presidential - Sach Kahoon Hindi

मेक्सिको राष्ट्रपति चुनाव: ओब्राडोर को मिला बहुमत
जोस एंटोनियो मीड ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार स्वीकार की

(Mexico Presidential Election Obrador Gets Majority)

मेक्सिको सिटी (एजेंसी)।

मेक्सिको में एक्जिट पोल के मुताबिक वामपंथी नेता आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जी त हासिल कर ली है। उत्तरी अमेरिकी देश मेक्सिको में सत्तारूढ़ इंस्टीट्यूशनल रिवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरआई) के उम्मीदवार जोस एंटोनियो मीड ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। मीड ने अपने वामपंथी प्रतिद्वंदी आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर को अगली सरकार बनाने को लेकर शुभकामनाएं दी हैं।

ओब्राडोर मेक्सिको के पहले वामपंथी राष्ट्रपति होंगे

मीड ने अपने संबोधन में कहा, ‘मेक्सिको की भलाई के लिए मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।ओब्राडोर के अन्य प्रतिद्वंदियों ने भी हार स्वीकार कर ली है। 64 वर्षीय ओब्राडोर मेक्सिको सिटी के पूर्व मेयर रह चुके हैं। ओब्राडोर मेक्सिको के पहले वामपंथी राष्ट्रपति होंगे। वह देश को अधिक से अधिक राष्ट्रवाद की दिशा में ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अमेरिका पर आर्थिक निर्भरता को कम करने का वचन दिया है।

गौरतलब है कि व्यापार एवं प्रवासन के मुद्दे को लेकर मेक्सिको की वर्तमान सरकार के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं। गौरतलब है कि व्यापार एवं प्रवासन के मुद्दे को लेकर मेक्सिको की वर्तमान सरकार के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अच्छे रिश्ते नहीं रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रपति चुनाव: कोविंद की काट के लिए मैदान में मीरा
सोनिया गांधी ने ऐलान किया विपक्ष के उम्मीदवार का ऐलान

नई दिल्ली। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने वीरवार शाम को राष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। बैठक में चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीरा कुमार के नाम की घोषणा की। बीजेपी नीत एनडीए ने 20 जून को रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। रामनाथ कोविंद दलित जाति से आते हैं। ऐसे में उनके नाम को बीजेपी के दलित कार्ड के रूप में देखा जा रहा था।

रामनाथ कोविंद के नाम का ऐलान करने से पहले बीजेपी ने कांग्रेस समेत दूसरे विरोधी दलों से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की मांग की थी। जिसका विपक्षी दलों ने ये कहते हुए विरोध किया था कि उन्हें बीजेपी ने उम्मीदवार का नाम नहीं बताया, लेकिन जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रामनाथ कोविंद के नाम का ऐलान किया तो तमाम दल हैरान रह गए। रामनाथ कोविंद कोरी जाति के दलित हैं और उत्तर प्रदेश के कानपुर से आते हैं।

वहीं दूसरी तरफ 2019 में अपनी एकजुटता दिखाने के लिए विपक्ष को उम्मीदवार उतारना मजबूरी बन गई थी। ऐसे में बीजेपी के दलित कार्ड का जवाब दलित नाम से ही दिया। विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के तौर पर मीरा कुमार के नाम का ऐलान किया। मीरा कुमार भी दलित जाति से आती हैं और दिवंगत दलित नेता बाबू जगजीवन राम की बेटी हैं। मीरा कुमार लोकसभा स्पीकर भी रह चुकी हैं, हालांकि, मीरा कुमार के नाम को लेकर तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने अहमति जाहिर की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद सब पर भारी
नई दिल्ली: रामनाथ कोविंद का बचपन संघर्षों से भरा रहा। जब वे पाँच साल के थे तो उनकी माँ का स्वर्गवास हो गया। उनकी बड़ी बहन गोमती ने ही उनका पालन पोषण किया। पाँच भाईयों और दो बहनों में रामनाथ सबसे छोटे हैं। उन्हें बचपन से ही पढ़ने लिखने का बहुत शौक था। इसी के चलते भंडार घर को ही अध्ययन कक्ष बना लिया था।

वे अक्सर अपने पिता मैकू लाल के साथ पंचायत में जाया करते थे। इन्हीं पंचायतों में शामिल हो वे वकालत और राजनीति के लिए प्रेरित हुए। पढ़ाई के बाद वे शहर आ गए और स्टेनो की नौकरी शुरू की ताकि पिता पर पैसे का भार न पड़े। कोविंद ने तीसरे प्रयास में आईएएस परीक्षा में सफल होने पर मुख्य सेवा की बजाय एलाइड सेवा में चयन से नाखुश होकर इस नौकरी को ठुकरा दिया था। इसके बाद 1971 में बार काउंसिल आॅफ दिल्ली के सदस्य बने और 16 साल तक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत की।

30 मई 1974 को उनका विवाह सविता कोविंद से हुआ। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा बेटा प्रशांत है जो दिल्ली में बिजनेस करता है और बेटी स्वाति एयर इंडिया में कार्यरत है। उनका एक भाई झांसी में रहता है तो अन्य कानपुर में ही अपना काम करते हैं। उनके एक भाई झींझक कस्बे में परचून की दुकान चलाते हैं। 1977 में रामनाथ कोविंद पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के विशेष कार्यकारी अधिकारी भी रहे।

केन्द्र की मोदी सरकार ने 8 अगस्त 2015 को उन्हें बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया। संघ के कार्यकर्ता रहे कोविंद कानून के अच्छे जानकार हैं और सुबह 4 बजे उठकर नियमित योग साधना करते हैं।

मोदी का मास्टर स्ट्रोक

रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनकर पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस, जदयू, बसपा सहित विपक्षी पार्टियों को तगड़ा झटका दिया है। कोविंद संघ और भाजपा के हैं।

इसके बावजूद उनकी छवि कट्टर नेता की नहीं है। यही उनके चयन का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। इसके अलावा भाजपा के खिलाफ विपक्ष ने दलित आरक्षण विरोधी होने का जो दाव खेला था, वह उसके ऊपर उल्टा पड़ गया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत भी इस रेस में थे। पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष ने इसके संकेत भी दिए थे लेकिन कथित पेंशन घोटाले में गहलोत का नाम आने पर दोनों नेताओं को हाथ पीछे खींचने पड़ गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई को
उप राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा बाद में

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के लिए चुनाव 17 जुलाई को होगा और इसके लिए अधिसूचना 14 जून को जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि देश के प्रथम नागरिक प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जानी है। उप-राष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

मतों की गिनती 20 जुलाई को

मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि मतदान 17 जुलाई को संसद भवन, राज्यों की विधानसभाओं तथा दिल्ली और पुड्डूचेरि विधानसभाओं में होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतों की गिनती 20 जुलाई को होगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्रा राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचन अधिकारी होंगे, जबकि राज्यों में विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। चुनाव के लिए अधिसूचना 14 जून को जारी होगी, जबकि नामांकन दायर करने की अंतिम तिथि 28 जून होगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून को की जाएगी और एक जुलाई तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

खास पेन से होगा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एक खास निर्वाचक पेन का इस्तेमाल किया जाएगा। दूसरे पेन का इस्तेमाल करने पर वोट अवैध मान लिया जाएगा। चुनाव आयोग इस खास पेन की सप्लाई करेगा।

एनडीए पलड़ा भारी

नरेंद्र मोदी की अगुआई वाले एनडीए को कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष से तकरीबन 15 फीसदी बढ़त हासिल है। ईटी के एक मोटे आकलन के मुताबिक, एनडीए (23 पार्टियों के सांसद और राज्यों के सदनों में जनप्रतिनिधि) के पास 48.64 फीसदी वोट हैं। वहीं विपक्षी कांग्रेस के साथ जाने वाली 23 राजनीतिक पार्टियों का वोट शेयर 35.47 फीसदी बैठता है। पूरे विपक्ष के 35.47 फीसदी वोट शेयर के मुकाबले अकेले भाजपा के पास इस इलेक्टोरल कॉलेज में 40 फीसदी वोट हैं।

ये है चुनाव कार्यक्रम

14 जून को जारी होगी अधिसूचना

28 जून नामांकन की अंतिम तिथि

29 जून तक नामांकनों की जांच

1 जुलाई तक नामांकन वापसी

17 जुलाई को मतदान

20 जुलाई को मतों की गिनती

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।