Kanjhawala Case - Sach Kahoon Hindi
पुलिस का कोर्ट में दावा, आरोपियों की 4 दिनों की रिमांड मिली
पुलिस का दावा मामले में दो और लोग शामिल
कंझावला मामला: पुलिस का दावा मामले में दो और लोग शामिल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस ने कंझावला में कार द्वारा एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी में टक्कर मारने और उसकी कार से घसीटने से मौत के मामले में गुरुवार को एक नया खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि दो और लोगों ने वास्तविक तथ्यों को छुपाने में आरोपी की मदद की है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें:– लोहा फैक्ट्री में हादसा, वर्कर झुलसे
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने यहां पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता को संबोधित करते हुए, कहा, ह्ल18 टीमें सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही हैं। टीमों ने घटनास्थल का मुआयना भी किया है और शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पांच आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है और जो भी नए सुराग सामने आए हैं, उनकी पुष्टि की जा रही है। हुड्डा ने कहा, ‘पुलिस के पास इस बात के वैज्ञानिक सबूत हैं कि दीपक ने कार चलाने का दावा किया है, लेकिन वास्तव में अमित कार चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। हुड्डा ने कहा कि अब तक की जांच और कॉल डिटेल के अनुसार मृतका और चश्मदीद का आरोपियों से कोई संबंध नहीं है।
क्या है मामला
पुलिस ने कहा कि इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी निधि का 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किया गया है। हुड्डा ने कहा कि हत्या का मामला अभी तक नहीं बना है क्योंकि हत्या के लिए एक मकसद की जरूरत है लेकिन अब तक की जांच में कोई मकसद सामने नहीं आया है। पीड़िता का पोस्टमॉर्टम राजधानी के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु का अंतिम कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में एंटीमोरम चोट के कारण सदमा और रक्तस्राव होना था। पुलिस ने कहा कि पीड़िता को चोटें संभावित वाहन दुर्घटना और घसीटने से आयी हैं साथ ही रिपोर्ट में यौन उत्पीडन की कोई बात सामने नहीं आयी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
केजरीवाल ने कंझावला पीड़ित के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने (Kanjhawala Case) मंगलवार को बाहरी दिल्ली इलाके में नए साल की सुबह एक कार द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने और घसीटने के बाद जान गंवाने वाली लड़की के परिवार के लिए दस लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि परिवार को उनकी बेटी के लिए न्याय मिलेगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “पीड़ित की मां से बात हुई। बेटी को न्याय दिलाएंगे, बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे, उनकी मां बीमार रहती हैं उनका पूरा इलाज कराएंगे , पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देंगे , सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। भविष्य में अगर कोई जरूरत होगी तो हम उसे पूरा करेंगे।’
बेटी नहीं मेरे घर का मर्द थी वो, मर गई सारी उम्मीदे… | Kanjhawala Case
इसके बीच मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां ने कहा कि वही कमाती-खिलाती थी। आदमी बन गई थी। सब्जी-भाजी हो, या मेरी दवा सब वही लाती। अपने लिए रिश्ता आया तो छोटी बहन की शादी करा दी। सब चला गया कम उम्र में पति, जवान बच्ची समेत उम्मीदें भी खो चुकी इस मां की भर्राई आवाज शोर में खो रही है।
Kanjhawala Case
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस बीच, मृतक लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत का कारण सदमा और सिर, रीढ़, बाएं फीमर और दोनों निचले अंगों में पहले से लगी चोट के कारण रक्तस्राव था। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पीड़िता का पोस्टमॉर्टम नई दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु का कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में एंटीमोरम चोट के परिणामस्वरूप सदमा और रक्तस्राव था। चोटें संभावित वाहन दुर्घटना और घसीटने से लगी थीं। रिपोर्ट में यह भी शामिल है कि यौन हमले का संकेत देने वाली कोई चोट नहीं है।
क्या है मामला | Kanjhawala Case
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक नए खुलासे में आज सुबह दावा किया कि घटना के समय पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी। हालांकि पुलिस ने कहा कि सहेली मौके से फरार हो गयी थी। हुड्डा ने यहां पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुलिस ने उसकी सहेली का पता लगा लिया है, जो घटना के समय पीड़िता के साथ थी। सका बयान दर्ज किया गया था। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कंझावला घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी। पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
तीन थाने 12 कि.मी. लंबी सड़क, 9 पीसीआर वैन फिर भी पुलिस ने नहीं देखी लाश
कंझावला केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सदमा व रक्तस्राव बताया गया
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि स्कूटी सवार एक लड़की को एक कार द्वारा कथित रूप से टक्कर मारने और घसीटे जाने के बाद हुई मौत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की की मौत का कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर और दोनों निचले अंगों में चोट लगने के कारण हुआ सदमा और रक्तस्राव है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पीड़िता का पोस्टमार्टम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नयी दिल्ली में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया। वहीं रास्ते में तीन थाने लगते है और रास्ते में 9 पीसीआर वैन खड़ी हुई थी फिर भी कार से घसीटते हुई महिला की लाश पुलिस ने देखी।
क्या है रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, मौत का अनंतिम कारण सिर, रीढ़, बाएं फीमर, दोनों निचले अंगों में चोट लगने के कारण प्राप्त हुआ सदमा और रक्तस्राव है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उसके साथ किसी प्रकार का यौन दुर्वव्हार का कोई संकेत नहीं मिला है। इस दुर्घटना में, दिल्ली पुलिस ने आज सुबह दावा किया था कि इस दुर्घटना के समय पीड़िता के साथ उसकी एक दोस्त भी थी। पुलिस ने हालांकि, कहा कि उसकी दोस्त मौके से फरार हो गयी।
क्या है मामला
नयी दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि घटना के समय पीड़िता के वाहन पर सवार दोस्त का पुलिस ने पता लगा लिया है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पहले बताया था कि इस मामले की जांच के लिए कई टीमों को लगाया गया है। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें लगी हुई है। टीमों ने वाहनों से साक्ष्य एकत्रित किया है, जिसके माध्यम से सफल अभियोजन सुनिश्चित किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कंझावला दुर्घटना मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट की मांग की है। हुड्डा ने पहले कहा था,‘पांचों आरोपियों को आगे की जांच करने के लिए तीन दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए जा रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
कंझावला मामला: पीड़िता दोस्त के साथ थी: पुलिस
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस ने कंझावला मामले में मंगलवार को नया खुलासा किया कि इस घटना के समय पीड़िता के साथ उसकी एक दोस्त भी थी जो मौके से फरार हो गई। गौरतलब है कि 20 वर्षीय एक लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर टक्कर मारने और एक कार द्वारा घसीटने से मौत हो गई थी। पुलिस ने हालांकि कहा कि उसकी दोस्त मौके से फरार हो गयी थी।
क्या है मामला
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने यहां पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘पुलिस ने उसके दोस्त का पता लगा लिया है, जो घटना के समय पीड़िता के साथ थी। दोस्त का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहले कहा था कि कंझावला मामले की जांच में कई टीमों को लगाया गया है। अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को लगाया गया है। टीमों ने वाहनों से साक्ष्य एकत्र किए जो सफल अभियोजन सुनिश्चित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कंझावला घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी। इस मामले में कार पर सवार पांचों आरोपियों को आगे की जांच के लिए तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हुड्डा ने पहले कहा कि उनकी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।