Firozabad News - Sach Kahoon Hindi

पुलिस ने अन्तर्राज्यीय तस्कर को 3 करोड़ की चरस सहित किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध गांजा/चरस की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी व एएसपी क्राइम राजेश गुनावत के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद शेखर सैंगर के नेतृत्व में एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय पुत्र रामाधार निवासी ग्राम गोनाहा चैनपुर थाना रक्सौल जनपद मोतीहारी (बिहार) को कब्रिस्तान के बगल में स्थित खोखा के पास बिल्टीगढ रोड मक्खनपुर से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त विजय के कब्जे से 13.198 किलोग्राम अवैध चरस जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 03 करोड़ रूपये है के अलावा एक मोबाइल व 1200 रुपये नकद बरामद किये गये हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मक्खनपुर पर एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा, प्रेमशंकर पाण्डेय प्रभारी एसओजी तथा उनकी टीम, मुकेश कुमार (प्रभारी सर्विलांस टीम), है0का0 कृष्ण कुमार, मनोज गौतम, पवन कुमार, ब्रजभान आदि शामिल रहे।

डीएम एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं, 204 में से 11 का हुआ निस्तारण
फिरोजाबाद/जसराना (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण सम्भव हो सके, इस उद्देश्य को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज शनिवार जसराना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी ने अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये।

सम्पूर्ण समाधान समाधान दिवस के दौरान डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालय में आता है, इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए । कोई भी फरियादी तहसील दिवस या किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं लौटना चाहिए, पारदर्शिता के आधार पर सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 204 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें डीएम, एसएसपी ने मौके पर ही 11 शिकायतों का निस्तारण कराया और बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इधर डीएम ने उप जिलाधिकारी जसराना व पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए कि वह समाधान दिवस की समाप्ति के उपरांत जमीनी विवाद व अतिक्रमण के प्रकरणों में अलग-अलग राजस्व व पुलिस की टीम बनाकर मौके पर भेजकर शिकायतों का गुणदोष के आधार पर पूरी गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराए और निस्तारण को शिकायतकर्ता को अवगत भी कराए।

जिलाधिकारी ने अंत में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों को प्रभावी ढंग व गम्भीरता से निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, डीएफओ भानेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राम बदन राम, बीएसए अजय कुमार , परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी जसराना, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद में यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को किया ढेर
फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Firozabad News: जनपद के थाना क्षेत्र शिकोहाबाद में शुक्रवार दोपहर में अचानक गोलियों की तड़तड़हाट से स्टेशन के निकट का इलाका गूंज उठा। ट्रेन से जा रहे दो अपराधियों की सूचना पर एसओजी इटावा की टीम की घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए । उसकेबाद दोनों अपराधी वहां से भागने लगे।  स्टेशन के नजदीक हुई वारदात के बाद बदमाशों ने कुछ दूरी पर खड़ी एक व्यक्ति की बाइक को लेकर भागना शुरू कर दिया। इधर टीम के दो सिपाहियों के गोली लगने के बाद भी उनके पीछे एसओजी की टीम के अन्य पुलिसकर्मी लग गए।

बाद में नगला कन्हई क्षेत्र में स्कूल के पास पुलिस की इन बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को मार गिराया। इन दोनों बदमाश ने कुछ दिन पहले इटावा में एक डॉक्टर से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस को इनकी तलाश थी। एसओजी के एक सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी मिली तो एडीजी, डीआईजी आगरा, डीआईजी कानपुर समेत दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा हुई घटना की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक इटावा पुलिस को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में दो बदमाश सवार हैं। सूचना के आधार पर इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की घेराबंदी की । इसी दौरान बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे । पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने एसओजी टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एसओजी के दो जवान डेविड चौहान तथा पुष्पेंद्र कुमार के गोली लगी। इधर दो पुलिसकर्मियों को गोली मारने के बाद शातिर अपराधी अंकित तथा सुमित वहां से भाग निकले। इसके बाद इटावा एसओजी टीम भी बदमाशों का पीछा करते हुए गांव नगला कन्हई  पहुंची। यहां इन बदमाशों ने एक बच्चे को बंधक बनाकर भागने की कोशिश की। बाद में बच्चे को फेंककर ये पास में खड़ी बाइक लेकर आगे भागने लगे। लेकिन एसओजी तथा स्थानीय पुलिस इनके पीछे लग गई । एसओजी टीम ने मोर्चा संभालते हुए आगे जाकर बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई कर दी।

एक बदमाश के पीछे इटावा एसओजी टीम लग गई थी तथा दूसरे बदमाश के पीछे इटावा एसओजी तथा स्थानीय पुलिस लगी हुई थी। इधर पुलिस के दो जवानों को घायल कर भाग रहे बदमाशों की जानकारी के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस टीमें पहुंच गई। सभी ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को मार गिराया। बदमाशों की पहचान इटावा जिले के निवासी सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को तीन बदमाशों ने मिलकर इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें एसओजी और इटावा पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया था।

दो बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस बदमाश सुमित और अंकित उर्फ सीपू का पीछा करते हुए शिकोहाबाद आ पहुंची थी । यहां पर एसओजी टीम ने दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी को गोली लग गई। दोनों एसओजी के जवानों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एसओजी जवान डेविड की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया

साइबर फ्रॉड करने वाला संगठित गैंग पकड़ा, अन्तर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे साइबर वज्र अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा दिये गये निर्देशों के अऩुपालन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम चंचल त्यागी व क्षेत्राधिकारी नगर संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गिरोह के 03 शातिर साइबर फ्रॉड अभियुक्तों साजिद पुत्र मौ0 साबिर निवासी आगाशाह रोड़ हाजीपुरा थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, सोहेल पुत्र मौ0 शब्बीर निवासी म0न0 111, गली नम्बर 8 मौ0 मौहम्मदगंज थाना दक्षिण

फिरोजाबाद, अल्तमश पुत्र मुगीश निवासी 173/17 कटरा सिद्दकी सदर बाजार थाना दक्षिण, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। इसके सम्बन्ध में विभिन्न राज्यों में कुल 12 शिकायतें थी जिसमें करीब 08 करोड़ रूपये की धनराशि का फ्रॉड किया गया है । पुलिस टीम द्वारा करीब 11 लाख रूपये की धनराशि को एसबीआई बैंक के खातों में होल्ड़ किया गया है । अभियुक्तगण द्वारा करीब 60 लाख रूपये की धनराशि चैक के माध्यम से निकाली गयी है।

एएसपी राजेश गुनावत ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों से करने पर उन्होंने बताया गया कि उनके द्वारा डिजिटल अरैस्ट, इन्वैस्टमैंट फ्रॉड एवं पेपर ट्रेडिंग के माध्यम से किए गए साइबर फ्रॉड के तहत प्राप्त कुल 70 लाख रूपये की धनराशि को भिन्न-भिन्न खातों में लिया गया है जिसमें अभियुक्त सोहेल के खाते में कुल 35 लाख रूपये, अभियुक्त साजिद के खाते में कुल 25 लाख रूपये एवं अभियुक्त अल्तमश के खाते में कुल 10 लाख रूपये आए हैं। वहीं तीन अभियुक्तगण हसन, रमीज, राशिद के नाम प्रकाश में आए, जिनकी गिरफ्तारी की प्रयास जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उ0नि0 मधुबाला राहुल मय हमराह थाना रसूलपुर पुलिस टीम रही। वार्ता के दौरान सीओ चंचल त्यागी मौजूद रहीं।

साइबर ठगी करने वाले गिराेह के तीन सदस्यों को शिकोहाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने आम लोगों से धोखाधड़ी कर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनसे नगदी, मोबाइल, चैकबुक, मोहरें, दस्तावेज के अलावा एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछतांछ के बाद वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में अनुज पुत्र रामब्रेश निवासी मोहल्ला गाड़ीवान थाना जसराना के खाते से 1 करोड़ 30 लाख के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आई थी। शिकोहाबाद पुलिस को तकनीकी, वित्तीय जांच में प्रकाश में आया कि एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग संचालित कर लोगों से लाखों की ठगी कर रहे हैं।

गैंग के सदस्य सीधे सादे लोगों को नौकरी दिलाने, ठेकेदारी दिलाने का झांसा देकर उनकी फर्मों का जीएसटी विभाग में पंजीकरण कराते थे। इधर पुलिस ने थाना शिकोहाबाद पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने विवेचना की गई। वहीं मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी  शिकोहाबाद अनुज कुमार, उपनिरीक्षक फैसल खान, काजल, हेडकांस्टेबल उदय प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, कांस्टेबल भवतोष कुमार ने बालाजी मंदिर के पास स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाई जहां उनकी तलाशी में  भारी नकदी, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, फर्जी कम्पनी की मोहरें, अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

पकड़े साइबर ठगों ने अपने नाम आशीष पुत्र सुरजेश निवासी ग्राम चिनेहटी थाना भरथना जनपद इटावा, शिवा पुत्र जनवेद सिंह, निवासी कृष्णा नगर थाना भरथना इटावा, हाल निवासी ब्लॉक नं 62, जनता आवास, श्रमिक कुंज, सेक्टर-122, नोएडा, प्रतिमा पत्नी योगेन्द्र निवासी तेजपुरा थाना चकरनगर जनपद इटावा हाल निवासी श्रमिक कुंज, सेक्टर-122 नोएडा बताया। वही पुलिस ने फरार साइबर ठगो के नाम अंकुल पुत्र जसवन्त सिंह निवासी चिनेहटी थाना भरथना इटावा, आयुष्मान उर्फ राजेन्द्र मल्लिक निवासी उड़ीसा आदि बताए हैं।

Aarav Murder Case: हत्यारोपी जितेंद्र पाठक को कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा
फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Firozabad News: शिकोहाबाद नगर की यादव कॉलोनी में 30 मई को दिनदहाड़े डेढ़ वर्ष के मासूम आरव की बेरहमी से सड़क पर कई बार पटक पटककर हत्या करने के आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, सिविल लाइंस, बदायूं को जिला जज डा. बब्बू सारंग की अदालत ने आज शुक्रवार को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई गई है।  जेल से पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच हत्यारोपी जितेन्द्र पाठक उर्फ विराज को पुलिस दोपहर करीब ढाई बजे जेल से कोर्ट लेकर पहुंची।

यहां अभियोजन और बचाव पक्ष के सामने अदालत ने आरोपी को मासूम बच्चे की हत्या का दोषी करार दिया । जिला जज बब्बू सारंग की अदालत ने कहा कि अभियोजन की ओर से पेश किए गए साक्ष्य पूर्ण हैं। घटना बेहद जघन्य थी।  इस दौरान आरोपी विराज पाठक सजा सुनते ही फफक फफककर रो पड़ा । वहीं न्यायालय में मृतक आरव की नानी पिंकी शर्मा भी पहुंची थी।

शिकोहाबाद में 30 मई को यह हुई थी पूरी घटना

नगर शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में 30 मई को विराज पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने अपनी फुफेरी भाभी रति से शादी करने की जिद पूरी न होने पर उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव को सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मार डाला था । यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।  30 मई को रति अपनी मां पिंकी देवी के साथ शिकोहाबाद आई थी।

आरोपी विराज भी वहां पहुंच गया था। मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर  सड़क पर उसने मासूम को 27 सेकंड के भीतर लगातार 8 बार पक्की सड़क पर पटका। बच्चे की मौत के बाद वह शव को दरवाजे पर फेंककर भाग गया था। विराज रति से एक तरफ इश्क करता था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को मुठभेड़ में कुछ ही घंटे में गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। थाना अरांव क्षेत्र के बामई निवासी रति की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। वह 5 महीने से मायके में रह रही थी।

Ek Ped Maa Ke Naam: वन मंत्री ने की 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करने की अपील
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: फतेहाबाद रोड स्थित ग्राम शेखपुर निकट प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग फिरोजाबाद में 12 जुलाई को जिले में एक पेड मॉ के नाम -  3.0 कार्यक्रम को लेकर पर्यावरण एवं वन मंत्री अरुण सक्सेना ने ऑनलाइन बातचीत की। इस दौरान जिले में घरातल पर कार्य करने वाली दो सामाजिक संस्थाओ पर्यावरण मित्र तथा शिवा पर्यावरण कृषि महिला उत्थान सेवा समिति के साथ डीएफओ और जिले के वन रेन्जर से अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की अपील की गई है।

साथ ही गांव गांव लोगों को पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु सन्तुलन प्रति जागरूक करने की बात कही। वहीं कहा गया है कि जन आन्दोलन युवाओ, विद्यार्थियों, विभिन्न समूहो, सामाजिक संगठनों, संस्थाएं को जोड़कर 12 जुलाई को पोधारोपण के महायज्ञ में सहयोग दे। इसके बाद कार्यालय के परिसर में ओषधीय एव फलदार पौधा रोपित किये गए। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक डॉ भानेन्द्रसिंह, शिवा पर्यावरण संस्था के सचिव डॉ रामप्रकाश गुप्ता, पर्यावरण मित्र के समन्वयक दीपक औहरी, राजीव कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी अविनाश सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्यामू सिह, वन दरोगा सचिन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम योगी सोमवार को आयेंगे जिले में, मिलेगी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जून सोमवार को फिरोजाबाद जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। योगी आदित्यनाथ सुबह सवा 11 बजे उसाइनी के निकट आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।  इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है । मुख्यमंत्री शहर के शहर के विकास कार्यों को लेकर कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री शहर के विकास के लिए करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। वहीं जिन पांच प्रोजेक्टों का कार्य पूर्ण हो चुका है, उसका शुभारंभ करेंगे। इन कार्यों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण नगर निगम का जोनल ऑफिस है। लोकार्पण होने के साथ ही नगर निगम की सरकार जल्द ही नए भवन से संचालित होने लगेगी।

इन योजनाओं का योगी आदित्यनाथ द्वारा होगा लोकार्पण

8.40 करोड़ की लागत से बना जोनल ऑफिस ।
2.90 करोड़ की लागत से बना ब्रज थीम आधारित पार्क।
1.85 करोड़ की लागत से बना एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर।
2.36 करोड़ की लागत से बना सीनियर सिटीजन सेंटर।
97 लाख रुपये की लागत से तैयार गैस आधारित शवदाह गृह।

37 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का होगा शिलान्यास

इसके अलावा मुख्यमंत्री शहर के विकास को लेकर लगभग 37 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों की घोषणा करेंगे।

Bank of India: बैंक की शाखा से गायब हुए सोने के 96 पैकेट, मचा हड़कंप
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: अरांव थाना क्षेत्र के गांव भारौल में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गोल्ड लोन के बदले गिरवी रखे गए सोने के 96 पैकेट गायब हो गए हैं। ग्राहकों का करोड़ों रुपये का सोना गायब होने का मामला सामने आते ही इलाके में खलबली मच गई। बैंक के आगरा स्थित आंचलिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर थाना अरांव पुलिस ने भारौल शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंक अधिकारियों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दी गई तहरीर के अनुसार भारौल शाखा के स्टाफ अधिकारी व मुख्य चाबी धारक दिलीप कुमार 27 मई से बिना किसी पूर्व सूचना के बैंक से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। इससे काम पूरी तरह ठप हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आंचलिक कार्यालय की ओर से जांच के लिए वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) अंकित जान्हू और घिरोर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार को 15 जून को भारौल शाखा भेजा गया। जांच टीम ने घिरोर शाखा में रखी तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी मंगवाई। इसके बाद बैंक के पैनल एडवोकेट शिवकुमार शर्मा की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में गोल्ड सेफ को खोला गया तो अंदर का नजारा देख जांच टीम के होश उड़ गए। ग्राहकों की ओर से लोन के एवज में गिरवी रखे गए करीब 96 गोल्ड पैकेट सेफ से गायब थे।

इन तीन अधिकारियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मुख्य प्रबंधक ने तीन अधिकारियों को आरोपी पाया है। इनमें संदीप यादव ( तत्कालीन शाखा प्रबंधक ) निवासी ग्राम उमराय, हाल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, शिकोहाबाद, दिलीप कुमार (स्टाफ अधिकारी/क्रेडिट अधिकारी) निवासी ग्राम बासगांव, जिला इटावा और नरेश कुमार  निवासी ग्राम रायपुरा करकोली, जिला हाथरस हैं।

Goods Train Fire: डीएफसी कॉरिडोर पर मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: थाना लाइनपार क्षेत्र के रूपसपुर के निकट बुधवार शाम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का विशाल गुबार छा गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई दे रहा था। इधर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन -फानन में पहुंची चार दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बुधवार शाम करीब चार बजे डीएफसी मालगाड़ी लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे डिब्बे को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

इधर दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन प्रयासों से आखिरकार आग को नियंत्रित कर लिया गया। वहीं सामान्य रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

प्रभारी मंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक यात्रा के परिप्रेक्ष्य में आज शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान मीडिया के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत के विकास, प्रशासनिक सुधार आधारभूत संरचना, निर्माण डिजिटल क्रांति, सामाजिक कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इस स्वर्णिम काल में भारत ने अपनी पहचान को पुनर्जीवित किया है, विरासत को संरक्षित किया है और अपनी संस्कृति की विशालता और मार्मिकता का ज्ञान संपूर्ण विश्व को कराया है।

उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उपलब्धियां हासिल की, जो बदलते भारत को पर्याय बनकर उभरी है। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने " एक पेड़ मां के नाम " पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, डीएम संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी आदित्य लांग्हे, मेयर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी, राजीव गुप्ता शिकोहाबाद आदि मौजूद रहे।

घर से चंद कदम पहले स्वर्णकार से 70 लाख के आभूषण, नगदी लूटे, मचा हड़कंप
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला खतराना निवासी स्वर्णकार से बाइक सवार तीन बदमाशों ने चलती बाइक पर सरार्फ की आंखों में मिर्च डालकर सोने के आभूषणों से भरा थैला लूट कर भाग गए। लुटेरों ने घटना को अंजाम देने से पहले दो फायर किए, लेकिन गनीमत रही कि दोनों फायर मिस हो गए, अन्यथा स्वर्णकार के जान पर भी बन आती । घटना की जानकारी होते ही शिकोहाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, एसएसपी आदित्य लांग्हे, एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ अम्बरीष कुमार मौके पर पहुंच गए। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। वहीं रात में पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार स्वर्णकार हरिओम वर्मा पुत्र अशर्फीलाल वर्मा की कटरा बाजार कुरेशियन मार्केट में दुकान है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के करीब दुकान बंद कर वो अपनी बाइक से घर लौट रहे थे । जब वह घर के पास पहुंचे तो घर से कुछ कदम पहले मोड़ पर एक बदमाश ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, जब कामयाब नहीं हुए तो उनकी आँखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। जिसके बाद बाइक सवार लुटेरे बाइक के हैंडल में बंधा साढ़े चार सौ ग्राम सोने के आभूषण से भरा थैला और 1.35 लाख नकद रुपये लेकर फरार हो गए। लूटे गए आभूषणों की कीमत 70 लाख के आसपास बताई जा रही है।

घनी आबादी में हुई घटना से इलाके में खलबली मच गई। इसके बाद अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे। पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। वहीं स्वर्णकार के घर में कोहराम मच गया। ज्वेलर्स से लूट की घटना में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने से पहले उसकी रैकी की होगी। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि तीन पुलिस टीमों के अलावा एक एसओजी टीम, एक सर्विलांस टीम को लगाया गया है, जल्द लुटेरो को दबोच लिया जाएगा।