India vs Sri Lanka - Sach Kahoon Hindi

India vs Sri Lanka U19: कनिष्क चौहान की धारदार गेंदबाजी के दम पर एशिया कप फाइनल में पहुंचा भारत
फाइनल मुकाबले में 21 दिसम्बर को पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

India vs Sri Lanka U19 Asia Cup Semi-Final:दुबई (एजेंसी)। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ऐरन जॉर्ज (नाबाद 58) और विहान मल्होत्रा (नाबाद 61) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को 12 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। India vs Sri Lanka U19

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान आयुष म्हात्र (7) और वैभव सूर्यवंशी (9) के विकेट 25 के स्कोर पर गंवा दिए। ऐसे संकट के समय ऐरन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा की जोड़ी ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अविजित साझेदारी हुई। भारत ने 18 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइल में बांग्लादेश को 8 विकेट शिकस्त दी।

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 28 तक अपने तीन विकेट गंवा दिए

इससे पहले शुक्रवार को यहां चमिका हीनातिगला (42), कप्तान विमथ दिनसारा (32) और सेठमिका सेनेविरत्ने (30) की जुझारु पारियों के दम पर श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया था। मैदान गीला होने के कारण विलंब से शुरु हुए मैच को 20-20 ओवरों का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रनों का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 28 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए।

इसी दौरान 12वें ओवर में कनिष्क चौहान ने विमथ दिनसारा 29 गेंदों में (32) रन को अपना शिकार बना लिया। किथमा विथानापथिराना (सात) और आदम हिल्मी (एक) रन बना जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। आखिरी गेंद पर पटेल ने सेठमिका सेनेविरत्ने (30) को भी आउट कर दिया। भारत के लिए कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। दीपेश देवेन्द्रन, खिलान पटेल और किशन सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

कनिष्क चौहान ने झटके 2 विकेट, दिया अहम योगदान

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन रहमत से शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी और शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के उभरते हुए युवा क्रिकेटर कनिष्क चौहान ने श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में 2 विकेट झटककर भारतीय टीम की जीत में अह्म योगदान दिया। कनिष्क ने 4 ओवर में 36 देकर श्रीलंका के कप्तान विमथ दिनसारा और विदाना पथीरना के अह्म विकेट झटक कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। बता दें कि भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है

और फाइनल चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 21 दिसम्बर को खेला जाएगा। आपको ये भी बता दें कि भारत ने इसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को लीग मुकाबले में 90 रनों से करारी शिकस्त दी थी और उस मैच में कनिष्क चौहान ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए प्लेयर आॅफ द् मैच रहे थे, उस मैच में कनिष्क ने बल्ले से 46 गेंदों में 46 रन और गेंदबाजी में 10 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके थे। अब फाइनल में भी पाकिस्तान के खिलाफ कनिष्क बल्ले और गेंद से अपना जलवा दिखाएंगे। India vs Sri Lanka U19

Asia Cup 2025 India vs Sri Lanka: भारत-श्रीलंका के बीच का मुक़ाबला टाई होकर भी भारत ने जीता!
जानिए ऐसे तीन अवसर, जब 200 रन बनाकर भी टाई हुआ टी20 मुकाबला

Asia Cup 2025 India vs Sri Lanka: नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला निर्धारित ओवरों में बराबरी पर छूट गया। दोनों टीमों ने 202-202 रन बनाए, जिसके बाद नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ। यहाँ भारत ने पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम की। टी20 क्रिकेट में यह तीसरा मौका रहा, जब किसी टीम ने 200 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच बराबरी तक पहुँचाया। आइए जानें इन ऐतिहासिक मुकाबलों के बारे में— India vs Sri Lanka Asia Cup

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (2010)

India’s Super Over Winning Matches: 28 फरवरी 2010 को न्यूजीलैंड ने ब्रेंडन मैकुलम की नाबाद 116 रनों की धुआंधार पारी के दम पर 214/6 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने भी 214 रन बना डाले। नतीजा सुपर ओवर तक गया और कीवी टीम विजेता बनी।

भारत बनाम अफगानिस्तान (2024)

बेंगलुरु में 17 जनवरी 2024 को खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने 121* रन ठोके और भारत ने 212/4 का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान ने भी 212 रन बनाकर मैच टाई किया। पहला सुपर ओवर बराबरी पर छूटा, लेकिन दूसरे सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की।

भारत बनाम श्रीलंका (2025)

26 सितम्बर 2025 को दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में भारत ने 202/5 बनाए। श्रीलंका ने भी उतने ही रन बना मैच सुपर ओवर में खींचा। हालाँकि, श्रीलंका केवल 2 रन बना सका और भारत ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। इन तीनों मैचों ने साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में हर गेंद रोमांच से भरी होती है और सुपर ओवर दर्शकों को रोमांच की चरम सीमा तक पहुँचा देता है। India vs Sri Lanka Asia Cup

India vs Sri Lanka ODI : श्रीलंका के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर खेली भारतीय टीम! जानें क्या है माजरा!
India vs Sri Lanka 1st ODI : कोलंबो (श्रीलंका)। भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच अंशुमन गायकवाड़ (Anshuman Gaekwad) की याद में भारतीय क्रिकेटर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरे। गायकवाड़ का बुधवार को 71 साल की उम्र निधन हो गया। वह रक्त कैंसर से पीड़ित थे। India vs Sri Lanka

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यहां जारी बयान में कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ की याद में भारतीय टीम ने काली पट्टी बांधी है। उनका निधन बुधवार को हुआ था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह भाग्यशाली थे कि उन्हें कई मौकों पर गायकवाड़ के साथ बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं यह खबर सुनकर बिल्कुल टूट गया था। मैं भाग्यशाली था कि बीसीसीआई पुरस्कारों के दौरान मुझे उनके साथ व्यक्तिगत तौर पर कुछ बातचीत करने का मौका मिला था। India vs Sri Lanka

530 से भी अधिक पदक जीत चुके इस 91 वर्षीय ‘नौजवान’ खिलाड़ी ने जीत का श्रेय Saint Dr MSG को…

India vs Sri Lanka T20 : एकाएक कहां गायब हो गए उप कप्तान शुभमन गिल, कप्तान ने खोला राज!
India vs Sri Lanka T20 : खेल डेस्क। भारत श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में उपकप्तान शुभमन गिल अचानक गायब हो गए जिसको लेकर टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनको ‘गर्दन में ऐंठन’ के कारण दूसरे मैच से बाहर रखा गया है, जिसके बाद रविवार, 28 जुलाई को बारिश के कारण टॉस में देरी होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया। Shubman Gill

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सीरीज के शुरूआती मैच में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 गेंदों पर 34 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी और यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव के ठोस योगदान की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 213/7 का बड़ा लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा।

भारत ने जिम्बाब्वे में 4-1 से सीरीज में शानदार जीत हासिल की

टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज तक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में खेलने वाले शुभमन गिल को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया, जब बीसीसीआई ने मुख्य रूप से दूसरे दर्जे की टीम की घोषणा की। उनके नेतृत्व में भारत ने जिम्बाब्वे में 4-1 से सीरीज में शानदार जीत हासिल की। ​​गौतम गंभीर की मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति के बाद गिल को वनडे और टी20 दोनों के लिए उप-कप्तान बनाया गया।

रविवार को बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि मेहमान टीम सीरीज को अपने नाम करना चाहती थी। भारत ने शनिवार को कैंडी में पहले मैच में 43 रन की जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की और सूर्यकुमार और कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में एक नए युग की शुरूआत की। Shubman Gill

डबवाली की सरोज रानी ने किया ऐसा कमाल, बनीं ईमानदारी की मिसाल!

India vs Sri Lanka Squad : ये बड़े-बड़े खिलाड़ी कर सकते हैं श्रीलंका के खिलाफ टीम में वापसी! रोहित, विराट के वारिस कौन?
India vs Sri Lanka Squad : हार्दिक पंड्या करेंगे कप्तानी, ये होगी संभावित टीम

खेल डेस्क। टी20 विश्व कप में चैंपियन बनने एवं जिम्बाब्वे में विजय पताका लहराने के बाद भारतीय टीम आगामी 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के मैदान में उतरेगी वो भी नई चुनौतियों के साथ। टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ सीरीज गौतम गंभीर के भारत के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल की आधिकारिक शुरूआत को दर्शाएगी। इस दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले खिलाड़ियों की भी तलाश की जाएगी। India vs Sri Lanka

कौन होगा श्रीलंका के खिलाफ भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल?

जहां टी20 विश्व के कप के चैंपियन्स विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा पहले ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं, वहीं बीसीसीआई तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी लंबा ब्रेक देने के मूड में है, ऐसा रिपोर्ट्स बताती हैं! इन खिलाड़ियों के अलावा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज सहित टी20 विश्व कप विजेता टीम के अन्य सभी खिलाड़ियों की 15 सदस्यीय टीम में वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है। India vs Sri Lanka

साथ ही अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी जिन्होंने हाल ही में जिम्बावे के खिलाफ सीरीज में अपना जलवा बिखेरा था, उन्हें भी श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिल सकती है।

27 जुलाई से शुरू होगा संग्राम! | India vs Sri Lanka

बीसीसीआई ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के समय में बदलाव की घोषणा की थी। अब यह सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी। तीनों टी20 मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा मैच 28 जुलाई को और तीसरा मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा।

इस बीच, वनडे सीरीज अब 2 अगस्त से शुरू होगी, जबकि दूसरा और तीसरा वनडे 4 अगस्त और 7 अगस्त को खेला जाएगा। पहला वनडे क्रिकेट मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रेमदासा स्टेडियम भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले बाकी दो वनडे मैचों की भी मेजबानी करेगा।

Holiday : इस वजह से दो दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ जानें क्यों?

India vs Sri Lanka: बीसीआई ने श्रीलंका दौरे का किया ऐलान, इस तारीख को होगा पहला टी-20 मैच
कोलंबो (एजेंसी)। India vs Sri Lanka: श्रीलंका और भारत के बीच 26 जुलाई को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी-20 मैच खेलेगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने इस महीने के आखिर भारत के साथ होने वाली टी-20 और एकदिवसीय श्रृंखला के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस दौरान श्रीलंका और भारत के बीच तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी।

भारत के श्रीलंका दौरे की शुरूआत टी-20 श्रृंखला के साथ होगी। इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला की शुरूआत होगी। 26, 27 और 29 जुलाई को टी-20 मैच होंगे। वहीं एकदिवसीय श्रृंखला के मैच एक, चार और सात अगस्त को खेले जाएंगे। टी-20 श्रृंखला के तीनों मैच पल्लेकेले तथा एकदिवसीय मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। गौतम गंभीर के लिए यह बतौर भारतीय कोच पहला दौरा भी होगा। उल्लेखनीय है कि टी-20 विश्वकप के बाद भारतीय टीम का यह दूसरा दौरा होगा। भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेल रही है। India vs Sri Lanka

यह भी पढ़ें:– हिंदी फिल्मों के जुबली कुमार थे राजेन्द्र कुमार

India vs Sri Lanka: शमी-सिराज की सुनामी में बहा श्रीलंका! मात्र 50 रनों पर हुआ ढेर
India vs Sri Lanka: मुंबई (एजेंसी)। शुभमन गिल (92) और विराट कोहली (88) के बीच 189 रन की साझेदारी के बाद श्रेयस अय्यर (82) की आतिशी पारी की मदद से भारत ने विश्व कप के 33वें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 357 रन का स्कोर खड़ा किया। भारी-भरकम लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 19.4 ओवर में मात्र 50 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए, जिसमें चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके और दो बल्लेबाजों ने 1-1 रन बनाया। मोहम्मद शम्मी ने 5, मोहम्मद सिराज ने 3, एक बूमराह और एक रविंद्र जडेजा ने लिया। India vs Sri Lanka

मोहम्मद शम्मी ने 5, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके

इससे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (4) का बल्ला अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर खामोश रहा। वह पारी की दूसरी गेंद पर ही मदुशंका को अपना विकेट थमा बैठे। बाद में गिल और कोहली ने श्रीलंका के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए तेजी से स्कोर बोर्ड को चलाया मगर गिल नर्वस नाइंटी का शिकार बने। उनकी एक और बेहतरीन पारी का अंत मदुशंका की एक शानदार गेंद पर हुआ जब वह आउट कटर गेंद को खेलने के प्रयास में विकेट के पीछे लपके गए। गिल ने अपनी 92 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। India vs Sri Lanka

IND vs SL: क्रिकेट प्रेमियों के फिर टूटे दिल, विराट कोहली आऊट

श्रीलंका के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी

गिल का विकेट गिरने से खचाखच भरे स्टेडियम पर मौजूद दर्शकों की मायूसी अभी दूर भी नहीं हुई थी कि मदुशंका ने कोहली के रुप में एक और बड़ा विकेट झटक कर दर्शक दीर्घा के सन्नाटे को और लंबा कर दिया। विश्व कप में यह दूसरी बार है जब कोहली 80 का आंकड़ा पार करने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे हैं। महान सचिन तेंदुलकर के 49 एक दिवसीय शतकों की बराबरी करने के लिए उनका इंतजार फिलहाल बढ़ गया है। श्रेयस अय्यर ने हालांकि धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने मात्र 56 गेंदों की पारी के दौरान तीन चौके और छह छक्के लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। India vs Sri Lanka

मुबंइया बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का शो भी फ्लाप रहा। वे अपने प्रशंसकों के सामने दो चौके ही लगा सके और 12 रन बना कर पवेलियन लौट गए। रविन्द्र जडेजा (35) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया और रन चुराने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे। श्रीलंका के मदुशंका (80 रन पर पांच विकेट) लेकर सबसे असरदार गेंदबाज रहे। दुष्मांता चमीरा ने केएल राहुल का विकेट झटका। जडेजा के अलावा शमी भी रन आउट करार दिए गए। India vs Sri Lanka

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: सर्दी-कोहरे में सुरक्षित रेल संचालन को ये सख्त निर्देश!

IND vs SL, Asia Cup Final: एशिया कप से एक कदम दूर ‘टीम इंडिया’
IND vs SL, Asia Cup Final: एशिया कप की आखिरी बार की कामयाबी को फिर भुनाना चाहेगी ‘टीम इंडिया’

कोलंबो (श्रीलंका)। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम रविवार को यहां होने वाले एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ प्रबल दावेदार होगी जिसमें वह पांच साल से कई देशों के टूर्नामेंट में ट्रॉफी नहीं जीतने के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब होगी। IND vs SL, Asia Cup Final

भारतीय टीम ने पिछले पांच वर्षो में कोई खिताब नहीं जीता है जिससे रविवार को उसके लिए अपनी कैबिनेट में एक और ट्रॉफी शामिल करने का अच्छा मौका होगा। विश्व कप से पहले खिताबी जीत उस टीम के लिए मनोबल बढ़ाने के लिए आदर्श होगी जो सभी विभागों में पूरी तरह से खरी नहीं उतरी है। लेकिन कुछ महीने पहले से तुलना की जाए तो टीम तब से कहीं अधिक मजबूत दिख रही है। भारत ने क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में अंतिम खिताब 2018 में जीता था जब रोहित की टीम ने दुबई में एशिया कप में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया था। India Vs Sri Lanka Asia Cup Final

ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल, वॉशिंगटन सुंदर को कोलंबो में बुलाया

इस जीत के बाद से भारत महत्वपूर्ण मैचों और मौकों पर महारत हासिल करने में नाकाम रहा जो काफी हैरानी भरा भी है। भारत 2019 वनडे विश्व कप और 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा। 2019 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उसे न्यूजीलैंड से और 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार मिली।पिछले साल के एशिया कप में भी टीम अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में विफल रही जिसमें श्रीलंका ने खिताब जीता जो टी20 प्रारुप में खेला गया था। Asia Cup 2023 Final

भारत अपनी क्रिकेट परंपरा पर गर्व करता है जिससे यह निश्चित रुप से काफी खराब रिकॉर्ड है और अब टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित के साथ कुछ नया चलन स्थापित करना चाहेगी। भारतीय टीम को विश्वास है कि उसके पास रविवार को एक और ट्रॉफी अपनी कैबिनेट में शामिल करने का शानदार मौका है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैच में अपने पांच मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया था जो अब फाइनल में वापसी करेंगे। टीम को इस मैच में छह रन की हार मिली थी। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की फाइनल में वापसी से बल्लेबाजी इकाई निश्चित रुप से मजबूत होगी जो बांग्लादेश के स्पिनरों के खिलाफ जूझती दिखी थी। IND vs SL, Asia Cup Final

सलामी बल्लेबाज शुभमन सिंह ने शीर्ष स्तरीय शतकीय पारी खेली लेकिन बाकी अन्य बल्लेबाज मध्य के ओवरों में स्ट्राइक अच्छी तरह रोटेट नहीं कर सके जिससे निचले क्रम के सामने बड़ा लक्ष्य बचा था। इस मैच से यह भी साफ दिखा कि भारत को अपनी इस समस्या पर भी काम करना होगा कि शुरुआती विकेट झटकने के बावजूद वह प्रतिद्वंद्वी टीम को समेटने में असफल रहा। विश्व कप से पहले भारत को अपने सभी विभागों की तैयारी देखने के लिए अभ्यास मैचों के अलावा चार और वनडे (एशिया कप फाइनल और आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच) खेलने हैं। Asia Cup Final 2023

एशिया कप में खिताबी जीत अगले महीने शुरु होने वाले विश्व कप से पहले टीम का मनोबल बढ़ाने में अह्म होगी क्योंकि टीम इसमें 10 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी। वहीं श्रीलंकाई टीम भी काफी आत्मविश्वास से भरी है क्योंकि घरेलू टीम वनडे लगातार 15 वनडे जीतकर शानदार लय में चल रही है।

यह भी पढ़ें:– IND vs BAN: आखिर शुभमन गिल का शतक क्यों हुआ बेकार…

भारत ने श्रीलंका को 215 रन पर समेटा
कोलकाता (एजेंसी)। भारत ने कुलदीप यादव (51/3) और मोहम्मद सिराज (30/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को दूसरे एकदिवसीय मैच में गुरुवार को 215 रन पर आॅलआउट कर दिया। भारत को यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के लिये 50 ओवर में 216 रन की जरूरत है। श्रीलंका के लिये पदार्पण कर रहे नुवानिदु फर्नांडो ने अपने पहले ही मैच में अर्द्धशतक जड़ते हुए 63 गेंदों पर छह चौकों के साथ 50 रन बनाये, जबकि कुसल मेंडिस ने 34 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 34 रन का योगदान दिया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत की। मोहम्मद सिराज की गेंद पर अविष्का फर्नांडो (17 गेंद, चार चौके, 20 रन) के बोल्ड होने के बाद भी फर्नांडो और मेंडिस ने पारी की रफ्तार नहीं रुकने दी और पावरप्ले में 51 रन जोड़ लिये।

फर्नांडो ने 12वें ओवर में उमरान मलिक को दो चौके लगाकर पारी की रफ्तार बढ़ाई, जबकि मेंडिस ने दो ओवर बाद उमरान की छोटी गेंद पर छक्का लगाया। फर्नांडो-मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिये 73 रन जोड़े। श्रीलंका को मजबूत स्थिति से निकालने के लिये भारत को विकेट की जरूरत थी और कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद स्पिनरों को सौंपी। कुलदीप ने अपने पहले ही ओवर में मेंडिस का विकेट निकाला, जबकि अक्षर पटेल ने अगले ओवर में धनन्जय डी सिल्वा को शून्य रन पर पवेलियन भेज दिया। फर्नांडो ने पारी की 62वीं गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया लेकिन अगली ही गेंद पर वह रनआउट हो गये। कुलदीप ने इसके बाद चरित असलंका (15) और कप्तान दसुन शनाका (दो) को आउट करके श्रीलंकाई मध्यक्रम की कमर तोड़ दी।

सिर्फ 24 रन के अंतराल में पांच विकेट गिरने के कारण श्रीलंका संकट की स्थिति में थी। वानिंदू हसरंगा (17 गेंद, तीन चौके, एक छक्का, 21 रन) और चमिका करुणारत्ने (25 गेंद, तीन चौके, 17 रन) ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन उनके पास उमरान की रफ्तार का कोई जवाब नहीं था। उमरान ने निचले क्रम के दोनों बल्लेबाजों को बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करवाया।

अंत में डुनिथ वेलालगे और कसुन रजिता ने नौंवे विकेट के लिये 38 रन की साझेदारी करके श्रीलंका को 215 रन तक पहुंचाया। रजिता 17 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सिराज ने 40वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर वेलालगे (32) और लहिरू कुमारा को आउट करके श्रीलंंका की पारी समाप्त की।

सिराज ने तीन विकेट लेते हुए अपने 5.4 ओवरों में 30 रन दिये। कुलदीप ने 10 ओवर में 51 रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि उमरान को दो और अक्षर को एक विकेट हासिल हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

साल की पहली सीरीज पर टीम इंडिया ने किया कब्जा, तीसरे टी20 में श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
राजकोट। राजकोट में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

भारत ने 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (112 नाबाद) के विस्फोटक शतक के दम पर तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका के सामने 229 रन का लक्ष्य रखा।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाल लिया और पावरप्ले में 49 रन जोड़े। त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 35 रन बनाये जबकि उन्हें चमिका करुणारत्ने ने आउट किया।

सूर्यकुमार जब विकेट पर आये तब भारत का स्कोर 5.5 ओवर में 52/2 था। उन्होंने अपने अंदाज में पारी की रफ्तार बदलते हुए गिल के साथ तीसरे विकेट के लिये 53 गेंदों पर 111 रन की साझेदारी की। गिल ने 36 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 46 रन बनाये, हालांकि उनके हाथ खोलते ही वानिंदू हसरंगा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

इसके बाद श्रीलंका ने कप्तान हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा को भी चार-चार रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया, लेकिन सूर्य ने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने 51 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और नौ छक्के जड़कर 112 रन बनाये। अक्षर पटेल ने अंत में उनका साथ देते हुए नौ गेंदों पर 21 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में 228 रन बनाये।

श्रीलंंका के लिये दिलशान मदुशंका सबसे महंगे साबित हुए जिन्होंने अपने चार ओवर में दो विकेट लेकर 55 रन दिये। चमिका करुणारत्ने ने चार ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि कसुन रजिता और हसरंगा को भी एक-एक सफलता हासिल हुई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

IND vs SL : भारत ने जीता हारा हुआ मैच, 12 गेंदों में चाहिये थे 39 रन
मुंबई। (सच कहूँ न्यूज) भारत ने दीपक हुड्डा (41 नाबाद) की विस्फोटक पारी के बाद पदार्पण पर शिवम मावी (22/4) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को पहले टी20 में मंगलवार को दो रन से मात दी। भारत ने इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 160 रन पर आॅलआउट हो गयी।

हुड्डा ने आधी भारतीय टीम के 94 रन पर पवेलियन लौटने के बाद पारी को संभाला और 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ 41 रन बनाये। हुड्डा ने अक्षर पटेल के साथ 35 गेंदों पर 68 रन की विस्फोटक साझेदारी की जिसने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

पदार्पण पर चमके मावी, रोमांचक मुकाबले में जीता भारत

श्रीलंका ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए 68 रन पर पांच विकेट गंवा दिये, लेकिन कप्तान दसुन शनाका ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 45 रन की पारी खेलकर टीम को मैच में बरकरार रखा। पारी के 17वें ओवर में शनाका का विकेट गिरने के बाद भारत की निगाहें जीत पर थीं, हालांकि चमिका करुणारत्ने (23 नाबाद) की बदौलत श्रीलंका ने 19वें ओवर में 16 रन जोड़े और मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया।

भारत को आखिरी ओवर में 13 रन की रक्षा करनी थी और कप्तान पांड्या ने यह जिम्मेदारी अक्षर को दी। करुणारत्ने ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अक्षर ने आखिरी तीन गेंदों पर सिर्फ दो रन दिये और दो बल्लेबाजों के रनआउट होने के साथ श्रीलंका 160 रन पर सिमट गयी। भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में 17 रन जोड़े, हालांकि श्रीलंका ने इसके बाद रनगति पर लगाम कसना शुरू कर दी। महीष तीक्षणा ने तीसरे ओवर में शुभमन गिल को आउट किया, जबकि चमिका करुणारत्ने ने तीन ओवर बाद सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेज दिया।

संजू सैमसन (पांच रन) के आउट होने के बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला, हालांकि श्रीलंकाई स्पिनरों ने भारत की रनगति नहीं बढ़ने दी। किशन ने 29 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 37 रन बनाये, जबकि पांड्या ने 27 गेंदों पर चार चौकों के साथ 29 रन की पारी खेली। भारत ने 14 ओवर में केवल 94 रन बनाकर पांच विकेट गंवा दिये, जिसके बाद हुड्डा और अक्षर ने अर्द्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला।

हुड्डा ने 23 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों के साथ 41 रन बनाये, जबकि अक्षर ने 20 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाकर 31 रन का योगदान दिया। दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 61 रन जोड़ते हुए 20 ओवर में 162/5 के स्कोर पर पारी समाप्त की। श्रीलंका के लिये वानिंदू हसरंगा ने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि महीष तीक्षणा ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया। दिलशन मदुशंका, करुणारत्ने और धनन्जय डी सिल्वा को भी एक-एक सफलता हासिल हुई।

भारत ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य की रक्षा करते हुए शानदार शुरूआत की और शिवम मावी ने पथुम निसांका एवं धनन्जय डी सिल्वा को छोटे स्कोरों पर पवेलियन भेज दिया। हर्षल पटेल ने अच्छी लय में नजर आ रहे कुसल मेंडिस (28) और भानुका राजपक्षे को आउट किया, जबकि चरित असलंका (12) उमरान मलिक का शिकार हो गये। लगातार विकेट गंवाने के कारण श्रीलंका 13 ओवर में पांच विकेट पर 90 रन ही बना सका।

आखिरी सात ओवरों में 73 रनों की दरकार होने के कारण श्रीलंका ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 14वें ओवर में 17 रन बटोरे। मावी ने 15वें ओवर में हसरंगा (21) को आउट कर दिया, लेकिन शनाका ने तेज बल्लेबाजी जारी रखते हुए 16वें ओवर में हर्षल पटेल को एक चौका और एक छक्का जड़ा।

जब श्रीलंका को चार ओवर में 40 रन की जरूरत थी तब कप्तान पांड्या ने उमरान मलिक को गेंद सौंपी। उमरान ने इस ओवर में शनाका का बहुमूल्य विकेट लेकर सिर्फ आठ रन दिये। शनाका का विकेट गिरने के बाद लग रहा था कि मैच श्रीलंका के हाथ से निकल गया, लेकिन करुणारत्ने ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षल को चौका लगाकर भारतीय प्रशंसकों के कान खड़े कर दिये।

अक्षर ने 13 रनों की रक्षा करते हुए आखिरी ओवर की शुरूआत वाइड के साथ की। इसके बाद उन्होंने अगली दो गेंदों पर सिर्फ एक रन दिया, लेकिन करुणारत्ने ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया। अक्षर ने ओवर की चौथी गेंद डॉट फेंकी, जबकि पांचवीं गेंद पर दो रन भागने के प्रयास में कसुन रजिता रनआउट हो गये। श्रीलंका को आखिरी गेंद पर चार रन चाहिये थे, लेकिन करुणारत्ने के शॉट को मिड-विकेट पर खड़े हुड्डा ने रोक लिया और वह सिर्फ एक रन ही सफलतापूर्वक भाग सके।

भारत के लिये मैन आॅफ द मैच मावी ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिये। उमरान ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिये जबकि हर्षल (चार ओवर, 41 रन) को भी दो सफलताएं हासिल हुईं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।