Pushpa Kamal Dahal - Sach Kahoon Hindi

भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत: प्रचंड
इंदौर (एजेंसी)। नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत हुई है। भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए आयाम जुड़े है। प्रचंड ने यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कल उनके सम्मान में इंदौर में दिये गये रात्रि भोज में कही। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कल की मुलाकात के दौरान कहना कि हम अपने रिश्तों को हिमालय जितनी ऊंचाई देने के लिए काम करते रहेंगे और इसी भावना से, हम सभी मुद्दों का, चाहे बाउंड्री का हो या कोई और विषय, सभी का समाधान करेंगे यह हमारे लिये खुशी और गर्व का विषय है।

मोदी और प्रचंड के बीच दूरदर्शी समझौते | (India–Nepal Relations)

नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री के रूप में भारत भ्रमण चौथी बार हो रहा है। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के बीच जो सहमति हुई है, यह दूर तक जाने वाली सहमति है। कनेक्टीविटी, वॉटर रिसोर्स, ऊर्जा के क्षेत्र में जो सहमति बनी है, उसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। मैं नेपाल जाकर नेपाली जनता को बताऊंगा कि भारत नेपाल के बीच संबंधों में नए इतिहास की शुरूआत हुई है। भारत नेपाल के संबंधों में नए आयाम जुड़े है। इसको मजबूत करना हम सबका कर्तव्य है। प्रचंड ने कहा कि मध्यप्रदेश में जो गर्मजोशी से स्वागत हुआ है वह अविस्मरणीय है।

भगवान महांकाल के दर्शन कर मेरा सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जो विकास हुए है वह अभूतपूर्व है। इसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वागत भाषण देते हुये प्रदेश की 9 करोड़ जनता और राज्य शासन की ओर से प्रधानमंत्री प्रचंड का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रचंड को हमारे बीच पाकर हम अभिभूत है, उनका स्वागत कर हम गौरवांवित हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परम्पराएं लगभग एक जैसी है। ऐसा लग रहा है कि अपनों के बीच अपने ही आये है। कार्यक्रम का संचालन सांसद शंकर लालवानी ने किया।

यह भी पढ़ें:– हिमाचल में मई में 177.4 मिलीमीटर बारिश, तोड़े कई रिकॉर्ड

जानें-नेपाल के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचण्ड के बारे में
(सच कहूँ न्यूज) पुष्प कमल दहल प्रचण्ड नेपाल के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। चीन समर्थक पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की पार्टी ने प्रचण्ड को समर्थन दिया है। 2.5-2.5 वर्ष तक रोटेशन के तहत सरकार चलाने पर दोनों में सहमति बनी है। पूष्प कमल दल प्रचण्ड वर्ष 2008-2009 व 2016-17 बीच भी प्रधानमंत्री रहे हैं। राजनीति में आने से पूर्व प्रचण्ड नेपाल में एक सशस्त्र माओवादी विद्रोह का हिस्सा रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:– कमरे में आग जलाकर बैठे थे, दम घुटने से तीन की मौत

11 दिसम्बर,1954 में नेपाल के पोखरा के नजदीक कासकी जिले के धिकुरपोखरी में जन्मे प्रचण्ड ने सन् 1996 से 2006 तक माओवादी संघर्ष का नेतृत्व किया। सन् 2006 में नेपाली सरकार के साथ शांति समझौता हुआ। इस दौरान प्रचण्ड नेपाल की कम्युनिस्ट माओवादी पार्टी के नेता बने। वर्ष 2008 के चुनाव में प्रचण्ड की पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली और प्रधानमंत्री बने। वर्ष 2009 में उन्होंने तत्कालीन सेना प्रमुख जरनल रूकमंदगुद कटवाल (General Rookmangud Katawal) को बर्खास्त करने का निर्णय लिया लेकिन तत्कालीन राष्टÑपति राम बरन यादव ने इस निर्णय का विरोध किया। जिसके विरोध स्वरूप प्रचण्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रारम्भिक जीवन

ब्राह्मण परिवार में जन्मे पुष्प कमल दहल एक साधारण परिवार से हैं। पुष्प कमल ने कृषि विज्ञान में स्रातक किया। सन् 1986 में पुष्प कमल नेपाली कम्युनिट पार्टी के मशाल ग्रुप के महासचिव बने सन् 1990 में नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना हुई लेकिन उस दौरान भी पुष्प कमल भूमिगत ही रहे। अपने भूमिगत जीवन में ही उन्होंने अपने नाम के साथ प्रचण्ड का प्रयोग किया। श्री प्रचण्ड तब सुर्खियों में आए जब सन् 1996 में सशस्त्र विंग के सर्वेसर्वा बने।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।