Sunam News - Sach Kahoon Hindi

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 8 गाँवों की पंचायतों को सौंपे 60 लाख रुपये के चेक
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। पंजाब सरकार द्वारा गाँवों के सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और गाँवों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार ग्रांट जारी की जा रही हैं। इसी के तहत कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र सुनाम के गाँव कोटड़ा अमरू में 8 गाँवों की पंचायतों को करीब 60 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए चेक सौंपे। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जा रही। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल शहरों का विकास करना नहीं, बल्कि गाँवों को भी आधुनिक और बुनियादी सुविधाओं से लैस करना है।

उन्होंने कहा कि गाँवों के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गाँवों में खेल सुविधाएंँ विकसित करने का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए खेल मैदानों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

इन गाँवों को मिली इतनी राशि

अरोड़ा ने बताया कि गांव शेरों में वॉलीबॉल ग्राउंड बनाने के लिए 5 लाख रुपये और जस्सू पत्ती के श्मशानघाट की चारदीवारी एवं फर्श के लिए 5 लाख रुपये दिए गए हैं। इसी तरह नमोल में रोमाणा पत्ती के दरवाजे की मरम्मत के लिए 3 लाख रुपये, बाबा मोती मेहरा धर्मशाला में कमरा बनाने के लिए 4 लाख रुपये और स्टील वाटर टैंकर के लिए 3.25 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। उन्होंने बताया कि शाहपुर कलां में पुराने कम्युनिटी हॉल में शेड डालने के लिए 4 लाख रुपये और विश्वकर्मा धर्मशाला में कमरा बनाने के लिए 5 लाख रुपये दिए गए हैं। बीर कलां में स्टील वाटर टैंकर के लिए 3.25 लाख रुपये और नया पार्क एवं ट्रैक बनाने के लिए 5 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

इसी तरह झाड़ों में श्री वाल्मीकि धर्मशाला में कमरा बनाने के लिए 4 लाख रुपये और आंगनवाड़ी केन्द्र में दीवार, गेट एवं फर्श बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये दिए गए हैं। कोटड़ा अमरू में स्टील वाटर टैंकर के लिए 3.25 लाख रुपये और हरजस धर्मशाला में कमरे का लैंटर डालने के लिए 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। इसके अलावा भगवानपुरा में गली के निर्माण के लिए 2.30 लाख रुपये और मिर्जा पत्ती में जंडी विहड़े की एस.सी. धर्मशाला, मजहबी सिख धर्मशाला तथा अड्डे के पास स्थित एस.सी. धर्मशाला में इंटरलॉक टाइलें लगाने के लिए 4.75 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है।

सुनाम, छाजली, लहरा, जाखल सड़क का नवीनीकरण शुरू
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam News: सुनाम, छाजली, लहरा, जाखल सड़क का नवीनीकरण शुरु हो चुका है। इस सड़क के मुकम्मल होने से सुनाम, छाजली, लहरा और जाखल के बीच संपर्क और मजबूत होगा, जिससे खेतीबाड़ी, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। इसके साथ-साथ सफर के दौरान समय और तेल की भी बचत होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला संगरुर-2 की जिला प्रधान दामन बाजवा ने सुनाम-छाजली लहरा जाखल रोड पर पहुंचकर जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार द्वारा हलका सुनाम, दिड़बा और लहरा के लोगों को बड़ी विकासी सौगात दी गई है।

दामन बाजवा ने बताया कि इस सड़क का टेंडर 24.50 करोड़ रुपए की लागत से लगा था, जिसे रिबेट करके 16 करोड़ की लागत से इस 38 किलोमीटर सड़क को बनाया जा रहा है। दामन बाजवा ने कहा कि यह सड़क इलाके के किसान भाइयों, व्यापारियों, औद्योगिकों और आम लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इस सड़क का नवीनीकरण शुरु होने से लोगों में खुशी की लहर है।

उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से आवाजाही और सुगम, सुरक्षित और तेज होगी, जिससे आम लोगों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों आदि को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया (एनएचएआई) के माध्यम से की जा रही है, जो पंजाब के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार की वचनबद्धता का स्पष्ट सबूत है। इस मौके पर ठेकेदार अभिषेक, भाजपा नेता हरमनदेव बाजवा, भाजपा सर्कल प्रधान राजीव मक्कण आदि उपस्थित थे।

Sunam News: जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रधान दामन बाजवा और अन्य भाजपा नेता। छाया: कर्म थिंद

Job Fair News: सुनाम में 20 जुलाई को लगेगा मेगा रोजगार मेला
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Job Fair: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा सूबे के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक मौके मुहैया करवाने और एक अच्छा माहौल सृजित करने की वचनबद्धता के तहत सुनाम में 20 जुलाई 2026 को एक विशाल मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सूबे के युवा लड़के-लड़कियों को इस सुनहरे मौके का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पिछले समय दौरान पंजाब सरकार द्वारा सरकारी क्षेत्र में ही 68,000 से अधिक नौकरियां बिना किसी सिफारिश और बिना रिश्वत के, पूरी तरह मेरिट के आधार पर दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ प्राइवेट इंडस्ट्री (निजी उद्योग) भी युवाओं के रोजगार का एक बहुत बड़ा जरिया है, जिसको मुख्य रखते हुए सरकार द्वारा लगातार रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज उनके दोनों विभागों उद्योग विभाग और रोजगार उत्पत्ति विभाग द्वारा संयुक्त तौर पर सुनाम ऊधम सिंह वाला की पवित्र धरती पर यह मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह मेला महाराजा पैलेस, सुनाम-पटियाला रोड, सुनाम में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया जाएगा।

इसमें 18 साल से 50 साल तक के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। योग्यता और तजुर्बे के अनुसार 12,000 रुपए से लेकर 42,000 रुपए प्रति माह तक की तनख्वाह दी जाएगी। इस रोजगार मेले में देश और सूबे की 100 से अधिक बड़ी और नामी कंपनियां शिरकत कर रही हैंैं। उन्होंने युवाओं को कहा कि वे मेले में आते समय अपने सभी असली सर्टिफिकेट और जरुरी दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि कंपनियों द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार मौके पर ही नौकरी दे दी जाए। शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियों के नाम इस प्रकार हैं : सोनालिका, महिंद्रा ट्रैक्टर्स, के.आर.बी.एल, अवानी, ए.पी. आॅर्गेनिक्स, मैक्स, नाहर स्पिनिंग।

करीब 84 लाख की लागत से तैयार दो नए ट्यूबवेलों का कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया उद्घाटन
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को सुनाम शहर में करीब 84 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए दो नए ट्यूबवेलों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना है और इसी सोच के तहत शहर में पीने वाले पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सुनाम शहर के जिन इलाकों में लंबे समय से पानी की किल्लत रहती थी, उनकी पहचान करने के उपरांत ये दोनों ट्यूबवेल स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि एक ट्यूबवेल के माध्यम से पटियाला रोड, तर्कशील पार्क, मोरांवाली और महाराजा पैलेस के आसपास के इलाकों को पानी की सप्लाई सुनिश्चित होगी, जबकि दूसरा ट्यूबवेल भगवान वाल्मीकि मेमोरियल पार्क के निकट स्थापित किया गया है, जिससे नजदीकी बाजार, सिनेमा रोड और अन्य आसपास के इलाकों के हजारों निवासियों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ नए ट्यूबवेल लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की पानी सप्लाई प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पानी की समस्या सामने आ रही है, वहां आवश्यकता के अनुसार अन्य प्रोजेक्ट भी लाए जाएंगे।

शहर की सड़कों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सड़कों की मरम्मत, नई सड़कें, इंटरलॉकिंग टाइलें या अन्य विकास कार्य होने हैं, उनकी पूरी पहचान की जा चुकी है। बरसाती मौसम के कारण कुछ कार्यों में अस्थायी देरी हो सकती है, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही सभी विकास कार्य युद्ध स्तर पर पूरे किए जाएंगे।

अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या के बारे में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पुराने अंडरब्रिज के निर्माण के समय तकनीकी खामियां रह गई थीं, जिसके कारण वहां बरसात में पानी एकत्र हो जाता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीवरेज बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ इंजीनियरों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए अंडरब्रिज के निर्माण के समय यह सुनिश्चित किया गया है कि बारिश का पानी अंदर न जाए और यदि किसी स्थिति में पानी एकत्र होता है तो उसे तुरंत बाहर निकालने के लिए उपयुक्त पंपिंग सिस्टम भी मौजूद हो।

सुनाम के मास्टर प्लान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अरोड़ा ने बताया कि हाउसिंग और उद्योग विभाग के अधिकारियों को सुनाम और धूरी के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह एक तकनीकी और समय लेने वाली प्रक्रिया है, लेकिन सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है ताकि आने वाले वर्षों में शहर का योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

बिजली संकट: महंगा डीजल फूंकर सिंचाई करने को मजबूर हुए किसान
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/ कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: पावरकॉम द्वारा क्षेत्र में लगातार लगाई जा रही लंबी बिजली कटौती के कारण जहां आम लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वहीं जिले के किसानों को खेतों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के जिला महासचिव रण सिंह चट्ठा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

किसान नेता रण सिंह चट्ठा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को प्रतिदिन 8 घंटे निर्बाध बिजली देने के सरकार के दावे पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। हकीकत यह है कि पिछले कई सप्ताह से किसानों को केवल 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल रही है, जो धान, मक्का और सब्जियों जैसी फसलों की सिंचाई के लिए बिल्कुल पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिजली संकट का असर केवल किसानों पर ही नहीं, बल्कि आम घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रशासन से मांग की कि खेतों और घरों के लिए तत्काल प्रभाव से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि फसलों को बचाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके। चट्ठा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया, तो भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरु करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर मदन दास मेहला, दर्शन सिंह मेहला, देव सिंह खडियाल, भोला सिंह शाहपुर कलां, काला सिंह जवंधा, हरी सिंह चट्ठा, सुखविंदर पाल मेहला, सरबजीत सिंह शाहपुर कलां, सुरजीत सिंह शाहपुर कलां, दर्शन सिंह दुलट मेहला, भोला सिंह चट्ठा, करनैल सिंह महिला और जीत सिंह सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे।

Sunam News: पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता रण सिंह चट्ठा।

कैबिनेट मंत्री ने 50 बेड वाले अत्याधुनिक जच्चा-बच्चा अस्पताल का किया शिलान्यास
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को सुनाम हलके के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए सरकारी अस्पताल सुनाम में 50 बेड वाले अत्याधुनिक जच्चा-बच्चा अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल लगभग 14 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा हलका सुनाम में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के लिए अब तक विभिन्न परियोजनाओं पर लगभग 57 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

इनमें करीब 25.5 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी अस्पताल सुनाम में ओपीडी के नए 9 कमरों का ब्लॉक, दवाइयों का वेयरहाउस, ट्रॉमा सेंटर और ब्लड बैंक शामिल हैं। चीमा में 14.5 करोड़ रुपये और लोंगोवाल में 11.5 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल बनाए गए हैं। हलके में विभिन्न स्थानों पर 8 आम आदमी क्लीनिक बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक की लागत 25 लाख रुपये है। इसी तरह 12 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक की लागत 35 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा अस्पताल माताओं और नवजात शिशुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बनने से लोगों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए दूर-दराज या बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर डिप्टी डायरैक्टर स्वास्थ्य मोनिका, यादविन्द्र निर्माण, मनप्रीत बंसल, साहिब सिंह, आशा बजाज, संदीप सोनी विर्क, यशपाल मंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

अस्पताल में ये सुविधाएँ रहेंगी मौजूद

इस अस्पताल में 5 ओपीडी कमरे, 2 आधुनिक आॅपरेशन थिएटर, 3 बेड का नॉर्मल डिलीवरी रूम, टेस्टिंग लैब, अल्ट्रासाउंड लैब, फामेर्सी, ईसीजी रूम, पीडियाट्रिक रूम और इम्यूनाइजेशन रूम सहित सभी आधुनिक सुविधाएँ होंगी। इसके अलावा 4 गायनी वार्ड, 2 बाल रोग वार्ड, 4 प्राइवेट कमरे, 3 डॉक्टर स्टेशन और 5 नर्स स्टेशन बनाए जाएंगे। ताकि मरीजों की संभाल और भी प्रभावशाली तरीके से की जा सके।

अस्पताल में 4 बेड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू),  मिडवाइफरी लैड केयर यूनिट (एमएलसीयू) और 12 बेड का स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) भी स्थापित किया जाएगा, जिससे गंभीर मामलों में माताओं और बच्चों को विशेष उपचार मिल सकेगा। अस्पताल में प्रत्येक सेवा के लिए अलग वेटिंग एरिया और नवजात शिशुओं के लिए विशेष फीडिंग यूनिट भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ‘एक की छत्त के नीचे सम्पूर्ण इलाज’ की अवधारणा को साकार करेगी।

Sunam News: 50 बेड वाले अत्याधुनिक जच्चा-बच्चा अस्पताल का शिलान्यास करते हुए अमन अरोड़ा।

सुनाम में जिला टास्क फोर्स ने की विशेष चेकिंग, 10 स्कूल बसों के काटे चालान
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों और जिला प्रोग्राम अधिकारी प्रदीप सिंह गिल की हिदायतों के तहत, सुनाम ब्लॉक में स्कूल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला टास्क फोर्स ने विभिन्न स्कूलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान स्कूल बसों, ड्राइवरों के जरूरी दस्तावेजों और स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की। कुल 10 स्कूल बसों के चालान काटे। यह चालान रजिस्ट्रेशन की कमी, फिटनेस और इंश्योरेंस सर्टिफिकेट की अनुपलब्धता, ड्राइवरों की हाजिरी रिकार्ड में कमियां, नियमों के अनुसार यूनिफॉर्म की अनुपालन न होना, फायर सिलिंडर, फर्स्ट एड बॉक्स, महिला कंडक्टर का न होना और अन्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कारण जारी किए गए। इस चेकिंग मुहिम को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए टास्क फोर्स के सदस्य पुलिस से निर्भय सिंह और दान सिंह, शिक्षा विभाग से गुरजिन्द्र सिंह, डीसीपीयू निर्मल कौर और रूपिंदर सिंह ने साझे तौर पर कार्रवाई की। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Education News: किताबों से कमाई खत्म! मान सरकार ने तोड़ा एकाधिकार, अब सीधा बच्चोें तक पहुंचेंगी किताबें

घरेलू कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या
पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam News: निकटवर्ती गांव मैदेवास के एक युवक द्वारा घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के भाई कुलवीर सिंह ने बताया कि उसके भाई राजू सिंह (32) पुत्र दर्शन सिंह और उसकी पत्नी पिंकी के बीच शादी के बाद से ही अक्सर विवाद रहता था। कुछ समय पहले पिंकी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। कुलवीर सिंह के अनुसार, राजू सिंह अपनी पत्नी को वापिस लाने के लिए ससुराल गया, लेकिन वहां से उसे मना कर दिया गया। Sunam News

इससे आहत होकर बीती रात करीब आठ बजे उसने जहरीली वस्तु निगल ली। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए सुनाम के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। थाना धर्मगढ़ के सहायक थाना प्रभारी गुरभेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी, रिश्तेदार अमृत और संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। Sunam News

यह भी पढ़ें:– भाजपाईयों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Railway Underbridge: रेलवे अंडरब्रिज का किया उद्घाटन, यातायात शुरू, लोगों को मिली राहत
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम क्षेत्रवासियों को दिया बड़ा तोहफा

करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बना रेलवे अंडरब्रिज

लोगों को फाटक बंद रहने से घंटों इंतजार की समस्या से मिली राहत

सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने केन्द्र और पंजाब सरकार की साझेदारी से करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बने रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। बस स्टैंड सुनाम के नजदीक स्थित इस अंडरब्रिज पर वीरवार से यातायात शुरू कर दिया गया। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से इइंदिरा बस्ती और शहर के मुख्य हिस्से के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है, जो लम्बे समय से लोगों की प्रमुख मांग थी। अंडरब्रिज बनने से सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि अब लोगों को रेलवे फाटक बंद होने के कारण घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Sunam News

पहले लोगों को लंबे समय तक रुकना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल गई है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने में उनके मीडिया सलाहकार जतिन्द्र जैन और यादवेन्द्र का अहम योगदान रहा, जिसके लिए उन्होंने दोनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए मानक स्थापित कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा: अरोड़ा

अरोड़ा ने कहा कि यह रेलवे अंडरब्रिज केवल एक यातायात परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का माध्यम भी है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारोबार को नई दिशा मिलेगी। अंडरब्रिज की ऊंचाई इस तरह निर्धारित की गई है कि बसों और ट्रकों जैसे बड़े वाहन भी आसानी से गुजर सकें। साथ ही निर्माण के दौरान गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि लंबे समय तक लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Haryana IAS Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले

कैबिनेट मंत्री ने सुनाम को दिया 53.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा
पंजाब सरकार पूरे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: अरोड़ा

नई सड़कों के निर्माण, सड़कों की मजबूती व अन्य बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का किया उद्घाटन

लौंगोवाल (सच कहूँ/हरपाल सिंह)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Cabinet Minister Aman Arora) ने रविवार को सुनाम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में लगभग 53 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरूआत कर क्षेत्रवासियों को बड़ा तोहफा दिया। इस अवसर पर मंत्री ने नई सड़कों के निर्माण, सड़कों की मजबूती और अन्य बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने हेतु बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। Longowal News

मंत्री अरोड़ा ने विकास कार्यों की शुरूआत सुनाम ऊधम सिंह वाला के गांव नमोल से की। यहां 90 लाख रुपये की लागत से कड़ाके वाली सड़क, 84 लाख से नमोल-भगवानपुरा रोड, 1.87 करोड़ से सूए के साथ सड़क, 77.2 लाख से बाबा रुखड़ दास डेरे के पास सड़क, 1.14 करोड़ से नई सड़क, 4 लाख से कब्रिस्तान कार्य तथा मिर्जा पट्टी में 45.41 लाख रुपये से स्टेडियम से खेतों तक मार्ग को पक्की सड़क में बदलने के कार्य शुरू करवाए गए। इसके बाद गांव सेरों में 1.38 करोड़ रुपये से नमोल-सेरों रोड, 70.38 लाख से संत अतर सिंह मार्ग, 85.5 लाख से शाहपुर वाली सड़क, 3 लाख से धर्मशाला कार्य और 5 लाख से मॉडल टाउन नंबर-2 के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। गांव शाहपुर कलां में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 50 लाख रुपये के कार्यों की आधारशिला रखी गई।

लौंगोवाल झाड़ों रोड स्थित पार्क में वार्ड नंबर 5, 6, 9, 11, 12 और 13 के विकास कार्यों के लिए 2.28 करोड़ रुपये तथा आठ गाँवों की पंचायतों को 40 लाख रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए गए। सरकारी स्वास्थ्य संस्था लौंगोवाल में 46 लाख रुपये की लागत से पार्क निर्माण का कार्य भी शुरू कराया गया। दुल्लट पट्टी में वार्ड नंबर 12, 13 और 14 में 2.22 करोड़ रुपये तथा जैद पट्टी में वार्ड नंबर 1, 3, 4, 8 और 15 में 6.73 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट शुरू करवाए गए। गांव मंडेर खुर्द में 1.14 करोड़ 89.38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों की आधारशिला रखी गई और गांव बुग्गरा की पंचायत को 5 लाख रुपये की ग्रांट दी गई। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं और सुदृढ़ आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। Longowal News

यह भी पढ़ें:– Sirsa Crime News: सरसा में 2 कनाल जमीन के झगड़े में परिवार के बीच खून की होली, 2 की हत्या

लापरवाही: सुनाम में मुख्य ओवरब्रिज पर बने गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को निमंत्रण
शहरवासियों ने समस्या के जल्द समाधान की उठाई मांग

सुनाम उधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam News: शहर के मुख्य ओवरब्रिज पर एक बार फिर गहरे गड्ढे बन गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन गड्ढों की मरम्मत पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। बस स्टैंड के पास एक अंडरब्रिज के निर्माण के कारण वह सड़क इस समय बंद है और पूरा यातायात इस ओवरब्रिज से होकर गुजर रहा है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते सड़क की हालत तेजी से खराब होती जा रही है।

रोजाना सैकड़ों दोपहिया वाहन, कारें और भारी वाहन इन गड्ढों से गुजरते हैं, जिससे वाहनों को नुकसान हो रहा है। कई ड्राइवरों का कहना है कि गड्ढों के कारण उनके वाहनों के सस्पेंशन, टायर और अलाइनमेंट पर बुरा असर पड़ रहा है। रात के समय ये गड्ढे और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार केवल अस्थायी पैचवर्क किया जाता है, जिसके कारण कुछ ही दिनों में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।

नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग ओवरब्रिज का तकनीकी निरीक्षण करे और बार-बार सामने आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत और टिकाऊ व्यवस्था करे। शहरवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि जब तक अंडरब्रिज का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक मुख्य सड़क की विशेष निगरानी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। Sunam News

यह भी पढ़ें:– Cylinder Leak: उकलाना-भूना रोड पर ईंट भट्ठे के लेबर रूम में सिलेंडर लीक से लगी आग

Aashiyana Campaign: सुनाम की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवार को कुछ ही घंटों में बनाकर सौंप दिया ‘आशियाना’
पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाएं बेमिसाल, डेरा श्रद्धालु कर रहे कमाल

Aashiyana Campaign: सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुुुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बुधवार को सुनाम शहर के गीता भवन रोड पर ब्लॉक सुनाम की साध-संगत ने एक और जरूरतमंद परिवार को नया घर बनाकर सौंपा है। इस संबंधी जानकारी देते स्टेट कमेटी के जिम्मेवार सेवादार गगन इन्सां व राजेश बिट्टू इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 170 सेवा कार्यों में से 27वें सेवा कार्य ह्यआशियाना मुहिमह्ण के तहत बुधवार को साध-संगत ने सुनाम शहर के गीता भवन रोड पर एक और जरूरतमंद परिवार को नया घर बनाकर दिया है। Punjab News

उन्होंने बताया कि उक्त जरूरतमंद परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिवार के मुखिया जसपाल कुमार बीमार रहते हैं, जिस कारण उनके लिए नया घर बनाना बहुत बड़ी चुनौती थी। इस दौरान परिवार ने डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवार सेवादारों से इस संबंधी बात की। जांच-पड़ताल के बाद परिवार को सहायता के योग्य पाया गया, जिसके उपरांत डेरा सच्चा सौदा की ओर से ब्लॉक सुनाम की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों को इस परिवार के लिए घर बनाने के लिए कहा।

यह 31वां जरूरतमंद परिवार है, जिसे मकान बनाकर दिया: जिम्मेवार

इस दौरान ब्लॉक सुनाम के सेवादारों और साध-संगत ने आज इस जरूरतमंद परिवार को नया घर बनाकर सौंप दिया है। जिम्मेदारों ने बताया कि सुनाम ब्लॉक में यह 31वां जरूरतमंद परिवार है, जिसे मकान बनाकर दिया गया है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने देखते ही देखते कुछ ही घंटों में नया घर बनाकर परिवार को सौंप दिया। वहीं शहरवासियों ने भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की इस भलाई कार्य के लिए भरपूर सराहना की। Punjab News

इस मौके पर कमेटी जिम्मेवार गगन इन्सां, राजेश बिट्टू इन्सां, सहिदेव इन्सां, भगवान इन्सां, मिस्त्री रणजीत सिंह इन्सां, लाली इन्सां, गुरमेल सिंह इन्सां, निरंजन सिंह इन्सां, चमकौर सिंह इन्सां, राजवीर इन्सां, शहरी प्रेमी सेवक संदीप कोहली इन्सां, गुलजार सिंह इन्सां, देसा सिंह इन्सां, जीत सिंह इन्सां, ओमी इन्सां, मेघ इन्सां, बीरू इन्सां, राजा सिंह इन्सां, रोडा सिंह इन्सां, राज कुमार इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, बलवीर सिंह इन्सां, हरदीप इन्सां, सहित अन्य सेवादार सेवा में उपस्थित रहे।

यह सेवादार हमारे लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं: जसपाल कुमार

इस मौके परिवार के सदस्य जसपाल कुमार और उनकी पत्नी रेखा ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं और जसपाल कुमार की तबीयत खराब रहने के कारण वह काम करने में असमर्थ हैं। ऐसे में उनके लिए घर बनाना बहुत मुश्किल था।  भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं, जिन्होंने आज उन्हें नया घर बनाकर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले साल उनके घर की छत गिर गई थी, जिसके बाद उन्हें अपनी बहन के घर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब डेरा सच्चा सौदा ने उनकी सुध ली है, जिसके लिए वे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा सच्चा सौदा के सभी सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। Punjab News