Kinnow - Sach Kahoon Hindi

अबोहर में व्यापारी और किसान हुए आमने सामने, स्थिति बनी तनावपूर्ण
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पाया स्थिति पर काबू, पुलिस बल तैनात

किसानों ने किन्नू की बोली बंद करवाते हुए व्यापारियों पर दोनों हाथों से लूटने का आरोप लगाया | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। जहां एक तरफ रविवार शाम को 4 बजे से किसान भारी गिनती में किन्नू मंडी (Kinnow Mandi) में एकत्रित हुए और अपने भाषण में लगातार इसका विरोध जताते रहे तो वहीं व्यापारी व आढ़ती भी बोली करवाने का इंतजार करते रहे। लेकिन जैसे ही समय निकलता गया तो आढ़तियों ने बोली करवाने का प्रयास किया तो किसान इसके विरोध में जा पहुंचे व एक-दूसरे के आमने-सामने हो गए व स्थिति तनावपूर्ण हो गई लेकिन समय रहते डीएसपी अरुण मुंडन, नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार के अलावा मार्केट कमेटी के सचिव मनदीप कुमार व नायब तहसीलदार समेत भारी पुलिस ने बल ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग अलग कर स्थिति को संभाला।

प्रशासन ने दोनों के बीच टेबल टॉक करवाने का प्रयास करता रहा लेकिन दोनों राजी नहीं हुए जिसके बाद किसान फिर से धरने पर बैठ गए। इससे पूर्व व्यापारियों द्वारा पूल बनाकर समय से पहले ही कच्चे किन्नू की खरीद करने के विरोध में करीब आधा दर्जन किसान संगठनों के पदाधिकारी किन्नू मंडी में पहुंचे और किन्नू की बोली बंद करवाते हुए व्यापारियों पर किसानों को दोनों हाथों लूटने का आरोप लगाया। हालांकि मंडी में बड़ी तादाद में किन्नू बिकने के लिए आया हुआ था। जिसके चलते टकराव की स्थिति को देखते हुए थाना नंबर के प्रभारी सुनील कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। Abohar News

मंडी में मौजूद किसानों, बागवानों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन खोसा के प्रांतीय सचिव गुणवंत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बागों में किन्नू की फसल पूरी तरह से कच्ची है। लेकिन बाहर से आने वाले किन्नू व्यापारी पूल बनाकर कच्चा फल सस्ते दामों में खरीद रहे हैं। जबकि यह फल पकने के बाद दो से तीन गुणे दामों में बिकेगा। गुणवंत सिंह ने कहा कि इस बारे में कई बार किसानों व बागवानों को समझाने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन मंडी में कच्चे किन्नू की बिक्री लगातार जारी है। इसी लिए आज से मंडी में किन्नू की बोली बंद करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यापारी ने किसान को गुमराह करके सस्ते भाव में किन्नू खरीदने का प्रयास किया तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक किन्नू का जूस पीने योग्य नहीं है। ऐसे में किसान अपने फायदे के लिए किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं कर सकते। Abohar News

उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया किया है कि वे 30 नवंबर तक किन्नू बेचना बंद कर दें उसके बाद उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना शुरु हो जाएगा। आज की बैठक में किसान यूनियन सिद्धूपुर, भारतीय किसान यूनियन खोसा, किसान यूनियन शेरे पंजाब तथा भारती किसान यूनियन राजोवाल आदि से गुणवंत सिंह के अलावा गोल्डी मम्मूखेड़ा, अजय बधवा, बलकार सिंह आलमगढ़, जगजीत सिंह, निर्मल सिंह, वरिंद्र सिंह, हरपाल सिंह तथा गौरव मुंजाल आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– 9 करोड़ की स्मैक बरामदगी मामला: वांछित पूर्व सरपंच पकड़ा

किन्नू बागवानों ने 8 अक्तूबर से 30 नवंबर तक किन्नू मंडी बंद रखने का लिया निर्णय
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। किन्नू मंडी (Kinnow Mandi) में किन्नू बागवानों को कम रेट देकर हो रही लूट पर मंगलवार तीन किसान संगठनों ने दाना मंडी में बने किसान भवन में एक संयुक्त बैठक कर इस पर विचार विमर्श करते हुए 8 अक्तूबर से 30 नवंबर तक किन्नू मंडी बंद रखने का निर्णय लिया और इस संबंधी एक ज्ञापन मार्केट कमेटी सचिव व डीसी को सौंपा। बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन खोसा से प्रांतीय महासचिव गुणवंत सिंह, भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर के जगजीत सिंह व निर्मल सिंह व शेरे पंजाब के पदाधिकारी अजय वधवा और बब्बल बुटर शामिल हुए। Abohar News

किसान नेताओं ने कहा कि किन्नू मंडी को एक साजिश के तहत शीघ्र शुरू करके किसानों व बागवानों को लूटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ घराणे अधिकारियों संग मिलकर किसानों व बागवानों को लूटने का प्रयास कर रहे है और बाहर के व्यापारियों को किसानों तक पहुंचने ही नहीं दिया जा रहा, जिससे किन्नू उत्पादकों को उनकी फसल का सही रेट नहीं मिल रहा और यह घराने एक पूल बनाकर किसानों का किन्नू केवल 7-8 रुपए के हिसाब से खरीद रहे हैं। उ

न्होंनें सभी बागवानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बागों को तुड़वाने के लिए जलदबाजी न करें क्योंकि अभी सर्दी पड़नी शुरू नहीं हुई और किन्नू भी अभी कच्चा है। इसलिए वे नवंबर तक इंतजार करें। इसी फसल का दाम उन्हें डबल मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंंने बैठक के दौरान इस इलाके के राजनेताआें को भी जमकर कोसा जिन्होंंने केवल किसानों के हितैषी होने के दावे किए हैं, जबकि वास्तव में उन्होंने किसानों की समस्याआें को सरकार तक नहीं पहुंचाया, जिस कारण आज भी इस क्षेत्र का किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– हत्या के मामले में 5 दोषी करार, 9 अक्टूबर को सजा सुनाएगी अदालत