Power Cut - Sach Kahoon Hindi

Power Cut: बिजली कटौती ने बिगाड़ी प्रदेश की स्थिति
शाम 7 बजे के बाद कई-कई घंटों तक हो रही कटौती, लोग परेशान

तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का एक यूनिट हुआ बंद

ग्रिडों में पहुंचकर सोशल मीडिया पर सरकार को दिखाने लगे हालात

पटियाला (सच कहूँँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: प्रदेश भर में हो रही बिजली कटौती के चलते आम लोग रात के समय ग्रिडों में पहुंचकर बिजली कर्मचारियों से तकरार करने लगे हैं। बड़ी बात यह है कि गर्मी का मौसम अभी शुरू हुआ है, लेकिन पहले ही कई-कई घंटों तक बिजली कटौती हो रही है, जबकि मंडियों में सीजन भी जोरों पर चल रहा है। इधर रात के समय तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का एक यूनिट बायलर ट्यूब लीक होने के कारण बंद हो गया। राज्य भर में बिजली की बढ़ती मांग 9500 मेगावाट के करीब पहुंच गई है, इसके बावजूद बिजली कटौती समझ से बाहर है। Patiala News

उल्लेखनीय है कि पंजाब के बिजली मंत्री ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली के मामले में बड़े-बड़े दावे किए थे कि इस बार गर्मी और धान सीजन में किसी प्रकार की बिजली कटौती नहीं होगी, जबकि मौजूदा समय में स्थिति दावों के उलट बन चुकी है। पावरकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को राज्य में बिजली की अधिकतम मांग 9632 मेगावाट तक रही। तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का एक यूनिट रात 9:30 बजे बायलर लीक होने के कारण बंद हो गया। आज शुक्रवार को मौसम में कुछ बदलाव होने के कारण दोपहर 3 बजे बिजली की मांग 6000 मेगावाट से कुछ ऊपर चल रही थी। पिछले चार-पांच दिनों से राज्य में बिजली कटौती की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संगरूर, पटियाला, बरनाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना आदि जिलों में लोग रात को ग्रिडों में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं और वहाँ हो रही बिजली कटौती के बारे में सवाल पूछ रहे हैं।

बिजली कर्मचारियों से लोगों की हो रही तकरार | Patiala News

कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें ऊपर से इतने समय तक बिजली कटौती करने के आदेश मिलते हैं, जिसके बाद सप्लाई बंद कर दी जाती है। 15 अप्रैल को पंजाब के कई इलाकों में शाम 7 बजे से कटौती शुरू होकर रात 12 बजे तक जारी रही। इसी तरह 16 अप्रैल की रात भी कई घंटे बिजली कटौती की रिर्पोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने लाइव होकर ग्रिडों में पहुंचकर बिजली कटौती की पोल खोली और सरकार से सवाल किया कि अब ऐसा कौन सा भारी भार आ गया है कि रात के समय इतनी बड़ी बिजली कटौती करनी पड़ रही है। इस दौरान बिजली कर्मचारियों से लोगों की तकरार भी हो रही है। लोगों ने कहा कि दिन में तो गेहूँ की फसल को आग से बचाने के लिए बिजली सप्लाई बंद रखी जा रही है, लेकिन रात को भी बिजली नहीं आ रही।

15 यूनिटों में से 2 यूनिट बंद पड़े

इस बीच सरकारी थर्मल प्लांटों के 10 में से 9 यूनिट चल रहे हैं और इनसे 1345 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। रूपनगर थर्मल प्लांट का नंबर 4 यूनिट वार्षिक मेंटेनेंस के कारण बंद पड़ा है। इसी तरह सबसे बड़े थर्मल प्लांट तलवंडी साबो के 3 यूनिटों में से 2 यूनिट चल रहे हैं। नंबर 2 यूनिट पिछले रात बायलर लीक के कारण बंद हो गया है, और उम्मीद जताई गई है कि यह 20 अप्रैल तक चलेगा। इसी तरह राजपुरा थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट चल रहे हैं, और इन दोनों थर्मल से 1400 मेगावाट से ज्यादा बिजली उत्पादन हो रहा है।

बिजली के अघोषित कटो से धरौदी के ग्रामीण परेशान
घरों दुकानों में रखे बिजली के उपकरण बने शोपीस

धमतान साहिब। (सच कहूँ/कुलदीप नैन) एक तरफ हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला (Ranjit Singh Chautala) सरकार की ओर से बिजली को लेकर बड़े बड़े दावे करते है वही दूसरी तरफ इस गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रो में ये दावे फ्लॉप साबित होते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें:– जब नपा कार्यालय में अचानक आ धमके राज्य मंत्री, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

आजकल पड रही भीषण गर्मी और ऊपर से लगातार हो रहे बिजली के अघोषित कटो (Power Cut) ने गाँव धरौदी के लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है, जो दिनभर चलती रहती है। रात के समय में भी लाइट की कटौती ने ग्रामीणों की नींद हराम कर रखी है। गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती के चलते घरों व दुकानों में लगे विद्युत आधारित उपकरण पंखे, कूलर, एसी सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। अघोषित कटो का आलम ये है कि बिजली गुल होने के बाद पता नहीं होता है कि बिजली दोवारा कब आएगी।

कई कई घण्टे रहती है बिजली गुल

इतना ही नहीं कि बिजली रात के समय कई बार तो कई कई घंटों तक गुल हो जाती है। जिसके कारण गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठनाईयों का सामना करना पडता है। बिजली (Electricity) के इन अघोषित कटौती से धरौदी के ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो मजबूरन हमे बड़ा कदम उठाना पड़ेगा।

लम्बे कटो के कारण इन्वर्टर भी दे जाते है जवाब

ग्रामीणों का कहना है कि अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही अघोषित बिजली कटौती ने हमारी परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। बिजली कटौती से परेशान जब हम बिजली विभाग से पूछताछ करते है तो वहां से भी कोई सटीक जवाब नहीं मिलता। दिन हो या रात गर्मी के कारण गली मोहल्लों में मासूमों की किलकारियां गूंजती सुनाई देती है। व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। । घंटों तक लगने वाले कट के आगे इनवर्टर भी साथ छोड़ जाते हैं।

धरौदी लाइन में फाल्ट के चलते पिछले 3 4 दिन से लाइट की समस्या बनी हुई है। बिजली विभाग की टीम लाइन पर काम कर रही है, लेकिन अभी तक फाल्ट मिला नही है। हम तो फाल्ट होने का कारण पुरानी तारे मानकर चल रहे है, जो काफी समय से बदली नही गयी है।

सन्दीप लाइनमैन

कड़ाके की ठंड में भी पॉवरकॉम लगा रहा ‘बिजली के कट’
बिजली की मांग 6300 मेगावाट, सरकारी और प्राईवेट थर्मलों के यूनिट चल रहे

बिजली कर्मचारी ऊपर से कट लगाए जाने के आदेशों की दे रहे दुहाई

पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर) कड़ाके की पड़ रही ठंड में भी पॉवरकॉम बिजली के कट लगा रहा है। ग्रामाी क्षेत्रों में रोजाना ही बड़े-बड़े कट लग रहे हैं और लोग इस बात से हैरान हैं कि सर्दी में कैसे बिजली किल्लत पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार राज्य में ठंड के प्रकोप के कारण लोग ठिठुर रहे हैं और बिजली खपत में भी कमी आई हुई है। सीएम के जिला संगरूर सहित पटियाला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में कई-कई घंटों के कट लग रहे हैं। वैसे बीते दिनों पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने दावा किया था कि पंजाब को झारखंड की खान से कोयला आना शुरू हो गया है और अब पंजाब में 30 सालों तक बिजली की कमी नहीं आएगी। सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा पोस्टें डाली जा रही हैं कि ठंड में बिजली की कैसे कमी पैदा हो गई है, जोकि बिजली नहीं आ रही।

यह भी पढ़ें:– दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 के केयर होम में आग लगने से दो की मौत, छह को बचाया

इधर जब गतदिवस बिजली की मांग देखी गई तो शाम को यह मांग 6300 मैगावाट पर चल रही थी। पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली के कारण पिछले सालों से बिजली की खपत बढ़ी है। सरकारी थर्मलों और प्राईवेट थर्मलों के सिर्फ 3 यूनिट ही बंद हैं, जबकि बाकी चल रहे हैं। सरकारी रोपड़ थर्मल प्लाट के चारों यूनिट चल रहे हैं और जबकि लहरा मुहब्बत थर्मल प्लांट के 3 यूनिट चल रहे हैं। सरकारी थर्मलों से 1250 मैगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। इसी तरह अगर प्राईवेट थर्मल प्लांट की तरफ देखा जाए तो राजपुरा थर्मल प्लांट पूरी क्षमता के साथ चल रहा है और यहां 1337 मैगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। इसी तरह ही तलवंडी साबों थर्मल प्लांट का एक यूनिट बन्द है और चल रहे दोनों यूनिटों से 1190 मैगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। गोइन्दवाल साहिब थर्मल प्लांट का एक यूनिट बन्द है और जबकि एक यूनिट से 250 मैगावाट बिजली उत्पदान हो रहा है।

बिजली की कमी नहीं, तकनीकी दिक्कत : डायरैक्टर जनरेशन

इधर बिजली कटों संबंधी जब पॉवरकॉम के डायरैक्टर जनरेशन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी तकनीकी नुक्स के कारण कट लग सकते हैं, लेकिन बिजली की कोई कमी नहीं है। जब उन्हें बताया गया कि पिछले कई दिनों से ऐसा हो रहा है और रोजाना नुक्स नहीं हो सकता तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते कहा कि फीडर का नाम बताओ, हम चैक करवा लेते हैं। जब उन्हें बताया गया कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा कहा जा रहा है कि पीछे से कट लगाने संबंधी निर्देश हैं और उसके बाद ही कट लगता है तो उन्होंने ऐसी किसी बात से इन्कार कर दिया।

संगरूर जिले के कुलविन्द्र सिंह नदामपुर, हैपी सिंह का कहना है कि दिन में बड़े-बड़े कट लग रहे हैं। जबकि संबंधित बिजली ग्रिडों में फोन कर जानकारी ली जाती है तो संबंधित कर्मचारी कहते हैं कि पावर कट लगे हुए हैं। जब ठंड में पावर कटों का कारण पूछा जाता है तो ऊपर से आदेश होने की बात कहकर फोन रख देते हैं। इसी तरह जिला पटियाला के भगवंत सिंह और रूप सिंह ने भी कटों की परेशानी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से दिन और शाम को कट लग रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।