FIR - Sach Kahoon Hindi

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ कानूनी शिकंजा, पंजाब के दो जिलों में अलग-अलग FIR दर्ज
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका हुआ है। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उनके खिलाफ अलग-अलग जिलों में दो FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें गैर-जमानती धाराएं शामिल हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की आशंका तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है। ऐसी सूचना है कि पंजाब पुलिस उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, इन मामलों में गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि संदीप पाठक की संभावित गिरफ्तारी पंजाब की राजनीति में बड़ा भूकंप ला सकती है।

गौरतलब है कि संदीप पाठक साल 2020 से पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रभारी के तौर पर सक्रिय रहे। हाल ही में उन्होंने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि उनके ऊपर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगे हैं। यदि पुलिस जांच में ये आरोप सही साबित होते हैं, तो उनके लिए कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। गैर-जमानती धाराएं होने के चलते उनकी सियासी राह भी कठिन हो सकती है। फिलहाल, पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है, लेकिन यह घटनाक्रम पंजाब ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा असर डालने की क्षमता रखता है।

आरटीआई मांगने वाले ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश, महिला सरपंच समेत चार पर केस
प्लॉट, मकान और रुपये का लालच देकर रची गई योजना, जांच में खुलासा होने पर दर्ज हुई एफआईआर

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी आरटीआई के तहत मांगने वाले ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गांव जमाल की सरपंच विनोद रानी, उनके पति ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार और आशा रानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। Sirsa News

शिकायतकर्ता मोहन लाल निवासी गांव जमाल ने बताया कि उसने 18 जनवरी 2024 को आरटीआई के जरिए ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता का विवरण मांगा था। इसके बाद जुलाई और अगस्त 2024 में उसने डीसी सरसा और मुख्यमंत्री को नालियों के फर्जी बिल और कम कार्य के बावजूद अधिक भुगतान किए जाने की शिकायत भेजी थी। आरोप है कि इन शिकायतों से नाराज होकर सरपंच और उनके सहयोगियों ने उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची।

इसके तहत गांव की एक महिला आशा रानी को प्लॉट, मकान और रुपये का लालच देकर अपने साथ मिलाया गया। सुरेंद्र कुमार ने आशा को मोहन लाल से वीडियो कॉल कर बातचीत करने और उसका वीडियो बनाने के लिए उकसाया। इसके बाद आशा रानी ने मोहन लाल के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, मोहन लाल ने तुरंत पुलिस को पूरी साजिश से अवगत कराया।

जांच के दौरान सच्चाई सामने आने पर आशा रानी ने अपनी शिकायत वापस ले ली और स्वीकार किया कि उसने दबाव और लालच में आकर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित मोहन लाल ने इसके बाद पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोमवार को चौपटा थाना पुलिस ने सरपंच विनोद रानी, उनके पति ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार और आशा रानी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sirsa News

सरकार का यू-टर्न, एफआईआर डाउनलोड पर शुल्क का फैसला वापस
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला, एफआईआर की प्रति मुफ्त उपलब्ध कराना अनिवार्य

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigar News: पंजाब में अब एफआईआर डाउनलोड करने के लिए 80 रुपये का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस मुद्दे पर विवाद पैदा होने के महज एक दिन बाद ही राज्य सरकार ने 25 मार्च की आधी रात को अपना निर्णय वापस ले लिया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या विवाद शेष न रहे। सरकार के इस फैसले के बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर याचिका भी वापस लिए जाने की संभावना है। सरकार के इस निर्णय से सबसे अधिक नाराजगी वकीलों में देखी जा रही थी। दरअसल, वकीलों को अपने मामलों के संदर्भ में कई बार एफआईआर डाउनलोड करनी पड़ती है। ऐसे में हर बार 80 रुपये का भुगतान करना उनके लिए आर्थिक और व्यावहारिक रूप से बोझिल होता। इसी कारण वकीलों ने इस निर्णय के खिलाफ तीव्र विरोध दर्ज कराया। Chandigar News

जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार राज्य की विभिन्न सेवाओं को आॅनलाइन करने के साथ-साथ कुछ आवश्यक सेवाओं पर शुल्क लगाने की नीति पर कार्य कर रही थी। इसी क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने एफआईआर डाउनलोड करने पर 80 रुपये का शुल्क निर्धारित किया था। विभाग का तर्क था कि एफआईआर बड़ी संख्या में डाउनलोड की जाती हैं, जिससे राजस्व प्राप्त किया जा सकता है।

डीजीपी कार्यालय तक पहुंचा मामला | Chandigar News

इस निर्णय के खिलाफ वकीलों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार एफआईआर एक सार्वजनिक दस्तावेज है, जिसे प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा सकता। ऐसे दस्तावेजों को आॅनलाइन उपलब्ध कराने में भी कोई फीस नहीं होनी चाहिए। चंडीगढ़ में वकीलों के संगठन ‘काउंसिल आॅफ लॉयर्स’ के अध्यक्ष वासू रंजन और राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक मल्होरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने मांग पत्र सौंपते हुए इस शुल्क को अनुचित और न्यायालय के आदेशों के विरुद्ध बताया। इसके साथ ही इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की गई थी।

सरकार ने तुरंत जारी किए नए आदेश

मामले की गंभीरता और बढ़ते विवाद को देखते हुए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 25 मार्च की रात को नए आदेश जारी कर दिए। अब ‘सांझ पोर्टल’ से एफआईआर डाउनलोड करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही पोर्टल का संचालन करने वाले प्रशासनिक विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि शुल्क से संबंधित व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। Chandigar News

यह भी पढ़ें:– आर्यपुरी में चलाया ट्रैफिक जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की अपील

पालिका लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी की तलवार लटकी
नगरपालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने कोतवाली कैराना पर दर्ज कराया अभियोग

लिपिक पर पालिका के कर्मचारियों की भविष्य निधि की राशि धोखाधड़ी करके पत्नी व भाभी के खातों में जमा करने का आरोप, जांच उपरांत आरोपी लिपिक के खिलाफ की जा चुकी है निलंबन की कार्यवाही

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नपा कर्मचारियों की भविष्य निधि की राशि धोखाधड़ी करके पत्नी व भाभी के खातों में जमा करने के आरोपी लिपिक विपुल पंवार के खिलाफ अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने विभिन्न संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। इसी के साथ ही आरोपी लिपिक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। लिपिक के विरुद्ध पूर्व में पालिकाध्यक्ष द्वारा सस्पेंशन की कार्यवाही की जा चुकी है। Kairana News

नगरपालिका परिषद कैराना के निलंबित लिपिक विपुल पंवार के विरुद्ध अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि विगत 15 सितंबर को पूर्व सफाई नायक सुभाषचंद एवं नगरपालिका में सफाईकर्मी के रूप में तैनात उनकी पत्नी कमलेश के द्वारा एक प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया। आरोप लगाया कि पालिका में तैनात अधिष्ठान लिपिक(वेतन, पेंशन व पीएफ) विपुल पंवार ने जानबूझकर एवं धोखाधड़ी से उनकी भविष्य निधि(पीएफ) का धन अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया है। प्रथम दृष्टया जांच में आरोप को सही पाए गए।

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि उक्त विपुल पंवार ने पालिका कर्मचारियों की पीएफ कटौती का धन अपने अलावा सोनिया देवी व मीना देवी के नाम से खोले गए फर्जी पीएफ खातों में भी जमा किया है, जबकि उक्त दोनों महिलाएं नगरपालिका की कर्मचारी भी नही है। विपुल पंवार अधिकारियों के समक्ष कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत करके यह कार्य लगातार छिपाकर करता रहा। कर्मचारियों के पीएफ कटौती धन की मैनुअल एवं बैंक में ई-मेल के माध्यम से प्रेषित की गई सूची में भी भिन्नता पाई गई है। लिपिक विपुल पंवार ने पालिका के नियमित कर्मचारियों की भविष्य निधि की धनराशि अन्य के खातों में भेजकर घोटाला किया है तथा आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु फर्जी पीएफ खाते खुलवाए है।

वहीं, पुलिस ने आरोपी लिपिक के विरुद्ध धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, कूटरचित दस्तावेज बनाकर आर्थिक लाभ हासिल करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता(बीएनएस)-2023 की धारा-316(5),318(4),338,336(3) व 340(2) के तहत अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। विदित रहे कि कर्मचारियों की भविष्यनिधि में गबन के आरोपी लिपिक विपुल पंवार को विगत दिनों पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी के द्वारा निलंबित करके कर संग्रह विभाग में सम्बद्ध कर दिया गया था। एफआईआर के बाद अब आरोपी लिपिक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Haryana Weather: मौसम विभाग ने हरियाणा के किसानों को दी बड़ी जानकारी, जानें 25 सितंबर तक मौसम के हालात

इस्सापुर खुरगान के खूनी संघर्ष में एक सप्ताह बाद क्रॉस केस दर्ज
कैराना। एक सप्ताह पूर्व मेढ़ काटने को लेकर गांव इस्सापुर खुरगान में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। खादर क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान निवासी हारून व इलियास एक ही परिवार के बताए गए है। दोनों के मध्य पिछले काफी समय से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चला आ रहा है। विगत 23 जुलाई को दोनों परिवारों के बीच मेढ़ को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया, जिसके पश्चात विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

इसके पश्चात, दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान एक पक्ष के इलियास व उसके पुत्र जुनैद व जानिब घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के हारुण व उसके पुत्र शाहरुख व दानिश घायल हुए थे। सभी घायलों को उपचार हेतु कस्बे के सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार को पुलिस ने इलियास, बिलाल, इमरान, जुनैद, अजमेर, मुस्तफा व जानिब निवासीगण ग्राम इस्सापुर खुरगान के विरुद्ध क्रॉस केस दर्ज किया है, जबकि पुलिस मामले में इससे पूर्व दूसरे पक्ष के हारुण, शाहरुख, दानिश, मुरसलीन, इस्लाम व प्रवेज निवासीगण ग्राम इस्सापुर खुरगान तथा तसव्वर निवासी ग्राम जहानपुरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चुकी है।

अवैध गर्भपात करने पर निजी अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कन्या भ्रूण हत्या के प्रति गंभीरता को देखते हुए एक विशेष अभियान संचालित कर रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी गर्भपात और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एम.टी.पी.) मामलों की रिवर्स ट्रैकिंग की जा रही है। रिवर्स ट्रैकिंग के दौरान यह सामने आया कि कैथल के बालाजी मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल, जो कि एमटीपी हेतू पंजीकृत नहीं है, में एक महिला का गर्भपात किया गया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उक्त अस्पताल की जांच की, जिसमें पाया गया कि केंद्र को गर्भपात के लिए मान्यता प्राप्त नहीं थी, फिर भी गर्भपात किया गया। यह एमटीपी एक्ट का स्पष्ट उल्लंघन है। स्वास्थ्य विभाग, कैथल ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित अस्पताल के खिलाफ एमटीपी एक्ट के तहत प्राथमिकी (एफ.आई.आर.) दर्ज कराई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाती है जांच

उन्होंने बताया कि जिले में होने वाले प्रत्येक गर्भपात की जांच की जाती है, विशेष रूप से उन मामलों में जहां लिंग जांच से संबंधित संदेह हो, जैसे कि ऐसे परिवार जहां पहले केवल लड़की ही है। फील्ड स्तर पर रिवर्स ट्रैकिंग के माध्यम से यह जानकारी एकत्र की जाती है कि अल्ट्रासाउंड कहां हुआ और गर्भपात किस केंद्र पर किया गया। साथ ही, यह भी देखा जाता है कि संबंधित केंद्र गर्भपात के लिए अधिकृत है या नहीं।

सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि एमटीपी एक्ट के तहत केवल पंजीकृत और अधिकृत केंद्र ही महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। इन केंद्रों का सघन जांच के बाद विभिन्न श्रेणियों में पंजीकरण किया जाता है, जो एक्ट के प्रावधानों और विशेषज्ञों के मानकों पर आधारित होता है। जिले में लिंगानुपात बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर कारगर प्रयास कर रहा है। बेहतर लिंगानुपात के लिए जाखौली और केलरम गांव को सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:– खूनी संघर्ष में एक पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिटायर्ड रजिस्ट्रार-कानूनगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कैराना। कार्यालय से दाखिल-खारिज की फ़ाइल गायब होने पर सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार-कानूनगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। तहसीलदार कैराना ने रिटायर्ड रजिस्ट्रार-कानूनगों के विरुद्ध लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

तहसीलदार कैराना अर्जुन चौहान ने सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार-कानूनगों नवाब सिंह के खिलाफ स्थानीय कोतवाली पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि वर्ष-2011 में हुए मुख्तयार सिंह बनाम चौसाना फ़ूड प्रोसेसिंग कंपनी के दाखिल-खारिज से सम्बंधित फ़ाइल रजिस्ट्रार-कानूनगों कार्यालय से गायब है। उस वक्त नवाब सिंह कैराना तहसील मुख्यालय पर स्थित कार्यालय में रजिस्ट्रार-कानूनगों के तौर पर तैनात थे। उनके द्वारा ही फ़ाइल को रिसीव किया गया था। पार्टी द्वारा दाखिल-खारिज के खिलाफ एसडीएम न्यायिक ऊन के न्यायालय में अपील की गई है, जिसके चलते दाखिल-खारिज की फ़ाइल को न्यायालय में तलब किया गया है। वहीं, पुलिस ने फ़ाइल गायब होने के प्रकरण में तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाली पर तैनात एसएसआई राजेश कुमार यादव को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस शीघ्र ही रिटायर्ड रजिस्ट्रार-कानूनगों से पूछताछ करेगी। वहीं, तहसीलदार अर्जुन चौहान का कहना वर्ष-2011 में हुए दाखिल-खारिज की एक फ़ाइल कार्यालय से गायब है, जिसके सम्बन्ध में तत्कालीन रजिस्ट्रार-कानूनगों के विरुद्ध लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जगनपुर में घुसपैठ करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दो दिन पूर्व गांव जगनपुर में ग्रामीण के मकान पर धावा बोलकर घुसपैठ करने के मामले में चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विगत गुरुवार तड़के करीब सवा दो बजे चार अज्ञात बदमाश क्षेत्र के गांव जगनपुर में ग्रामीण जरनैल सिंह के मकान में घुस आए थे। जाग होने पर ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया था, जिस पर उसके साथी फायरिंग करके पकड़े गए बदमाश को छुड़ा ले गए थे।

इसके अलावा, बदमाशों ने ग्रामीण संजीव के मकान में भी चोरी करने का प्रयास किया था। मामले के सम्बंध में दोनों ग्रामीणों ने कोतवाली पर शिकायती-पत्र दिया था। वहीं, पुलिस ने ग्रामीण जरनैल सिंह की ओर से दिए गए शिकायती-पत्र पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा-331(4) व 125 के तहत अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– जहानपुरा में दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप्प, ग्रामीण हलकान

अब पीड़ित घर से दर्ज करवा सकेंगे शिकायत व एफआईआर
एसएसपी ने खुद लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी | Bathinda News

पुलिस विभाग को पहले दिया जा चुका है प्रशिक्षण

इन कानूनों से महिलाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। Bathinda News: देश में लागू हुए तीन नए कानूनों के बारे में पंजाब पुलिस ने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को अग्रिम प्रशिक्षण दे दिया है। एक जुलाई से लागू हुए तीन नए कानूनों के बाद पुलिस जनता को इसके बारे में जानकारी दे रही है। बठिंडा में पुलिस ने नए कानूनों के लागू होते ही लोगों को इसके बारे में जानकारी देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।

आज से देश में 3 नए कानून लागू हो गए हैं। बठिंडा के एसएसपी दीपक पारीक खुद पुलिस स्टेशनों में जाकर लोगों को नए कानूनों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि नए कानूनों से लोगों को बहुत फायदा होगा।

पीड़ित अपने घर से ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा और अपनी एफआईआर भी दर्ज करा सकेगा। इन कानूनों से महिलाओं को बहुत फायदा होगा।

थानों में दी नए कानून की जानकारी | Bathinda News

जिला पुलिस प्रमुख ने थाने में आए युवाओं को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। नए लागू कानूनों के माध्यम से पुलिस कर्मचारी और अधिकारी लोगों को न्याय दे सके, इसलिए बाकायदा पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की पंजाब पुलिस की ट्रेनिंग सेंटर फ्लोर मैं ट्रेनिंग करवाई गई है। जिसके जरिए अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में शिक्षित और आम लोगों को इन कानूनों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– कैसे लगाएं आर- टी-आई डाकघर में पोस्टल आर्डर ही नहीं मिल रहे

हरियाणा रोडवेज के बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways Driver: एक दिन पूर्व बुलेट बाइक सवार किशोर समेत तीन युवकों को मौत की नींद सुलाने वाले हरियाणा रोडवेज बस के चालक के विरुद्ध पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विदित रहे कि विगत सोमवार को कस्बे के शामली बाईपास पर स्थित फ्लाईओवर के सामने हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया था, जिनमें एक 16 वर्षीय किशोर भी शामिल था। Kairana News

हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी चालक बस समेत मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के पश्चात देर रात्रि घर पहुंचे तीनों मृतकों के शवों को देखकर परिजनों में हाहाकार मच गया। Kairana News

बाद में तीनों मृतकों के शवों को गमगीन माहौल में निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। हादसे से मृतकों के घरों एवं मोहल्लों में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घरों पर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि सड़क दुर्घटना के मामले में मृतक युवक आसिफ के पिता सईद की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– लोगों ने बिजली समस्या को लेकर घेरा विधायक आवास

राजीनामा के बाद भी नहीं लेकर गया घर, खुद पहुंची तो मारपीट-छीनाझपटी!
पीहर रह रही पत्नी ने दर्ज करवाया मुकदमा | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पति के अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध के चलते पीहर रह रही पत्नी को पंचायत में राजीनामा होने के बावजूद पति अपने घर नहीं लेकर गया। इस पर जब पत्नी खुद अपने ससुराल गई तो पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की व रुपए-मोबाइल फोन तथा गहने छीन लिए। इस संबंध में पत्नी की ओर से पति सहित ससुराल पक्ष के नौ जनों के खिलाफ महिला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार अपने पीहर दो एलके लखूवाली में रह रही सतार बीबी (35) पुत्री मोहम्मद रमजान ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 17 वर्ष पूर्व इकबाल खान पुत्र अल्लायार निवासी लखूवाली हैड के साथ हुई थी। उसके चार पुत्रियां हैं। उसके पति के दो वर्षों से लखूवाली हैड की ही रहने वाली एक अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। इस बात को लेकर पिछले दो वर्षों से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। उसका पति इकबाल खान उसे व उसकी पुत्रियों को अपनी सम्पति से बेदखल करना चाहता है। पुत्र नहीं होने के कारण भी उसका पति उससे मारपीट करता। Hanumangarh News

पिछले करीब छह माह से अपने पिता के घर रह रही है महिला

इससे तंग आकर वह पिछले करीब छह माह से अपने पिता के घर रह रही है। दस जून को हुई पंचायत में उसका व उसके पति के विवाद का निपटारा कर दिया गया था। उसका पति इकबाल खान पंचायत के समक्ष अपनी गलती मान कर उसे वापस अपने घर लेकर जाने के लिए राजी हो गया था। लेकिन उसके पश्चात भी इकबाल खान उसे अपने घर नहीं लेकर गया। 17 जून को जब वह शाम के करीब 5 बजे अपने ससुराल घर गई तो इकबाल खान ने अपनी तीन बहनों जैता बीबी, जुले खां बीबी व मलकां बीबी, मुन्सफ अली, रजाक पुत्र अहमदयार खां, गुलाम खाजा पुत्र चानण खां, राजा पुत्र सीन खां, जुबेर पुत्र रफीक मौलवी आदि के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।

जान से मारने की कोशिश की। उससे पांच हजार रुपए, मोबाइल फोन व पहने हुए गहने छीन लिए। इस बात का पता चलने पर उसका भाई हजरत अली छुड़ाने के लिए आया तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे ले जाने नहीं दिया। उसके बाद उसकी बहन शहनाज बीबी उसे छुड़ाने के लिए आई। इसके बाद उसके भाई व बहन ने मिलकर किसी तरह उसे छुड़ाकर टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में इलाज करवाया। पुलिस ने दहेज प्रताडऩा, मारपीट व छीनाझपटी के आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच थाना प्रभारी कविता पूनिया कर रही हैं। Hanumangarh News

ज्वैलर्स से लाखों के जेवरात बनवाए, रुपए मांगे तो बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

दलित के साथ मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। दलित व्यक्ति के साथ में मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस (Police) ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी नौराज ने कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराते हुए बताया कि विगत गुरुवार को वह गांव के पूर्व प्रधान की बैठक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही सगे भाई शहजाद व अरशद और दो अज्ञात व्यक्ति वहां पर पहुंचे तथा उसके साथ में गाली-गलौच करने लगे। Kairana News

उसने गाली-गलौच का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ में मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी है। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में धारा-323, 504 व 506 आईपीसी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति(नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989, संशोधन 2015 की धारा-3(1)(द) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति(नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989, संशोधन 2015 की धारा-3(1)(घ) के तहत अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– चौबीस घंटे बाद मिला यमुना में डूबे आसिफ का शव