Gurugram news - Sach Kahoon Hindi

Gurugram Crime News: डेढ़ लाख रुपये के विवाद में पीजी संचालक की गोली मारकर हत्या
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: आचार्यपुरी कॉलोनी में डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर पीजी संचालक हेमंत कौशिक (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप उसके दोस्त और रिटायर्ड फौजी अमरजीत पर है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अमरजीत मंगलवार रात हेमंत के घर उधार दिए 1.5 लाख रुपये मांगने पहुंचा था। उसने कमरे में टेबल पर पिस्टल रखकर पैसे मांगे और 20 प्रतिशत ब्याज देने की बात कही। हेमंत ने आठ दिन का समय मांगा, लेकिन आरोपी तैयार नहीं हुआ। बहस बढ़ने पर अमरजीत ने हेमंत के माथे में गोली मार दी। उस समय उसकी पत्नी, तीन बच्चे और दोस्त ललित भी कमरे में मौजूद थे।

गोली लगने के बाद परिजन हेमंत को अस्पताल ले गए, जहां से उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। हेमंत पीजी चलाने के साथ किराये का काम भी करता था। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी भिवानी का रहने वाला है और मामले की जांच जारी है।

Gurugram News: गुरुग्राम की आचार्यपुरी में पीजी संचालक हेमंत कौशिक की हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी अमरजीत व हेमंत कौशिक का घर।

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बेकाबू हो डिवाइडर पर चढ़ी बस
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: गुरुग्राम से फरीदाबाद जा रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस ग्वाल पहाड़ी के पास बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा टूटकर गिर गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया। बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आपातकालीन दरवाजे-खिड़कियों से यात्रियों को बाहर निकाला।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस और टूटा खंभा सडक पर पड़े होने से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। क्रेन से बस और खंभे को हटाकर रास्ता खुलवाया गया। करंट के खतरे को देखते हुए बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें आईं जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य तक भेजा और मामले की जांच शुरू की।

Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर दुर्घटनाग्रस्त बस व जमा भीड़।

Metro News: मेट्रो में रील बनाते पकड़े गए तो होगी कड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Metro News: गुरुग्राम से समयपुर बादली को जोड़ने वाली येलो लाइन पर मेट्रो के अंदर और स्टेशनों पर रील बनाने के बढ़ते चलन को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सख्त चेतावनी जारी की है। गुरुग्राम समेत एनसीआर के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक रील ट्रेंड में कंटेंट क्रिएटर मेट्रो रुकने पर सक्शन कप या टेप की मदद से मोबाइल को शीशे पर चिपका देते हैं।

ट्रेन चलने के बाद फोन से प्लेटफॉर्म और सुरंग का वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है, जबकि क्रिएटर प्लेटफॉर्म पर दौड़ते या डांस करते हुए रील बनाता है। डीएमआरसी के अनुसार ऐसी गतिविधियां रील बनाने वालों के साथ अन्य यात्रियों के लिए भी खतरनाक हैं। फोन गिरने से यात्री घायल हो सकते हैं और मेट्रो उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है। पकड़े जाने पर मेट्रो अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि मेट्रो में ऐसी गतिविधि दिखाई देने पर कोच के इंटरकॉम या अगले स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को तुरंत सूचना दें। येलो लाइन पर सीआईएसएफ और मेट्रो सुरक्षा कर्मियों की गश्त बढ़ाई गई है।

सांकेतिक फोटो

गुरुग्राम में दूसरे दिन शनिवार को भी हुई मूसलाधार बरसात
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा शनिवार सुबह बरसात का अलर्ट दिया गया तो बदरा जमकर बरसे। शहर पानी-पानी हो गया। कई इलाकों में बरसात का पानी भर गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने आमजन की सुरक्षा को लेकर आवश्यक एहतियाती निर्देश जारी किए हैं। आईएमडी ने अगले 2-3 घंटों के दौरान 15 एमएम प्रति घंटे से अधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ तेज हवाएं चलने का भी पूवानुर्मान है।

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गैर-जरूरी यात्रा से यथासंभव बचें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। विशेष रूप से जलभराव वाली सडकों, अंडरपास तथा निचले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। लोगों को पानी से भरे रास्तों अथवा जलभराव वाले हिस्सों को पैदल या वाहन से पार न करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि पानी की गहराई और सडक की स्थिति का सही अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है।

उन्होंने नागरिकों से पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से दूरी बनाए रखने की भी अपील की है। तेज हवाओं और बारिश के दौरान इनके आसपास खड़े होने से दुर्घटना का खतरा हो सकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी होने वाले आगामी अलर्ट और दिशा-निदेर्शों का पालन करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती एवं बचाव संबंधी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Gurugram News: गुरुग्राम की न्यू कालोनी में भरा बरसात का पानी।

गुरुग्राम पुलिस में काम के आधार पर चुने जाएंगे बेस्ट एसएचओ ऑफ द मंथ
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने क्राइम मीटिंग ली। बुधवार देर रात तक चली इस मीटिंग में सभी डीसीपी, एसीपी, एसएचओ, चौकी प्रभारी और क्राइम ब्रांच प्रभारी मौजूद रहे। सीपी ने स्पष्ट किया कि गुरुग्राम पुलिस का लक्ष्य सिर्फ अपराध के बाद कार्रवाई नहीं, बल्कि रोकथाम, प्रभावी मौजूदगी और जनता का विश्वास जीतना है। अच्छी पुलिसिंग करने वालों को सम्मान मिलेगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।पुलिस आयुक्त शिबास कविराज ने कहा कि जनता के फीडबैक, रिस्पॉन्स टाइम, जांच की गुणवत्ता और जनसंतुष्टि को पुलिसिंग का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा।

इसी आधार पर एसएचओ का मासिक मूल्यांकन होगा और हर महीने बेस्ट एसएचओ आॅफ द मंथ (महीने का श्रेष्ठ थाना प्रभारी) चुना जाएगा। सीपी ने पुलिस थानों में फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता को चक्कर लगवाने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें पब्लिक डीलिंग से हटाया जाएगा और विभागीय कार्रवाई होगी। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित कर्मी के साथ एसएचओ की भी जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा कि हर रात डीसीपी रैंक के अधिकारी विशेष पेट्रोलिंग की निगरानी करेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम में 24 घंटे एसीपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। पीसीआर/ईआरवी के रिस्पॉन्स टाइम की नियमित समीक्षा होगी।

आदतन अपराधियों की निगरानी और नशा तस्करों की अवैध संपत्ति की जांच कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त शिबास कविराज ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में विशेष गश्त, गुमशुदा बच्चों-महिलाओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई और महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। साइबर ठगी पर तुरंत कार्रवाई कर पैसा होल्ड कराने, बाजारों में जागरुकता अभियान और सीसीटीवी कवरेज की समीक्षा के आदेश भी सीपी की ओर से दिए गए। सीपी ने कहा कि जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और जनता का फीडबैक पुलिसिंग की गुणवत्ता का पैमाना है।

Gurugram News: गुरुग्राम स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते पुलिस आयुक्त शिबास कविराज।

Bomb Threat: नगर निगम गुरुग्राम को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम के कार्यालय को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को खाली कराकर जांच शुरू की।

निगम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 11:38 बजे संदेश आया। इसमें दोपहर 1:11 बजे आईईडी ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। ईमेल खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई स्थानों और लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। पांच और छह सितंबर को बठिंडा तथा 13 सितंबर को क्रिकेट स्टेडियम में हमले की बात भी कही गई है।

धमकी के बाद संबंधित राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। नगर निगम परिसर की हर मंजिल, पार्किंग और अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस फिलहाल इसे शरारत या हॉक्स कॉल मान रही है, लेकिन सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। पुलिस का प्रयास आरोपी तक पहुंचकर उसके खिलाफ कार्रवाई करना है।

नगर निगम गुरुग्राम।

Gurugram Crime: बच्चों के झगड़े की रंजिश बनी खौफनाक! 35 साल के व्यक्ति पर ऐसे निकाली
Gurugram Crime: गुरुग्राम, (सच कहूँ न्यूज)। सेक्टर-45 में बच्चों के झगड़े की रंजिश में 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि सभी आरोपी गुरुग्राम में ही झुग्गियों में रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं। Gurugram News

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को सेक्टर-45 में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। इसी दौरान घायल की मौत की सूचना मिली। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पत्नी ने शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को राहुल, आकाश सेक्टर-45 मार्केट के पास उनकी झुग्गी में आए और बच्चों के झगड़े को लेकर बहस करने लगे। हाथापाई में आकाश और सुनील को चोट लगी थी।

इसी रंजिश में 31 अगस्त को राहुल और उसके साथी लाठी-डंडे, चाकू व अन्य हथियार लेकर आए और उसकी झुग्गी से बाहर खींचकर उसके पति बाबूलाल (35 वर्ष) निवासी गांव हिनौता, जिला दमोह, मध्यप्रदेश के साथ मारपीट की। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शिकायत पर थाना सेक्टर-40 में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 1 सितंबर को 10 आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। Gurugram News

आरोपियों की पहचान नारायण (हटा, दमोह), प्रमोद (सुरेखा कॉलोनी, दमोह), रफीफुल आलम उर्फ मुन्ना (उत्तर दिनाजपुर, बंगाल), रणेश (सोजना, दमोह), राहुल (बटियागढ़, दमोह), अनिल (सोजना, दमोह), बिजू (इमलिया रावल, दमोह), बालकिशन (हटा, दमोह), राजाराम (पपरिया साई, दमोह) और रकीबुल उर्फ राकेश (मुर्शिदाबाद, बंगाल) के रूप में हुई।

सभी वर्तमान में गांव समसपुर व कन्हई, गुरुग्राम में झुग्गियों में रहते हैं। पूछताछ में सामने आया कि 30 अगस्त को आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता के बच्चे के साथ गाली-गलौज की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने उनके साथ मारपीट की थी। इसी की रंजिश में 31 अगस्त को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। Gurugram News

ओवरटेक को लेकर मारपीट व जान से मारने की धमकी, चार आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: गाड़ी ओवरटेक करते समय हुई टक्कर को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सेक्टर-14 थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया की वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-14 में शिकायत दी थी कि 16 अगस्त को उसके चाचा की स्कॉर्पियो गाड़ी नौरंगपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक से टकरा गई थी।

जब वह और उसका दोस्त गाड़ी ठीक कराने के लिए सेक्टर-12 में डेंटर की दुकान पर गए तो पांच-छह लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आईं।शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में केस दर्ज किया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-14 पुलिस ने 28 अगस्त को चार आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान प्रवीण (23 साल), करन (24 साल), अजय (23 साल) तीनों निवासी बार गुर्जर जिला गुरुग्राम व विनोद (26 साल) निवासी गांव सराय जिला नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 16 अगस्त को शिकायतकर्ता की गाड़ी ट्रक से भिड़ी थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता और उसके साथियों ने ट्रक ड्राइवर (आरोपी प्रवीण के पिता) के साथ गाली-गलौज की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए प्रवीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को 28 अगस्त को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी।

Gurugram Truck Fire: द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर धनकोट-बसई फ्लाईओवर के पास बुधवार अलसुबह साढ़े चार बजे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक आग के गोले में बदल गया। केबिन से धुआं निकलता देख चालक ने समय रहते ट्रक रोककर कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में चालक को चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक जयपुर हाइवे से दिल्ली की ओर से जा रहा था। जब चालक ट्रक लेकर धनकोट फ्लाईओवर से ठीक पहले पहुंचा तो ट्रक के केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा।

चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोककर बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही देर बाद इंजन से तेज लपटें उठीं और आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। सूचना पर बजघेड़ा थाना पुलिस और दमकल की दो गाडि?ां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया। बाद में क्रेन से जले हुए ट्रक को हटाकर ट्रैफिक सामान्य किया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

Gurugram News: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर धनकोट फ्लाईओवर से पहले गढ़ी मोड़ के पास जले ट्रक को हटाती क्रेन।

रोहित गोदारा व लिपिन नेहरा गैंग के छह शूटर गिरफ्तार
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच सोहना ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और लिपिन नेहरा गिरोह के छह सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये कीमत के चार विदेशी पिस्टल समेत सात हथियार, 33 कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी गुरुग्राम सहित हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में रंगदारी और दो हत्या की बड़ी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में थे। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने दो संभावित हत्याओं को रोक दिया। यह कार्रवाई थाना भोंडसी में 18 अगस्त को दर्ज मामले के तहत दर्ज मामले में की गई।

क्राइम ब्रांच सोहना को सूचना मिली थी कि गैंग के सक्रिय सदस्य बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। इस पर टीम ने जाल बिछाया। 19 अगस्त को अलीपुर मोड़, भोंडसी क्षेत्र से पुलिस ने चार आरोपियों सलीम, मोहित, नरेंद्र उर्फ सोनू और ललित को काबू किया। उनसे पूछताछ के बाद उसी दिन दयाराम को और सोमवार 24 अगस्त को हरियाहेड़ा मोड़ भोंडसी से छठे आरोपी आर्यन उर्फ रितेश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम निवासी सोहना, मोहित निवासी अलीगढ़, नरेंद्र उर्फ सोनू निवासी अलीपुर सोहना, ललित निवासी रानियावास, कोटकासिम अलवर, दयाराम निवासी बिलासपुर गुरुग्राम और आर्यन  निवासी जटवाड़ा जिला झज्जर के रूप में हुई है।

विरोधी गैंग के दो लोगों की हत्या की थी साजिश

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पुरानी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष के दो व्यक्तियों की हत्या करने की फिराक में थे। वे अवैध हथियारों से लैस होकर वारदात की तैयारी कर रहे थे, लेकिन क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है। इसमें चार विदेशी पिस्टल, दो इंडियन पिस्टल, एक राइफल, 33 जिंदा कारतूस, नौ मैगजीन, एक स्कॉर्पियो गाड़ी शामिल है।

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में रोहित गोदान, लिपिन नेहरा गैंग के शूटर।

पुलिसकर्मी को मुफ्त राइड नहीं देने पर ऑटो का चालान काटा
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: सेक्टर-56 रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी द्वारा मुफ्त राइड नहीं मिलने पर आॅटो चालक का चालान काट दिया गया। इस घटना का एक वीडियो इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई थी। पुलिस की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास सवारी के इंतजार में खड़े एक आॅटो में बैठता दिखाई देता है। आॅटो चालक पुलिसकर्मी से कहता है कि उसने पहले से आॅनलाइन बुकिंग स्वीकार कर रखी है और उसकी सवारी आने वाली है। इसलिए वह इस समय नहीं जा सकता।

चालक के मना करने पर पुलिसकर्मी ऑटो से उतर जाता है। वीडियो में आगे दिखाई देता है कि पुलिसकर्मी आॅटो की मोबाइल फोन से तस्वीरें खींचने लगता है। ऑटो चालक इसका विरोध करता है, लेकिन पुलिसकर्मी कथित तौर पर उसकी बात नहीं सुनता और ऑनलाइन चालान जारी कर देता है। ऑटो चालक का आरोप है कि वह पुलिसकर्मी पहले भी कई बार उससे मुफ्त में यात्रा कर चुका है और किराया तक नहीं दिया। चालक का कहना है कि जब उसने इस बार मुफ्त राइड देने से इनकार किया तो पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसका चालान काट दिया।

अवैध आरएमसी प्लांट पर चला निगम का बुलडोजर
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: नगर निगम ने सीलिंग के बावजूद अवैध रूप से संचालित किए जा रहे रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। निगम की प्रवर्तन शाखा ने गांव नौरंगपुर स्थित आरडीसी आरएमसी प्लांट पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। इस प्लांट को निगम की टीम ने 29 जुलाई को बिना अनुमति संचालन के कारण सील किया था, लेकिन संचालक द्वारा सील खोलकर दोबारा संचालन किए जाने की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में एसडीओ विकास शर्मा, जेई देवेंद्र, जयबीर यादव, मंदीप, टेक्निकल सुपरवाइजर धीरज सहित निगम की प्रवर्तन शाखा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। स्थानीय पुलिस सुरक्षा के बीच टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लांट की मशीनरी और अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई का उल्लंघन अपराध

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि सीलिंग की कार्रवाई का उल्लंघन करना गंभीर कानूनी अपराध है। ऐसे मामलों में केवल प्लांट ध्वस्त ही नहीं किया जाएगा, बल्कि संचालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित प्लांट संचालक के खिलाफ आवश्यक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने निगम क्षेत्र के सभी आरएमसी प्लांट संचालकों से कहा कि जिनके पास वैध लाइसेंस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज हैं, वे उन्हें तत्काल निगम कार्यालय में प्रस्तुत करें। बिना वैध अनुमति संचालित किसी भी प्लांट को चलने नहीं दिया जाएगा।

Gurugram News: गुरुग्राम के गांव नौरंगपुर में सील लगे आरएमसी प्लांट की सील तोडकर चलाने पर बुलडोजर से तोडफोड़ करते निगम का दस्ता।