FIH World Cup - Sach Kahoon Hindi

हॉकी विश्वकप : भारतीय ड्रेसिंग रुम में जबरदस्त उत्साह : हरमनप्रीत
ओडिशा दूसरी बार कर रहा हॉकी विश्वकप की मेजबानी

राउरकेला (ओडिशा)। ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप में मात्र 10 दिन शेष रह गए हैं जबकि भारतीय टीम के कप्तान ने ड्रेसिंग रूम के उत्साह को जबरदस्त बताया है। मेजबान होने के नाते भारत पोडियम पर आना चाहता है और टोक्यो ओलम्पिक 2020 में कांस्य पदक जीतने के बाद टीम से उम्मीदें बढ़ गई हैं। हरमनप्रीत ने कहा, ड्रेसिंग रूम में रोमांच और उत्साह एक बराबर है। जब टीम की बस राउरकेला शहर में प्रवेश कर रही थी और हॉकी स्टेडियम के करीब पहुंच रही थी, हजारों प्रशंसक हाथों में तिरंगा लिए सडकों पर जमा थे और उन्होंने हमारा स्वागत किया। हम इस स्वागत से नि:शब्द रह गए और तब हमें अहसास हुआ कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए हॉकी के क्या मायने हैं।

कप्तान ने आगे कहा, यहां आने तक हमने लोगों के हॉकी के प्रति प्यार और जुनून के बारे में अपने टीम साथियों नीलम और अमित से सुना था लेकिन इस स्वागत के बाद हमने महसूस किया इस विश्व कप का अनुभव अद्भुत होगा। चार जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय टीमें ओडिशा आना शुरू हो जाएंगी। पूर्व उपविजेता हॉलैंड बुधवार को पहुंचने वाली पहली टीम होगी। चिली वीरवार को आएगी जबकि गत चैंपियन बेल्जियम शुक्रवार को विश्व की नंबर एक टीम आॅस्ट्रेलिया और अन्य टीमों के साथ पहुंचेगी। आठ जनवरी तक रोजाना हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार भाग लेने वाली टीमों का स्वागत करेंगे। ओडिशा दूसरी बार विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पांच जनवरी को उद्घाटन करेंगे। राउरकेला में सभी 20 मैचों के टिकट बिक चुके हैं और भुवनेश्वर में लोग बिक्री के लिए बचे हुए टिकट खरीदने में लगे हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।