Bulandshahr News - Sach Kahoon Hindi

International Yoga Day: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक हुआ समापन
बुलंदशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: बुलन्दशहर में रविवार को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष का मुख्य विषय "स्वस्थ आयु के लिए योग" था, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देता है。सुबह 06:00 बजे सामूहिक योगाभ्यास की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ० अलख प्रकाश के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षकों के निर्देशानुसार उपस्थित सभी लोगों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास  किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा भगवान धन्वन्तरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर के किया गया।इस अवसर पर प्रभारी मन्त्री सुरेन्द्र दिलेर ने अपने संबोधन में कहा कि, "योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह हमारे तन, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली एक संपूर्ण जीवनशैली है।" उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे योग को मात्र एक दिन के अनुष्ठान तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं。योग सत्र के पश्चात् प्रतिभागियों के बीच जलपान वितरित किया गया और सभी ने निरोगी रहने का संकल्प लिया। नोडल प्रभारी डॉ० चन्द्रचूड मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष योग सप्ताह के अन्तर्गत जनपद के आयुर्वेद महाविद्यालयों में योग पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

इस भव्य आयोजन में  2500 से अधिक लोगों ने जिसमें स्थानीय नागरिकों, छात्रों और संस्था के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ० निधि शर्मा, डॉ० अंतेश, डॉ० शुभम शांडिल्य, आदि का विशेष योगदान रहा।

राजकीय महाविद्यालय बी. बी. नगर के रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर योगेन्द्र सिंह का वियतनाम में हुआ सम्मान
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित बाओ सोन इण्टरनेशनल होटल में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन “जलवायु परिवर्तन, संसाधन, जैव विविधता एवं पर्यावरणीय चुनौतियाँ: सतत विकास हेतु मुद्दे एवं रणनीतियाँ (सीसीआरबीईसी-2026)” के दौरान प्रोफेसर डॉ० योगेन्द्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय बी०बी० नगर, बुलन्दशहर को शिक्षा, अनुसंधान, सामाजिक सेवा एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर्यावरण रत्न पुरस्कार से दिनांक 16/06/2026 को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान सम्मेलन के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ० थावाच्चाई कमोलथम, निदेशक, कैनाबिस स्वास्थ्य विज्ञान एवं औषधीय जड़ी-बूटी कार्यक्रम, सुआन सुनन्धा राजभाट विश्वविद्यालय, बैंकॉक (थाईलैंड) तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर चैवत, कॉलेज ऑफ पॉलिटिकल साइंसेज, सुआन सुनन्धा राजभाट विश्वविद्यालय, बैंकॉक (थाईलैंड) द्वारा विभिन्न देशों से आए शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों एवं विषय-विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन डॉ० भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, सुआन सुनन्धा राजभाट विश्वविद्यालय, बैंकॉक (थाईलैंड), एरोसोल, वायु गुणवत्ता एवं जलवायु अनुसंधान सोसाइटी (एएसीसीआरएस), श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखण्ड) तथा भारतीय स्पेक्ट्रोस्कोपी सोसाइटी, दिल्ली के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।

प्रो०डॉ०योगेन्द्र सिंह ने सम्मेलन में आयोजन समिति के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ अपना शोध-पत्र भी प्रस्तुत किया। उनके शोध कार्य, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा बहुआयामी योगदान की सम्मेलन में उपस्थित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा सराहना की गई।

सम्मेलन के संयोजक प्रोफेसर डॉ०सुरेन्द्र प्रताप सिंह, स्थानीय आयोजन सचिव डॉ० श्रीनिवास रेड्डी अलावाला तथा सम्मेलन समन्वयक डॉ०आलोक सागर गौतम के नेतृत्व में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग, पर्यावरणीय चुनौतियों तथा सतत विकास से जुड़े विविध विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में भारत सहित अनेक देशों के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता कर वैश्विक चुनौतियों के समाधान, सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति तथा विज्ञान एवं समाज के मध्य समन्वय को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने विचार एवं शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए। यह सम्मान न केवल प्रोफेसर डॉ०योगेन्द्र सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उनके संस्थान, क्षेत्र एवं देश के लिए भी गौरव का विषय है।

पहले की शराब पार्टी फिर मामूली विवाद पर दोस्त ने ही दोस्त की पत्थर से कुचल कर दी हत्या
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: बुलन्दशहर में दोस्ती एक बार फिर खून से रंग गई। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के सतवरा-खुसरूपुर इलाके में 18 वर्षीय युवक अरविंद की बेरहमी से ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार दोपहर गांव खुसरूपुर की पुलिया के नीचे रजवाहे के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वह घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह थाना अहमदगढ़ पर सूचना मिली कि ग्राम खुशरुपुर निवासी अरविन्द नामक युवक है जो मिल नही रहा है पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल कई टीमे गठित कर व्यक्ति की तलाश की गयी। युवक की अंतिम लोकेशन के आधार पर जाकर देखा गया तो वह रजवाहे पुलिस के नीचे मृत अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गयी तो जानकारी मिली कि मृतक अपने दोस्त कपिल के साथ शाम को घर से निकला था जो एक दूसरे के साथ खाते पीते भी है एवं दोनो के अच्छे सम्बन्ध है।

पुलिस द्वारा कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया उसने अरविन्द के साथ पुलिस के नीचे बैठकर शराब पी तथा शराब के नशे में दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके उपरान्त कपिल ने अरविन्द के सिर में पास में पडे पत्थर से वार किया गया जिससे अरविन्द को गम्भीर चोटे आई एवं उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है एवं उससे पूछताछ की जा रही है जिसमें प्रारम्भिक तौर पर जुर्म को स्वीकार किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक का हुआ सफल आयोजन
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: रविवार को जाड़ौल स्थित टीवीएसजी फार्म हाउस पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में विकास खण्ड जहाँगीराबाद के समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष प्रधान चौधरी जगमाल सिंह मावई ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह महासचिव डॉ अजीत सिंह उपाध्यक्ष बब्लू प्रधान जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी सचिव विक्रम सिंह उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह सहित अन्य सभी प्रधानों ने मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेसित किया

जिसमें समय पर चुनाव न होने पर प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाये। महासचिव डॉ० अजीत सिंह ने बताया कि अपनी मांग को लेकर दिनांक 20-5-2026 को रमाबाई अंबेडकर पार्क में महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा होने वाले महासम्मेलन में समस्त प्रधान सम्मलित होंगे।

इस अवसर पर-कुशल प्रधान कुरैना,मामचन्द प्रधान,प्रेमसिंह प्रधान,कालीचरन प्रधान, बबली प्रधान,मूलचन्द प्रधान,नरेन्द्र सिंह प्रधान,रूकमणी देवी,अय्यूब प्रधान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Welfare Works: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जरूरतमंद स्कूली बच्चों को वितरित किए जर्सी और जूते
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: स्याना- डेरा सच्चा सौदा के पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्साँ की प्रेरणा से चलाए जा रहे मानवतावादी कार्यों की एक और मिसाल देखने को मिली। सोमवार को स्याना नगर स्थित विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में आयोजित एक विशेष कल्याण कार्यक्रम के तहत स्कूल के अति जरूरतमन्द बच्चों को नई जर्सी (यूनिफॉर्म) और जूते वितरित किए गए। Bulandshahr News

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं को दूर करना था, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ स्कूल आ सकें और पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर सकें। डेरा सच्चा सौदा के स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और कृतज्ञता साफ दिखाई दे रही थी।

डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा से ही शिक्षा और गरीब बच्चों के उत्थान पर जोर दिया है। उनके मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा “गिफ्ट ऑफ एजुकेशन” और अन्य समान पहलों के तहत किताबें, यूनिफॉर्म, जूते और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती रही है। यह कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक कदम है, जो समाज में सच्ची मानवता और सेवा भावना को बढ़ावा देता है। Bulandshahr News

स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने डेरा सच्चा सौदा के इस नेक कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध, हाथों में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
सांकेतिक सत्याग्रह, अन्य विभागों के काम थोपने का भी किया विरोध

बुलंदशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: सोमवार को स्याना के खण्ड विकास परिसर में ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में सांकेतिक सत्याग्रह शुरू किया है। यह विरोध मुख्य विकास अधिकारी के बुलन्दप्रदेश स्तरीय आह्वान के बाद शुरू हुआ है। संगठन ने ऑनलाइन उपस्थिति को अव्यवहारिक और शासकीय कार्यों में बाधा डालने वाला बताया है।

शासनादेश के अनुसार पंचायत सचिवों की उपस्थिति को ऑनलाइन किए जाने का आदेश जारी किया गया है। पंचायत सचिवों के संगठन का कहना है कि वर्तमान परिवेश में यह प्रणाली व्यावहारिक नहीं है और इससे सरकारी कामकाज प्रभावित होगा। Bulandshahr News

संगठन ने घोषणा की है कि जब तक इस विषय पर सफल वार्ता या समाधान नहीं होता, तब तक सत्याग्रह कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके तहत, पंचायत सचिव काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए अपने शासकीय कार्यों का विरोध करेंगे।

जनपद के समस्त विकास खण्डों में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में संगठन के बैनर तले विकास खण्ड मुख्यालयों पर फर्श पर बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से सांकेतिक सत्याग्रह किया जाएगा। इस दौरान पंचायत सचिवों पर थोपे गए अन्य विभागों के कार्यों का भी विरोध किया जाएगा।

सत्याग्रह के उपरांत, खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने के बाद, जनपद के समस्त पंचायत सचिव अपने व्यक्तिगत फोन नंबरों पर बनाए गए सभी शासकीय जनपदीय और विकास खण्ड स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर हो जाएंगे। इसके बाद भी वे अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

एक निश्चित तिथि से सचिवों द्वारा इंजन चालित वाहन से क्षेत्रीय भ्रमण नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, अनुमन्य साइकिल भत्ता 200 रुपये मिलने के कारण साइकिल, टेम्पो या बस द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण किया जाएगा। संगठन शासन से साइकिल भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान करने की मांग करेगा और इस ओर ध्यान आकर्षित करेगा।

जटिल ई-ग्राम स्वराज और गेटवे प्रणाली प्रक्रिया का भी विरोध किया जा रहा है। संगठन ने इसके स्थान पर मोबाइल ऐप के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया निर्मित करने की मांग की है। उनका तर्क है कि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की कोई शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं है, ऐसे में उनसे डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) संचालन की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है। इसी दिन, इस प्रक्रिया के कुशल प्रबंधन तक के लिए समस्त ग्राम पंचायतों के डीएससी/डोंगल एडीओ (पंचायत) कार्यालय में जमा कर दिए जाएंगे। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– मान सरकार की बड़ी पहल: युवा वैज्ञानिक-टीचर्स को ग्लोबल मंच पर रिसर्च का मौका, यात्रा-ठहरने का खर्च उठाएगी सरकार

Mission Shakti Abhiyan: मिशन शक्ति अभियान के तहत कविता पाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Mission Shakti Abhiyan: राजकीय महाविद्यालय बी० बी० नगर में सरकार के मिशन शक्ति अभियान के 5वें चरण तथा साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण, साहित्यिक प्रतिभा और रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। Bulandshahr News

प्रतियोगिता का आयोजन सेमिनार हॉल में प्रातः 11:00 बजे किया गया। इस साहित्यिक आयोजन में महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, नारी शक्ति और सामाजिक जागरूकता के विभिन्न पहलुओं को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं में महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता, लैंगिक समानता, बेटी के सम्मान, महिला सुरक्षा और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को छुआ। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, भाषा सौंदर्य और प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। Bulandshahr News

कुछ कविताओं में नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला के रूप में प्रस्तुत किया गया, तो कुछ में शिक्षित नारी द्वारा समाज के उत्थान की बात कही गई। प्रतिभागियों ने अपनी मौलिक रचनाओं के माध्यम से यह संदेश दिया कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं और उनके सशक्तिकरण से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा कविता की मौलिकता, विषय वस्तु, भाषा शैली, प्रस्तुतीकरण और समग्र प्रभाव के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

विजेताओं की घोषणा | Bulandshahr News

प्रथम स्थान:

• हर्षिता (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)

द्वितीय स्थान (संयुक्त):

• शीतू (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)

• रिया माहौर (बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर)

तृतीय स्थान (संयुक्त):

• पारुल (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर)

• रिमझिम (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर)

महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि साहित्य समाज में जागरूकता और परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के संदेश को अत्यंत प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे अपनी साहित्यिक प्रतिभा का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करें।

साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के संयोजक ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्राओं में न केवल रचनात्मक लेखन को बढ़ावा देती है, बल्कि उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील भी बनाती है। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को महाविद्यालय की पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा।

हिंदी व संस्कृत विभाग की प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार व श्री आयुष ने प्रतिभागियों की साहित्यिक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं ने अपनी कविताओं में काव्य तत्वों का सुंदर समन्वय किया है और विषय को गहराई से प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कई दर्शकों ने कहा कि कविताओं ने उन्हें भावनात्मक रूप से गहराई तक प्रभावित किया। महाविद्यालय द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– जनकल्याण समिति प्रतापनगर द्वारा नेत्र ज्योति अभियान का आयोजन

गांव भैसोड़ा के तेज गेंदबाज हरेन्द्र सिंह का अयोध्या प्रीमियर लीग में चयन
टी 20 टूर्नामेंट में इण्डियन टाइटंस के लिए करेंगे प्रदर्शन

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Siyana News: तहसील स्याना के गांव भैंसोड़ा निवासी हरेन्द्र सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह का चयन टी20 क्रिकेट टीम अयोध्या प्रीमियर के लिए हुआ है। प्रीमियर लीग में 8 टीमें भाग लेंगी। अयोध्या में 9 नवंबर को होने वाले अयोध्या प्रीमियर लीग के लिए हिडेन टाइटंस ने हरेन्द्र सिंह को एक फास्ट बॉलर के रूप में जगह दी है।हरेन्द्र सिंह की बॉलिंग रफ्तार की बात करें तो 135 कि०मी० की रफ्तार से बॉलिंग करते है।

हरेन्द्रसिंह के पिता पूर्व ग्राम प्रधान व माता वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। टीम में चयन होने से परिवार और ग्रामीणों में भारी उत्साह है इस खबर से न कि भैंसोड़ा गांव का नाम रोशन हुआ है बल्कि पूरे स्याना क्षेत्र व जनपद का गौरव बढ़ा है। हरेन्द्र सिंह को बधाई देने के लिए दूर दराज से लोग पहुंच रहै हैं। समस्त ग्रामीणों व क्षेत्र वासियों ने हरेन्द्रसिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है। Siyana News

यह भी पढ़ें:– मेला कपाल मोचन में आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी देखभाल और जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक प्रबन्ध: डॉ. जितेन्द्र सिंह

गांव डारौली में गन्ना किसानों के हित में ग्राम प्रधान ने किया सरहानीय कार्य
बुलन्दशहर/बी०बी०नगर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। B B Nagar News: मंगलवार को क्षेत्र के गांव डारौली में साबितगढ़ सुगर मिल के कांटे का शुभारंभ किया गया। सुभारंभ ग्राम प्रधान द्वारा फीता काटकर किया गया। उपस्थित किसानों ने ग्राम प्रधान का फूल माला पहनकर स्वागत किया। गन्ना किसानों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान नरेन्द्र चौधरी द्वारा सरहानीय कदम उठाते हुए गांव में साबितगढ़ सुगर मिल का कांटा लगवाया गया।ग्राम प्रधान ने बताया कि वर्षों से किसान सिम्भावली सुगर मिल को गन्ना दे रहे थे लेकिन मिल द्वारा सही समय पर पैमेंट न किये जाने से क्षेत्र के सभी किसान बेहद परेशान थे किसानों को खाद और बीज की व्यवस्था करने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। Bulandshahr News

किसानों की समस्याओं के मध्यनजर ये कदम उठाया गया साबितगढ़ सुगर मिल का पैमेंट रिकार्ड हमेशा से अच्छा रहा है। किसानों की समस्या को देखते हुए ये कदम उठाया गया। इस कार्य से किसानों में भारी उत्साह नजर आया। उपस्थित किसानों ने बताया हम प्रधान जी के इस कार्य से बहुत खुश हैं प्रधान जी का आभार व्यक्त करते हैं हम आशा करते हैं कि भविष्य में किसानों को गन्ना पेमेंट को लेकर किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुभारंभ के अवसर पर -गन्ना डारेक्टर रिंकू सिंह, देवीसिंह पूर्व प्रधान तिबड़ा, डेलीगेट बालकराम शर्मा, डेलीगेट रवि कुमार, रिंकू ठाकुर, मूलचन्द चौधरी, वेदपाल चौधरी, विजयपाल जाटव, रनवीर सिंह पूर्व डारेक्टर, मोतीसिंह ठाकुर, बीरपाल ठाकुर, अमरपाल जाटव, जयप्रकाश ठाकुर, रतनसिंह जाटव, रतनवीर सिंह, विजयवीर सिंह, व कन्छिद ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– Women’s World Cup Final: विश्व कप फाइनल में हारने के दक्षिण अफ्रीका की कप्तान ने पिच को लेकर किया बड़ा खुलासा

Mission Shakti: मिशन शक्ति अभियान के तहत दीपक सज्जा प्रतियोगिता का सफल आयोजन
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: राजकीय महाविद्यालय बी० बी० नगर में सरकार के मिशन शक्ति अभियान के 5वें चरण तथा साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दीपक सज्जा प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण, परंपरागत कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में प्रातः 11:00 बजे किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अत्यंत सुन्दर और कलात्मक दीपक सज्जा की। विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा सृजनात्मकता, कलात्मक प्रस्तुति, विषय से संबंधता, पर्यावरण अनुकूलता और समग्र प्रभाव के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

विजेताओं की घोषणा | Bulandshahr News

प्रथम स्थान:

• मोनिका पुत्री कालू सिंह

• शीतू पुत्री ऋषिपाल

द्वितीय स्थान:

• शालिनी पुत्री राजकुमार

• चांदनी भाटी पुत्री रतन सिंह

• मानसी चौधरी पुत्री हेमन्त चौधरी

तृतीय स्थान:

• प्रिया गुप्ता पुत्री पंकज कुमार गुप्ता

महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दीपक सज्जा हमारी सांस्कृतिक परंपरा का एक सुन्दर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पारंपरिक कलाएं न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखती हैं, बल्कि महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बन सकती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनकी कलात्मक प्रतिभा और मेहनत के लिए सराहना की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन

नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: राजकीय महाविद्यालय बी०बी० नगर में नवप्रवेशित छात्रों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, सुविधाओं और अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो० जीनत जैदी ने की। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती भारती कुमारी तथा सह-संयोजक डॉ० राजेश कुमार रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने छात्रों को महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रो० जीत सिंह ने अनुशासन और छात्रवृत्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ० अंजली गर्ग ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), पुस्तकालय और वाचनालय की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ० राजेश कुमार ने खेल-कूद और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के बारे में छात्रों को अवगत कराया। मि० आयुष ने रोवर्स एवं रेंजर्स की गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती भारती कुमारी ने छात्रों को सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व और इनके महाविद्यालयी जीवन तथा भविष्य में करियर निर्माण में योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। Bulandshahr News

प्राचार्या प्रो० जीनत जैदी ने नवप्रवेशित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों का लाभ उठाकर वे अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें और शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करें। कार्यक्रम का समापन कृतज्ञता ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों और बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– Grow Early Potatoes: आलू की खेती से कमाए 60 दिनों में इतने लाख, इस प्रकार करे खेती

स्वदेशीअपनाओ अपनों की आय बढ़ाओ, हिन्द जन सेवा समिति ने किया आह्वान
बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: प्रकाश पर्व नजदीक है बाजारों में अपने देश में निर्मित स्वदेशी सामानों की ही बिक्री होनी चाहिए ताकि अपने मेहनतकश कारीगरो को लाभ हो और उनकी आय में वृद्धि हो। हिंद जन सेवा समिति ने गत वर्षो की भांति जन जागरूकता अभियान चला कर आम जन से स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान किया जागरूक अभियान का शुभारंभ कुंभकार द्वारा निर्मित प्रकाश पर्व में प्रयोग होने वाले दीपक, हांडी और मिट्टी से बने हुए बर्तनों की खरीदारी के लिए आह्वान किया समिति की टीम कुंभकार कि मेहनत को जन-जन तक पहुंँचाने का निर्णय लिया। Bulandshahr News

समिति अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें ताकि अपने देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और अपनों की आयवृद्धि हो भारतीय संस्कृति और अपने देश के कारीगरों की कला को पहचानो और उन्हें बढ़ावा दो उनके घर पर भी खुशियों का माहौल बनाओ ताकि वो भीअपने बच्चों को शिक्षित बना सकें। ललित त्रिवेदी के नेतृत्व में अनिल वाल्मीकि, अभय, धर्मेन्द्र, अजय, विकास, लक्ष्य, देव, ऋषभ आदि उपस्थित रहे। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– Rajinikanth: श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत