Sudhir Singla - Sach Kahoon Hindi

विधायक सुधीर सिंगला ने देखी गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था
रेलवे सलाहकार सदस्य के अमित गोयल भी रहे मौजूद

रेलवे स्टेशन को भव्य बनाने की योजना को भी किया सांझा

गुरुग्राम। (सच कहूँ न्यूज) गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने सोमवार को रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन पर स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं, सुविधाओं का मुआयना किया। उनके साथ रेलवे सलाहकार सदस्य के अमित गोयल भी मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के आसपास गंदगी को देखकर विधायक सुधीर सिंगला ने नाराजगी दिखाई। उन्होंने कहा कि सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। गुरुग्राम से हजारों लोग रोजाना ट्रेनों में सफर करते हैं। यह गंदगी स्टेशन का सौंदर्य बिगाड़ रही है। नियमित तौर पर यहां सफाई हो, स्टेशन अधीक्षक इस पर ध्यान दें। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि रेलवे स्टेशन की बेहतरी के लिए जो भी कार्य हैं, वे रेल मंत्री में संज्ञान में लाकर पूरे करवाए जाएंगे। गुरुग्राम के धर्मप्रेमियों के अनुरोध पर विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि खाटू श्याम जी के लिए जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में कम कोच हैं। उसमें 16 कोच हैं, जिनमें 6 कोच की बढ़ोतरी करके 22 करवाने के लिए रेल मंत्री से अनुरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– सांसद रमेश कौशिक ने श्री राम पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम का रेलवे स्टेशन कायाकल्प के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे प्रमुखता पर रखा है। अधिक यात्रियों और ट्रेनों को संभालने के लिए रेलवे स्टेशन के बुनियादी ढांचे को नया रूप दिया जाएगा। इस परियोजना में चौथे रेलवे प्लेटफॉर्म का निर्माण, मौजूदा प्लेटफॉर्म का विस्तार, स्टेशन के प्रवेश और निकास बिंदुओं की संख्या में वृद्धि होगी। इस समय एक ही प्रवेश व निकास द्वार है। जयपुर-गुरुग्राम-दिल्ली रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि रेल संपर्क में सुधार के लिए झज्जर तक विस्तार होने की उम्मीद है। गुरुग्राम की बढ़ती आबादी के साथ रेल मंत्री से मौजूदा रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अपग्रेड करने का भी खाका तैयार हो चुका है।

उन्होंने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में बहुत तरक्की हुई है। रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण होने के बाद से तो यहां ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी और गति भी बढ़ेगी। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि गुरुग्राम का रेलवे स्टेशन हर मायने में अहम है। दिल्ली से निकलकर गुरुग्राम के रास्ते ट्रेनें विभिन्न क्षेत्रों में जाती हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को और अधिक बढ़ाया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। रेलवे स्टेशन के पास राजेंद्रा पार्क में कई कालोनियां आती हैं। इन कालोनियों के लिए यहां एक फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। भविष्य में यहां अंडरपास बनाने के भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। इस दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा, जीआरपी आफिसर रामफल, आरपीएफ नितिन मेहरा भी विधायक के साथ उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने विधानसभा में उठाया सिविल अस्पताल का मुद्दा
चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए जल्द अस्पताल का हो निर्माण

विधायक ने विस में की गुरुग्राम के मुद्दों की पुरजोर पैरवी

आयुद्ध डिपो के दायरे में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई रोकने की मांग

गुरुग्राम/चंडीगढ़। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) हर बार की तरह इस बार भी गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गुरुग्राम की समस्याओं को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जल्द से जल्द अत्याधुनिक सिविल अस्पताल के निर्माण की बात कही, वहीं आयुद्ध डिपो के दायरे में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई को भी रोकने की सिफारिश की। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों को उन्होंने विधानभा के पटल पर रखा।

यह भी पढ़ें:– कमरे के अंदर हीटर चलाकर सो रहे थे सुबह उठे ही नहीं… 4 की मौत

विधायक सुधीर सिंगला ने गुुरुग्राम के पुराने सिविल अस्पताल के निर्माण की बात को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल के लिए पुरानी बिल्डिंग के टूटने का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में अब जल्द ही नए अस्पताल के निर्माण की नींव रखने का कार्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल जल्द से जल्द करें, ताकि गुरुग्राम में रह रहे लाखों लोगों को सभी सुविधाओं से सुज्जित अत्याधुनिक अस्पताल में बेहतर उपचार मिले।

सड़क सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट भी विस में की सांझा

विधायक ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी एक रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी विधानसभा में रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में करीब 6500 किलोमीटर क्षेत्र में प्रमुख सड़कों विशेषज्ञों ने सर्वे किया है। इसमें पता चला है कि हरियाणा की 218 प्रमुख सड़कों पर 255 बटकलेन, 377 दुर्घटना संभावित क्षेत्र और 1013 अवैध कट हैं। इसके अलावा 104 जगहों पर सड़कों पर रोशनी नहीं है और 725 जगहों पर सड़कों के डिजायन में कमी पाई गई है। यह चौंकाने वाली बात है। अगर यह वास्तविकता है तो फिर हमें इस पर सचेत होकर कदम उठाने की जरूरत है।

क्योंकि हर साल हरियाणा में 5000 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान चली जाती है। विधायक सुधीर सिंगला ने मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से आग्रह किया कि वे इस विषय पर एक वैज्ञानिक टीम गठित करके इस सर्वे की वास्तविकता का भी पता लगाकर जल्द कार्यवाही करें। जहां कमी हो उसे दूर किया जाए।

आयुद्ध डिपो के दायरे में लोगों के ना तोड़ें मकान

विधायक ने आयुद्ध डिपो के दायरे में गुरुग्राम के उन लोगों की विधानसभा में पैरवी की, जो इस क्षेत्र में अपने मकान बनाकर रह रहे हैं। आयुद्ध डिपो के दायरे में पहले से बने हुए मकानों की तोडफ़ोड़ पर रोक के बावजूद कई बार नगर निगम के अधिकारी तोडफ़ोड़ करने पहुंच जाते हैं, इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जब तक अदालत से वायु सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक इस समस्या को सुलझाने के लिए एक एक्शन प्लान बनाया जाए। जिसके तहत लोगों को अस्थायी बिजली के कनेक्शन व अन्य सुविधाएं दी जा सकें।

रेलवे स्टेशन व गुडग़ांव विस का नाम हो गुरुग्राम

विधायक सुधीर सिंगला ने गुडग़ांव के रेलवे स्टेशन का नाम गुरुग्राम करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिले का नाम गुडग़ांव से गुरुग्राम हुए कई साल बीत गए हैं, लेकिन अभी तक रेलवे स्टेशन का नाम गुडग़ांव ही है। इसी तरह से गुरुग्राम विधानसभा का नाम भी गुडग़ांव ही है। उनकी सरकार से गुजारिश है कि रेलवे स्टेशन और गुडग़ांव विधानसभा का नाम गुरुग्राम किया जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।