Sara Khadem - Sach Kahoon Hindi

शतरंज खिलाड़ी खादेम ने बिना हिजाब के प्रतियोगिता में लिया भाग
दुबई (एजेंसी)। ईरान की महिला शतरंज खिलाड़ी सारा खादेम ने एक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिना हिजाब के हिस्सा लिया है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के शुरू होने के बाद किसी भी प्रतियोगिता में बिना हिजाब के दिखाई देने वाली यह पहली महिला खिलाड़ी हैं। ईरान में सितंबर के मध्य में 22 वर्षीय ईरानी कुर्द महिला महसा अमिनी की मौत के बाद हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन की शुरूआत हुयी थी। पुलिस ने अमिनी को ‘अनुचित पोशाक’ के आरोप में हिरासत में लिया था।

ईरान के समाचार आउटलेट खबरवर्ज़ेशी और एतेमाद ने सोमवार को रिपोर्ट एक में कहा कि सारा खादेम ने अल्माटी, कजाकिस्तान में फिडे वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में बिना हिजाब के बिना भाग लिया था। ईरान के सख्त ड्रेस कोड के तहत सिर पर स्कार्फ़ अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:– Punjab: कलियुगी मां ने अपने 8 साल के बेटे को नहर में फेंका

क्या है मामला

दोनों आउटलेट्स द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरें टूर्नामेंट के दौरान सिर पर बिना स्कार्फ़ की हैं। खबरवर्ज़ेशी ने सिर पर स्कार्फ़ पहने हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, लेकिन बिना यह बताए कि क्या यह उसी कार्यक्रम में ली गई थी। खादम के इंस्टाग्राम पेज पर टूनार्मेंट या रिपोर्ट के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की वेबसाइट के अनुसार 1997 में पैदा हुई खादेम को दुनिया में 804वां स्थान मिला है। 25-30 दिसंबर के आयोजन के लिए वेबसाइट ने उन्हें रैपिड और ब्लिट्ज दोनों प्रतियोगिताओं में एक प्रतिभागी के रूप में सूचीबद्ध किया। इससे पहले ईरान की पर्वतारोही एल्नाज रेकाबी ने अक्टूबर में बिना सिर पर स्कार्फ़ के दक्षिण कोरिया में भाग लिया और बाद में कहा कि उसने अनजाने में ऐसा किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।