Suratgarh News - Sach Kahoon Hindi

पूज्य गुरू जी व सूरतगढ़ की साध-संगत का इस जरुरतमंद महिला ने किया कोटि-कोटि धन्यवाद
सूरतगढ़(सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए ब्लॉक सूरतगढ़ की साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी व बेटे की शादी में सहयोग करके मानवता का परिचय दिया। Suratgarh News

जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ निवासी एक बहन ने डेरा सच्चा सौदा हेल्पलाईन पर अपनी बेटी व बेटे की शादी में सहयोग करने के लिए आवेदन किया था। हेल्पलाईन के मार्फत स्थानीय साध-संगत ने अरदास का भजन बोलकर शादी में जरूरत का सारा सामान बहन को सौंप दिया। मदद पाकर इस बहन ने पूज्य गुरु जी व ब्लॉक की साध-संगत का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।

इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार बलजीत सिंह इन्सां, भीमराज इन्सां, प्रेमी सेवक मनदीप इन्सां, सुखदेव इन्सां, धर्मपाल इन्सां, रूप चन्द नागपाल इन्सां, दलवीर इन्सां, लालचन्द इन्सां, जगजीत बराड़ इन्सां, प्रवीण इन्सां, मुख्तार इन्सां, हरीश इन्सां, आत्मप्रकाश इन्सां, जरनैल इन्सां, साहिल इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार बहन रानी इन्सां, छिंदर इन्सां, कांता इन्सां, रमेश इन्सां, माया इन्सां, शांती इन्सां, मीनू इन्सां, जिन्नी इन्सां, अर्चना इन्सां, दिविशा इन्सां सहित साध-संगत व वार्डवासी उपस्थित रहे। Suratgarh News

Honesty: ईमानदारी की जिंदा मिसाल बने सूरतगढ़ के रामस्वरूप इन्सां!
पर्स लौटाकर दिखाई ईमानदारी

सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अपने पूज्य गुरू सन्त डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ईमानदारी की राह पर चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमी समिति के सेवादार प्रेमी रामस्वरूप इन्सां अपने ऑटो रिक्शा से सवारियों को नए बस स्टैंड से बाजार में छोड़़ने जा रहे थे। सवारियां बाजार में ऑटो रिक्शा से उतर कर अपने गंतव्य की ओर चली गईं, कुछ समय बाद प्रेमी रामस्वरूप इन्सां को उनके ऑटो रिक्शा में एक पर्स पड़ा हुआ मिला। उसे खोलकर देखने पर उसमें कुछ रुपए, आधार व जरूरी कागजात थे। Suratgarh News

आधार कार्ड से पता चला कि ये पर्स दीपक पुत्र सुगना राम सोनी आरसीपी कॉलोनी का है, एक कागज पर दीपक का मोबाईल नम्बर लिखा हुआ था। रामस्वरूप इन्सां ने यह जानकारी प्रेमी समिति के सेवादार पुर्णदास गजरा इन्सां व चरण सिंह इन्सां को दी। कागज पर लिखे नम्बर पर फोन करके दीपक को पुर्णदास गजरा इन्सां की कपडे़ की दुकान पर बुला कर वह पर्स सौंप दिया गया। अपने खो चुके पर्स व जरूरी कागजात को पाकर दीपक ने पूज्य गुरूजी व सेवादारों का कोटि-कोटि धन्यवाद किया। Suratgarh News

Rajasthan Palanhar Yojana: पालनहार योजना के तहत बच्चों को मिलेंगे 150 करोड़ रुपये!

पार्षद ने बचाई वृद्धा की जान, सेवादारों ने पहुंचाया घर
सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दर्द से आहत होकर रेल पटरी के बीच मरने के लिए बैठी एक वृद्धा को समय रहते बचा लेने का मामला सामने आया है। इस वृद्धा को बाद में एक आश्रम भिजवाया गया जहां उससे पूछताछ कर परिजनों से मिलवाया गया। वहीं वृद्धा को बचाने में वार्ड 39 के पार्षद हरीश दाधीच उर्फ छोटू पंडित की अहम भूमिका रही। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ में हनुमानगढ़ फोरलेन बाईपास सड़क पर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बने रेलवे क्रॉसिंग से चंद कदमों की दूरी पर एक महिला रेल ट्रैक के बीचों बीच बैठी थी। Suratgarh News

इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की महिला पर नजर पड़ी तो उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात रेल कार्मिक को जानकारी दी। इसके बाद मामले की रेलवे पुलिस (Railway Police) को सूचना दी गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे 15 से 20 लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। मगर इस महिला को रेल ट्रैक से हटाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। इस बीच किसी ने वार्ड 39 के पार्षद हरीश दाधीच उर्फ छोटू पंडित को मामले की जानकारी दी, तो वे बिना समय गंवाए तुरन्त मौके पर पहुंचे और महिला से नाम पता पूछा तो महिला केवल अपने जबड़े और कानों में दर्द का हवाला दे रही थी। Suratgarh News

पार्षद ने बताया कि वहां खेड़े लोगों से जब उन्होंने महिला को रेल ट्रैक से हटाने के लिए मदद मांगी तो लोगों ने रेलवे पुलिस के आने की बात कही। इस पर उन्होंने यह सोचकर कि रेलवे पुलिस के आने से पहले ट्रेन आ गई तो और उन्होंने अकेले ही वृद्धा को वहां से उठाते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास बने विश्राम स्थल पर बैठाकर पानी पिलाया। कुछ समय बाद रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला को किशनपुरा आबादी स्थित गुरु भरोसा सेवा संस्थान आश्रम में भिजवाया गया। Suratgarh News

Rajasthan Weather Alerts: होली पर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट!

महिला की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सूरतगढ़ से भोजेवाला जाने वाली सड़क पर भारत गैस गोदाम के पीछे सुनसान कच्ची सड़क पर मंगलवार को जली हुई अवस्था में मिली मृतक महिला निर्मला कुमावत की हत्या में शामिल दो को गिरफ्तार किया। पुलिस उप अधीक्षक किशन सिंह बिजारणिया ने बताया मंगलवार को जली हुई अवस्था में मिली महिला निर्मला की हत्या की आशंका में दर्ज मुकदमे में सिटी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार,ए एस आई ताराचंद के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम में गठन करके गुप्त सूत्रों और तकनीकी सहायता से मोबाइल कॉल डिटेल के हिसाब से सूरतगढ़ निवासी दर्शन सिंह और गंगानगर निवासी उसके साले राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने सुनियोजित तरीके से सुनसान जगह पर चुन्नी से गला दबाकर पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल चिड़कर आग लगा दी। मृतका निर्मला के दर्शन सिंह के साथ लगभग 8-9 वर्षों से राजनीतिक संबंध चल रहे थे। Suratgarh News

इसी मामले में पैसों के लेनदेन की वजह से दर्शन सिंह पिछले काफी समय से परेशान था, दर्शन सिंह ने अपने साल गंगानगर निवासी राजकुमार उर्फ राजू की सहायता से प्लान बनाकर घटनास्थल के आसपास 2 लीटर पेट्रोल लेकर साले राजकुमार को वहां छुपा दिया और प्लान के अनुसार निर्मल को वहां बुलाकर दोनों ने चुन्नी से गला दबाकर पहचान छुपाने के लिए उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। सिटी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार और ए एस आई ताराचंद की टीमों ने मुखबिर और अज्ञात सूत्रों के अलावा तकनीकी माध्यमों से घटना के खुलासे में सफलता हासिल की। Suratgarh News

यह भी पढ़ें:– खेत गए युवक की धारदार हथियार से हत्या

सूरतगढ़ में नगर पालिका द्वारा पट्टा वितरण अभियान तेज
सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सूरतगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद से भाजपा नेता ओमप्रकाश कलवा को भ्रष्टाचार के एक मामले में निलंबित किए जाने के पश्चात नियुक्त किए गए कार्यवाहक अध्यक्ष परसराम भाटिया ने कई महीनों से अटके पट्टे को जारी करने का अभियान शुरू किया है। स्वायत शासन विभाग (डीएलबी)ने एक पखवाड़े पहले परसराम भाटिया को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। भाटिया ने सबसे पहले पट्टा वितरण कार्य को हाथ में लिया। उन्होंने बताया कि 8-10 महीनों से पट्टे जारी नहीं किए जा रहे थे। Suratgarh News

पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा पदों पर हस्ताक्षर कर दिया गए थे लेकिन पूर्ववर्ती अध्यक्ष उन पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। अब बीते 15 दिनों में लगभग 600 पट्टे जारी कर दिए गए हैं। अगले 10 12 दिनों में लगभग 300 पट्टे और जारी कर दिए जाने की संभावना है। पट्टे प्राप्त करने वाले बांशिंदे इस पर काफी खुश हैं। कुछ लोग तो कई वर्षों से पट्टों के लिए नगर पालिका के चक्कर काट रहे थे। भाटिया ने बताया कि शहर में सड़कों व अन्य निर्माण कार्यो के लिए लगभग 12 करोड़ के टेंडर जारी किए गए हैं। Suratgarh News

पूर्ववर्ती अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान रुके हुए टेंडरों के कार्य आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व तक शहर की अनेक सड़कों की हालत सुधार दी जाएगी। कुछ इलाकों में नई सड़कों का निर्माण भी होगा। उन्होंने बताया कि शहर की मेन रोड पर सोलर इनवर्टर युक्त स्ट्रीट लाइटें भी अगले कुछ दिनों में लगानी शुरू कर दी जाएंगी। इन लाइटों की खासियत यह है कि बिजली सप्लाई रुकने पर भी यह बंद नहीं होंगी क्योंकि इन पर सोलर एनर्जी इनवर्टर लगे होंगे। सोलर एनर्जी इनवर्टर से लाइट चार-पांच घंटे तक जलती रहेगी। Suratgarh News

यह भी पढ़ें:– राजस्थान में फिर फेरबदल, प्रशासनिक अधिकारी इधर से उधर

निलंबित पालिकाध्यक्ष कालवा के विरुद्ध पुलिस की जांच जारी
अब गिरफ्तारी की लटकी तलवार | Suratgarh News

सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सूरतगढ़ में सेफ्टी टैंक/सोक पिट को तोड़ने व खाली किए बिना ठेका कंपनी को फर्जी तरीके से एक करोड़ 61 लाख का भुगतान करने के भ्रष्ट आचरण के चलते निलंबित किए नगर पालिका अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कालवा पर अब गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है। फर्जी कागजातों के आधार पर रकम का भुगतान करने के आरोप में मास्टर ओमप्रकाश कालवा के खिलाफ पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णा भाटिया के पति, पार्षद परसराम भाटिया द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर लगभग एक वर्ष पहले सूरतगढ़ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसमें जांच करने के बाद सूरतगढ़ पुलिस ने अंतिम प्रतिवेदन (एफआर) लगा दी थी लेकिन बाद में यह मामला सीआईडी (सीबी)के सुपुर्द कर दिया गया। वहां से भी इसकी जांच तब्दील कर दी गई। फिलहाल इस मामले की जांच चुरू जिले में नियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी द्वारा की जा रही है। भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिला कलेक्टर द्वारा की गई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने को देखते हुए ओमप्रकाश कालवा ने निलंबन की संभावना के मद्देनजर जोधपुर हाई कोर्ट में रेट दायर की थी। Suratgarh News

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वायत शासन विभाग द्वारा जानकारी दी गई थी जिला कलेक्टर की जांच में दोषी पाए जाने पर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा को निलंबित किए जाने का फैसला किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य तर्क भी प्रस्तुत किए गए, जिसके आधार पर हाईकोर्ट ने ओमप्रकाश की याचिका को खारिज कर दिया। रिट खारिज होने पर स्वास्थ्य शासन विभाग ने कल देर शाम आदेश जारी कर कालवा को नगर पालिका की सदस्यता और अध्यक्ष पद से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। Suratgarh News

यह भी पढ़ें:– गुंडागर्दी और अवैध वसूली कर रहे टोल कर्मी : मील

गुंडागर्दी और अवैध वसूली कर रहे टोल कर्मी : मील
सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील ने सूरतगढ़ हनुमानगढ़ सड़क पर टोल नाके पर टोल कर्मचारियों द्वारा गुंडागर्दी और अवैध वसूली करके मारपीट करने की घटना को लेकर टोल नाके पर धरना लगाकर, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया। Suratgarh News

सूरतगढ़ से हनुमानगढ़ जाने वाली सड़क पर बने टोल नाके पर आए दिन मारपीट और अवैध वसूली की शिकायतें मिलने के बावजूद प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही किए जाने पर टोल कर्मियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सुबह रामपुरा रंगमहल निवासी दिलीप कुमार स्वामी के साथ टोल कर्मियों ने अवैध वसूली करते हुए मारपीट की गई। सूचना मिलने पर जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज मील अपने समर्थक एडवोकेट रामू छिंपा, उमेश मुदगल सहित काफी संख्या में लोगो को लेकर टोल नाके पर पहुंचे और टोल कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए धरना लगा। Suratgarh News

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज मील ने कहा टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी लंबे समय से चल रही है काफी समय पहले सादुलशहर विधायक के साथ इसी टोल कर्मियों द्वारा मारपीट की गई थी। टोल पर कोई सुविधा नहीं है ना तो एंबुलेंस है और ना ही किसी प्रकार की कोई गुणवत्तापूर्ण सड़क बनी हुई है। राजस्थान सरकार की मिलीभगत से टूटी फूटी सड़क पर अवैध रूप से टोल वसूला जाना सरेआम गुंडागर्दी है। जननायक जनता पार्टी अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी। टोल नाके पर धरने की सूचना मिलने पर सिटी थाना के एसआई ताराचंद पुलिस सहित मौके पर पहुंचे और समझाइश कर धरना समाप्त करवाया।

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather: झमाझम बारिश, भाखड़ा क्षेत्र की फसलों को जीवनदान

बारिश से कमजोर हुई छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। घर के कमरे में सो रहे परिवार पर छत गिरने से बाल बाल बचे। झूलेलाल मंदिर के पास वार्ड नंबर 27 में दिनेश सुथार पुत्र सुभाष सुथार घर में बने एकमात्र कमरे में पत्नी और दो बच्चों सहित सो रहे थे। पिछले दिनों आई बरसात की वजह से कमजोर हुई छत शनिवार को सुबह लगभग 4 बजे कमरे के एक तरफ से अचानक धमाके के साथ गिरते ही दिनेश सुथार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तुरंत कमरे से बाहर निकल गया। Suratgarh News

इसी दौरान अचानक धड़ाम से कमरे की पूरी छत बेड पर गिर गई। परिवार सहित कमरे से बाहर नहीं निकलते तो छत गिरने से जन हानि हो सकती थी। सुथार ने बताया घर में एकमात्र ही कमरा था जिसमें परिवार सहित रह रहे हैं। कमरे की छत गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दबने से काफी नुकसान हुआ है। घर में एक मात्र ही कमरा था, जिसमें रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। छत गिरने से अब रहने की समस्या हो गई है। Suratgarh News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा में यूपी से आ रहे हैं चले हुए कारतूस, सावधान रहना: बालियान

प्रोत्साहन: एनएमएमएस का परीक्षा शुल्क माफ, छात्रवृति के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जरूरी
गंगानगर हनुमानगढ़ के 162-162 चयनितों की सूची जारी

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस-2022) में चयनित नौनिहालों की सूची एसआइइआरटी उदयपुर (Udaipur) ने जारी कर दी है। साथ ही अगले नए सत्र के लिए होने वाले आवेदन को भी नि: शुल्क कर दिया है। बता दें कि शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्राप्तांक और परिणाम विभाग ने 13 मई को ही अपलोड कर दिए थे। चयन सूची के अनुसार जिले के 162 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें:– जिस विषय का अध्यापक नहीं, वही किया टॉप

इन विद्यार्थियों को अब कक्षा 9 से 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपए की दर से कुल 48 हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी। गौरतलब है हर साल की तरह इस बार की परीक्षा में भी टिब्बा क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने ही सफलता का परचम लहराया है। सूरतगढ़ मॉडल स्कूल से 11, गोपालसर से 8, ठेठार से 6 जबकि 5 ए.एस से 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।इस परीक्षा में बीकानेर से 134, हनुमानगढ़ से 162, गंगानगर से 162 विद्यार्थी चयनित हुए है।

180 अंकों में से हुआ है मूल्यांकन

इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को मानसिक योग्यता परीक्षा तथा शैक्षिक योग्यता परीक्षा के दो पेपर हल करने थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक मिनट मिला। सैट और मैट दोनों ही प्रश्न पत्रों में 90-90 प्रश्नों सहित कुल 180 अंकों मूल्याकंन के लिए रखे गए। जिन्हें हल करने के लिए विद्यार्थियों को 180 मिनट समय दिया गया।

अनुसूचित जाति के हैं तीनों टॉपर

मॉडल स्कूल सूरतगढ़ (Suratgarh) के के प्रधानाचार्य बजरंग भादू ने बताया कि इस साल जिले के रिजल्ट में टॉप-3 तीनों ही एससी वर्ग से है। जिनमें से 156 अंकों के साथ बिरधवाल स्कूल का विकास जिला टॉपर रहा है। जबकि इसी स्कूल के सुनील ने 151 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। तथा सूरतगढ़ मॉडल स्कूल की राखी कनोजिया 150 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही है।

ये है संभाग की कट ऑफ

जिला         सामान्य       अनु. जाति     अ.ज.जाति      दिव्यांग

गंगानगर      116          110           61                58

हनुमानगढ़    120          114           57                53

बीकानेर       120          110           38                65

“एनएमएसएस-2023 के रिजल्ट में समान प्राप्तांक की स्थिति पर क्रमश: सैट के अंक तथा आयु के आधार पर वरीयता दी गई है। विभाग द्वारा जारी सूची तथा कट ऑफ के अनुसार किसी पात्र विद्यार्थी का चयन नहीं होने पर संस्था प्रधान के माध्यम से डीईओ ऑफिस में 22 मई तक परिवेदना भिजवानी होगी। चयनितों को एनएसपी पोर्टल पर क्लेम आवेदन करना अनिवार्य है।”

-भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी सेवा केंद्र, श्रीगंगानगर

दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर घायल
सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर हुई दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर घायल हुए। शनिवार देर रात को रायावाली निवासी गोविंद, सीरासर निवासी देवीलाल और अशोक कुमार सूरतगढ़ (Suratgarh) से ट्रैक्टर ट्रॉली में इटें लेकर रांयावाली की तरफ आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर बिरधवाल पुलिस चौकी के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रॉले की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सहित ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर पर बैठे तीनों गंभीर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही रात को सिटी थाना के एसआई ताराचंद पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को सूरतगढ़ (Suratgarh) ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए लाया गया। उपचार के दौरान अशोक कुमार निवासी सीरासर की मौत हो गई। गंभीर घायल रायावाली निवासी गोविंद और सिरासर निवासी देवीलाल को रेफर किया। सीरासर निवासी मृतक अशोक कुमार के शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस में शव परिजनों को सुपुर्द किया।

कान की सोने की बाली और गले से सोने का ओम छीनने की कोशिश
सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बाजार दोपहर के समय भरे बाजार में महिला के कान की सोने की बाली और गले में पहना सोने का ओम छीनने की घटना के बाद (Suratgarh News) पुलिस तलाश कर रही है। महाराणा प्रताप चौक पर दोपहर लगभग 11 बजे भोजेवाला गांव की कृष्णा देवी पत्नी हरिराम रणवा बैंक से रुपए निकालकर जा रही थी। इसी दौरान एक महिला गोद में बच्चा लिए हुए उसके पास आई और छीना झपटी करके कान से सोने की बाली निकाली के दौरान गर्दन नीचे होने पर गले में पहना हुआ सोने का ओम निकाल कर भाग गई इसके साथ दो लड़के भी थे।

कृष्णा देवी ने बताया बैंक से रुपए निकाल कर लाई थी रुपए छीनने की आशंका को देखते हुए, रुपए बचाने के चक्कर में गर्दन नीचे करने पर महिला कान  (Suratgarh News) की बाली और गले में पहना ओम लूट कर भाग गई। पुलिस को सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल राम कुमार चौधरी ने पुलिस जाब्ता लेकर रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ियों में सवारियों की जांच करने के अलावा बस स्टैंड सहित आसपास की झुगियों में तलाश करने का अभियान चलाया। हेड कांस्टेबल रामकुमार चौधरी की टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर मुलजिम की तलाश कर रही है।

दो करोड़ की हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
35 करोड़ की हेरोइन मामले में वांछित मोस्टवांटेड तस्कर बूटासिंह भी काबू

सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस की सीआईडी (अपराध शाखा) ने जिले के (Suratgarh News) में अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपए की 450 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्करों को पकड़ा है। इसके साथ ही सूरतगढ़ इलाके में ही एक मोस्ट वांटेड तस्कर बूटासिंह भी पकड़ में आया है।

यह भी पढ़ें:– गुरुद्वारा साहिब के बाहर चली गोली, एक शख्स की मौत

बूटासिंह की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (Suratgarh News) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) सहित केंद्रीय तथा राज्य सरकार की एजेंसियों को कई दिनों से जैसलमेर इलाके में 35 करोड़ मूल्य की हेरोइन बरामदगी के मामले में तलाश थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर एक विशेष टीम को सूरतगढ़ इलाके में भेजा गया। इस टीम ने खेतसिंह राजपूत (32) पुत्र रुघसिंह निवासी चक 1-आरएम थाना और सुनील कंबोज (31) पुत्र देशराज निवासी आरडी 820 थाना पूगल, जिला बीकानेर को सूरतगढ़ में रामदेव मंदिर रोड पर मॉडर्न स्कूल के पास काबू कर लिया। इनके पास 450 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इनके खिलाफ सूरतगढ़ सिटी थाना में कल देर रात को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हेरोइन के बारे में पूछताछ की जारी

पुलिस ने बताया कि इन तस्करों से बरामद हुई 450 ग्राम हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई गई हेरोइन की एक बड़ी खेप का हिस्सा है। बाकी हेरोइन के बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ दर्ज हुए एनडीपीएस एक्ट मामले की आगे जांच राजियासर थाना प्रभारी सत्यनारायण गोदारा को दी गई है। दोनों तस्करों को आज अदालत में पेश करने पर पूछताछ के लिए रिमांड मिला है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि सूरतगढ़ इलाके से ही बूटासिंह उर्फ प्रेमसिंह राजपूत (45) पुत्र खेतसिंह निवासी नरसिंगार थाना गडरा रोड जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए पहुंचाई थी हेरोइन | Suratgarh News

बूटासिंह की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई एक विशेष पुलिस टीम उपमहानिरीक्षक (अपराध) राहुल प्रकाश के सुपरविजन में कई दिनों से सूरतगढ़ इलाके में सक्रिय थी। प्रदेश के जैसलमेर जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में विगत 10 अप्रैल को 35 करोड़ की हेरोइन बरामद हुई थी। यह हेरोइन ड्रोन के जरिए पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई थी। लगभग 9 किलो हीरोइन की इस बरामदगी में तब जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में सूरतगढ़ इलाका निवासी अमरलाल भादू और सुथार मंडी रोड निवासी रामचंद्र बिश्नोई थाना कोतवाली में बटोडा निवासी जोगिंदरसिंह और म्लयजलार निवासी तस्कर माधोसिंह पकड़े गए थे। इनमें एक का ताल्लुक श्रीगंगानगर जिले के रावला इलाके से भी है।

अमरलाल भादू और रामचंद्र बिश्नोई के कब्जे से 500-500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। बाकी 8 किलो हेरोइन जोगेंद्र सिंह के घर से बरामद हुई। जोगेंद्र सिंह की सूचना पर माधोसिंह को गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में मोस्ट वांटेड बूटा सिंह की तब से तलाश की जा रही थी। खेतसिंह, सुनील और बूटा सिंह की गिरफ्तारी में सीआईडी (सीबी) की टीम के साथ श्रीगंगानगर जिला पुलिस के विशेष दल (डीएसटी) के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कश्यपसिंह, हवलदार जयविंदर सिंह, सिपाही अजयप्रताप सिंह, मुकेश कुमार और कालूराम की अहम भूमिका रही। सूरतगढ़ सिटी थाना में सिपाही नयामत अली, जयसिंह और ड्राइवर कांस्टेबल आत्माराम का भी इसमें योगदान रहा।