Patiala News - Sach Kahoon Hindi

Hybrid Cleaning Model: देश का सबसे स्वच्छ राज्य बनाने की तैयारी, पटियाला में लागू हुआ हाइब्रिड सफाई मॉडल
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। Hybrid Cleaning Model: पंजाब सरकार ने शहरी स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पटियाला में अत्याधुनिक हाइब्रिड सफाई मॉडल लागू किया है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की कि इस नई व्यवस्था के माध्यम से अगले 30 दिनों में पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जाएगा। इसके बाद इस मॉडल को राज्य के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।

पटियाला में बुधवार सुबह नई सफाई व्यवस्था का प्रदर्शन करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि हाइब्रिड मॉडल में आधुनिक मशीनों और सफाई कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों का उपयोग किया जाएगा। इस व्यवस्था में स्वचालित झाड़ी काटने वाली मशीनें, सुपर सक्शन मशीनें, स्क्रबर मशीनें, सड़क धुलाई उपकरण तथा मैनुअल कचरा संग्रहण प्रणाली को एकीकृत किया गया है।  मंत्री ने बताया कि हाइब्रिड मॉडल के तहत प्रत्येक वार्ड के लिए पहले से निर्धारित साप्ताहिक सफाई कार्यक्रम तैयार किया गया है। इससे सफाई कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित होगा और शहर के सभी क्षेत्रों में समान रूप से स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और तय समय-सारिणी के अनुसार सफाई होने से गंदगी जमा होने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

चार चरणों में होगी सफाई प्रक्रिया

नई व्यवस्था के तहत सफाई कार्य को चार चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में मशीनों की सहायता से जंगली घास और झाड़ियों की कटाई की जाएगी। दूसरे चरण में सफाई कर्मचारी बड़े कचरे और बागवानी से संबंधित अपशिष्ट सामग्री को एकत्र करेंगे। तीसरे चरण में सुपर सक्शन मशीनों के माध्यम से बचा हुआ कूड़ा-कचरा हटाया जाएगा। अंतिम चरण में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की धुलाई कर क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ बनाया जाएगा।

पटियाला में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने जरूरतमंदों को कराया भोजन
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Welfare Work: ब्लॉक पटियाला के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादारों ने ऑल इंडिया पिंगला आश्रम सनौर रोड, पटियाला में पहुंचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों, माता, बच्चों और भाई-बहनों के साथ समय बिताया और उनके दु:ख-दर्द को साझा किया। जानकारी देते सच्चे नम्र सेवादार हरमिन्द्र नोना इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शनिवार को डेरा श्रद्धालु मलकीत सिंह इन्सां ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों के साथ मिलकर पिंगला आश्रम में रह रहे इन लोगों को खाना खिलाया और उनके साथ दुख साझा किया। वहीं पिंगला आश्रम के सदस्यों ने बताया कि इस आश्रम में मेडिकल सुविधा की कमी है।

हम डेरा सच्चा सौदा से अपील करते हैं कि हमारे आश्रम में हर माह एक मेडिकल कैंप लगाया जाए। इस दौरान उन्होंने पूज्य गुरु जी व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों का तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि डेरा श्रद्धालु हर खुशी के मौके पर यहाँ पहुंचकर इन लोगों के साथ समय बिताते हैं।  इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादारों बिन्द्र सिंह इन्सां, मलकीत सिंह, माम चंद, हरदेव सिंह, मंगां इन्सां, गुरविंदर, डॉ. अभिषेक इन्सां, राज सिंह, लक्ष्मण इन्सां, बलदेव सिंह, तरसेम इन्सां, सरबजीत हैपी, हैपी शर्मा, कर्मजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

अप्रैंटशिप युवाओं को पुलिस ने भगा - भगाकर पीटा
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पॉवरकॉम के मुख्य कार्यालय के सामने 2600 अप्रैंटशिप यूनियन के युवाओं पर पुलिस ने शुक्रवार जमकर लाठियां बबरसाई। इस लाठीचार्ज के दौरान कई युवाओं को चोटें लगीं और वे डंडों से बचने के लिए इधर-उधर भागते समय सड़क पर गिरते रहे। आलम यह रहा कि डीएसपी ने खुद युवाओं पर डंडा चलाया। वहीं पुलिस द्वारा किए गए इस लाठीचार्ज ने विभिन्न संगठनों ने निंदा की है।

जानकारी के अनुसार, 2600 अप्रैंटशिप युवाओं ने अपनी भर्ती की मांग को लेकर पॉवरकॉम के मुख्य कार्यालय के सामने धरना दिया था। इन युवाओं ने पावरकॉम के मुख्य गेट की तरफ दूसरे गेट को बंद करके धरना शुरू किया, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इनका कहना था कि पॉवरकॉम प्रबंधन उनकी भर्ती को लेकर समय टाल रहा है और बैठकों में कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा। इस दौरान पुलिस ने युवाओं से अपना धरना उठाने को कहा, लेकिन अप्रैंटशिप युवा अड़े रहे। डीएसपी संजीव सिंगला ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब यह संभव नहीं हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

इस दौरान युवाओं को डंडों से पीटा गया और पुलिस ने जबरन धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भगा-भगा कर पावरकॉम कार्यालय से दूर कर दिया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह व फतेह सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन पर आज जबरदस्ती की, जबकि उन्होंने कोई रास्ता नहीं रोका था। उनका कहना था कि पुलिस उन्हें धरने से उठाकर उनकी माँगों को खत्म करना चाहती है। नेताओं ने कहा कि दर्जनों युवाओं के हाथ और पैर पर चोटें आर्इं और कई युवाओं को बुरी तरह पीटा गया। दर्जनों से अधिक युवाओं को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

पंजाब में धान रोपाई का दूसरा चरण 5 जून से शुरू, पांच जिलों को मिलेगी 8 घंटे बिजली आपूर्ति
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: धान की रोपाई के लिए पावरकॉम द्वारा 8 घंटे बिजली आपूर्ति का दूसरा चरण 5 जून से शुरू हो रहा है। इस चरण के तहत पांच जिलों के किसान अपनी धान की रोपाई शुरू कर सकेंगे। दूसरे चरण में बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद बिजली की मांग में वृद्धि हो सकती है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने किसानों के लिए धान की रोपाई तीन चरणों में करने का कार्यक्रम तय किया है। दूसरे चरण में 5 जून से बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों के किसानों को आठ घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले 1 जून से पंजाब के 9 जिलों में धान की रोपाई के लिए बिजली आपूर्ति चालू की जा चुकी है।

1 जून से गुरदासपुर, तरनतारन, पठानकोट, श्री अमृतसर साहिब, रूपनगर, मोहाली, होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब के किसानों को बिजली दी जा रही है। पहले चरण में किसानों को बिजली देने से पावरकॉम पर अधिक लोड नहीं पड़ा और बिजली की मांग 13 हजार मेगावाट से नीचे रही, क्योंकि पिछले दिनों मौसम में बदलाव आने के कारण बिजली की मांग में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई।

प्रदेश में धान का तीसरा और अंतिम चरण 9 जून से शुरू होगा, जिसके बाद पावरकॉम के लिए चुनौतीपूर्ण समय आएगा। इस चरण के बाद पंजाब के 16 लाख ट्यूबवैल जमीन से पानी निकालेंगे। तीसरे चरण में पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा, मोगा, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर और नवांशहर जिलों के किसानों को बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। आज अगर पंजाब में अधिकतम बिजली की मांग देखी गई, तो दोपहर में 13 हजार मेगावाट दर्ज की गई, जबकि शाम को मांग कम रही। दोपहर के बाद कई जिलों में बारिश होने से बिजली की मांग 8 हजार मेगावाट से भी नीचे आ गई।

प्रदेश में बिजली की मांग 13000 मैगावाट के पास

पावरकॉम के 15 यूनिटों में से 14 यूनिट चालू हैं, जबकि 1 यूनिट पिछले समय से बंद है। सरकारी थर्मल प्लांट रोपड़, लहरा मुहब्बत और श्री गोइंदवाल साहिब के 10 यूनिटों में से 9 यूनिट चल रहे हैं, जिनसे 1260 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। रोपड़ थर्मल प्लांट का 4 नंबर यूनिट तकनीकी खराबी के कारण लंबे समय से बंद है। प्राइवेट थर्मल प्लांट राजपुरा और तलवंडी साबो के सभी 5 यूनिट चालू हैं, जिनसे 2100 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा हाइड्रल प्रॉजैक्ट्स से पावरकॉम को 685 मेगावाट बिजली उत्पादन मिल रहा है।

सांकेतिक फोटो

बेजुबान पशु-पक्षियों को उपलब्ध करवाया दाना-पानी व हरा चारा
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। यूथ वीरांगनाएं इकाई पटियाला ने पक्षियों, बंदरों और बेसहारा जानवरों की देखभाल के लिए एक विशेष पहल की। इसके तहत पक्षियों के लिए दाना-पानी, बंदरों को फल तथा गायों सहित अन्य पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूथ वीरांगनाओं ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर समाज कल्याण से जुड़े कार्य करती रहती है और यह अभियान लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मंगलवार को यूथ वीरांगनाओं ने यह विशेष सेवा कार्य डियर पार्क, डकाला रोड के निकट आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई तथा उनके लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के सकोरे भी रखे। वहीं बीड़ क्षेत्र में रहने वाले बंदरों के लिए केले सहित अन्य फलों का प्रबंध किया गया। इसके अतिरिक्त बेसहारा पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था भी की गई। इस मौके अमन, रीना, कोमल, आरजू, ममता, मनीषा, जसप्रीत, मोना, अनीता, जपिन्द्र, अनुराधा, सुखप्रीत, मनजीत, मधु, सिमरन, हरजीत और शांति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अब त्रिपड़ी की कॉलोनियों में नहीं जमा होगा बरसाती पानी, आमजन को मिलेगी राहत
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने कहा कि पिछले कई दशकों से बरसाती पानी भरने की समस्या से जूझ रहे त्रिपड़ी के आनंद नगर-ए, दशमेश नगर-बी और आसपास के इलाकों के निवासियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को वार्ड नंबर 6 में बरसाती पानी की निकासी के लिए 45 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन डालने के काम की शुरूआत करवाई गई। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 4 आनंद नगर-बी से जेल रोड की ओर जाने वाली सड़क पर जमा होने वाले पानी की समस्या के समाधान हेतु 40 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई योजना का भी मौके पर जाकर जायजा लिया। डॉ. बलबीर सिंह ने आज अपने क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात करते हुए कहा कि उन पर लोगों के बहुत एहसान हैं, और विकास कार्य करवाकर वे लोगों के इस कर्ज का ब्याज चुका रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पूर्व सरकारों की लापरवाही के कारण त्रिपड़ी के कई इलाकों में हर बारिश के समय पानी भर जाता था, जिसकी निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया था। लेकिन भगवंत मान सरकार ने लोगों की इस समस्या का समाधान करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इसके तहत भूमिगत कुएं बनाकर बरसाती पानी को जमीन के नीचे पहुंचाने तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइनें डालकर इस समस्या से राहत दिलाई जा रही है। आज आनंद नगर-ए स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन डालने के काम की शुरूआत करवाई गई और साथ ही दशमेश नगर-बी में किए जाने वाले कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उनके साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विर्क, नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह, काउंसलर जसबीर सिंह गांधी, चरणजीत सिंह एस.के., मनदीप सिंह, गज्जन सिंह, राजविन्द्र कौर, मीनाक्षी तथा अन्य क्षेत्रवासी भी मौजूद थे।

Patiala News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पटियाला के आनंद नगर-ए में स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के कार्य का शुभारंभ करते हुए।

Patiala News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पटियाला के आनंद नगर-ए में स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के कार्य का शुभारंभ करते हुए।

डेरा श्रद्धालुओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील, पक्षियों के लिए पेड़ों पर लगाए लकड़ी के घर
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक पटियाला की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने रविवार को शाह सतनाम जी नूरानी धाम पटियाला में मुख्य गेट के बाहर भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की छबील लगाई। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार हरमिन्द्र नोना ने बताया कि दिन-प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पक्षी भी इस भीषण गर्मी और धूप में परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने पूज्य गुरु जी के पावन वचनों के अनुसार समाज भलाई के कार्यों का बीड़ा उठाया है। इसके तहत पक्षियों के पीने के लिए पानी के बर्तन रखे गए तथा उनके रहने के लिए पेड़ों पर लकड़ी के छोटे-छोटे घर लगाए गए हैं। साथ ही उनके लिए दाना-पानी का भी प्रबंध किया गया है। इस मौके पर माम चंद, हरविन्द्र सिंह, मलकीत सिंह, राज सिंह, गुरमेल सिंह, चरण सिंह, मंगा इन्सां, भूपिंदर सिंह, डिंपल इन्सां, मुनीश बावा, भोला इन्सां, कुलदीप इन्सां, देव शिवम, हरदीप कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार, महेन्द्र पाल शेट्टी आदि उपस्थित थे।

Mukhyamantri Swasthya Yojana: नवजात शिशु की डॉक्टरों ने असाधारण सर्जरी कर बचाई ‘अनमोल जिंदगी’
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Mukhyamantri Swasthya Yojana: एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल, पटियाला के बाल सर्जरी विभाग ने गंभीर जन्मजात दोष के साथ जन्मी एक दिन की बच्ची की सफलतापूर्वक जान बचाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस बच्ची का सारा इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त किया गया है। यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में आई स्वास्थ्य क्रांति के माध्यम से राज्य के सरकारी अस्पताल लोगों को उनके घरों के पास ही मुफ्त और निजी अस्पतालों की तुलना में बेहतर इलाज प्रदान कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि यह सफल सर्जरी राजेन्द्रा अस्पताल में जटिल नवजात शिशु सर्जिकल आपातकालीन स्थिति को संभालने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई बहु-अनुशासनात्मक टीम की क्षमता और समर्पण को दर्शाती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राजेन्द्रा अस्पताल में 20 अप्रैल 2026 की रात को बड़े आॅपरेशन के माध्यम से 2 किलो 100 ग्राम वजन की एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसके माता-पिता करन कुमार और नेहा राजपुरा शहर के निवासी हैं। मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले करन कुमार के दो बच्चों की पहले ही गर्भावस्था के दौरान मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए इस बच्ची का जन्म उनके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण था। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे की शरीर में खाने की नली का एक लंबा हिस्सा पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था, जिससे बच्ची दूध और लार को अपने शरीर में नहीं ले पा रही थी। जिससे उसे छाती में निमोनिया और जान का खतरा था।

डॉ. सिंह ने बताया कि इस दौरान बाल सर्जरी विभाग के डॉक्टर रवि गर्ग और उनके टीम मैंबर डॉ. तेग रबाब सिंह, सुकृत सिंह शाह, एनेस्थीसिया प्रमुख डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. त्रिपत कौर बिन्द्रा और डॉ. सुमित सोनी ने इस बच्ची की सफल सर्जरी की। डॉ. रवी गर्ग ने आॅपरेशन कर बच्चे की भोजन नली का एक हिस्सा गले में खोला ताकि लार बाहर निकल सके और एक नली पेट में डाली गई, जिससे बच्ची को दूध दिया जा सके।

‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त हुआ इलाज’

डॉ. सिंह ने बताया कि आॅपरेशन के बाद यह बच्ची 26 दिन निक्कू सुविधायुक्त आईसीयू में भर्ती रही। उन्होंने कहा कि ऐसा आॅपरेशन पटियाला के अलावा केवल सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में ही किया जाता है। जबकि प्राइवेट सैक्टर में इस आॅपरेशन और एनआईसीयू में भर्ती का खर्च कम से कम 12 से 15 लाख रुपये होता है, लेकिन इस बच्ची का यह आॅपरेशन पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त किया गया। बच्ची के माता-पिता ने भावुक होते हुए पंजाब सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और डॉक्टरों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विशाल चोपड़ा और अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।

Patiala News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल में भोजन नली की सफल सर्जरी वाली बच्ची और उसके माता-पिता से मिलते हुए।

Meri Rasoi Yojana: स्वास्थ्य मंत्री ने पटियाला में राशन किटें वितरित कर शुरु की ‘मेरी रसोई’
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पंजाब सरकार द्वारा लोक भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत बुधवार को पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री ने पटियाला के दशमेश नगर में ‘मेरी रसोई’ योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित कीं। इस मौके पर करीब 500 परिवारों को रोजाना उपयोग वाली राशन सामग्री से भरी किटें प्रदान की गई।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार अपने आप को अकेला, बेसहारा या लाचार न समझे। पंजाब सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘मेरी रसोई’ योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है ताकि उन्हें रोजमर्रा की जिÞंदगी में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोक भलाई को ध्यान में रखते हुए ऐसी कई अन्य योजनाएं भी सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुँच रहा है। इलाके के निवासियों ने पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘मेरी रसोई’ जैसी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही हैं। लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे ये प्रयास समाज में साझ और भरोसे को और मजबूत कर रहे हैं। इस मौके जसवीर सिंह गांधी, चरनजीत सिंह एसके, गजन सिंह के अलावा खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद थे।

Patiala News: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित करते हुए।

ब्लॉक पटियाला व समाना की साध-संगत ने बेजुबानों के लिए रखे सकोरे
समाना (सच कहॅूँ/सुनील चावला)। Patiala News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक समाना के जोन नंबर 3 की समूह साध-संगत ने भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे रखने की सेवा की। इस सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया और लोगों को भी गर्मी के मौसम में पक्षियों और बेसहारा जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की। जोन 3 के प्रेमी सेवक अमित इन्सां ने बताया कि साप्ताहिक नामचर्चा के बाद समूह साध-संगत के सहयोग से मिट्टी के पानी वाले सकोरे बांटे गए हैं ताकि लोग अपने घरों की छतों, पार्कों व अन्य खुली जगहों पर ये सकोरे रख सकें।

उन्होंने कहा कि गर्मी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिससे पक्षियों और अन्य बेजुबानों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर इन्सान का फर्ज़ बनता है कि वह जीवों की सेवा के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा हर साल गर्मी के मौसम में यह सेवा लगातार की जाती है ताकि कोई भी पक्षी या जानवर प्यास के कारण अपनी जान न गंवाए। इसके अलावा साध-संगत मानवता भलाई के अन्य अनेक कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आस-पास पानी के बर्तन रखकर बेजुबानों की सेवा में योगदान दें। इस मौके पर समूह प्रेमी समिति के सदस्य शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्यों सहित साध-संगत मौजूद थी।

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

पटियाला। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक पटियाला के गुरबख़्श कॉलोनी एरिया की साध-संगत और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने अर्बन अस्टेट पार्क में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे व दाना भी डाला।

प्रेमी समिति के सेवादार गंगा राम इन्सां ने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है और पशु पक्षी दाना और पानी नहीं मिलने से बुरी तरह बेहाल हैं। उन्होंने बताया कि पानी वाले सकोरों के साथ-साथ पक्षियों के लिए दाना भी रखा। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा हमें पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मानवता भलाई के कार्य साध-संगत हमेशा समय-समय पर करती रहेगी।

भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पानी, चारा व फ्रूट का किया प्रबंध
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Welfare Work: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने पटियाला के साथ स्थित छतबीड़ में गायों को चारा दिया। इस मौके पर सच्चे प्रेमी समिति के सदस्य हरदेव सिंह इन्सां ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गर्मी शुरू होते ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने छतबीड़ में पहुंचकर गायों को चारा, तूड़ी और दाना-पानी दिया है। इसके अलावा, यहाँ घूम रहे बंदरों को भी फल और बिस्कुट दिए गए।

उन्होंने बताया कि गर्मियों में आस-पास घास सूख जाती है और पानी की भी दिक्कत शुरू हो जाती है, लेकिन यह सेवादार हमेशा मानवता भलाई के कार्यों में आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा हमें सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह मानवता भलाई के कार्य जारी रहेंगे। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार हरमिन्द्र नोना इन्सां, मलकीत सिंह इन्सां, माम चंद, मंगा इन्सां, बलदेव सिंह रखड़ा, तरसेम सिंह, सरबजीत हैप्पी, डॉ. अभिषेक इन्सां, नंद सिंह, डिंपल महेन्द्रपाल शेट्टी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Welfare Work: शाह सतनाम जी ग्रीन ऐस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार गायों को चारा, तूड़ी और दाना-पानी का प्रबंध करते हुए।

केन्द्रीय जेल पटियाला से तीन कैदियों की फरार होने की असफल कोशिश
पटियाला (खुशवीर सिंह तूर)। केन्द्रीय जेल पटियाला (Central Jail Patiala) में तीन विचाराधीन कैदियों ने जेल से भागने का प्रयास किया, जिन्हें सुरक्षा कर्मचारियों ने कुछ समय बाद ही काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार, इन कैदियों ने सुबह ढाई-तीन बजे के करीब यह कदम उठाया। जेल प्रशासन के मुताबिक, केन्द्रीय जेल पटियाला में बंद राहुल कुमार, विक्रम सिंह और करनदीप सिंह ने कथित रूप से कंबलों को काटकर रस्सियां बनाई। इस मदद से वे कथित रूप से जेल की दीवारें चढ़कर जेल परिसर के साथ लगे जेल प्रशिक्षण स्कूल में प्रवेश कर गए। इस घटना का पता चलते ही रात में ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने चौकसी बरती और तुरंत अलार्म बजाया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने जेल की तलाशी अभियान शुरू किया।

भागने वाले ये तीनों कैदी जेल गार्डों की पकड़ में आ गए और इन्हें काबू कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, ये कैदी चोरी के विभिन्न मामलों में जेल में बंद थे। जेल अधीक्षक गुरचरण सिंह धालीवाल ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना त्रिपड़ी के एसएचओ सुखविंदर सिंह गिल ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में जांच चल रही है और हिरासत से भागने की कोशिश करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

फाईल फोटो