, ये है सेवन का सही समय
भाजपा ओबीसी मोर्चा ने की 22 जिला प्रभारियों की घोषणा | Haryana News
हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा ने अपने सभी जिलाें के प्रभारियों की घोषणा की है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने बताया कि जिन प्रभारियों की घोषणा की है, उनमें पंचकुला से रमेश पाल नोहनी, अंबाला से संदीप वर्मा, यमुनानगर से नरेश सैन, कुरुक्षेत्र से कर्म सिंह बिट्टू, करनाल से डाॅ राजबीर आर्य सैनी, कैथल से मुकेश राठौर, पानीपत से कृष्ण रोहिल्ला, सोनीपत से श्याम सुन्दर करगवाल,रोहतक से प्रवीण कश्यप, जींद से धीरज सैनी, झज्जर से सज्जन यादव , भिवानी से बक्शी सैनी , दादरी से नीरज प्रजापति, सिरसा से रत्न सैनी, हिसार से डा. विनोद स्वामी, रेवाड़ी से प्रेम मौर्य, फतेहाबाद से सुरेंद्र सैनी, महेंद्रगढ़ से शारदा यादव, पलवल से अशोक स्वामी , फरीदाबाद से नंद किशोर बघेल, गुरुग्राम से सरिता जांगिड़ और नूंह से महेंद्र सिंह शामिल हैं।
दवाइयों की दुकान में लगी आग
हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग आज सुबह करीब पांच बजे रेलवे रोड स्थित डंग मेडिकल स्टोर में लगी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन की 24 गाड़ियां को आग पर काबू पाने में लगाया गया। आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। आग चूंकि सुबह के वक्त लगी और उस समय दुकान में कोई मौजूद नही था तो कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग से लाखों रुपए की कीमत की दवाई जल कर राख हो गई।
Israel Aistrikes Iran Update: ईरान के खिलाफ इजरायल का सबसे बड़ा एक्शन, अमेरिका ने की पुष्टि! पूरी दुनिया में मचा हाहाकार
Iran Israel War Live:  पूरी दुनिया को जिस बात का डर था वो ही हो गया, जी हां! इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजरायल ने आज ईरान के कई शहरों पर मिसाइल व ड्रोन हमले किये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान के परमाणु प्लांट पर भी इजरायल ने मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, ईरान ने भी हमले का जवाब दिया है और कई प्रांतों में एंटी डिफेंस बैटरीज मिसाइलें दागी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने इस्फहान में परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया ह।. बता दें कि ईरान ने 13 अप्रैल की आधी रात को इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए थे। ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा मिसाइलें दागी थीं, जिसे इजरायल ने अमेरिका और अन्य देशों की मदद से नाकाम कर दिया था। हमले के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ईरानी सोशल मीडिया पर आए फुटेज में दिख रहा है कि इमाम खुमैनी इंटरनेशनल हवाी अड्डे पर घोषणआ की जा रही है, जिसमें यात्रियों को बताया जा रहा है कि सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को हवाई अड्डा छोड़ने को कहा गया है। इसके अलावा तेहरान आने वाले विमानों को भी डायवर्ट कर दिया गया है। Israel Aistrikes Iran Update
आॅस्ट्रेलिया ने जारी की एडवाइजरी | Israel Aistrikes Iran Update
इजरायल के हमले को देखते हुए ईरान ने अपने सभी एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। इस बीच ईरान-इजरायल के बीच जंग जैसे हालात को देखते हुए आॅस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और अगर अभी निकलना सुरक्षित है तो इजरायल-फिलिस्तीन के इलाकों से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने के लिए कहा है।
ईरान ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
अभी तक ईरान के नौ लोकेशन्स को टारगेट करने की खबर है। ईरान के साथ साथ इराक और सीरिया में ईरानी समर्थित सैन्य ठिकानों को भी इजरायल ने बनाया है। हमले के बाद ईरान ने अपने अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। सीरिया और इराक में ईरान के प्रोक्सीज मौजूद हैं और पिछले हमले में इन प्रोक्सीज ने भी ईरान की मदद की थी। अब इजराइल ने इनको बी निशाना बनाया है।
गाजा में इजरायली हवाई हमले में 13 फिलिस्तीनी मारे गए
उत्तरी गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की एक सभा को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 13 फिलिस्तीनी मारे गए। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और चिकित्सा सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि गाजा शहर के शेख राडवान में इंटरनेट का उपयोग करने की कोशिश कर रहे फिलिस्तीनियों की एक सभा पर एक ड्रोन के जरिए हमला किया गया। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि कम से कम 13 फिलिस्तीनियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, और कई अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, इजरायली मीडिया ने बताया कि हवाई हमले में हमास पोलित ब्यूरो नेता इस्माइल हनिएह का भतीजा भी मारा गया।
इस बीच, फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी में नुसीरात शरणार्थी शिविर में एक आवासीय चौराहे को ध्वस्त कर दिया, जो लगभग एक सप्ताह से सैन्य अभियान का स्थल रहा है। सूत्रों ने कहा कि इजरायली सेना ने हवाई और गोला बारी तेज कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि11 अप्रैल को, इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ छह महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के एक हिस्से के रूप में मध्य गाजा पट्टी में एक आश्चर्यजनक सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।
Sunita Kejriwal News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति के रोम रोम में देशभक्ति है और उन्होंने देश के सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है। श्रीमती सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था। पूरे देश ने सुना। अगर किसी ने अरविंद केजरीवाल के कोर्ट में रखा गया पक्ष नहीं सुना है तो वो जरूर सुनें। उन्होंने कोर्ट के सामने जो कुछ बोला, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं। बिल्कुल ऐसे ही स्वतंत्रता सेनानी भी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे। Delhi News
Haryana News: हरियाणा में इतने दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पम्प, पेट्रोल, डीजल टैंक फुल करवाए
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने देश के सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई-अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई-अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। श्रीमती सुनीता केजरीवाल ने दो वाट्सएप नंबर 8297324624 और 9700297002 जारी किया। उन्होंने कहा कि आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं।
Mukhtar Ansari: जानें, मुख्तार अंसारी कैसे बना जुर्म और राजनीति की दुनिया का माहिर खिलाड़ी?
इस अभियान का नाम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ है। इस वाट्सएप नंबर पर अरविंद केजरीवाल को आप अपना आशीर्वाद, शुभकामनाएं, दुआएं व प्रार्थना भेज सकते हैं। अगर कोई और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं। दिल्ली में कई माताओं ने तो अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी है। कई बहनों ने भी अपने भाई के लिए मन्नत मांगी है। वह भी दिए गए वाट्सएप नंबर पर लिखकर अपना संदेश भेजें। Delhi News
उन्होंने कहा कि आपको संदेश भेजने के लिए आप का सदस्य होने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी पार्टी से हों या नहीं हों, आप अरविंद केजरीवाल को संदेश जरूर भेजें। सभी युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, अमीर-गरीब सब लोग अपने भाई- अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को कुछ न कुछ लिखकर जरूर भेजें।
Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत
Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इससे कुछ दिन पहले भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए हुए थे। हालिया आंकड़ों की मानें तो बीते चार दिनों में दूसरी बार धरती हिली है। उधर दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी महसूस किए गए हैं भूकंप के तेज झटके। 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है।
Strong earthquake tremors felt in Delhi pic.twitter.com/wZmcnIfH1u
— ANI (@ANI) November 6, 2023
दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार देर रात 23 बजकर 32 मिनट 54 सैंकेड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6़ 4 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र नेपाल में 28.84 अक्षांश और 82.19 देशांतर पर जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप के झटके उत्तर भारत में हरियाणा , उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में भी कई जगह पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। भूकंप से अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही है।
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में 250 से ज्यादा लोग हताहत
पश्चिमी नेपाल में शुक्रवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद 250 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुई है। काठमांडू पोस्ट ने जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार नेपाल में भूकंप के तेज झटके कल रात 11 बजकर 47 मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र जजरकोट जिला था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गयी
भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake
भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।
क्या होता है रिक्टर स्केल | Earthquake
भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।
भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake
0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।
Delhi Odd-Even Rule: प्रदूषण के चलते दिल्ली की सड़कों पर ये गाड़ी हुई बैन, जानें केजरीवाल सरकार के नए नियम
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Delhi Odd-Even Rule: बढ़ते प्रदूषण के कारण केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन लागू करने का फैसला किया है। यह ऑड-ईवन 13 से 20 नवंबर तक लागू रहेगा। दिल्ली सरकार के फैसले के मुताबिक, दिल्ली में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा और किसी भी तरह का निर्माण नहीं होगा। इसके अलावा दिल्ली में अब 6वी, 7वी, 8वी, 9वी, और 11वी की फिजिकल क्लास 10 नवंबर तक बंद रहेंगी। उधर आॅड- ईवन के दौरान आने वाले दिन 1, 3, 5, 7 और 9 नंबर वाली गाड़ियां (जिनके लास्ट में ये नंबर हैं) वहीं चलेंगी। ईवन वाले दिन जिन गाड़ियों के नंबर के लास्ट में 0, 2, 4, 6 और 8 नंबर हैं वो गाड़ियां चलेंगी।
आपको बता दें कि वर्ष 2016 की जनवरी में जब वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मुश्किलें आ रही थीं, तब दिल्ली सरकार पहली बार ऑड-ईवन नियम लागू किया था। आपको जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के अंदर आवश्यक सेवाएं वाले ट्रक और सीएनजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अलावा सभी ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। अब दिल्ली में सभी कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन पर पूरी तरह से बंद होंगे। वहीं आपको बता दें दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर तक सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषक तत्वों की मोटी परत जमी हुई है और हवा की गुणवत्ता सोमवार को लगातार पांचवें दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर सुबह पूर्वाह्न 11:30 बजे 432 था। दिल्ली विश्वविद्यालय में यह 473 दर्ज किया गया, जबकि टर्मिनल 03 पर हवाई अड्डे पर एक्यूआई 559, नोएडा में 616, आईआईटी दिल्ली में 517 और गुरुग्राम में 516 दर्ज किया गया। सफर डेटा के अनुसार, सभी ‘गंभीर’ श्रेणी में थे।
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार पूसा और लोधी रोड जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 407 और 450 दर्ज किया गया, दोनों को ‘गंभीर’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह 409 दर्ज किया गया। इस बीच, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए रविवार को तत्काल प्रभाव से पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण को लागू किया। इस चरण के तहत, आवश्यक सेवाओं के लिए छूट के साथ, अन्य राज्यों से केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस 5- अनुपालक वाहनों को प्रवेश की अनुमति है।
आयोग ने दिल्ली और एनसीआर राज्यों को भी प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया, जिसमें रैखिक सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए निर्माण कार्य पर प्रतिबंध और सरकारी और निजी कार्यालय के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देना शामिल है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा किए गए एक विश्लेषण के अनुसार, राजधानी में एक नवंबर से 15 नवंबर के बीच प्रदूषण का उच्चतम स्तर देखा गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता के कारण शहर के बिगड़ते वायु प्रदूषण संकट पर चर्चा के लिए आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
दिल्ली की तर्ज पर अब हरियाणा के स्कूल होंगे बंद!
प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राजधानी दिल्ली के बाद अब दिल्ली एनसीआर से लगते हरियाणा के जिलों में भी स्कूल बंद हो सकते हैं। शिक्षा निदेशालय पंचकूला हरियाणा में इस संबंध में एनसीआर जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर स्कूल बंद करने या खुले रखने के संबंध में शक्तियां प्रदान की हैं। इसके साथ ही इस पत्र में कहा गया है कि प्रदूषण के स्तर को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बंद करने के संबंध में अलग-अलग फैसले भी लिए जा सकते हैं। इसका मतलब साफ तौर पर जाहिर हो चुका है कि प्रदूषण को देखते हुए सरकार वर्तमान में स्कूल बंद करना तो चाहती है, लेकिन उसका माध्यम डीसी को बना दिया गया है।
यदि सरकार में शिक्षा विभाग इस एडवाइजरी के बाद स्कूल बंद हुए तो प्राइमरी मिडिल और सेकेंडरी स्तर के स्कूल ही बंद होंगे। जबकि सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में कक्षाएं पहले की तरह जारी रहेगी। स्कूल बंद होने की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई पर किसी भी प्रकार का असर न पड़े उसके लिए आॅनलाइन शिक्षा व्यवस्था शुरू रहेगी। पर यह आॅनलाइन शिक्षा व्यवस्था किस प्रकार करवाई जाएगी इसका इस पत्र में कोई जिक्र नहीं किया गया है।
इन जिलों पर होना है फैसला | Delhi Odd-Even Rule
शिक्षा निदेशालय की एडवाइजरी में दिल्ली एनसीआर में शामिल हरियाणा के करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी-दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल शामिल है। ध्यान रहे कि दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के गुरुग्राम में फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्थिति में चल रहा है। गुरुग्राम जिले के जिलाधीश ने कूड़ा जलाने को लेकर भी धारा 144 लागू की है ताकि बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सके। यदि प्रदूषण की यही स्थिति रही तो हरियाणा के इन 14 जिलों के अलावा पूरे हरियाणा प्रदेश में भी शिक्षण संस्थान बंद किया जा सकते हैं। सरकार इस विषय पर भी गंभीरता से विचार कर रही है।
यह भी पढ़ें:– सभापति ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया नामांकन
Dearness Allowance Hike: लाखों कर्मचारियों को मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, डीए में इतने फीसदी बढ़ोत्तरी का ऐलान, इतनी हो जाएगी सैलरी
7th Pay Commission: सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत में चार प्रतिशत की बढोतरी करने का निर्णय लिया है। यह बढोतरी गत एक जुलाई से लागू होगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय से संबंधित प्रस्ताव का निर्णय लिया गया।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कीमतों में वृद्धि से निपटने के लिए केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनभोगियों की पेंशन राहत में चार प्रतिशत की बढोतरी की गयी है। इससे अब केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढकर 46 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि यह बढाेतरी 7 वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फार्मूले के अनुरूप की गयी है।ठाकुर ने बताया कि इस  बढोतरी से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12857 करोड़ रूपये का बोझ बढेगा। इससे 48.67 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशभोगियों को फायदा मिलेगा। Dearness Allowance Hike
कितनी बेसिक पर कितना बढ़ेगा DA? Dearness Allowance Hike
25,000 बेसिक सैलरी वालों को हर महीने DA में 1000 रुपए का फायदा होगा। 50,000 बेसिक सैलरी वालों के DA में 2,000 रुपए का इजाफा होगा। जिनकी बेसिक सैलरी 1,00,000 रुपए है उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा होने के बाद कुल वेतन में 4,000 रुपए ज्यादा आएंगे। कैबिनेट सचिव के स्तर पर बेसिक सैलरी 2.5 लाख रुपए होती है। ऐसे में उनके डीए में कुल 10,000 रुपए का इजाफा होगा।
हरियाणा में हजारों कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी
हरियाणा सरकार ने हजारों कर्मचारियों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत हरियाणा के विभिन्न विभागों में लगे कर्मचारियों को चिरायु योजना में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। संजीव कौशल ने कहा कि किसी सफाई कर्मचारी, सीवरमेन, फायरमेन, फायर ड्राइवर की अचानक मौत हो जाती है तो उसे सीएम कर्मचारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का बीमा प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही एडहॉक, डेलीवेट व कांट्रेक्ट कर्मचारियों को भी 3 लाख रुपये की वित्तिय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी कौशल रोजगार दायरे से बाहर है उन्हें भी स्वास्थ्य लाभ देने पर विचार चल रहा है। ऐसे कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए जल्द ही सीएम से अनुमति ली जाएगी ताकि शहरी स्थानीय निकाय व अन्य विभागों के सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। आपको बता दें कि मुख्य सचिव शहरी स्थानीय निकाय लगे कर्मचारियों को मेडिकल सेवाओं का लाभ देने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित विभाग अनुराग रस्तोगी, महानिदेशक शहरी निकाय विभाग विकास गुप्ता, विशेष सचिव आदित्य दहिया सहित कौशल रोजगार निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
Faridkot News: कोटकपुरा नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत
Faridkot News:  फरीदकोट-कोटकपुरा नहर में एक बस के गिरने की खबर सामने आई है। निजी कंपनी की यह बस श्री मुक्तसर साहिब से लौट रही थी। इसी दौरान कोटकपुरा गांव (bus fell in canel) के पास यह बस झबेलवाली नहर में गिर गई। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। आपको बता दें कि यह बस नहर पुल पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में गिर गई, लेकिन यह हादसा कैसे हुआ इसके बारे में अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है।
ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਰੋਡ ਤੇ ਸਵਾਰੀਆਂ ਦੀ ਭਰੀ ਬੱਸ ਨਹਿਰ ਚ ਡਿੱਗਣ ਦੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਹੈ,ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਜਾਰੀ ਹਨ, ਅਕਾਲ ਪੁਰਖ ਮਿਹਰ ਕਰਨ, ਗੋਤਾਖੋਰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਗਿਣਤੀ ਚ ਘਟਨਾ ਸਥਾਨ ਤੇ ਪੁੱਜਣ, ਜਖਮੀਆਂ ਦੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ।
— Kultar Singh Sandhwan (@Sandhwan) September 19, 2023
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने एक ट्वीट में कहा, ”कोटकपुरा मुक्तसर साहिब रोड पर यात्रियों से भरी बस के नहर में गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, बचाव कार्य जारी है अधिकतम संख्या में गोताखोर मौजूद हैं।” घटना स्थल पर अस्पताल प्रबंधन को घायलों तक पहुंचने और इलाज करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Mercedes-Benz EQE SUV: मर्सिडीज ने लाँच की नई ईलेक्ट्रिक ईक्यूई 5004 मैटिक एसयूवी, कीमत जानकर हो जाओगे हैरान
Luxury Electric Car:लक्जरी यात्री वाहन बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज बेंज की भारतीय इकाई ने आज अपने वैश्विक पोर्टफोलियो से टॉप इंड लक्जरी ईलेक्ट्रिक वाहन ईक्यूई 500 4मैटिक एसयूवी लॉन्च की जिसकी अखिल भारतीय एक्स शोरूम कीमत 1.39 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ईक्यूई एसयूवी मर्सिडीज-बेंज के लक्जरी बीईवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी, जो भारत के लिए योजनाबद्ध बीईवी रोडमैप को रेखांकित करेगी। अपने एसयूवी अवतार में नया ईक्यूई 500 अपनी श्रेणी का अत्याधुनिक तकनीक के साथ एक विद्युतीकरण डिजाइन के संयोजन से लक्जरी स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन अनुभव को फिर से परिभाषित करता है।
उसने कहा कि फुल चार्ज पर 550 किलोमीटर चलने वाली बैटरी से यह लैस है। फ्रंट और रियर एक्सल दोनों पर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 300 किलोवाट की पावर और 858 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह केवल 4.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 90.56 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक है।
G20 Summit In Delhi: उद्योगपतियों को जी-20 रात्रि भोज में आमंत्रित करने वाली खबरों पर सरकार का बड़ा बयान
G20 Summit In Delhi: सरकार ने इन खबरों का खंडन किया है कि देश के जाने माने उद्योगपतियों को जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर शनिवार को भारत मंडपम में आयोजित विशेष रात्रि भोज में आमंत्रित किया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक इकाई ने शुक्रवार को एक्स पर कहा कि विदेशी समाचार एजेन्सी रॉयटर ने एक लेख में दावा किया है कि प्रमुख उद्योगपतियों को जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को भारत मंडपम में आयोजित विशेष रात्रि भोज में आमंत्रित किया गया है। पत्र सूचना कार्यालय ने कहा है कि यह दावा भ्रामक है क्योंकि किसी भी उद्योगपति को विशेष रात्रि भोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।
विश्व नेताओं के साथ 15 द्विपक्षीय बैठक करेंगे मोदी | G20 Summit In Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन से पहले और इसके दौरान विश्व नेताओं के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां आए मॉरीशस, बंगलादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री आज जी 20 बैठक से इतर ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
सम्मेलन के अंतिम दिन (10 सितंबर को) श्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर भोज पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कनाडा के नेता के साथ भी बातचीत करेंगे। वह कोमोरोस, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ, ब्राजील और नाइजीरिया के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उल्लेखनीय है कि जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विश्व नेताओं का यहां आने का सिलसिला जारी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे।
One Nation, One Election: वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर केन्द्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, विपक्ष में मचा हाहाकार
One nation-one election big news: मोदी सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर बड़ा कदम उठा लिया है। सरकार ने पूर्व राष्टÑपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी कानून के सभी पहलुओं पर अध्ययन करेगी और एक देश, एक चुनाव की संभावना का पता लगाएगी। कमेटी आम लोगों की राय भी लेगी। वहीं बताया जा रहा है कि मोदी सरकार 18-22 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार विशेष सत्र के दौरान एक देश, एक चुनाव को लेकर बिल पेश कर सकती है।
संसद का विशेष सत्र 18 सितम्बर से, पांच बैठकें होंंगी: जोशी | One Nation, One Election
एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में सरकार ने आगामी 18 सितम्बर से संसद का पांच दिन का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है जिसमें पांच बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरूवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितम्बर तक बुलाया जा रहा है जिसमें पांच बैठकें होंगी। यह 17 वीं लोकसभा का 13 वां और राज्यसभा का 261 वां सत्र होगा।
उन्होंने कहा कि अमृतकाल में सरकार सार्थक चर्चा करना चाहती है। उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई को शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र इसी महीने की 11 तारीख को संपन्न हुआ था। इस सत्र के दौरान 23 दिन में 17 बैठकें हुई थी। विपक्षी दलों ने मणिपुर के मुद्दे को लेकर तरकीबन हर रोज सदन में हंगामा किया। हालाकि सरकार ने इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण विधेयक हंगामे के बीच ही पारित कराये। One Nation, One Election
विपक्ष हैरान: सरकार के आश्चर्यजनक फैसले ने विपक्षी गुट को हैरान कर दिया है। सरकार के इस कदम से ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अटकलें शुरू हो गईं हैं। विपक्षी धड़ों के कुछ नेताओं को लग रहा है कि केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों को आगे बढ़ा सकती है और अपने पुराने एजेंडे वन नेशन, वन इलेक्शन का ऐलान कर सबको चकित कर सकती है। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम ‘थोड़ी घबराहट’ दर्शाता है। राहुल गांधी पहले से कहते रहे हैं कि सरकार डरी हुई है। ऐसे में वह हार के डर से कोई भी कदम उठा सकती है।
LPG Gas Price: खुशखबरी, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर आई बड़ी अपडेट
LPG Gas Price: सरकार ने ओणम और रक्षाबंधन के त्योहार पर देश के 33 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ताओं को तोहफा देते हुए प्रति सिलेंडर दाम 200 रुपये कम करने की मंगलवार को घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यहां मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश की बहनों को तोहफे के रूप में प्रधानमंत्री दी का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इससे वर्ष 2023-24 में सरकारी खजाने पर 7680 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्हें 200 रुपये की मौजूदा सब्सिडी के साथ ही 200 रुपये की कमी का भी फायदा होगा। उन्हें अब 400 रुपये बचेंगे।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.44 प्रतिशत चढ़कर 80.18 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की तेजी लेकर 84.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
RBI News: आखिर आरबीआई की क्या मजबूरी थी जो रातों-रात बंद करना पड़ा ये सिक्का?
2000 Rupees Note: 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ी खबर
2000 Rupees Note: दो हजार के नोट पर एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को सर्कुलेशन में मौजूद दो हजार रुपये के सबसे बड़े करेंसी नोट को चलन से बाहर करने का ऐलान किया गया था। नोटों की वापसी के लिए अंतिम तारीख 30 सितम्बर तक का समय दिया गया है। वहीं अब आरबीआई ने वापस आ चुके दो हजार रुपये के नोटों का ताजा आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि 31 जुलाई 2023 तक बाजार में मौजूद 3.14 लाख करोड़ रुपये मूल्य के गुलाबी नोट वापस आ चुके हैं।
Mother-in-law donate Kidney: गजब: मौत के मुंह से बहू को बचा लाई सास…ऐसा किया काम आप भी कहने लगेंगे वाह क्या बात है..
88 प्रतिशत दो हजार के नोट वापस आए | 2000 Rupees Note
आरबीआई ने बताया कि 19 मई 2023 के बाद 88 प्रतिशत 2000 रुपये के नोट वापस आ चुके हैं। इनकी कुल वेल्यू 3.14 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद अब मार्केट में 0.42 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही बचे हैं। जून माह में रिजर्व बैंक ने जो डाटा दिया था उसके अनुसार 2.72 लाख करोड़ की कमत के दो हजार रुपये के नोटों की वापसी हो चुकी थी व 84 हजार करोड़ रुपये के नोट लोगों के पास मौजूद थे, लेकिन एक माह में ये आंकड़ा आधा रह गया है।
42 हजार करोड़ के नोट अब भी दबाए बैंठे हैं? 2000 Rupees Note
जानकारी के अनुसार अब भी 42 हजार करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार के नोट ऐसे हैं, जो बाजार में हैं। अगर इस अमाउंट को गड्डियों के हिसाब से देखें तो दो हजार रुपये के कुल 21 लाख गड्डियां अभी सर्कुलेशन में हैं। जाहिर है कि एक गड्डी में सौ नोट होते हैं। आपको बता दें कि 31 मार्च 2023 तक देश में लगभग 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार रुपये के नोट चलन में मौजूद थे। इनमें से 31 जूलाई 2023 तक कुल 3.14 लाख करोड़ रुपये के नोटों की वापसी हो चुकी है।
Chia Seeds for Weight Loss: अगर आप बढ़ते वजन से हैं परेशान तो चिया सीड्स का करें इस तरह इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे