bharatpur news - Sach Kahoon Hindi

रणथम्भौर में बाघ, तेंदुआ, चीते को एक साथ देखकर वनकर्मी अचंभित
भरतपुर। Bharatpur News: राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर बाघ अभयारण्य के जोन नंबर-9 में बाघ, तेंदुए और मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से आये चीता को एक साथ देखकर वन कर्मी अचंभित हो गये। रणथंभौर बाघ अभयारण्य के इस दृश्य को रणथंभौर के इतिहास का दुर्लभ नजारा बताते हुए वन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को इसका वीडियो एवं फोटो जारी किया। बाघ अभयारण्य के जोन नंबर-9 में खूंखार वन्यजीव बाघ, तेंदुआ और चीता को एक ही समय पर आसपास देखा जाना रोमांच भरा तो है ही साथ ही यह विस्मयकारी एवं अप्रत्याशित है। Bharatpur News

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्लभ दृश्य को देखकर पर्यटकों के साथ पूरा विभाग भी रोमांचित है। उल्लेखनीय है कि इस नजारे से ठीक पहले विभाग ने बाघ अभयारण्य के जोन नंबर-9 को बाघिन टी-127 एवं बाघ टी-107 के प्रभुत्व वाला क्षेत्र बताते यह आशंका व्यक्त की थी बाघ बाघिन वाले क्षेत्र में कुनो राष्ट्रीय उद्यान से निकल कर पहुंचे चीता केपी-2 के साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है, लेकिन इस दृश्य ने सभी को चौंका दिया है। Bharatpur News

यह भी पढ़ें:– School Timing Change: भीषण गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में बदलाव, येलो अलर्ट जारी

Bharatpur Soil collapse: भरतपुर में मिट्टी ढहने से हुआ बड़ा हादसा, दस से अधिक महिलाएं-पुरुष दबे
चार की मृत्यु, कई घायल, सीएम भजनलाल ने जताया दुख

Bharatpur Soil collapse: भरतपुर (राजस्थान)। जिले के रूपवास क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान ग्रामीण मिट्टी हटाने में लगे हुए थे। अचानक मिट्टी की ढाय गिरने से लगभग दस से अधिक महिलाएं और पुरुष उसमें दब गए। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में तीन महिलाओं तथा एक युवक की जान चली गई। घायलों को तत्काल आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। Bharatpur News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “भरतपुर के रूपवास क्षेत्र में मिट्टी ढहने की दर्दनाक घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। घायलों को समुचित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

राज्य के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भी शोक व्यक्त किया

राज्य के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “भरतपुर में पाइपलाइन बिछाते समय मिट्टी ढहने से हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल जनों को शीघ्र स्वस्थ करें।”

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत दुखद है कि भरतपुर में मिट्टी ढहने की घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं और राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि भविष्य में ऐसी परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।” प्रशासन द्वारा घटनास्थल की जांच और राहत कार्य जारी है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। Bharatpur News

Shefali Jariwala death update: शेफाली जरीवाला केस में हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा! फॉरेंसिक टीम ने …

Bharatpur Septic Tank Mishap: सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे 3 लोगों की जहरीली गैस से मौत
भरतपुर। राजस्थान के जिला भरतपुर में एक दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है। यहां सेप्टिक टैंक साफ करने नीचे उतरे 3 लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी में यह बात निकलकर सामने आई कि यह हादसा उस समय हुआ जब दो मजदूर टैंक की सफाई करने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वापिस बाहर नहीं निकल सके, जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी वहीं पर मृत्यु हो गई, हालांकि मकान मालिक ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन दुख की बात रही कि तब तक तीनों की ही जहरीले गैस की वजह से मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे के करीब लखनपुर थाना क्षेत्र के नगला में इंद्र शर्मा के घर पर हुआ। Bharatpur News

सेप्टिक टैंक 30 फीट गहरा था

शर्मा ने बताया कि उसने अपने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मजदूरों को काम पर रखा था, लेकिन टैंक में जहरीली गैस जमा थी, जिससे उन मजदूरों का दम घुटने लगा और बाद में उनकी मौत हो गई। सेप्टिक टैंक 30 फीट गहरा था और सफाईकर्मियों ने 4 से 5 बाल्टी गंदगी खाली कर दी थी, तभी अचानक उनका दम घुटने लगा, जिसकी शिकायत उन्होंने शर्मा को की। Bharatpur News

शर्मा ने अपने दो पड़ोसियों के साथ टैंक में घुसकर मजदूरों को बचाने लगे लेकिन वो खुद भी उसमें फंस गए। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच शुरू की। मृतकों की पहचान सफाई कर्मचारी आकाश (25) और करण सिंह (22) के रूप में हुई है। साथ ही मकान मालिक इंद्र शर्मा भी हादसे में घायल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। Bharatpur News

RBSE 5th, 8th Result 2024 Live : 5वीं, 8वीं का परीक्षा परिणाम यहाँ देखें!

ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर (सच कहूँ न्यूज)। थाना सदर बयाना के अड्डा गांव में ट्रैक्टर से कुचल कर निरपत नाम के युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। Bharatpur News

25 अक्टूबर को ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई थी | Bharatpur News

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 25 अक्टूबर को थाना सदर बयाना इलाके के अड्डा गांव में ट्रैक्टर से कुचल कर निरपत गुर्जर नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अनुसंधान में ट्रैक्टर के चालक की पहचान दामो उर्फ दामोदर गुर्जर के रूप में हुई, जो मृतक निरपत गुर्जर का भी छोटा भाई है। Bharatpur News

आरोपी को पुलिस ने ट्रैक्टर समेत डिटेन किया, जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया। एसपी कच्छावा ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे परिजन और अन्य की संलिप्तता होने पर एसएचओ जयप्रकाश मय टीम द्वारा अनुसंधान में अब आरोपी दिनेश गुर्जर पुत्र बहादुर (28) व मनवीर गुर्जर पुत्र सुजान निवासी गांव अड्डा को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। Bharatpur News

यह भी पढ़ें:– ओल्ड राव होटल फायरिंग मामला: 20 हजार का इनामी बापर्दा गिरफ्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 सितंबर को राजस्थान के दौरे पर
करौली भरतपुर और धौलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे हिसा

जयपुर। (सच कहूँ न्यूज)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़  (Jagdeep Dhankhar) एवं डॉ सुदेश धनखड़ 12 सितंबर को राजस्थान की यात्रा पर आयेगे। अपने एक दिवसीय दौरे में वे करौली, भरतपुर और धौलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

करौली आगमन के बाद श्री धनखड़ श्री महावीर मंदिर में दर्शन करने जायेंगे, उसके बाद वे गुडला पहाड़ी पहुंचकर कर्नल बैंसला जयंती महोत्सव में भाग लेंगे।

तत्पश्चात उपराष्ट्रपति भरतपुर के लिए रवाना होंगे और वहां पहुंचने पर लक्ष्मण मंदिर जाएंगे तथा दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। फिर वे भरतपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान श्री धनखड़ भरतपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – सरसों अनुसंधान निदेशालय का भी दौरा करेंगे और संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद करेंगे। श्री धनखड़ सैनिक स्कूल के पूर्व छात्रों और सामुदायिक नेताओं से भी मुलाकात कर विमर्श करेंगे। Jagdeep Dhankhar

इसके बाद उपराष्ट्रपति भरतपुर के यू.आई.टी. सभागार में एम.एस.जे. कॉलेज, आर.डी. गर्ल्स कॉलेज एवं श्री अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

तत्पश्चात उपराष्ट्रपति धौलपुर के लिए रवाना होंगे जहां मचकुंड मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे व धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, कैसरबाग में छात्रों- शिक्षकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद श्री धनखड़ धौलपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों और सैनिक स्कूल के पूर्व सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। Jagdeep Dhankhar

यह भी पढ़ें:– कार में सिलेंडर फटने से युवक की जलकर मौत

पत्नी व बहनोई ने गला दबाकर की हत्या
भरतपुर (सच कहूं न्यूज)। थाना नदबई क्षेत्र के भदीरा गांव में हुए अशोक जाटव के मर्डर का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी पत्नी शीला (40) व प्रेमी बहनोई राधेश्याम (42) निवासी नगला रामरतन थाना नगर को गिरफतार किया है। अवैध संबंध के चलते आरोपियों ने सोते समय गला दबाकर अशोक की हत्या की थी। Bharatpur News

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि घटना के संबंध में 3 सितंबर को मृतक अशोक जाटव के बेटे विवेक ने थाना नदबई पर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां शीला और फूफा राधेश्याम का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा है। 27-28 अगस्त की रात उसके पिता घर के सामने टीनशेड में सो रहे थे, तब दोनों ने मिलकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ हरिराम के सुपरविजन व एसएचओ कैलाशचंद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर की सीडीआर प्राप्त कर विश्लेषण किया। पहले तो दोनों पुलिस को उलझाते रहे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। Bharatpur News

यह भी पढ़ें:– श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन

हत्याकांड के आरोपियों का पुलिस पर हमला, मारी गोली
हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी हत्याकाण्ड: जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल

भरतपुर (सच कहूं न्यूज)। हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी हत्याकाण्ड (History sheeter ajay jhamri murder case

) में शामिल तीन बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। इसकी जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Bharatpur News

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तीनों आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार किया था। इन्हें पुलिस की टीम राजस्थान ला रही थी तो भरतपुर में प्रवेश करते ही आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लगे और भागते हुए उन्होंने पुलिसकर्मी पर गोली चला दी, इसकी जवाबी कार्रवाई में तीनों जने घायल हो गए। आईजी रूपिंदर सिंघ ने बताया कि तेजवीर जाट निवासी कौंरेर थाना कुम्हेर, युवराज जाट निवासी रारह थाना कुम्हेर व बन्टी जाट निवासी नगला खुशहाल थाना चिकसाना जिला भरतपुर को डीएसटी ने देहरादून से पकड़ा था। History Sheeter Ajay Jhamri

27 अगस्त को हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी थी | Bharatpur News

आईजी ने बताया कि 27 अगस्त को सर्कुलर रोड पर बदमाश तेजवीर व उसके साथियों ने हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटनाक्रम के संबंध में थाना अटलबन्द पर मुकदमा पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एडिशनल एसपी भूपेन्द्र शर्मा के सुपरवीजन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इसी दौरान बदमाशों के देहरादून में छिपे होने की सूचना पर देहरादून पहुंची डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार व उनकी टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबन्दी कर 25-25 हजार के इनामी बदमाश तेजवीर, युवराज, बन्टी को दस्तयाब कर लिया। Bharatpur News

डीएसटी बदमाशों को लेकर देहरादून से भरतपुर के लिये रवाना हुई। भरतपुर सीमा में प्रवेश के बाद जब अनुसंधान अधिकारी एसएचओ अटलबन्द मनीष शर्मा मय टीम के कस्टडी में लेने पहुँचे तो उद्योगनगर थाना क्षेत्र में हनुमान तिराहे पर कस्टडी में लेने के बीच बदमाश तेजवीर ने डीएसटी के कांस्टेबल जगदीश की पिस्टल छीनकर जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीमों ने सरकारी गाडियों व पेडों की आड लेकर स्वयं की रक्षा की। फिर भी तेजवीर द्वारा की गई फायरिंग में गोली डीएसटी इंचार्ज मुकेश कुमार तथा एसएचओ मनीष शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर लगी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश घायल हो गये। तीनों को हिरासत मे लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। Bharatpur News

यह भी पढ़ें:– Anti Corruption Bureau: पीडब्ल्यूडी के 3 भ्रष्टाचारी अफसर रिश्वत लेते धरे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने गिनाई कांग्रेस सरकार की नाकामियाँ
पार्टी की संभाग बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न | Bharatpur News

भरतपुर। आज भारतीय जनता पार्टी की संभाग बैठक जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी की मुख्य आतिथ्य में तथा जिला अध्यक्ष रिशि बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में भारत माता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक का विधीवत शुभारम्भ हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रिशि बंसल ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी इनके बाद संभाग के प्रभारी हेमराज मीणा ने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की समिक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच ने विस्तार से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अन्तर्गत विभिन्न मोर्चो और प्रोकोष्ठ के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की एवं संभाग के सहप्रभारी सोमकांत शर्मा ने हमारी कार्यप्रणाली विषय पर अपना उदबोधन दिया। Bharatpur News

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पूरे संभाग का जिला संयोजक एवं विधानसभा संयोजकों से अब तक के हुए कार्यक्रमों का व्रत लिया तथा इस अभियान के माध्यम से आमजन के बीच कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, जंगलराज, तुष्टीकरण, किसान बदहाली, महिला असुरक्षा, पेपर लीक प्रकरण जैसे विषयों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच ले जा कर सरकार की नाकामियाँ से अवगत कराने पर जोर दिया तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को विभिन्न चौपालों, पदयात्राओं आदि के माध्यम से जनता के बीच उपलब्ध्यिाँ बताने पर बल दिया।

बैठक में भरतपुर संभाग के जिलाअध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, जिला संयोजक, विस्तारक संभाग के सांसद, पूर्व संसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, मेयर ,चेयरमैन, प्रधान, प्रदेषपदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी बनवारी लाल सिघंल ने किया। Bharatpur News

बैठक के बाद बिजली चौराहे से लेकर नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अन्तर्गत यात्रा के भरतपुर विधानसभा के संयोजक के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गयी जिसमें सरकार के फेल कार्ड़ के माध्यम से आमजन को अबगत कराया गया पदयात्रा में जिला अध्यक्ष रिशी बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, सत्येन्द्र गोयल, ब्रजेष अग्रवाल, उदय सिंह, यष अग्रवाल, देवेन्द्र चामड़, जिला प्रभारी बनवारी लाल सिंघल, गोरधन सिंह जादौन, सभांग सयोंजक विस्तारक योजना राजवीर सिंह, जिला संयोजक मनोज भारद्वाज, विधान संयोजक अरविन्दपाल सिंह, उपजिला प्रमुख अभयवीर सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष नरैन्द्र सिंघल, उमाषंकर षर्मा, हमबीर सिंह, गोविन्द सिंह, रुपेन्द्र सिंह जघीना, मोहन रारह, सौरभ ताखा, मोहित चतुर्वेदी, जगदीष अजान, प्रहलाद सरपंच, अमरसिंह विस्तारक, गजेन्द्र सैनी, महामंत्री अनिल गोयल, रुपसिंह केन अनू चौधरी, डॉ. सुधा सिंह,सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता निभायी।

यह भी पढ़ें:– सरकार आई तो सोशल सिक्योरिटी थीम को बढ़ाएंगे आगे : अशोक गहलोत

लड़का-लड़की एक समान, फिर क्यों मां-बाप बनें अंजान
भरतपुर (सच कहूँ न्यूज)। बेटे की चाह में बेटियों की अनदेखी समाज में यह रीत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बेशक आजकल बेटियां बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं पर फिर भी समाज में लड़कियों के साथ भेदभाव कम नहीं हो रहा। राजस्थान के भरतपुर में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। एक मां अपनी नवजात बच्ची को देर रात अस्पताल में छोड़कर चली गई और मां ने बच्ची के साथ एक लेटर भी छोड़ा है जिसमें ये कदम उठाने के पीछे का आश्चर्य में डाल देने वाला कारण बताया है।

यह भी पढ़ें:– ..तो फिर थम सकते हैं हरियाणा रोडवेज के चक्के

जानकारी के अनुसार भरतपुर (Bharatpur) में मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित जनाना अस्पताल परिसर में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक रामवीर नामक राहगीर को परिसर में किसी बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वह वहां पहुंचा तो देखा कि नीचे एक बच्ची लावारिस हालत में पड़ी हुई है जिसके पास एक लेटर भी पड़ा हुआ मिला। राहगीर ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को यह बात बताई जिसके बाद बच्ची को वॉर्ड में भर्ती किया गया। सूचना के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कौन महिला है जो इस बच्ची को यहां फेंक कर गई है।

बता दें कि बच्ची के पास मिले पत्र में लिखा था- ‘मेरे 6 लड़कियां हो गई हैं जिसकी वजह से मेरी सास परेशान करती है। इसलिए मैंने यह कदम उठाया है। मेरी बेटी को पाल लो तुम्हारा एहसान होगा, मुझे माफ कर दो।’

आरक्षण के लिए हाथों में लाठियां लेकर आंदोलन में कूदी महिलाएं और बच्चे
36 घंटे से जयपुर-आगरा राजमार्ग जाम; आंदोलनकारियों ने सड़क पर टेंट में गुजारी रात

भरतपुर। (सच कहूँ न्यूज) राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन (Bharatpur News) ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। आंदोलनकारियों ने भरतपुर में पिछले 36 घंटे से जयपुर-आगरा हाईवे जाम कर रखा है। इसी दौरान सड़क पर ही आंदोलनकारियों ने टेंट में रात बितायी। आंदोलन उस समय और तेज हो गया जब रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हाथों में लाठियां लेकर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें:– गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल ने कहा अदालतों में मामलों का सामना करेंगे

इस आंदोलन में विभिन्न जातियों जैसे माली, सैनी, कुशवाह, शाक्य, मौर्य और काछी समाज के लोगों ने 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर अरोदा और बेरी गांव के बीच हाईवे को बंद कर दिया। इसी के मद्देनजर संभागीय आयुक्त सांवर मल वर्मा ने नेटबंदी आज रात 12 बजे तक बढ़ा दी है।

जयपुर या आगरा से आने वाले वाहन बैन

रविवार दोपहर 1 बजे तक नेशनल हाईवे-21 पर अरोदा गांव के पास बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, युवा और बुजुर्ग हाथों में लाठियां लेकर आंदोलन में मौजूद रहे। जयपुर या आगरा की ओर से आने वाले किसी भी वाहन को अरोदा गांव से नहीं निकलने दिया जा रहा है। वहीं जयपुर से आगरा की तरफ जाने वाले वाहनों को नगर-भरतपुर होते हुए निकाला जा रहा है। वहीं आगरा से जयपुर जाने वाले वाहनों को उच्चैन तिराहे और डेहरा मोड़ से डायवर्ट किया गया है।

नेटबंदी की समय सीमा बढ़ाई

आंदोलन को देखते हुए नेटबंदी रविवार रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। नदबई, वैर और भुसावर में नेटबंदी होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। स्टूडेंट्स की भीड़ ई-मित्रों पर लगी हुई है। इसके अलावा व्यापारी भी परेशान हैं। आॅनलाइन ट्रांजेक्शन बंद होने के कारण व्यापार भी ठप हो गया है। आंदोलनकारियों ने मोबाइल चार्ज करने की व्यवस्था हाईवे पर ही कर ली है। इसके लिए बाइक पर सोलर प्लेट लगाई है।

आसपास के गांवों से आ रहा खाना

हाईवे पर डटे आंदोलनकारियों ने नेशनल हाईवे पर धूप से बचने के लिए टेंट गाड़ रखा है। (Bharatpur News) शनिवार की रात लगभग 500 आंदोलनकारी टेंट में सड़क पर ही सोये। जिन प्रदर्शनकारियों के घर आसपास हैं वे भोजन करने घर जाते हैं और खाना खाकर लौट आते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अब राजस्थान के ग्रामीण भी कर सकेंगे 8 रुपए में भरपेट भोजन
जिले के 31 गांवों में जल्द शुरू होगी इंदिरा रसोई

भरतपुर। (सच कहूँ न्यूज) अब गांवों में भी लोगों को 8 रुपए में सस्ता और पौष्टिक (Indira Rasoi) खाना उपलब्ध होगा। राज्य सरकार की शहर-कस्बों की तरह गांवों में भी इंदिरा रसोई शुरू करने की घोषणा के तहत भरतपुर जिले के 31 गांवों में यह सुविधा जल्द मिल सकेगी। इंदिरा रसोई योजना के तहत ग्रामीणों को दिन और रात 8 रुपए में पेटभर भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक यह योजना राजस्थान के शहरों में संचालित की गई थी। योजना की सफलता को देखते हुए अब इसे गांवों में भी शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– हिसार में ट्रक-स्कूल बस की टक्कर, बस पलटी, 5 बच्चे घायल

एक दिन में 200 लोगों की व्यवस्था

इस रसोई में एक दिन में करीब 200 लोगों के खाने की व्यवस्था की जाती है। योजना की शुरूआत राजस्थान सरकार ने कोरोना काल के समय कोई भूखा न सोए अभियान के तहत की थी। जिसका धीरे-धीरे विस्तार किया जा रहा है। सरकार का प्लान है कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 5 से 10 हजार की जनसंख्या वाले छोटे कस्बों व गांवों में एक रसोई और 10 से 20 हजार की जनसंख्या वाले क्षेत्रों में 2, वहीं 20 हजार से अधिक जनसंख्या वाले कस्बों और गांवों में 3 रसोई खोली जाएगी।

इंदिरा रसोई के लिए 31 स्थान चिन्हित

भरतपुर जिले में प्रशासन ने 31 इन्दिरा रसोई स्वीकृत की है। इसके तहत स्वीकृत इंदिरा रसोइयों (Indira Rasoi) के भवन व जगह को चिह्नित किया गया है। अब जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन मिल सकेगा। बजट घोषणा की पालना में ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन इंदिरा रसोई संचालन के लिए निदेशालय स्थानीय निकाय राजस्थान सरकार के निदेशक ने सभी जिला कलक्टर को जल्द शुरूआत करने के निर्देश दिए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बादलो की गर्जना के साथ एक घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश
भरतपुर। (सच कहूँ न्यूज) पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आज शाम राजस्थान में भरतपुर के बयाना कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा एवं शाम को बादलों की गर्जनाओं के साथ करीब एक घंटे तक ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बे मौसम बारिश से किसानों के खेतों में कटी पड़ी और पकी खड़ी फसलों में नुकसान से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। बारिश से कस्बे में बाजार की सड़कें दरिया बनती नजर आई और निचली दुकानों और घरों में भी पानी भर गया।करौली कैलादेवी पदयात्रियों के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से कस्बे में लगाए गए सेवा पांडालों में भी पानी भर गया इससे पदयात्रियों के भोजन और विश्राम की व्यवस्थाओं में व्यवधान पैदा हो गया। बारिशों से फसलों में अच्छा खासा नुकसान हुआ है क्योंकि किसानों को इस बार उम्मीद थी कि गेहूं-सरसों की बंपर पैदावार होगी लेकिन बेमौसम की बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।