Magician Emperor Shankar - Sach Kahoon Hindi

जादुई कलाओं से समाज को जागरुक करने निकले हैं जादूगर सम्राट शंकर
गुरुग्राम में 5 से 8 जनवरी तक होंगे रोजाना 2 शो

हरियाणा सरकार के सहयोग से पूरे हरियाणा में करेंगे जादू के शो

मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी जगाएंगे अलख

सेक्टर-44 अपैरल हाउस में गुरुग्रामवासी निशुल्क देख सकते हैं शो

गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) आधुनिक युग में विभिन्न मंचों पर मनोरंजन के साधन लोगों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन परिवार संग मैजिक शो देखना एक अलग ही आनंद की अनुभूति देता है। जादू भारत की एक अद्भुत कला है। इसे जीवंत रखने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। अब हरियाणा सरकार के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर जादू के शो दिखाए जाएंगे। यह बात विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर ने बुधवार को यहां लघु सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में कही।

यह भी पढ़ें:–कोहली, रोहित जैसे खिलाड़ी निभाएंगे विश्व कप में अहम भूमिका : गंभीर

गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित अपैरल हाउस में 5 से 8 जनवरी तक जादू के शो दिखाए जाएंगे। यह शो निशुल्क रहेंगे। जादूगर शंकर सम्राट ने कहा कि यह शो न केवल बच्चे, बल्कि बड़ों के भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक जिले में चार दिन यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। शो के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, जल बचाओ अभियान, तिरंगे का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर ऐसी-ऐसी प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे छोटे बच्चे ही नहीं बड़ों का भी मन मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

अंधविश्वास के प्रति भी करेंगे जागरुक

इसके अलावा अंधविश्वास जैसी बुराई के प्रति भी आमजन को इन शो के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। यह शो सूचना, जन सम्पकज् एवं भाषा विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। यह शो दिन में दो बार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तथा सायं 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित होंगे तथा प्रत्येक शो 2 घंटे का रहेगा।

12 साल की उम्र में मिली प्रेरणा

उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 12 वर्ष की आयु में ही उन्हें देव कुमार जादूगर के स्कूल में आयोजित शो से प्रेरणा मिली और इसके बाद परिवार के खिलाफ जाकर इस कला को अपनाया। उन्होंने बताया कि इस कला को अपनाने का उनका संकल्प दुनिया के अंदर अपनी अलग पहचान बनाना रहा है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से इस लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाबी मिली। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि वर्ष 1974 से जादू के शो दिखाने शुरू किए थे। अब तक 48 वर्ष हो चुके हैं। इस अवधि के दौरान अब तक करीब 28000 शो दिखा चुके हैं जिनमें से 23 हजार शो चैरिटेबल के लिए दिखाए गए हैं। इनमें सुनामी बाढ़ पीड़ितों, मुख्यमंत्री राहत कोष, कारगिल, स्कूलों व अस्पतालों के लिए शो शामिल हैं।

गैजेट्स का बच्चों के जीवन पर दुष्प्रभाव

जादूगर शकंर ने गुरुग्रामवासियों से आह्वान किया कि वर्तमान समय में बच्चे अधिक से अधिक गैजेट्स का प्रयोग कर रहे हैं, जिनका उनके जीवन पर दुष्प्रभाव भी पड़ता है। ऐसे में यह जरूरी है कि बच्चों को इन गैजेट्स के दुष्प्रभावों से बचाने व जादुई कलाओं से जुड़ी हमारी समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए इस प्रकार के मनोरंजक आयोजनों से अवगत कराया जाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।